पश्चिम बंगाल: महिलाओं को मिली मस्जिदों में नमाज़ अदा करने की अनुमति।

बदलते वक़्त के साथ धीरे-धीरे ही सही लेकिन समाज में मुस्लिम महिलाओं को उनका हक़ मिलने लगा है। महिलाओं के लिए मस्जिदों में नमाज़ पढ़ने की अब तक बहुत सी जगहों पर कोई विशेष व्यवस्था नहीं है। यहीं वजह है कि ज्यादातर महिला नमाज़ी मस्जिदों में नमाज़ अदा करने जाती भी नहीं। इसी बात का संज्ञान लेते हुए बीते दिनों पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के दो ऐतिहासिक मस्जिदों में खासतौर से महिलाओं के नमाज़ पढ़ने की विशेष व्यवस्था की जायेगी।

इमाम एसोसिएशन से लिखित मांग के बाद लिया गया फैसला

आपको बता दें कि बंगाल के इमाम एसोसिएशन से लिखित मांग के बाद कोलकाता के दो मुख्य मस्जिदों नाखोड़ा और टीपू सुल्तान मस्जिद में महिलाओं के नमाज़ पढ़ने के लिए ख़ास इंतजामात की जमाईश की है। इन दोनों ही मस्जिदों में महिला नमाज़ियों के लिए विशेष रूप से एक हॉल का निर्माण करवाया जायेगा जहाँ वो नमाज़ अदा कर सकेंगी। इसके साथ ही उनके लिए अलग से नए शौचालाय का निर्माण भी किया जाएगा।

महिला नमाज़ी में ख़ुशी की लहर

इन्हीं मस्जिदों में पहले महिला नमाज़ियों को एक कोने में सबसे अलग नमाज़ पढ़नी पड़ती थी। यहाँ तक कि मस्जिद के तीन दरवाज़े होने के वाबजूद भी महिलाओं का प्रवेश वर्जित होता था। लेकिन अब यहाँ महिलाओं के लिए किये जाने वाली इस व्यवस्था से बंगाल की मुस्लिम महिलाएं काफी प्रसन्न हैं। उन्हें ऐसा मौका पहली बार मिल रहा है जब उनके नमाज़ पढ़ने के लिए अलग स्थान का निर्माण करवाया जा रहा है।

महिलाओं की मांग को मिली मंजूरी

मस्जिदों में गैर व्यवहार होने से आहत महिलाओं ने बंगाल के इमाम एसोसिएशन को लिखित पत्र में खासतौर से नमाज़ पढ़ने की विशेष व्यवस्था की मांग की थी। उनकी इन मांगों को मानते हुए अब इस एसोसिएशन ने आखिरकार ये फैसला लिया जिसके जरिये उन्हें भी पुरुषों के बराबर मस्जिद में जाकर नमाज़ अदा करने का मौका मिलेगा। रमज़ान के महीने में लिया जाने वाला ये पाक फैसला महिलाओं के लिए ईद का सबसे बड़ा तोहफ़ा है।