टैरो मासिक राशिफल 2026: जून

टैरो मासिक राशिफल 2026: जून का महीना कैसा रहेगा आपकी राशि के लिए?

टैरो कार्ड मासिक भविष्यवाणी 2026: टैरो सिर्फ कुछ रहस्यमयी कार्डों का सेट नहीं है, यह आत्मचिंतन, अंतर्ज्ञान और आध्यात्मिक मार्गदर्शन का एक शक्तिशाली साधन है। हर कार्ड अपने अंदर अलग-अलग प्रतीक, ऊर्जा और कहानी छिपाए होता है, जो हमें हमारी छुपी भावनाओं को समझने, सच्चाइयों को पहचानने और जीवन के मोड़ पर सही दिशा पाने में मदद करता है।

 

चाहे आप जवाब ढूंढ रहे हों, मन की शांति चाहते हों या ब्रह्मांड से गहरा जुड़ाव महसूस करना चाहते हों, टैरो आपको समझ और बदलाव का रास्ता दिखाता है। इस ब्लॉग में हम टैरो की जादुई दुनिया, उसकी सीख और रोजमर्रा की जिंदगी में मिलने वाली उपयोगी सलाह के बारे में बात करेंगे, ताकि आप अपनी यात्रा को अपने उच्च उद्देश्य से जोड़ सकें।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026 

दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

टैरो एक ऐसा पवित्र दर्पण है, जो हमारी आत्मा की बुद्धि को सामने लाता है। हर कार्ड किस्मत, अंतर्ज्ञान और ब्रह्मांडीय तालमेल की कहानी कहता है, और हमें उन सच्चाइयों तक ले जाता है जिन्हें हम महसूस तो करते हैं लेकिन पूरी तरह समझ नहीं पाते। इस ब्लॉग में हम टैरो की रहस्यमयी दुनिया की यात्रा करेंगे, इसके प्रतीकों, ऊर्जा और दिव्य संदेशों को समझेंगे, जो मन की स्पष्टता, उपचार और भीतर संतुलन लाने में मदद करते हैं। ये कार्ड आपकी परिवर्तन की राह में आपका मार्गदर्शन करेंगे। 

टैरो की इस रहस्यमय दुनिया में हर कार्ड एक ऊर्जा का द्वार है, जो अंतर्ज्ञान, ब्रह्मांडीय ज्ञान और उपचारकारी तरंगों को जोड़ता है, जो हमारे भीतर और बाहर दोनों को प्रभावित करती हैं।

एस्ट्रोसेज एआई में हमारा मानना है कि टैरो केवल भविष्यवाणी का साधन नहीं, बल्कि खुद को समझने, भावनात्मक संतुलन पाने और आत्मा के स्तर पर बदलाव का मार्ग है। इस ब्लॉग में हम आपको हर कार्ड के प्रतीक, संदेश और संदेश और अंतर्ज्ञान से मिलने वाली समझ का अनुभव कराएंगे, ताकि आप अपनी ऊर्जा को सही दिशा में ले जाएं, जीवन के मोड़ों को समझें और ब्रह्मांड से जुड़ाव महसूस करें। टैरो आपको उपचार, विकास और दिव्य मार्गदर्शन की ओर ले जाए, यही कामना है। यहां प्रस्तुत है अप्रैल 2026 के लिए मासिक टैरो राशिफल।

टैरो मासिक राशिफल जून 2026: राशि अनुसार राशिफल

मेष राशि

प्रेम जीवन: जस्टिस

आर्थिक जीवन: द चैरियट

करियर: टू ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स

मेष राशि के जातकों के प्रेम जीवन की बात करें, तो यह कार्ड संतुलन और सच्चाई का संकेत कर रहा है। कोई व्यक्ति आपको करीब से समझने का प्रयास कर सकता है और वह आपके व्यवहार पर ध्यान देगा। उस व्यक्ति के लिए रिश्ते में स्पष्टता और ईमानदारी होना बहुत जरूरी होगा। वह आपको झूठी उम्मीद नहीं देगा, बल्कि अगर उसे लगेगा कि रिश्ते का कोई भविष्य नहीं है, तो वह आपको साफ तौर पर कह देगा। 

