साप्ताहिक राशिफल 8-14 फरवरी 2021: जानिए यह नया सप्ताह आपके लिए क्या कुछ ख़ास लायेगा

इस सप्ताह किन राशि के जातकों को सावधान रहने की जरूरत पड़ सकती है जानें साप्ताहिक राशिफल से इसका जवाब। इसके अलावा साप्ताहिक राशिफल से यह भी जानें की आर्थिक पक्ष के लिहाज़ से, करियर के लिहाज से, शिक्षा और पारिवारिक जीवन के लिहाज से, स्वास्थ्य के मोर्चे पर, प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिहाज से, यह सप्ताह प्रत्येक राशि के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है। हमारी यह साप्ताहिक भविष्यवाणी वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। 

अपने इस साप्ताहिक राशिफल में हम आपको ना केवल आपकी आर्थिक और करियर के क्षेत्र से जुड़ी जानकारी प्रदान करते हैं बल्कि, आपके प्रेम जीवन, वैवाहिक जीवन और पारिवारिक जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां भी देते हैं। यानी कि इस साप्ताहिक राशिफल की मदद से आप अपने आने वाले सप्ताह को शानदार बना सकते हैं। क्योंकि इसमें हम आपको आने वाले 7 दिनों में आपके जीवन में संभावित परेशानियों से भी रूबरू कराते हैं और उनसे निपटने का सरल और सटीक हल भी प्रदान करते हैं। 

तो फिर देर किस बात की है? अभी पढ़िए अपना इस सप्ताह का राशिफल और जानिए कि इस फलादेश में आपके लिए क्या खास है। लेकिन सबसे पहले एक नजर डालते हैं इस सप्ताह के हिंदू पंचांग और ज्योतिषीय तथ्यों पर। 

प्रेम के इस सप्ताह को लेकर मन में कोई भी दुविधा हो तो अभी विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात करें

इस सप्ताह का हिंदू पंचांग और ज्योतिषीय तथ्य 

हिंदू पंचांग के अनुसार इस सप्ताह की शुरुआत कृष्ण पक्ष की द्वादशी यानी 8 फरवरी से हो रही है और इस सप्ताह का अंत शुक्ल पक्ष की तृतीय यानी 14 फरवरी को होगा। इस सप्ताह में होने वाले व्रत, त्योहारों के बारे में बात करें तो, 

  • 08 फरवरी 2021 को, वैष्णव षटतिला एकादशी का व्रत किया जायेगा।
  • 09 फरवरी 2021 को, प्रदोष व्रत, मेरु त्रयोदशी का व्रत किया जायेगा।
  • 10 फरवरी 2021 को, मासिक शिवरात्रि का पर्व मनाया जायेगा।
  • 11 फरवरी 2021 को, माघ अमावस्या, दर्श अमावस्या, मौनी अमावस और थाई अमावस है। 
  • 12 फरवरी 2021 को, माघ नवरात्रि और कुम्भ संक्रांति का पर्व मनाया जायेगा।
  • 13 फरवरी 2021 को, चन्द्र दर्शन है।
  • 14 फरवरी 2021 को, प्रेम का पर्व वैलेंटाइन डे मनाया जायेगा।

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

इस सप्ताह होने वाले गोचर

इस सप्ताह होने वाले गोचर की बात करें तो, इस सप्ताह की 12 तारीख़ को सूर्य का गोचर होगा। ऐसे में स्वाभाविक है कि, सभी इंसानों के जीवन में इसका शुभ-अशुभ प्रभाव अवश्य पड़ेगा।

  • सूर्य का कुम्भ राशि में गोचर : सूर्य देव 12 फरवरी 2021, शुक्रवार को रात 9 बज कर 03 मिनट पर, मकर राशि से निकलकर अपने पुत्र शनि की दूसरी राशि कुम्भ में प्रवेश करेंगे।

इस सप्ताह लगने वाला ग्रहण

इस सप्ताह कोई ग्रहण नहीं लग रहा है। 

कुंडली में मौजूद राज योग की समस्त जानकारी पाएं

जन्मदिन विशेष 

हमारे जन्मदिन विशेष इस साप्ताहिक राशिफल के सेक्शन में हम आपको बताते हैं बॉलीवुड की कई नामी-गिरामी चेहरे के बारे में जिनका जन्मदिन इस सप्ताह में पड़ता है। तो आइए जानते हैं 8 से 14 फरवरी के बीच किन सितारों का जन्मदिन होता है। सप्ताह की शुरुआत में यानी 8 फरवरी को सोफी चौधरी और डॉली मतों का जन्मदिन होता है। 9 फरवरी को बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता सिंह और बॉलीवुड एक्टर राहुल रॉय का जन्मदिन होता है। 10 फरवरी को इक़बाल खान का जन्मदिन होता है। 11 फरवरी को और रजत कपूर का जन्मदिन होता है। 12 फरवरी को क्लाडिया केसला का जन्मदिन होता है। 13 फरवरी को कुणाल रॉय कपूर और रश्मि देसाई का जन्मदिन होता है। और सप्ताह के अंत में 14 फरवरी को मोहनीश बहल का जन्मदिन होता है। 

