डिस्क्लेमर: हम यह स्पष्ट करते हैं कि, आईपीएल टीम के नाम, लोगो, चिह्न और टेक्स्ट आईपीएल की एकमात्र संपत्ति हैं। मैच के संबंध में दी जा रही यह भविष्यवाणी अकादमिक और शोध के उद्देश्य से की गई है। इसके जरिये हम किसी भी तरह के गैर-कानूनी कार्य जैसे- सट्टा और मैच फिक्सिंग को बढ़ावा नहीं देते हैं। कृपया इस तरह के गलत कार्यों से बचने की कोशिश करें। आगे भी हम आपके लिए आईपीएल के प्रत्येक मैच की भविष्यवाणी लेकर आते रहेंगे। जानने के लिए एस्ट्रोसेज AI के साथ जुड़े रहें।

आईपीएल 2026 लगभग संपूर्णता की ओर है। यानी कि फाइनल मैच अब बस एक कदम की दूरी पर है। इसलिए हम उपस्थित हैं इस सीजन के दूसरे क्वालीफायर मैच की भविष्यवाणी को लेकर। Astrosage AI आज के इस मैच अर्थात 29 मई 2026 को टीम गुजरात और टीम राजस्थान के बीच होने वाले दूसरे क्वालीफायर मैच की अंक ज्योतिषीय भविष्यवाणी आपके समक्ष रख रहा है। यह अंक ज्योतिषीय विश्लेषण आज के दिन की ऊर्जा अर्थात आज के दिन के अंकों से मिलने वाली वाइब्रेशन और उस ऊर्जा उस प्रभाव पर आधारित है जो दोनों टीमों पर पड़ने वाला है। इसमें हम बात करेंगे कि आज के मैच में मैदान में उतर रही दोनों टीमों में से किस टीम की जीत की संभावना ज्यादा है।
अपने पाठकों की जानकारी के लिए पुनः बता देते हैं कि यह विश्लेषण पूरी तरह से भविष्यवाणी, शैक्षणिक, और शोध उद्देश्यों के लिए तैयार किया गया है। तो चलिए चर्चा की जाय कि आज के मैच का अंकज्योतिषीय विश्लेषण यानी Numerology Prediction क्या कहता है?
नोट: यह अंकज्योतिषीय विश्लेषण आईपीएल में उतरने वाली सभी टीम और उनके कप्तानों के नाम के आसपास की ऊर्जा पर आधारित है। ऐसे और भी विश्लेषण भविष्य में जानने के लिए एस्ट्रोसेज AI के साथ जुड़े रहें।
आज के मैच की जानकारी: बात करें आज के मैच की तो आज टीम गुजरात और टीम राजस्थान New Chandigarh, Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium, Mullanpur में शाम 7:30 बजे (IST) आमने सामने उतरेंगी।
आज के मैच के लिए अंकज्योतिषीय भविष्यवाणी
आज के दिन के अंक: 29 मई के दिन का अंक मुख्य रूप से 2 बनता है। वहीं 29 मई 2026 के अनुसार अंक 8 बनता है। क्योंकि इस दिन शुक्रवार का दिन है, अतः अंक 6 की ऊर्जा भी इस दिन मैच को प्रभावित करेगी। साथ ही साथ गिनती करने पर यह 73वां मैच रहेगा, अतः अंक 1 की वाइब्रेशन भी इस दिन को प्रभावित करेगी। इस तरह आज के दिन के मुख्य प्रभावी अंक बन रहे हैं 2, 8, 6 और 1 हैं। आइए जानते हैं कि ये अंक किस टीम को किस तरह से प्रभावित कर रहे हैं। साथ ही टीम के कैप्टन्स के अंकों के अनुसार ये अंक किस तरह का प्रभाव डालेंगे?
टीम गुजरात और मैच के दिन के अंक
टीम गुजरात जिसका पूरा नाम Gujarat Titans है, अंक ज्योतिष के अनुसार इसका नामांक 9 बनता है।
अतः गुजरात टीम के लिए आज यानी 29 मई 2026 के अंक के क्रमशः मित्र, सम, सम और मित्र की तरह परिणाम दे रहे हैं। यानी कि इन्हें न केवल दो ग्रीन सिग्नल्स मिल रहे हैं बल्कि दो येलो सिग्नल्स भी मिल रहे हैं। जो टीम को आगे बढ़ने में अच्छा सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं।
यानी की टीम की एनर्जी काफी हद तक ठीक नजर आ रही है लेकिन केवल टीम के आधार पर निर्णय देने के कारण हम पिछले मैच में भविष्यवाणी करने से चूक गए हैं। क्योंकि पिछले मैच अर्थात हैदराबाद और राजस्थान के बीच होने वाले मैच में हैदराबाद टीम के अच्छे अंको को देखते हुए हमने राजस्थान रॉयल के कप्तान की शानदार अंकों को नजरअंदाज किया। फलस्वरूप भविष्यवाणी गलत हो गई। उस एलिमिनेटर मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान के अंक बहुत अच्छे थे।
ऐसे में कप्तान का लक फैक्टर इतना अच्छा रहा कि वह टीम हैदराबाद को हराकर वो आगे निकल गए। इसलिए बिना कप्तान के अंकों को देखे अभी यह नहीं मान लेना चाहिए कि टीम गुजरात आगे निकल रही है। इसलिए आइए देखते हैं कि उनके कप्तान के नाम के अनुसार टीम गुजरात के लिए आज के दिन का किस तरह से सपोर्ट मिलने वाला है?