द चैरिएट कार्ड का आना शुभ माना जाएगा जो दर्शा रहा है कि आप आर्थिक जीवन में समस्याओं पर जीत हासिल करेंगे। लंबे समय से चली आ रही धन से जुड़ी परेशानियों का अब धीरे-धीरे अंत होने लगेगा। इस दौरान यात्रा या वाहन से जुड़ा कोई बड़ा खर्च भी हो सकता है जैसे गाड़ी खरीदना, फ्लाइट टिकट लेना या कहीं घूमने के लिए जाना। 

करियर के क्षेत्र में आपको टू ऑफ वैंड्स मिला है जो बता रहा है कि आप करियर में एक मोड़ पर खड़े होंगे। ऐसे में, यह समय करियर से जुड़े नए फैसले लेने, नई दिशाए तलाशने और भविष्य को लेकर योजना बनाने के लिए अनुकूल होगा। आपको प्रगति और सुरक्षा के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। अगर आप करियर में कोई बदलाव या फिर विदेश में नौकरी करना चाहते हैं, तो आपको साहस और नई सोच की जरूरत होगी। 

स्वास्थ्य के मामले में आपको फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स प्राप्त हुआ है जो तनाव और लापरवाही से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं की ओर इशारा कर रहा है। इस दौरान आप काम या अहंकार की वजह से अपनी सेहत को नज़रअंदाज़ न करें। डॉक्टर से सही संवाद न होना या गलत आदतें भी आपकी परेशानी को बढ़ा सकती है। स्वस्थ होने के लिए आपको स्वास्थ्य को प्राथमिकता देनी होगी और गलत आदतों को छोड़ना होगा। 

भाग्यशाली क्रिस्टल ब्रेसलेट: ब्लडस्टोन ब्रेसलेट

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

वृषभ राशि

प्रेम जीवन: द हर्मिट

आर्थिक जीवन: फोर ऑफ स्वॉर्ड्स

करियर:  टू ऑफ पेंटाकल्स

स्वास्थ्य: टू ऑफ स्वॉर्ड्स

वृषभ राशि के प्रेम जीवन की बात करें, तो आपको द हर्मिट कार्ड प्राप्त हुआ है। यह कार्ड दर्शाता है कि जिस व्यक्ति को आप पसंद करते हैं, वह इस समय खुद पर ज्यादा ध्यान दे रहा होगा। वह अपने जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास कर रहा हो या फिर किसी पुरानी चोट से बाहर आ रहा होगा। संभव है कि वह आध्यात्मिक सोच में डूबा हो, क्योंकि हर्मिट कार्ड को गहरी सोच और आत्मचिंतन का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में, उस व्यक्ति का ध्यान रिश्तों से ज्यादा अपने काम, स्वास्थ्य और निजी जीवन पर केंद्रित होगा। 

आर्थिक जीवन में फोर ऑफ स्वॉर्ड्स का आना बता रहा है कि अगर बीते समय में आपने तनाव, कर्ज या ज्यादा खर्च का सामना किया है, तो अब यह समय रुककर सोचने का होगा। साथ ही, आपको भविष्य की योजना बनाने की जरूरत होगी। बता दें कि शांत दिमाग से लिया गया फैसला आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। 

करियर की बात करें, तो टू ऑफ पेंटाकल्स कहता है कि यह जातक एक साथ कई जिम्मेदारियों को संभाल रहे होंगे। इस समय आपको ऑफिस के काम, जिम्मेदारियों और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। सही समय, मैनेजमेंट और समझदारी से आप हर चुनौती का सामना करने में सक्षम होंगे। 

स्वास्थ्य की बात करें, तो टू ऑफ स्वॉर्ड्स का आना मानसिक तनाव, उलझन और भावनाओं को दबाने की तरफ संकेत कर रहा है जिसके चलते आपको स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव आपके शरीर को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में, आपको खुद की देखभाल करने और मानसिक रूप से शांत रहने की कोशिश करें। 

भाग्यशाली क्रिस्टल ब्रेसलेट: रोज क्वार्ट्ज ब्रेसलेट

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मिथुन राशि

प्रेम जीवन: द एम्प्रेस

आर्थिक जीवन: नाइन ऑफ कप्स

करियर: फोर ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: ऐस ऑफ कप्स

मिथुन राशि वालों को प्रेम जीवन में द एम्प्रेस प्राप्त हुआ है जो आपके रिश्ते के सफल होने का संकेत कर रहा है। आपका रिश्ता आगे बढ़ सकता है और पार्टनर आपके साथ भविष्य की योजनाएं बनाते हुए नज़र आ सकते हैं। यह संबंध भावनात्मक और रोमांटिक दोनों रूप से संतुष्टि देने वाला होगा। रिश्ते में संतुलन बनाए रखने के लिए एक-दूसरे को समय और महत्व देना जरूरी होगा। 

