बुध का तुला राशि में गोचर: एस्ट्रोसेज एआई हर बार की तरह अपने पाठकों के लिए “बुध का तुला राशि में गोचर” का यह विशेष ब्लॉग लेकर आया है जो आपको बुध के इस गोचर के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान करेगा। वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है और इनकी चाल, दशा या स्थिति में होने वाला कोई भी परिवर्तन संसार को प्रभावित करने का सामर्थ्य रखता है। ऐसे में, बुध का तुला राशि में प्रवेश का असर संसार के साथ-साथ राशि चक्र की राशियों पर भी दिखाई देगा, जिनके बारे में आगे बात करेंगे। तो आइए बुध गोचर के इस ब्लॉग की शुरुआत करते हैं और जानते हैं इस राशि परिवर्तन के बारे में सब कुछ।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी
बता दें कि बुध का यह गोचर अपनी मित्र राशि तुला में होने जा रहा है जो कालपुरुष कुंडली में सातवें भाव से जुड़ी है। बुध गोचर के बारे में जानने से पूर्व जान लेते हैं बुध ग्रह और तुला राशि के बारे में।
ज्योतिष में बुध ग्रह
बुध देव को नवग्रहों में राजकुमार का दर्जा दिया गया है जो सबसे छोटे और चंद्र देव के बाद तेज़ गति से चलने वाले ग्रह माने जाते हैं। यह बुद्धि, याददाश्त, सीखने की क्षमता, तंत्रिका तंत्र, भाषा, लेखन, संचार कौशल और विश्लेषण के कारक ग्रह हैं।
बता दें कि मुंडेन ज्योतिष में बुध ग्रह किसी राष्ट्र की बुद्धि, संचार व्यवस्था, एग्रीमेंट, दस्तावेज, किताबें, समाचार पत्र, वाहन, ट्रेन, टीवी, रेडियो और मनोरंजन जगत से जुड़े हैं। इसके अलावा, इनका जुड़ाव विज्ञान, कंप्यूटर और मीडिया से भी माना गया है। बुध की राशि में होने वाला बदलाव का असर मौसम पर भी दिखाई देता है क्योंकि यह मौसम में बड़े बदलाव लेकर आने की क्षमता रखता है।
मुंडेन ज्योतिष में तुला राशि
तुला राशि शुक्र की मूल त्रिकोण राशि है जो शुक्र की तरह स्त्री और वायु तत्व की राशि है। ज्योतिष में तुला राशि का संबंध युद्ध, मतभेद, संघर्ष, दुश्मन, डकैती, चोरी और जासूसों से माना जाता है। यह अंतरराष्ट्रीय संबंध, विदेशी मामले, देशों के बीच विवाद, समझौते, संधि और गठबंधन को भी दर्शाती है। इसके अलावा, तुला राशि तलाक, गुप्त शत्रुओं का अंत, विदेशी व्यापार, देश में कानून तोड़ने वाले असामाजिक तत्व, सरकार का सहयोग करने वाले लोग और शिशु मृत्यु दर को भी नियंत्रित करते हैं।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
बुध का तुला राशि में गोचर: समय एवं विशेषताएं
बुध देव 26 सितंबर 2026 की दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर तुला राशि में गोचर करेंगे। अब हम बात करते हैं तुला राशि में बुध ग्रह के प्रभाव के बारे मे।
- बुध गोचर के दौरान लोग बातचीत के जरिए रिश्ते में चल राशि समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करेंगे।
- पार्टनरशिप और सयुंक्त बिज़नेस की तरफ आपका रुझान बढ़ेगा।
- पब्लिक स्पीच और मीडिया कवरेज में विनम्रता और छवि पर अधिक ध्यान देखने को मिलेगा।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
बुध का तुला राशि में गोचर: विश्व स्तर पर प्रभाव
- बुध का तुला राशि में गोचर विश्व नेता और सरकारी में बैठे लोग मौजूदा परिस्थितियों में शांति पर जोर देंगे। साथ ही, सीधे संघर्ष के बजाय बातचीत एवं समझौते का रास्ता अपनाएगा।
- व्यापार के नए समझौतों, साझा बिज़नेस और अंतरराष्ट्रीय पार्टनरशिप को बढ़ावा मिलेगा।
- सार्वजानिक बातचीत का तरीका शांत, विनम्र और आकर्षक रहेगा।
- लोग तीखी बहस के बजाय शांत बातचीत से विवाद सुलझाने की कोशिश करेंगे।
- अदालतों और कानूनी व्यवस्था में मध्यस्थता और समझौते पर जोर रहेगा। साथ ही, विभिन्न अधिकारों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करेंगे।
मेनस्ट्रीम मीडिया एवं सोशल मीडिया
