साप्ताहिक राशिफल: जानें आपके लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह!

आज हम आपके लिए लेकर आए हैं इस हफ्ते का साप्ताहिक राशिफल। ये सप्ताह जहाँ कुछ राशिवालों के लिए शुभ फलदायी साबित होगा वहीं कुछ के लिए अशुभ फलदायी भी साबित हो सकता है। आइये जानते हैं सभी बारह राशि के जातकों के लिए आज 12 अगस्त से लेकर 18 अगस्त तक का समय कैसा व्यतीत होगा और इस दौरान आपके जीवन में कौन से नए उतार चढ़ाव आएँगे। 

मेष राशि 

इस सप्ताह आपको यात्रा के दौरान किसी प्रकार की समस्या हो सकती है। पिता जी की सेहत में गिरावट आ सकती है। किसी भी तरह के विवाद में फँस सकते हैं। किसी बुजुर्ग से आपका झगड़ा होने की संभावना है, जिससे आपकी छवि खराब होगी। जीवन में चल रही इन सभी उथल-पथल से आप खुद को अधिक तनाव ग्रस्त पाएंगे। हालांकि बाद में कार्य क्षेत्र में उन्नति मिलने से पारिवारिक जीवन में सुख की अनुभूति होगी। आपको परिवार का भरपूर साथ मिलेगा। किसी भी प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए समय शुभ रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई समस्या आ सकती है, संभव है कि संतान की सेहत कमज़ोर होने से आप परेशान रहें। छात्रों को भी इस समय अपनी पढ़ाई-लिखाई को लेकर सतर्क रहना होगा। प्रेम संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह थोड़ा नाज़ुक है। प्रियतम छोटी-छोटी बातों को लेकर आप से नाराज़ हो सकता है। वहीं विवाहित जातकों के दांपत्य जीवन में भी थोड़ी परेशानी आ सकती है। जीवन साथी की सेहत बिगड़ सकती है। 

भाग्यस्टार: 3.5/5   

उपाय:  मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करें और उन्हें सिंदूर चढ़ाएँ।

वृषभ राशि  

इस सप्ताह आर्थिक मामलों को लेकर थोड़ा सतर्क रहें, किसी तरह की लापरवाही न बरतें। अपनी सेहत को लेकर सावधान रहें। पिता जी की सेहत के लिए भी समय ख़ासा अच्छा नज़र नहीं आ रहा है। आपके पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव देखने को मिल सकता है। लेकिन करियर में अच्छे फलों की प्राप्ति होने के योग बन रहे हैं। कार्य क्षेत्र में आपका गजब का प्रदर्शन सराहनीय होगा। व्यावसायिक साझेदारी से अच्छा लाभ मिल सकता है। नौकरी में अपने प्रयासों के द्वारा आप सफलता अर्जित कर पाएंगे। इस दौरान मित्रों और रिश्तेदारों के सहयोग से आप धन लाभ पाने में भी कामयाब होंगे। हालांकि आपके तनाव में वृद्धि होगी। सरकारी घर अथवा वाहन सुख की अनुभूति होगी। प्रेम संबंधित मामलों के लिए सप्ताह के बढ़िया रहने की पूरी उम्मीद है। वहीं शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन भी अच्छा रहेगा।        

भाग्यस्टार: 3.5/5   

उपाय: माँ दुर्गा की उपासना करें और गौमाता को हरा चारा तथा आंटे में चीनी  मिलाकर खिलाएं।

मिथुन राशि 

इस सप्ताह आप अपने दांपत्य जीवन में परेशानियाँ महसूस करेंगे। व्यापारियों को व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपका व्यवहार थोड़ा चिढ़-चिढ़ा रहेगा, जिससे साझेदार से झगड़ा होना संभव है। आपको धन की हानि होने की भी संभावना है। आप मानसिक रूप से अशांत होगी। हालांकि आपको अच्छे-अच्छे व्यंजन खाने को मिलेंगे। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। कार्य क्षेत्र में मेहनत के बाद आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन में भी आपको सुख की अनुभूति होगी। आपके प्रेम संबंधों में वृद्धि होगी। प्रेमी संग किसी रोमांटिक छोटी यात्रा पर भी जा सकते हैं। सरकारी काम में आपको सफलता व सरकार से लाभ की संभावना है। शादीशुदा जातकों के जीवन में खुशहाली आएगी। हालांकि जीवनसाथी का स्वास्थ कुछ हद तक खराब रह सकता है।  