आर्थिक जीवन में नाइन ऑफ कप्स का आना सकारात्मक कहा जाएगा। इस महीने आपको अपने द्वारा लिए गए सही फैसलों से अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। हालांकि, आर्थिक स्थिति को मज़बूत बनाए रखने के लिए लगातार मेहनत करना और सही योजना बनाकर चलना आवश्यक होगा। सही समय पर किसी अनुभवी व्यक्ति से सही सलाह लेना आपके लिए फलदायी साबित होगी।

करियर में आपको फोर ऑफ वैंड्स मिला है जो आपके लिए सफलता और खुशियां लेकर आएगा। इस माह आपको कार्यों में की गई मेहनत का फल मिलेगा और कार्यक्षेत्र का माहौल भी अच्छा रहेगा। सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। ऐसे में, टीमवर्क से सफलता मिलने के योग बनेंगे। 

स्वास्थ्य को देखें, तो आपको ऐस ऑफ कप्स की प्राप्ति हुई है जो बता रहा है कि इस सप्ताह आपके भीतर नई ऊर्जा का संचार होगा। ऐसे में, आप ऊर्जावान महसूस करेंगे और अच्छे स्वास्थ्य के लिए स्वस्थ दिनचर्या अपनानी होगी। अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या से परेशान थे, तो जल्द सुधार देखने को मिलेगा। 

भाग्यशाली क्रिस्टल ब्रेसलेट: ग्रीन एवेंचुरिन ब्रेसलेट

कर्क राशि

प्रेम जीवन: सेवेन ऑफ पेंटाकल्स

आर्थिक जीवन: स्ट्रेंथ

करियर: द वर्ल्ड

स्वास्थ्य: क्वीन ऑफ कप्स

कर्क राशि वालों को प्रेम जीवन में सेवेन ऑफ पेंटाकल्स का आना आपको धैर्य रखने और मेहनत का फल मिलने की तरफ संकेत कर रहा है। अगर इस समय रिश्ते में कुछ समस्याएं चल रही हैं, तो आपको धैर्य रखना होगा क्योंकि आपके प्रयास सफल होंगे। अगर आपको पहले रिश्ते में निराशा मिली है, तो अब आपके लिए आगे बढ़ना बेहतर रहेगा, तब ही आपकी मुलाकात सही इंसान से हो सकेगी। जो लोग पहले से रिलेशनशिप में हैं, उनके लिए यह समय अच्छा रहेगा और पार्टनर के साथ खुशियां शेयर करने का आपको मौका मिलेगा।

आर्थिक जीवन में आपको स्ट्रेंथ कार्ड मिला है जो दर्शाता है कि इस माह आप आर्थिक रूप से मज़बूत रहेंगे। इस दौरान आप निवेश से जुड़े कुछ बड़े और महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं, लेकिन सोच-समझकर कदम उठाना आपके लिए जरूरी होगा। साथ ही, बचत करने की भी कोशिश करें। आप किसी बड़ी खरीदारी की योजना बना सकते हैं, लेकिन खर्च उतना ही करें जितना आपके बजट में हो। 

करियर में आपको द वर्ल्ड प्राप्त हुआ है जो काम के सिलसिले में यात्राओं को दर्शा रहा है। काम में की जा रही मेहनत और आपके प्रयास अब लोगों की नज़रों में आने लगेंगे। ऐसे में, आपको पहचान और सराहना के योग बनेंगे। हालांकि, अब मेहनत करना जारी रखें क्योंकि आपको जल्द ही करियर में शुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं। 

स्वास्थ्य में क्वीन ऑफ कप्स आया है जो स्त्री ऊर्जा का कार्ड माना जाता है। अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या का सामना कर रहे हैं, तो इस समय आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। आपके आसपास ऐसे लोग मौजूद रहेंगे जो आपका साथ देंगे और आपकी हर कदम पर मदद करेंगे। इन जातकों की सकारात्मक सोच और आत्म-देखभाल जल्दी स्वस्थ होने में सहायता करेंगी। 