टीम गुजरात के कैप्टन और मैच के दिन के अंक
टीम गुजरात के कैप्टन Shubman Gill हैं। इनका नामांक 9 है जबकि इनकी जन्म तिथि के अनुसार इनका मूलांक 8 तथा भाग्यांक 9 बनता है।
Shubman Gill के नामांक के अनुसार दिन के अंक उनके लिए क्रमशः मित्र, सम, सम और मित्र की तरह परिणाम देंगे। भाग्यांक के अनुसार भी ठीक यही परिणाम रहेंगे। वही मूलांक के अनुसार दिन के अंक इन्हें शत्रु, मित्र, मित्र और शत्रु के परिणाम दे रहे हैं।
टीम और कैप्टन दोनों दोनों की एनर्जी को मिलाकर देखें तो टीम की एनर्जी के लिए दिन काफी हद तक सपोर्ट वाला है तो वहीं कप्तान के लिए दिन एवरेज नजर आ रहा है।
आइए अब टीम राजस्थान की ओर चलते हैं, जिससे कि दोनों टीमों और दोनों टीम्स के कैप्टन्स को मिलने वाली एनर्जी की तुलना की जा सके और इस बात का अनुमान लगाया जा सके कि इस दूसरे क्वालीफायर मैच में कौन सी टीम बेहतर प्रदर्शन कर सकती है या यूं कहें कि कौन सी टीम जीत सकती है?
टीम राजस्थान और मैच के दिन के अंक
टीम राजस्थान जिसका पूरा नाम Rajasthan Royals है, अंक ज्योतिष के अनुसार इसका नामांक 4 बनता है।
अतः राजस्थान टीम के लिए आज के क्रमशः शत्रु, मित्र, मित्र और शत्रु की तरह परिणाम दे रहे हैं। यानी इस टीम को दो ग्रीन सिग्नल्स मिलने के साथ-साथ दो रेड सिग्नल्स भी मिल रहे हैं। यानी टीम के अनुसार देखा जाए तो टीम गुजरात की स्थिति बेहतर है। पुनः स्पष्ट कर दूं कि कप्तान के अंकों को देखना भी जरूरी है अतः लिए कप्तान के अंकों को भी देख लिया जाय। आइए देखते हैं कि इस टीम के कप्तान के नाम के अनुसार टीम राजस्थान के लिए आज के दिन का किस तरह से सपोर्ट मिलने वाला है?
टीम राजस्थान के कैप्टन और मैच के दिन के अंक
टीम राजस्थान के कैप्टन Riyan Parag हैं। इनका नामांक 7 है जबकि इनकी जन्म तिथि के अनुसार इनका मूलांक 1 तथा भाग्यांक 6 बनता है।
Riyan Parag के नामांक के अनुसार दिन के अंक उनके लिए क्रमशः शत्रु, शत्रु, मित्र और शत्रु की तरह परिणाम देंगे। यानी कि रियान पराग नामांक के लिए दिन बहुत अच्छा नजर नहीं आ रहा है। मूलांक 1 के अनुसार दिन के अंक इन्हें क्रमशः मित्र, शत्रु, शत्रु और मित्र के परिणाम दे रहे हैं जबकि भाग्यांक 6 के अनुसार। दिन के अंक इन्हें शत्रु, मित्र, मित्र और शत्रु के परिणाम दे रहे हैं। यानी कप्तान के लिए दिन के अंक औसत से नजर आ रहे हैं।
फ़ाइनल गणना
टीम के नामांक अनुसार देखा जाय तो Team Gujarat की स्थिति Team Rajasthan की तुलना में थोड़ा अधिक मजबूत है। वहीं कैप्टनशिप के अनुसार देखें तो दोनों ही टीमों के कैप्टन्स की स्थिति मिली जुली या औसत जैसी है। एक और जहां नंबर 9 टीम गुजरात की ऊर्जा को संतुलित रखता है। वहीं टीम राजस्थान के लिए नंबर 4 अप्रत्याशित रूप से चौंकाने वाले परिणाम दे देता है।
29 तारीख से बनने वाला अंक 2 नंबर 9 के साथ भी बहुत अच्छा नहीं माना गया है। यद्यपि मंगल और चंद्रमा एक ही दल के सक्रिय सदस्य हैं लेकिन फिर भी एक आग है तो दूसरा पानी है। इसलिए एक टीम में रहते हुए भी ये एक दूसरे के अधिक काम नहीं आ पाते। वहीं 4 और 2 के बीच के रिश्ते भी जग जाहिर है यानी उनके बीच के रिश्ते भी अच्छे नहीं माने गए हैं। दोनों प्रत्यक्ष रूप से ही अलग दलों के हैं। इसलिए दिन की एनर्जी लगभग एक जैसा सपोर्ट ही दोनों टीमों को देती हुई प्रतीत हो रही है। फिर भी हम टीम गुजरात की ओर हल्का सा अधिक झुकाव देख रहे हैं। विशेषकर यदि टीम गुजरात को टॉस जीतकर Chase करने का मौका मिलता है तो यह गुजरात के लिए बहुत लकी साबित हो सकता है।
नंबर 4 का कनेक्शन नंबर 2 से होने के कारण हो सकता है कि टीम राजस्थान शुरुआत में बहुत तेजी के साथ खेल स्काय हैं लेकिन खेल के मध्य में कुछ ऐसा हो सकता है जिससे टीम गुजरात को फायदा मिल सकता है।
निष्कर्ष: यद्यपि Team Gujarat और Team Rajasthan के बीच New Chandigarh, Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium, Mullanpur में होने यह Qualifier 2 मैच काफ़ी रोमांचक या संघर्ष भरा लग रहा है। मैच आखिरी ओवर तक जा सकता है। काफी उतार-चढ़ाव वाली स्थिति भी देखने को मिल सकती है लेकिन यदि एक नाम लेना हो तो हम विजेता के रूप में Team Gujarat का नाम लेना चाहेंगे।
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज AI के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।