साप्ताहिक राशिफल: जानें सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा 28 अक्टूबर से 3 नवंबर का समय !

जानें 28 अक्टूबर से 3 नवंबर का साप्ताहिक राशिफल और जानें की ग्रहों का फेरबदल आपके जीवन पर प्रभाव लेकर आने वाला है। ये सप्ताह जहाँ कुछ राशिवालों को शुभ फल देगा, वहीं कुछ राशि के जातकों को नकारात्मक प्रभाव भी झेलने पड़ सकते हैं। चलिए जानते हैं, ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सभी बारह राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह कैसा बीतने वाला है। नीचे दी गयी राशिफल आपकी  चंद्र राशि पर आधारित है। 

मेष

इस सप्ताह आप अपने घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे। व्यापार के नज़रिए से यह सप्ताह बढ़िया दिखाई दे रहा है। धन के लेनदेन से जुड़े मामलों को बिल्कुल भी हल्के में न लें। इस हफ्ते आपकी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। छात्रों को गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा। यदि यात्रा करते हैं, तो कुछ समस्याएँ आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में भी आपको अच्छे फल मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में ख़ुशियाँ बनी रहेंगी। प्रेम जीवन में कुछ परेशानियाँ पैदा हो सकती हैं। वहीँ वैवाहित जातकों को अच्छे फलों की प्राप्ति होगी।

उपाय: माता और अन्य बड़ी औरतों को उपहार दें।

वृषभ

कार्य क्षेत्र में इस हफ्ते आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आर्थिक पक्ष में आपको निराशा हासिल हो सकती है। वहीँ व्यापार में साझेदार के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। इस सप्ताह आपकी सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। यात्रा के दौरान कुछ चुनौतियाँ भी आपको घेर सकती हैं। पारिवारिक जीवन में परिजनों के साथ आपकी आत्मीयता बढ़ेगी। यह सप्ताह प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल नहीं है। जीवनसाथी के प्रति आपका प्रेम बढ़ेगा।

उपाय: लाल कपड़े में नारियल को लपेट कर उसे बहते हुए जल में प्रवाहित करें।

मिथुन

इस सप्ताह छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा। अगर वाहन चलाते हैं तो बहुत ही सावधानी के साथ वाहन चलाएँ। वहीँ अगर साझेदारी में व्यापार कर रहे हैं, तो तनाव की स्थिति देखने को मिल सकती है। आपको अचानक से धन प्राप्ति हो सकता है। इस समय घर में पिताजी की सेहत आपकी चिंता का कारण बन सकती है। यह सप्ताह आपके प्रेम जीवन के लिए चुनौतियों से भरा है। इस सप्ताह शादीशुदा जातकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

उपाय: ग़रीब महिला को हरे रंग की साड़ी दान करें।

कर्क 

इस सप्ताह माता जी का आशीर्वाद प्राप्त होगा और उनकी सेहत भी दुरुस्त रहेगी। वहीं कार्य क्षेत्र में भी आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपकी संतान को किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इस समय छात्रों को भी शिक्षा में परेशानियां आ सकती हैं। इस दौरान आपका ख़र्चा बढ़ सकता है। आपका प्रेम और दांपत्य जीवन इस हफ्ते ख़ुशहाल होगा। 

उपाय: सोमवार के दिन कन्याओं को भोजन कराएँ।

सिंह

इस सप्ताह आपको अकारण किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपकी माता-पिता के स्वास्थ्य पर बुरा असर देखने को मिल सकता है, और घर में किसी तरह का विवाद भी सामना आ सकता है। इस समय आप कोई प्रॉपर्टी भी ख़रीद सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आपकी स्थिति बेहतर होगी। इस दौरान संतान को सेहत से जुड़ी समस्या आ सकती है। हालाँकि इस समय आपको खांसी, जुकाम, सर्द या बुखार की समस्या हो सकती है। कार्य स्थल पर आपको अच्छा माहौल मिलेगा। यह सप्ताह प्रेम संबंधों के लिए मिला जुला रहेगा।

उपाय: रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा करें।

कन्या

इस सप्ताह आप धन संचय करने में कामयाब होंगे। हालाँकि इस समय परिवार में उतार-चढ़ाव की परिस्थितियाँ आएँगी। इस समय आपकी माता जी की सेहत में गिरावट आ सकती है। कार्य क्षेत्र में अपने सहकर्मियों के ऊपर ज़रुरत से ज्यादा भरोसा न करें। इस सप्ताह आप नया वाहन भी ख़रीद सकते हैं। छात्रों के लिए यह सप्ताह शानदार रहेगा। यह हफ्ता आपके प्रेम संबंधों के लिए अच्छा बीतेगा। जहाँ तक विवाहित जातकों का सवाल है, तो उनका दांपत्य जीवन भी कुशल और शानदार रहेगा।