भाग्यशाली क्रिस्टल ब्रेसलेट: नेचुरल क्रिस्टल क्वार्ट्ज ब्रेसलेट

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

सिंह राशि

प्रेम जीवन: सिक्स ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन: द हैरोफेंट

करियर: व्हील ऑफ फॉर्च्यून

स्वास्थ्य: सेवेन ऑफ पेंटाकल्स 

सिंह राशि वालों को प्रेम जीवन में सिक्स ऑफ वैंड्स मिला है जिसे एक शुभ कार्ड माना जाएगा। यह कार्ड लव लाइफ में सफलता और खुशियों का संकेत कर रहा है। इस महीने आपका रिश्ता पहले से ज्यादा मजबूत और खुशियों से भरा रहेगा। पार्टनर के साथ आपको अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। यदि आप सिंगल हैं, तो जिस व्यक्ति को आप लंबे समय से पसंद करते हैं, उसके साथ रिश्ता शुरू होने के योग बन सकते हैं।

आर्थिक जीवन में द हैरोफ़न्ट आया है और यह भविष्यवाणी कर रहा है कि धन से जुड़े मामलों में आपको कोई बड़ा या जोखिम भरा फैसला लेने से बचना होगा। इस विषय में किसी अनुभवी या विशेषज्ञ की सलाह लेना आपके लिए फलदायी साबित होगा। आप भविष्य में आर्थिक स्थिति को मज़बूत करने के लिए पारंपरिक और सुरक्षित तरीके अपना सकते हैं। इस अवधि में जल्दबाज़ी में लिया गया फैसला आपको नुकसान करवा सकता है। 

करियर में व्हील ऑफ फॉर्च्यून का आना आपको अपने सपने को हकीकत में बदलने के लिए प्रेरित करेगा। ऐसी नौकरी में रहना जो आपकी पसंद की न हो, इसे व्यर्थ कहा जा सकता है इसलिए आपको अपने सपने पूरे करने की दिशा में कदम उठाना होगा। वर्तमान नौकरी में अपनी पसंद की चीज़ पाने के लिए बेबाक होकर अपनी बात रखें। 

स्वास्थ्य के मामले में आपको सेवेन ऑफ पेंटाकल्स प्राप्त हुआ है जो बता रहा है कि बीते समय में सेहत को लेकर किए गए प्रयासों से अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। इस दौरान सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास आपकी सेहत को बेहतर बनाए रखने का काम करेंगे। आपके ऊर्जावान और स्वस्थ रहने का असर सीधे रूप से आपकी सेहत पर नज़र आएगा। 

भाग्यशाली क्रिस्टल ब्रेसलेट: टाइगर आई ब्रेसलेट

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

कन्या राशि  

प्रेम जीवन: नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: द मून 

करियर: द टॉवर

स्वास्थ्य: नाइट ऑफ कप्स 

कन्या राशि वालों को प्रेम जीवन में नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स मिला है जो रिश्ते में भय और चिंता को दर्शा रहा है। इस महीने आपको अपने मन की आवाज़ सुनने की जरूरत होगी। अगर रिश्ते में कुछ गलत महसूस हो रहा है, तो उन बातों के बारे में खुलकर साथी से बात करनी होगी। इस राशि के सिंगल जातकों को रिश्ते में जल्दबाज़ी करने से बचना होगा क्योंकि सच्चा प्यार पाने में काफ़ी समय लगता है। 

आर्थिक जीवन में द मून का आना दर्शाता है कि इस माह जातकों को सतर्क रहना होगा। ऐसे में, इन जातकों को धन से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेने से बचना होगा, अन्यथा आपको हानि हो सकती है। अगर आप कहीं से धन लाभ मिलने या फिर आय में वृद्धि के किसी अवसर का इंतज़ार कर रहे हैं, तो उसमें थोड़ा समय लग सकता है। इस दौरान धैर्य बनाए रखना और जल्दबाज़ी में कोई भी कार्य करने से बचना आपके लिए बेहतर होगा। 