- बुध का तुला राशि में गोचर की अवधि में अंतरराष्ट्रीय शांति वार्ता, संधियां और कॉरपोरेट पार्टनरशिप की खबरें चर्चा का विषय बनी रहेगी।
- मीडिया का ध्यान आक्रामकता और विवाद के बजाय सामाजिक छवि और संतुलित बहस पर केंद्रित रहेगा।
- सोशल मीडिया पर लाइफस्टाइल, सौंदर्य और नेटवर्किंग से जुड़ी चीज़ें ज्यादा देखने को मिलेगी।
- इंफ्लुएंसर्स और क्रिएटर्स लाइफस्टाइल एवं ब्यूटी कंटेंट पर ज्यादा ध्यान देंगे। साथ ही, वह अधिक एक्सपोजर के लिए कोलैबोरेशन करते हुए नज़र आएंगे।
- फैक्ट-चेक करना आपके लिए जरूरी होगा क्योंकि इस दौरान भ्रामक बातें तेज़ी से फैलेंगी।
सरकार पर प्रभाव
- बुध गोचर की अवधि में विधायी सहमति, न्यायिक सुधार और औपचारिक समझौतों पर ध्यान रहेगा।
- इस समय विदेश नीति, अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौते और द्विपक्षीय शिखर वार्ताएं महत्वपूर्ण बनी रहेंगी।
- तुला राशि में बुध के प्रवेश के दौरान अधिकारी अपनी छवि सुधारने के लिए पब्लिक रिलेशन और इमेज मैनेजमेंट पर ध्यान देते हुए नज़र आ सकते हैं।
- इस अवधि में सरकार को ज्यादा बहस और कागज़ी कार्रवाई के कारण फैसले लेने में देरी हो सकती है।
- अदालतों का ज्यादा ज़ोर समझौते और मध्यस्थता पर रहेगा।
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज
शिक्षा पर प्रभाव
- तुला राशि में बुध ग्रह के गोचर के दौरान छात्रों का ग्रुप में और साथियों के साथ पढ़ने से प्रदर्शन अच्छा रहेगा।
- यह समय कानून, ललित कला, डिजाइन, पब्लिक रिलेशन और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के लिए अनुकूल रहेगा।
- बुध गोचर के दौरान जातकों की भिन्न-भिन्न दृष्टिकोण से विचारों को समझने की क्षमता मज़बूत होगी जो निबंध, रिसर्च और लिखित परीक्षाओं में सहायक साबित होगी।
- नकारात्मक पक्ष की बात करें, तो पढ़ाई के बेहतर अवसरों या सिलेबस को लेकर ज्यादा सोचने की वजह से थोड़ी उलझन हो सकती हैं।
बुध का तुला राशि में गोचर: शेयर बाजार भविष्यवाणी
- शेयर बाजार भविष्यवाणी के अनुसार, बुध का तुला राशि में गोचर के दौरान फैशन, लग्जरी सामान, डिजाइन और साझेदारी वाले बिज़नेस में रचनात्मकता के साथ-साथ लोगों की रुचि भी बढ़ेगी।
- इस अवधि में बाजार में ऑडिट की लगात, आंकड़ों और कॉन्ट्रैक्ट की बारीकियों पर ध्यान दिया जाएगा।
- बुध गोचर के समय इन्वेस्टर्स बाजार में स्थिरता की उम्मीद के साथ सावधानी भी बरतते हुए दिखाई देंगे।
बुध का तुला राशि में गोचर: इन राशियों को मिलेंगे सकारात्मक परिणाम
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध का तुला राशि में गोचर सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। इस अवधि को आपके करियर के लिए अच्छा कहा जाएगा और ऐसे में, आपकी वेतन वृद्धि या प्रमोशन मिलने के योग बनेंगे। इस राशि के छात्रों की शिक्षा के प्रति एकाग्रता मज़बूत होगी जिससे आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। बुध गोचर के दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और समाज में मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी। बुध ग्रह के प्रभाव से आप अपनी बात को सही तरीके से दूसरों के सामने रख पाएंगे और संचार कौशल भी मज़बूत होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए बुध का तुला राशि में गोचर परिवार में शांति और सौहार्द लेकर आएगा। साथ ही, इस अवधि में आपको धन कमाने के सुनहरे मौके मिलेंगे। आपका घर-परिवार ख़ुशियों से गुलज़ार रहेगा। इस समय नौकरी करने वाले जातकों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी जबकि व्यापार करने वाले जातकों को कोई लाभदायक डील मिलने की संभावना है। करियर की दृष्टि से भी इस समय को आपके लिए शानदार कहा जाएगा।