उपाय: बुधवार के दिन हरे रंग के वस्त्र धारण करें।

तुला

इस सप्ताह आपकी सेहत बढ़िया रहेगी और आप अपने काम पर भी ध्यान देंगे। वहीं आपके पारिवारिक जीवन में थोड़ी बहुत उथल पुथल होगी। इस अवधि में आप धन की बचत कर पाने में भी सफल रहेंगे। यात्राओं के दौरान सावधानी बरतें। जहाँ तक कार्य क्षेत्र का सवाल है, तो उसमें भी परिस्थितियाँ आपके अनुकूल होंगी। प्रेम संबंध के लिए यह सप्ताह थोड़ा नाजुक है। यदि आप शादीशुदा हैं, तो ये सप्ताह दांपत्य जीवन के लिए अनुकूल नहीं हैं। 

उपाय: शुक्रवार के दिन छोटी कन्याओं को सफेद रंग की मिठाएँ बांटें। 

वृश्चिक

सप्ताह की शुरुआत में आपके ख़र्चों में अधिक वृद्धि होने की संभावना है। आप अपने परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आर्थिक क्षेत्र में भी आपको लाभ की प्राप्ति होगी। सप्ताह के मध्य में आपको सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है। इस सप्ताह कार्य के प्रति आपके प्रयासों में भी वृद्धि होगी। पिताजी का समर्थन आपकी हिम्मत बनेगा। इस सप्ताह आपके प्यार की गाड़ी भी सपाट दौड़ेगी। दांपत्य जीवन में नई उर्जा भरने में आप कामयाब होगा।

उपाय: ज़रुरतमंद को कपड़े और भोजन दान करें।

धनु

इस सप्ताह आपको अचानक से लाभ की प्राप्ति संभव है। कार्य क्षेत्र में कामयाबी मिलने के भी योग हैं। इस समय आपको माँ का आशीर्वाद प्राप्त होगा और उनकी सेहत भी दुरुस्त रहेगी। सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आपका पारिवारिक जीवन ख़ुशहाल रहेगा। खर्चों में वृद्धि आ सकती है। इस सप्ताह प्रेम संबंध को मधुर बनाने के लिए आपको अधिक प्रयास करने होंगे। यदि आप शादीशुदा हैं, तो आपके मानसिक तनाव में वृद्धि हो सकती है। 

उपाय: प्रतिदिन माथे पर चंदन का तिलक लगाएँ।

मकर

सप्ताह की शुरुआत आपके कार्य क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन लेकर आएगा। वहीं दूसरी ओर, पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की परिस्थितियाँ बनेंगी। नए स्रोतों से धन आएगा और आपकी सेविंग्स बढ़ेंगी। दोस्तों के साथ पार्टी सेलीब्रेशन के भी योग बन रहे हैं। वहीं सेहत की दृष्टि से समय आपके प्रतिकूल होगा। कार्य क्षेत्र में अच्छा वर्क एन्वॉयरमेंट आपको देखने को मिलेगा। इस सप्ताह आपका प्रेम जीवन खुशहाल रहेगा। यदि आप शादीशुदा हैं, तो जीवनसाथी से किसी तरह का लाभ मिल सकता है। 

उपाय: शनिवार के दिन शनि से संबंधित चीज़ों का दान करें।

कुंभ

सप्ताह की शुरुआत में यात्रा के योग बन रहे हैं। कार्य क्षेत्र में आपको अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। इस सप्ताह पिताजी को आर्थिक लाभ मिलेगा और आप भी अपनी प्रॉपर्टी में वृद्धि कर सकते हैं। आय प्राप्ति के नए स्रोतों का निर्माण होगा। इस समय आपकी संतान की सेहत बिगड़ सकती है। छात्रों को शिक्षा में किसी प्रकार की बाधा का सामना करना पड़ सकता है। आपको  सेहत से जुड़ी परेशानी रह सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। इस सप्ताह आपको प्रेम संबंधी मामलों में थोड़ा संभलकर चलना होगा। 

उपाय: शुद्ध जल, पीपल का पात्र और सरसों का तेल शनिदेव को चढ़ाएँ।

मीन

इस सप्ताह की शुरुआत आपकी संतान के लिए अच्छी रहेगी। छात्रों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी ठीक नहीं है। इस समय आपकी सेहत थोड़ी नाजुक रह सकती है। आपको पारिवारिक समस्या के कारण मानसिक तनाव रह सकता है। इस समय माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें और अपने काम पर ध्यान दें। आर्थिक रूप से भी आपको इस हफ्ते किसी तरह का बड़ा फायदा हो सकता है। इस सप्ताह आपका प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। वहीँ वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की ज़रुरतों का भी ख़्याल रखें। 

उपाय: बच्चों को खिलौने भेंट करें।