करियर में द टॉवर कार्ड का आना शुभ संकेत नहीं माना जाएगा क्योंकि संभव है कि आप अपनी मौजूदा नौकरी या करियर से पूरी तरह संतुष्ट न हों। अगर आप नौकरी से ख़ुश नहीं हैं, तो अब आप नौकरी बदलने पर सोच-विचार कर सकते हैं। हालांकि, करियर में अपनी स्थिति को बेहतर बनाने के लिए प्रयास करना भी जरूरी होगा। 

स्वास्थ्य में आपको नाइट ऑफ कप्स मिला है जो आपके लिए शुभ समाचार लेकर आएगा। यह कार्ड बता रहा है कि अगर आप किसी रोग से गुज़र रहे हैं, तो अब आप स्वस्थ हो सकेंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ होंगे। आप ऊर्जावान और पहले से बेहतर महसूस करेंगे। जो जातक भावनात्मक समस्याओं का सामना कर रहे हैं, उन्हें भी इस माह राहत का अनुभव होगा। साथ ही, आप डिप्रेशन से बाहर आ सकेंगे और ऐसे में, आपका जीवन बेहतर होना शुरू हो जाएगा। 

भाग्यशाली क्रिस्टल ब्रेसलेट: कार्नेलियन ब्रेसलेट

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

तुला राशि

प्रेम जीवन: सेवेन ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: स्ट्रेंथ 

करियर: द मून

स्वास्थ्य: क्वीन ऑफ वैंड्स

तुला राशि वालों को प्रेम जीवन में सेवन ऑफ कप्स प्राप्त हुआ है जो आपके रिश्ते में नईं भावनाओं और उत्साह को दर्शा रहा है। रिश्ते की शुरुआत आपको आकर्षित करेगी। हालांकि, इस आकर्षण को प्यार समझने की भूल न करें कि आप दोनों का रिश्ता हमेशा बरकरार रहेगा। आपके पास जीवनसाथी चुनने के कई विकल्प मौजूद होंगे। ऐसे में, आपके लिए जरूरी होगा कि आप रिश्ते से वास्तव में क्या चाहते हैं। 

आर्थिक जीवन में स्ट्रेंथ कार्ड का आना धन से जुड़े मामलों में मज़बूती और आत्मविश्वास की तरफ संकेत कर रहा है। इस महीने आर्थिक रूप से मज़बूत महहूस करेंगे, लेकिन आपको इसे बनाए रखने के लिए काफ़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें और भविष्य की सुरक्षा के लिए बचत करना न भूलें, फिलहाल खुद पर हद से ज्यादा धन खर्च करना सही नहीं कहा जा सकता है।

करियर में आपको द मून मिला है जो कार्यक्षेत्र में भ्रम और चिंता की स्थिति की तरफ इशारा कर रहा है। इस दौरान मन में काम को लेकर असुरक्षा या उलझन के भाव रह सकते हैं। अगर किसी बात को लेकर स्पष्टता न हो, तो सवाल पूछने से न हिचकिचाएं।  जातकों को धैर्य बनाए रखना होगा क्योंकि समय के साथ परिस्थितियों में सुधार होगा। सकारात्मक सोच आपको बेहतर परिणाम देने का काम करेगी। 

स्वास्थ्य के मामले में क्वीन ऑफ वैंड्स प्राप्त हुआ है जो कहता है कि आपका सारा ध्यान अपने पर केंद्रित होगा। इस महीने आपकी सेहत बेहतर रहेगी और आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। साथ ही, आपको खुद को समय देना होगा, पर्याप्त आराम करना होगा और मानसिक शांति बनाए रखना आपके लिए जरूरी होगा।

भाग्यशाली क्रिस्टल ब्रेसलेट: ओपल ब्रेसलेट

वृश्चिक राशि

प्रेम जीवन: क्वीन ऑफ पेंटाकल्स

आर्थिक जीवन: सेवेन ऑफ कप्स

करियर: थ्री ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: फोर ऑफ वैंड्स

वृश्चिक राशि वालों के प्रेम जीवन में क्वीन ऑफ पेंटाकल्स आया है जो रिश्ते में देखभाल, स्थिरता और सच्चे प्रेम को दर्शा रहा है। इस महीने आपके जीवन में प्रेम दस्तक दे सकता है। हालांकि, प्यार के लिए जरूरत से ज्यादा बेचैन दिखने से बचें। इस समय आत्मविश्वास और खुद से प्रेम करने से सही साथी को आपकी तरफ आकर्षित करेगा। रिश्ते के प्रति अपनी सोच को सकारात्मक रखें और स्वयं को मिलने वाले प्रस्ताव स्वीकार करने के लिए तैयार रहें। 

