HAPPY DIWALI: इस प्रकार राशि के अनुसार जलाएँ दीये, जीवन में होगा उजाला

दीपावली रौशनी का त्योहार है। इसलिए हर दिवाली आप अपने घर पर दीयों की सजावट करते हैं। ख़ास बात ये है कि इसमें मिट्टी के दीये जलाए जाते हैं। इस साल दीपावली का त्योहार 27 अक्टूबर को है, और अगर आप चाहते हैं कि दीयों के जरिए जीवन में कुछ सकारात्मकता आए तो आपको अपनी राशि के अनुसार दीये जलाने चाहिए। राशि के अनुसार दीये जलाने से आशय यह कि जो आपकी राशि है उसी के अनुसार आपको दिया किस दिशा में जलाना लाभकारी साबित होगा। 

इस प्रकार राशि के अनुसार जलाएँ दीपक

मेष – मेष राशि वाले लोग पूरब दिशा में लाल कपड़े पर रखकर दीयों को जलाएंगे तो उन्हें सकारात्मक फल मिलेंगे। दरअसल, मेष राशि पूर्व में उदय होने वाली राशि है। 

वृष – वृष राशि शुक्र ग्रह की राशि मानी जाती है और इस राशि के लोग शुक्र देव के लिए दक्षिण दिशा में सफेद कपड़े पर रखकर दीया जलाएं तो अच्छा रहेगा।

मिथुन – बुध राशि के जातक पश्चिम दिशा में हरे पकड़े पर रखकर दीया जलाए तो उन्हें अच्छे फल मिलेंगे। दरअसल, बुध ग्रह की राशि का उदय पश्चिम दिशा में होता है, और इसलिए पश्चिम में दीया जलाना लाभदायक रहेगा।

कर्क – दिवाली पर कर्क राशि के जातक यदि अच्छा फल चाहते हैं तो अपनी राशि के अनुसार उत्तर दिशा में सफेद वस्त्र पर दीपक लगाएं।

सिंह – सिंह राशि को अग्नि तत्व वाली राशि माना जाता है। सिंह राशि पूर्व दिशा में उदित होती है। इसलिए कर्क राशि के लोग पूर्व दिशा में लाल कपड़े पर दीपक लगाएं।

कन्या – यह राशि दक्षिण दिशा में उदय होती है इसलिए कन्या राशि के जातकों को दक्षिण में हरे कपड़े पर दीपक प्रज्वलित करना फायदेमंद रहेगा।

तुला – शुक्र की इस राशि का उदय पश्चिम दिशा में होता है इसलिए तुला राशि के जातकों के लिए सफेद वस्त्र पर दीपक प्रज्वलित करना लाभदायक रहेगा।

वृश्चिक – वृश्चित राशि के जातकों के लिए ये दीपावली मंगलदायक रहेगी। इस और अधिक मंगलमय बनाने के लिए उत्तर दिशा में लाल वस्त्र पर दीपक जलाना बेहद लाभदायक रहेगा।

धनु – बृहस्पति देव की इस राशि का स्थान पूर्व दिशा में है। धनु राशि के जातक पूर्व दिशा में पीले वस्त्र पर दीपक लगाएं तो निश्चित तौर पर मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी।

मकर – मकर राशि के जातकों को इस दीपावली पर अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए दक्षिण दिशा में काले कपड़े पर दीपक प्रज्वलित करना चाहिए।

कुंभ – कुंभ राशि का स्थान पश्चिम में होता है। इस राशि वाले व्यक्तियों को पश्चिम दिशा में राशि के स्वामी को दीप दर्शन करवाना चाहिए।

मीन – जल तत्व होने के कारण इस राशि का स्थान उत्तर दिशा में होता है इसलिए मीन राशि के जातक उत्तर दिशा में बृहस्पति देव के लिए दीये जलाएं तो उन्हें अच्छे फल मिलेंगे।