भाग्यस्टार: 3/5 

 उपाय: किसी ज़रूरतमंद व्यक्ति को कंबल दान करें। 

कर्क राशि 

सप्ताह की शुरुआत में कई परेशानियाँ आएँगी। स्वास्थ्य के खराब होने की वजह से आपके कई काम अटक सकते हैं। आप किसी कोर्ट कचहरी के मामलों में फँस सकते हैं। अपने विरोधियों के प्रति सचेत रहें। हालांकि बाद में परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय बिता पाएँगे। कारोबारियों के लिए भी यह समय अच्छा रह सकता है। व्यापार में वृद्धि करने के लिए प्लान बना सकते हैं। कुछ खर्चे आपको मानसिक परेशानियां दे सकते हैं आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। कुछ छात्रों को शिक्षा प्राप्ति के लिए विदेश जाने का मौका मिल सकता है। आपको स्वादिष्ट पकवान खाने का मौका भी मिलेगा। पैतृक व्यवसाय से लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधी मामलों के लिए इस सप्ताह के अच्छा रहने की पूरी उम्मीद है। वैवाहिक जीवन में निखार आने की संभावना है। आप अपनी प्यारी-प्यारी बातों से अपने संगी का दिल जीतेंगे। 

भाग्यस्टार: 3.5/5 

उपाय: श्री हनुमान जी की उपासना करें उन्हें बूंदी का भोग लगाएं।

सिंह राशि  

इस हफ्ते आपको शारीरिक कष्ट उठाना पड़ सकता है। छात्रों को अच्छे फलों की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक पक्ष थोड़ा कमजोर रह सकता है, इसलिए ख़र्चों पर काबू रखें। नौकरी पेशा से जुड़े लोग कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपका बॉस आपसे खुश रहेगा। इस समय आपको शुभ समाचार मिलेगा। संतान पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। व्यापारियों को भी अच्छे फलों की प्राप्ति हो सकती है। रुका हुआ काम अचानक फिर से शुरु होगा। दांपत्य जीवन में इस दौरान रोमांस की अधिकता देखी जा सकती है। अनचाही यात्राओं पर जाना पड़ेगा, जिससे खर्चे बढ़ेंगे। ससुराल पक्ष से भी अच्छे फल मिलेंगे। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। प्रेमी अपने प्यार को व्यक्त करने के प्रति आतुर रहेंगे। विवाहित जातक इस सप्ताह अपनी वाणी पर संयम नहीं रख पाएंगे जिससे जीवनसाथी के साथ मनमुटाव होगा।   

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे संध्या समय में सरसों के तेल या तिल के तेल का दीपक जलाएं और पीपल की परिक्रमा करें। 

कन्या राशि 

इस सप्ताह माता की खराब सेहत आपकी चिंताओं में वृद्धि करेंगी। कामकाज की अधिकता कुछ लोगों को परेशान कर सकती है। संतान को अच्छे फल मिलेंगे और शिक्षा के क्षेत्र में उनकी प्रगति होगी। कारोबारियों को मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। यह समय विद्यार्थियों के लिए भी काफी अच्छा रहने की उम्मीद है।आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपकी बौद्धिक क्षमता का विकास होगा। आपका स्वास्थ्य भी इस समय दुरुस्त रहेगा। इस समय आप दिल खोलकर ख़र्चा करेंगे। कर्ज या लोन ले सकते हैं। विरोधी भी इस दौरान परास्त होंगे। आपके प्रेम संबंधों में सुधार आएगा। हालांकि किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। शादीशुदा जीवन में जीवनसाथी की ज़रूरतों का ख्याल रखेंगे, जिससे संबंधों में मधुरता आएगी।  

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: माँ दुर्गा की उपासना करें तथा छोटी कन्याओं को हरे रंग की चूड़ी और मिशरी भेंट करें।

तुला राशि 

इस सप्ताह कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों से आपके रिश्ते बिगड़ सकते हैं, बावजूद इसके कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। मित्रों से भी कहासुनी होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में अच्छे फल मिलेंगे। आपकी माता का स्वास्थ्य इस समय अच्छा रहेगा। संतान को ज़बरदस्त फायदा होगा। यदि आप सिंगल हैं तो कोई खास मिल सकता है। नौकरी पेशा लोगों को भी इस समय अच्छे फल मिलेंगे। आमदनी में वृद्धि होने के आसार हैं। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। छात्रों का मन पढ़ाई-लिखाई में लगेगा और दोस्तों के साथ मौज़-मस्ती करने का भी मौका मिलेगा। प्रेमी के सामने अपनी बातों को रखने में दिक्कतें आ सकती हैं। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के लिए समय निकालेंगे।   