आर्थिक जीवन में सेवेन ऑफ कप्स आपको प्राप्त हुआ है और यह कार्ड भ्रम और असमंजस की तरफ इशारा कर रहा है। ऐसे में, इस समय को आर्थिक जीवन में कोई बड़ा परिवर्तन करने के लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। हालांकि, इन जातकों का मन उलझा हुआ रह सकता है, इसलिए किसी भी धन से जुड़े निर्णय को लेने से पहले अच्छे से सोच-विचार करना जरूरी रहेगा। कोई भी फैसला जल्दबाज़ी में न करें क्योंकि आपको हानि झेलनी पड़ सकती है। 

करियर में थ्री ऑफ वैंड्स का आना मेहनत के दम पर भविष्य में सफलता मिलने की तरफ संकेत करता है। संभावना है कि कार्यक्षेत्र में आप मेहनत तो बहुत कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल आपको उसका पूरा श्रेय नहीं मिल पाएगा। हालांकि, आने वाले समय में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आप अपनी अलग पहचान बनाने में सक्षम होंगे। जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं।

स्वास्थ्य में आपको फोर ऑफ वैंड्स भविष्यवाणी कर रहा है कि अगर आप स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो आगे का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय आपको अपने प्रियजनों से सही मदद और समाधान मिलने की संभावना है। आपको अपनी सोच को सकारात्मक बनाए रखना होगा और अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहें। 

भाग्यशाली क्रिस्टल ब्रेसलेट: ब्लैक ऑब्सिडियन ब्रेसलेट

धनु राशि

प्रेम जीवन: नाइन ऑफ पेंटाकल्स 

आर्थिक जीवन: सिक्स ऑफ पेंटाकल्स

करियर: टेन ऑफ कप्स 

स्वास्थ्य: किंग ऑफ स्वॉर्ड्स

धनु राशि वालों के प्रेम जीवन में नाइन ऑफ पेंटाकल्स का आना कहता है कि अगर आप पहले से रिश्ते में हैं, तो इस महीने पार्टनर के साथ आपका रिश्ता और मजबूत होगा। ऐसे में, आप एक-दूसरे के साथ प्रेमपूर्ण पल बिताएंगे। जो जातक सिंगल हैं, उनके जीवन में कोई गहरा और अर्थपूर्ण रिश्ता आ सकता है इसलिए नए लोगों स मिलने-जुलने की कोशिश करें।

आर्थिक जीवन में सिक्स ऑफ पेंटाकल्स का आना संतुलन, उदारता और आर्थिक स्थिति में सुधार का प्रतीक माना जाएगा। इन जातकों ने अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए जो मेहनत की थी, उसके सकारात्मक परिणाम अब आपको प्राप्त होने लगेंगे। इस माह दूसरों की मदद करना आपके लिए शुभ साबित होगा, जितना आप बांटेंगे, उतना ही आपको भी लाभ मिलेगा। 

करियर के क्षेत्र में टेन ऑफ कप्स का आना सकारात्मक कहा जाएगा जो नौकरी में खुशी, तालमेल और सफलता की तरफ इशारा कर रहा है। कार्यक्षेत्र पर लोग आपके काम की सराहना करेंगे और ऐसे में, आप टीम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनेंगे। हालांकि, आपको सफलता बनाए रखने के लिए मेहनत जारी रखना जरूरी होगा। इस महीने काम में लगातार प्रयास करना आपके लिए सबसे बड़ी ताकत साबित होगा।

स्वास्थ्य के मामले में किंग ऑफ स्वॉर्ड्स का मिलना अनुशासन और समझदारी का संकेत करता है। इस महीने आपको अपनी सेहत को लेकर गंभीर रहना होगा और जीवनशैली में आवश्यक बदलाव करने होंगे। इस दौरान आप किसी भी स्वास्थ्य समस्या को नज़रअंदाज़ न करें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह अवश्य लें। 