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के जीवन में बुध का तुला राशि में गोचर भाई-बहनों के साथ आपके रिश्ते सुधारने का काम करेगा। ऐसे में, आप उनके करीब महसूस करेंगे और एक-दूसरे के प्रति आपके प्रेम में वृद्धि होगी। इस दौरान परिवार में प्रेम और शांति का माहौल बना रहेगा। परिवार के सदस्यों आपकी बातों को महत्व देंगे। बुध गोचर की अवधि में करियर में नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती हैं। साथ ही, आपका झुकाव धर्म-कर्म के कार्यों में हो सकता है। ऐसे में, आप परिवार के सदस्यों, भाई-बहनों और कजिन के साथ किसी तीर्थस्थल या छोटी दूरी की यात्रा की योजना बना सकते हैं। समाज में आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा।
धनु राशि
बुध का तुला राशि में गोचर धनु राशि वालों को आर्थिक जीवन में कोई शुभ समाचार दे सकता है। इन जातकों को धन कमाने के नए अवसर मिल सकते हैं जिससे आपकी आय में वृद्धि होगी। साथ ही, आपके जीवन में चल रही आर्थिक समस्याएं भी कम होंगी। इस दौरान आप ख़ुश और संतुष्ट महसूस करेंगे। ठीक इसी समय, आपका प्रेम जीवन सुख-शांति और प्रेम से पूर्ण रहेगी। बुध गोचर की अवधि में आपकी मुलाकात पुराने दोस्तों से हो सकती हैं क्योंकि यह आपकी कुंडली के ग्यारहवें भाव में बैठे होंगे।
बुध का तुला राशि में गोचर: इन राशियों को रहना होगा सावधान
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुध देव आपके आठवें और सातवों भाव के स्वामी हैं। ऐसे में, बुध का तुला राशि में गोचर आपके लिए अच्छे और बुरे दोनों तरह के परिणाम दे सकता है जो अब आपके बारहवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। बता दें कि बारहवें भाव में बुध की स्थिति को स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है। ऐसे में, यह आपको लाभ करवाने की जगह काफ़ी समस्याएं लेकर आ सकते हैं
फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए बुध का तुला राशि में गोचर आपके आठवें भाव में होने जा रहा है। कुंडली में आठवें भाव का संबंध अचानक होने वाली घटनाओं, रहस्य, ज्योतिष और गूढ़ विद्या से होता है। सामान्य रूप से बुध की आठवें भाव में उपस्थिति को ज्यादा अच्छा नहीं माना जाता है। लेकिन, इस समय को इन विषयों को सीखने के लिए अनुकूल कहा जाएगा। अगर आप रिसर्च कार्य से जुड़े हुए हैं, तो अब दुनिया को अपनी खोज दिखाने के लिए समय श्रेष्ठ रहेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी।
बुध गोचर की अवधि में आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। साथ ही, आठवें भाव में बैठे बुध महाराज की दृष्टि आपके दूसरे भाव पर पड़ रही होगी जो धन और बचत का भाव होता है। ऐसे में, यह समय अपनी बचत पर नज़र डालें और अचानक आने वाले खर्चों के लैब पर्याप्त धन की बचत करने का प्रयास करें।
नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से
बुध का तुला राशि में गोचर: सरल एवं प्रभावी उपाय
- भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करें और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें या सुनें।
- हर बुधवार सुबह “ॐ बुधाय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें।
- दूसरों के सामने अपनी बात स्पष्ट और विनम्रता से रखें।
- परिवार की महिला रिश्तेदारों जैसे बुआ और मौसी के साथ संबंध मधुर रखें।
- बुधवार के दिन गणेश जी को दूर्वा घास चढ़ाएं और मोदक का भोग लगाएं।
- गाय को गुड़ और हरा चारा खिलाएं।
- किन्नरों का सम्मान करें और उन्हें कुछ भेंट करें।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- बुध का तुला राशि में गोचर कब होगा?
बुध का तुला राशि में गोचर 26 सितंबर 2026 को होगा।
- तुला राशि का स्वामी कौन है?
तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं।
- बुध का तुला राशि में गोचर किन राशियों के लिए शुभ रहेगा?
बुध का यह गोचर मिथुन, कर्क, सिंह और धनु राशि के लिए शुभ साबित होगा।