अब आगे बढ़ते हैं और जानते हैं राशि अनुसार इस सप्ताह के कुछ महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां।

यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है – जानें अपनी चंद्र राशि

मेष साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत में चंद्र देव आपके नवम भाव में स्थित होंगे जिसकी वजह से आपका भाग्य आपका साथ देगा। इस दौरान आपकी कोई ऐसी यात्रा हो सकती है, जो लंबी दूरी की हो और आपको आनंद देने वाली हो। इससे आपको कोई….. (विस्तार से पढ़ें) 

मेष प्रेम राशिफल 

प्रेम संबंधी मामलों के लिए यह सप्ताह एक अवसर की तरह होगा। आपको अपने प्रियतम से अपने दिल की सभी बातें कहने का पूरा मौका मिलेगा। आप यदि किसी से प्रेम करते हैं तो उनसे अपने मन की बात छुपायें नहीं बल्कि….(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत में चंद्र देव आपकी राशि से अष्टम भाव में स्थित होंगे जिसकी वजह से आपको कुछ अलग सा एहसास होगा। एक तरफ तो आपको अपने शारीरिक और मानसिक कष्टों का एहसास हो सकता है तो वहीं दूसरी तरफ आपको ….(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ प्रेम राशिफल

यदि आपके प्रेम संबंधित मामलों पर नजर डाली जाए तो इस सप्ताह आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। यह समय आपकी कड़ी परीक्षा लेगा। आपको इस दौरान अपने रिश्ते में बढ़ते हुए तनाव को महसूस करते हुए किसी भी….(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत में चंद्रदेव आपके सप्तम भाव में विराजमान रहेंगे जिसकी वजह से आपके बिजनेस के लिए यह समय अच्छा रहेगा और आप अपने व्यावसायिक साझेदार से अच्छे संबंधों के चलते अच्छा लाभ अर्जित कर पाएंगे। यदि आप ….(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन प्रेम राशिफल

प्रेम संबंधी मामलों के लिए सप्ताह बेहद अच्छा रहेगा। आप और आपके प्रियतम के बीच आपसी संवाद मजबूत होंगे और एक दूसरे से प्यार भरी मीठी बातें करने का मौका मिलेगा। इसी वजह से आप….(विस्तार से पढ़ें)

कर्क साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत में चंद्रदेव आप के छठे भाव में स्थित होंगे जिसके परिणाम स्वरूप आपको अपनी नौकरी में अच्छे समय की प्राप्ति होगी और आप अपने विरोधियों पर भी भारी रहेंगे। वे चाह कर भी आपका कुछ भी बुरा नहीं कर…. (विस्तार से पढ़ें)

कर्क प्रेम राशिफल

प्रेम संबंधी मामलों के लिए यह समय उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। पंचम भाव में केतु की उपस्थिति और पर मंगल की दृष्टि होने से प्रेम संबंधों में अलगाव या टकराव की स्थिति बन सकती है, जो आपको….(विस्तार से पढ़ें)

सिंह साप्ताहिक राशिफल

सिंह राशि के लोगों के लिए सप्ताह की शुरुआत में चंद्रदेव पंचम भाव में उपस्थित होंगे। चंद्र देव के इस गोचर से आपके रिश्तो में प्रेम और स्नेह की भावना बढ़ेगी। आप संतान को काफी प्यार करेंगे और आपकी संतान भी आपके….(विस्तार से पढ़ें)

सिंह प्रेम राशिफल

प्रेम संबंधी मामलों के लिए सप्ताह बेहद अच्छा रहेगा। आप और आपके प्रियतम के बीच संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और आपसी बातचीत के द्वारा आप अपने बीच की सभी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर लेंगे। आपकी……(विस्तार से पढ़ें)

कन्या साप्ताहिक राशिफल

चन्द्र देव का गोचर चौथे भाव में सप्ताह की शुरुआत में होगा। प्रॉपर्टी खरीदने के प्रबल योग बन सकते हैं। यदि आप इस दिशा में प्रयास कर रहे हैं तो कोई आपकी बड़ी डील लगभग फाइनल भी हो सकती है। पारिवारिक लोगों….(विस्तार से पढ़ें)