भाग्यशाली क्रिस्टल ब्रेसलेट: सिट्रीन ब्रेसलेट

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

मकर राशि

प्रेम जीवन: फाइव ऑफ पेंटाकल्स

आर्थिक जीवन: किंग ऑफ पेंटाकल्स 

करियर: द हैरोफ़न्ट

स्वास्थ्य: एट ऑफ स्वॉर्ड्स 


बात करें मकर राशि वालों के प्रेम जीवन की तो, फाइव ऑफ पेंटाकल्स का आना एक शुभ संकेत नहीं कहा जाएगा। इस समय आपको लग सकता है कि आप रिश्ते में प्यार और भावनात्मक सहारे की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन सामने से आपको अपनी उम्मीद के अनुसार प्रतिक्रिया नहीं मिल रही होगी। ऐसे में, आपको यह बात समझनी होगी कि जो व्यक्ति आपकी भावनाओं की कद्र नहीं कर रहा है, उसके लिए खुद को दुखी करना सही नहीं कहा जा सकता है। आपको खुद को महत्व देना होगा और जीवन में आगे बढ़ने का प्रयास करें क्योंकि आपके जीवन में सच्चा प्यार दस्तक दे सकता है। 

आर्थिक जीवन में किंग ऑफ पेंटाकल्स का मिलना सर्वश्रेष्ठ माना जाएगा। यह कार्ड धन, स्थिरता और आर्थिक सफलता का प्रतिनिधित्व करता है। इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत हो सकती है। यह जातक सोच-समझकर निवेश या जोखिम से भरे बड़े फैसले ले सकते हैं, लेकिन जरूरत से ज्यादा रिस्क लेने से बचना होगा। साथ ही, आपके लिए जरूरतमंदों की मदद करना आपके लिए शुभ रहेगा और इससे भविष्य में आर्थिक स्थिरता बनी रहेगी। 

द हैरोफ़न्ट का आना आपको करियर में मार्गदर्शन और अनुशासन को दर्शा रहा है। इस समय कार्यक्षेत्र में आपके लिए नियमों-कायदों का पालन करना फायदेमंद होगा। जून के महीने में नौकरी में किसी बड़े बदलाव या नियम को तोड़ने का प्रयास न करें। आपको करियर में किसी अनुभवी व्यक्ति या मेंटर का मार्गदर्शन मिल सकता है और ऐसे में, आपके लिए सलाह लेना लाभकारी साबित होगा। 

स्वास्थ्य के मामले में एट ऑफ स्वॉर्ड्स का आना शुभ नहीं माना जाएगा जो बता रहा है कि आप मानसिक तनाव और खुद को बंधा हुआ महसूस कर सकते हैं। इस समय मानसिक दबाव का असर आपकी सेहत को प्रभावित कर सकता है। इन जातकों को अपनी मानसिक और भावनात्मक स्थिति पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। आपको स्वास्थ्य से जुड़ी पुरानी समस्याओं या अनसुलझी परेशानियों को नज़रअंदाज़ न करें, अन्यथा आपको समस्याएं परेशान कर सकती हैं। 

भाग्यशाली क्रिस्टल ब्रेसलेट: एक्वामरीन ब्रेसलेट

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें। 

कुंभ राशि

प्रेम जीवन: किंग ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: द मैजिशियन

करियर: टू ऑफ स्वॉर्ड्स

स्वास्थ्य: एट ऑफ वैंड्स

कुंभ राशि के जातकों के प्रेम जीवन की बात करें तो, किंग ऑफ कप्स का आना भावनात्मक संतुलन, समझदारी और गहरे रिश्ते की तरफ इशारा कर रहा है। इस माह आपके जीवन में प्रेम दस्तक दे सकता है और ऐसे में, रिश्ते में आप ख़ुश और संतुलित दिखाई देंगे। अगर आप पहले से रिश्ते में हैं, तो आपका रिश्ता पहले की तुलना में मजबूत होगा। साथ ही, आप दोनों के बीच विश्वास बढ़ेगा। 

आर्थिक जीवन में आपको द मैजिशियन प्राप्त हुआ है और यह भविष्यवाणी कर रहा है कि इन जातकों के पास आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाए की पूरी क्षमता और अवसर दोनों मौजूद होंगे। इस माह आपको धन कमाने के नए रास्ते या आय में वृद्धि के नए अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान आपको धन से जुड़े मामलों में भरोसा करना होगा। 

