Vastu Shastra: जानें घर की किस दीवार पर कैसी फैमिली फोटो लगाना होता है शुभ

हम सभी अपने घरों में फैमिली फोटो अवश्य लगाते हैं। तस्वीरें जिनमें हमने अपने कुछ रंगीन यादें सहेज कर रखी होती है। ऐसे में उन तस्वीरों को हम अपने आसपास देखने के लिए अपने घरों में लगाते हैं। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि, वास्तु शास्त्र में अपने घरों की दीवारों पर शामिल इन फोटो लगाने के कुछ नियम और कायदे बताए गए हैं, जिनके अनुसार ही हमें तस्वीरें एक निश्चित दिशा और दशा में लगाना फलदाई होता है?

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

तो आइए अपने वास्तु विशेष इस आर्टिकल में जानते हैं कि वास्तु के अनुसार घर की कौन सी दीवार पर किस तरह की फोटो लगाना शुभ होता है और किस दिशा में कौन सी पारिवारिक तस्वीर या फैमिली फोटो नहीं लगानी चाहिए।

यह भी पढ़ें: वास्तु शास्त्र : घर में लगे ये पुष्प आपके जीवन में भी खुशबू बिखेर देंगे

वास्तु शास्त्र के अनुसार फैमिली फोटो के नियम

  • वास्तु शास्त्र कहता है कि पारिवारिक तस्वीर लगाने के लिए घर में दक्षिण दिशा और पश्चिम दिशा सबसे ज्यादा उपयुक्त मानी जाती है। ऐसे में यदि आप इस दिशा में अपनी पारिवारिक तस्वीरें लगाते हैं तो आपके घर के लोगों के बीच प्यार बढ़ता है और रिश्ते मजबूत होते हैं।
  • वास्तु के अनुसार फैमिली फोटो कभी भी पूर्वी और उत्तरी दिशा में नहीं लगाने चाहिए।
  • इसके अलावा यदि आप अपनी कोई ऐसी तस्वीर लगा रहे हैं जिसमें आप जलीय क्षेत्र के आसपास हैं, यानी समुद्र, नदी या कहीं भी ऐसी जगह पर जहां पानी की अधिकता है तो ऐसी तस्वीर वास्तु के अनुसार आपको उत्तरी दिशा में लगानी चाहिए। इसके अलावा यदि आप कोई ऐसी तस्वीर अपने घर में लगाना चाहते हैं जिसमें आग नजर आ रही हो तो उसे हमेशा दक्षिण दिशा में लगाएं इससे आपको शुभ फल प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें: वास्तु शास्त्र: परेशानियों को दूर कर जीवन में सकारात्मकता लाती हैं ये तस्वीरें

  • इसके अलावा हम अपने घरों में अपने पूर्वजों की तस्वीर भी लगाते हैं। बहुत से लोग तस्वीर लगाने के बजाय उन्हें रखना पसंद करते हैं और बहुत से लोग अपने पूर्वजों की तस्वीर अपने मंदिरों में रख लेते हैं। हालांकि यह वास्तु के अनुसार एकदम गलत है। अपने घर में आप अपनी इच्छा और श्रद्धा के अनुसार अपने पूर्वजों की तस्वीर बेशक लगाएं लेकिन इसके लिए हमेशा दक्षिण दिशा का चयन करें। मंदिरों में भूलकर पूर्वजों की तस्वीर फोटो ना रखें।
  • इसके अलावा यदि आपके घर में लड़ाई झगड़ा बहुत होता है और प्रेम की कमी होने लगी है तो आप अपने बेडरूम में राधा कृष्ण की तस्वीर लगा सकते हैं। ऐसा करने से संबंध में मिठास और मजबूती आती है। इसके लिए हमेशा दक्षिण पश्चिमी दीवार का चयन करें तो आपको इससे शुभ परिणाम हासिल होंगे।
  • इसके अलावा आप चाहे तो अपने घर की दीवार पर हंसों के जोड़े की तस्वीर लगा सकते हैं। ऐसा करने से घर के लोगों के संबंध मधुर होते हैं और कपल्स में प्यार बढ़ता है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।