कन्या प्रेम राशिफल

प्रेम संबंधी मामलों के लिए यह सप्ताह बेहतर परिणाम प्रदान करने वाला होगा। ग्रहों की स्थिति आपके दिल में एक दूसरे के प्रति जगह को और गहरा करेगी। आप एक दूसरे के प्रति गंभीर होंगे और एक दूसरे के प्यार की….(विस्तार से पढ़ें)

तुला साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत में तीसरे भाव में उपस्थित चंद्रमा आपको किसी यात्रा पर ले जा सकता है। आपके भाई बहनों के लिए सप्ताह अनुकूल रहेगा और यात्रा के दौरान भी आपको अनेक अच्छे अनुभव प्राप्त होंगे और आपके…..(विस्तार से पढ़ें)

तुला प्रेम राशिफल

यदि बात की जाए आपके प्रेम संबंधों की तो इस सप्ताह प्यार के मामलों में आप मिले जुले परिणाम महसूस करेंगे। ग्रहों की स्थिति आपको वासनात्मक विचारों में उलझाएगी और आपके अंतरंग संबंधों में वृद्धि होगी, लेकिन….. (विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा आपके दूसरे भाव में रहेगा। इस वजह से आपको धन प्राप्ति के योग बनेंगे और आपके कुटुंब में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। घर में रिश्तेदारों का आना जाना होगा जिससे परिवार में…..(विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक प्रेम राशिफल

प्रेम संबंधी मामलों में यह सप्ताह अधिक अनुकूल दिखाई नहीं दे रहा है। आपके रिश्ते में परेशानियां बढ़ सकती हैं। हालांकि आप अपनी बुद्धिमानी से कोई न कोई युक्ति लगाकर अपने प्रियतम को मना ही लेंगे। आप अपनी…..(विस्तार से पढ़ें)

क्या आपकी कुंडली में बन रहे हैं राजयोग?

धनु साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत में चंद्र देव आपके प्रथम भाव में अर्थात आपकी ही राशि में विराजमान होंगे। इसके परिणाम स्वरूप आप शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे और आपका पढ़ाई में भी खूब …..(विस्तार से पढ़ें)

धनु प्रेम राशिफल

प्रेम संबंधित मामलों के लिए सप्ताह अनुकूल रहने की ओर इशारा कर रहा है। आपका अपने प्रियतम से इस पूरे ही सप्ताह अनेक बातों को लेकर डिस्कशन होगा, जिससे एक दूसरे की मन की बातें और विचार एक दूसरे को…..(विस्तार से पढ़ें)

मकर साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह की शुरुआत में थोड़ा संभल कर चलना होगा क्योंकि उस समय चंद्र देव आपकी राशि के बारहवें भाव में गोचर करेंगे। जिससे आपको घर से दूर यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिसके दौरान आपको शारीरिक और मानसिक रूप से….(विस्तार से पढ़ें)

मकर प्रेम राशिफल

प्रेम सम्बन्धी मामलों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा एक तरफ तो आपके रिश्ते में प्यार बढ़ेगा और दूसरी ओर आप दोनों के बीच एक दूसरे के प्रति आकर्षण की भी वृद्धि होगी जिससे आप अंतरंग संबंधों में आगे बढ़ेंगे लेकिन ….(विस्तार से पढ़ें)

कुम्भ साप्ताहिक राशिफल

आपकी राशि के लिए यह सप्ताह खुशखबरी लेकर आया है जो इस सप्ताह की शुरुआत में आपको मिल सकती हैं। चंद्रमा के ग्यारहवें भाव में गोचर के कारण आपकी अपने भाई-बहनों से खूब अच्छी जमेगी और आपको इससे…. (विस्तार से पढ़ें)

कुम्भ प्रेम राशिफल

यदि प्रेम सम्बन्धी मामलों की बात की जाए तो यह सप्ताह मिले जुले परिणाम लेकर आएगा। जहां आप के प्रेम संबंध में अच्छी-अच्छी बातें करेंगे और उससे आपका प्यार परवान चढ़ेगा। तो वही आपके प्यार की ….(विस्तार से पढ़ें)

मीन साप्ताहिक राशिफल 

आपकी राशि के जातकों के कार्य क्षेत्र में स्थितियाँ काफी अच्छी रहने वाली हैं और सप्ताह की शुरुआत में ही चंद्र के दशम भाव में होने से आपको अपने काम का उत्तम फल प्राप्त होगा। जहां एक ओर आपके काम की प्रशंसा होगी वहीं दूसरी ओर…..(विस्तार से पढ़ें)

मीन प्रेम राशिफल

प्रेम करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है लेकिन एक बात पक्की है कि आपको प्यार के मामले में किसी प्रकार की शिकायत नहीं होगी। आपके प्रियतम से आपके संबंध प्रगाढ़ होंगे और दोनों साथ…. (विस्तार से पढ़ें)

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

आशा है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!