करियर के क्षेत्र में टेन ऑफ स्वोर्ड्स का आना बता रहा है कि आपको नौकरी में कंफ्यूजन और बड़े फैसले लेते समय कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, आपको कार्यक्षेत्र में धैर्य रखने की सलाह दी जाती है क्योंकि कुछ कार्य या चीज़ें दूसरों पर निर्भर करेंगी। इन जातकों को अपना काम पूरी जिम्मेदारी और समर्पण से करने होंगे। साथ ही, आपको दूसरों पर दबाव डालने से बचना होगा। 

एट ऑफ वैंड्स का आना स्वास्थ्य में चुनौतीपूर्ण समय की तरफ इशारा कर रहा है। अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या को लेकर परेशान हैं, तो उसका सही इलाज मिलने में समय लग सकता है। इस समय आपको अपनी सोच को सकारात्मक और धैर्य बनाए रखना होगा। साथ ही, आप अपनी सेहत का ध्यान रखें। 

भाग्यशाली क्रिस्टल ब्रेसलेट: फिरोज़ा ब्रेसलेट

मीन राशि

प्रेम जीवन: द टॉवर

आर्थिक जीवन: द वर्ल्ड

करियर: टू ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: द मून

मीन राशि वालों को प्रेम जीवन में द टॉवर मिला है जो बता रहा है कि यह समय आपकी लव लाइफ के लिए चुनौतीपूर्ण होगा। इस समय रिश्ते में तनाव, बेचैनी और भावनात्मक दूरियां आपको महसूस हो सकती है। कुछ रिश्तों में अलगाव जैसी परिस्थितियां भी जन्म ले सकती हैं। यदि आप रिश्ते को बचाना चाहते हैं, तो दोनों को मिलकर प्रयास करना होगा, लेकिन केवल वहीं रिश्ता बनाए रखें जो आपके लिए सही हो। इस राशि के सिंगल जातकों को नए रिश्ते में जल्दबाज़ी करने से बचना होगा। 

आर्थिक जीवन में द वर्ल्ड आया है और यह कार्ड धन से जुड़े मामलों में सफलता एवं सुधार की तरफ इशारा कर रहा है। यदि आप धन संबंधित समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो अब आपको राहत मिलने की संभावना है। हालांकि, भले ही परिस्थितियां बेहतर हो रही हैं, लेकिन पैसों को लेकर लापरवाही न बरतें। भविष्य के लिए आर्थिक योजना बनाकर चलना आपके लिए फलदायी साबित होगा।

करियर में टू ऑफ वैंड्स का आना दर्शाता है कि आप भविष्य को लेकर पेशेवर जीवन की योजना बना रहे होंगे। कार्यक्षेत्र पर परिस्थितियां आपके पक्ष में होने लगेंगी।  अगर आप कुछ समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो अब वह धीरे-धीरे दूर हो जाएंगी। जिन जातकों को नौकरी की तलाश हैं, उन्हें कुछ बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। 

स्वास्थ्य में द मून प्राप्त हुआ है जो आपको सेहत के प्रति सावधान रहने के लिए कह रहा है। अगर आप स्वास्थ्य समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आपको अपने मन की आवाज़ सुननी होगी। सही महसूस न करने पर आपको जरूरी कदम उठाने की सलाह दी जाती है। स्वयं पर भरोसा करें और डॉक्टर की सलाह लें। इस समय आपके लिए ज्यादा खाना, नशा या गलतों आदतों से दूर रहना आपके लिए आवश्यक होगा। 

भाग्यशाली क्रिस्टल ब्रेसलेट: एमेथिस्ट ब्रेसलेट

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. क्या टैरो रीडर बनने के लिए डिग्री जरूरी होती है?

नहीं, कोई भी व्यक्ति बिना डिग्री के टैरो रीडिंग सीख सकता है। प्रत्येक व्यक्ति टैरो कार्ड्स के प्रतीकों को समझकर और नियमित रूप से अभ्यास के साथ टैरो कार्ड्स में विशेषज्ञता हासिल कर सकता है। 

2. टैरो डेक का चुनाव कैसे करें?

आप अपनी पसंद के टैरो डेक का चुनाव इन्ट्यूशन यानी कि अपनी मन की आवाज़ के आधार पर कर सकते हैं।

3. क्या कोई व्यक्ति खुद अपना टैरो डेक खरीद सकता है?

हाँ, आप अपना टैरो डेक खरीद सकते हैं।