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: भगवान शिव की पूजा करें और उन्हें दूध एवं चावल चढ़ाएं।

वृश्चिक राशि 

इस सप्ताह शारीरिक कष्ट होने की संभावना है, इसलिए केवल संतुलित भोजन करने की ही कोशिश करें। परिवार से आपकी दूरी बढ़ेगी। यात्रा से लाभ होने के पूरे आसार हैं। सामाजिक स्तर पर आप अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। दोस्तों संग घूमने का प्लान बना सकते हैं। पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे। बेफिजूल की बहस आपको परेशानी में डाल सकती हैं। संतान को उन्नति मिलने के आसार हैं। कार्य क्षेत्र में महिला कर्मचारियों से अच्छी तरह से पेश आएं। सरकारी नौकरी कर रहे इस राशि के जातकों को लाभ मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधी मामलों के लिए समय सामान्य रहेगा। शादीशुदा जातक अपने जीवन साथी को कोई सरप्राइज देने के बारे में सोच सकते हैं। 

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: पीपल के वृक्ष को बिना छुए बृहस्पति वार के दिन जल चढ़ाएं तथा मस्तक पर केसर का तिलक लगाएँ। 

धनु राशि 

इस सप्ताह आपको कोई चिंता सता सकती है। इस समय अपनी सेहत का ध्यान रखें। रहस्यमय चीजों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। यदि किसी शोध में लगे हुए हैं तो आपको उसमें सफलता मिलेगी। धन प्राप्ति के योग बनेंगे। आप धन की बचत कर पाने में सफल होंगे। हालाँकि वह धन शीघ्र ख़र्च भी हो सकता है। छोटी दूरी की यात्रा पर जाना संभव है। पारिवारिक जीवन में माता-पिता की सेहत भी कुछ कमज़ोर रह सकती है। घर-परिवार में सुख-शांति का वातावरण देखने को मिलेगा। घर से दूर रह रहे जातकों को परिजनों के साथ समय बिताने का मौक़ा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में स्थिति अनुकूल होगी और काम में मन लगेगा। समाज में भी आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। वहीं प्रेम संबंधों के लिए समय सामान्य से बेहतर रहेगा। वैवाहिक जीवन में भी आपको प्रसन्नता का अनुभव होगा। 

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: गुरुवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करें और इसकी जड़ में शुद्ध जल चढ़ाएं।

मकर राशि    

इस सप्ताह धार्मिक विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी। इस संबंध में आप धन भी ख़र्च करेंगे। किसी कारण वश घर से दूर जाने के योग बन रहे हैं। अपनी सेहत का ध्यान रखें और अनिद्रा से बचें। परिवार में तनाव की स्थिति देखने को मिल सकती है। कार्य क्षेत्र में भी आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। लेकिन आप अपनी सूझबूझ के साथ विपरीत परिस्थितियों से निपटने में सफल होंगे। आप गुप्त रूप से अपने सुख-सुविधाओं पर ख़र्च करेंगे। आपका मन अधिक भोग-विलास की ओर जाएगा, लेकिन आपको अपने वासनात्मक विचारों पर काबू पाना होगा। आपका प्रेम जीवन भी सुखमय रहेगा। वहीं विवाहित जातकों के लिए भी यह सप्ताह पहले की तरह सामान्य ही रहेगा। 

भाग्यस्टार: 2.5/5

उपाय: गणेश जी की उपासना करें और उन्हें मोदक एवं दूर्वा (घास) चढ़ाएं।

कुम्भ राशि 

इस सप्ताह आप अपनी अभिलाषाओं की पूर्ति में समय व्यतीत करेंगे। हालांकि आपकी आमदनी में वृद्धि होने की संभावना हैं। कार्य क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से किसी बात को लेकर बहस-बाज़ी हो सकती है। किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। यात्रा के कारण ख़र्चे बढ़ेंगे। शारीरिक कष्ट भी हो सकता है। मन व्याकुल रहेगा। आपको वाद विवाद से धन लाभ होने की संभावना है। परिवार में समरसता का भाव देखने को मिलेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम की वृद्धि होगी। आप अपने जीवन साथी के प्रति अधिक आकर्षित होंगे। हालांकि व्यावसायिक जीवन में उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। वहीं प्रेम संबंधों के लिए ये हफ्ता सामान्य रहने वाला है। प्रियतम और आप में किसी बात को लेकर असुरक्षा की भावना जागृत हो सकती है। 

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: शनि देव की आराधना करें और उन्हें सरसों का तेल चढ़ाएं।

मीन राशि 

इस सप्ताह आपको अपने कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। जिसका असर आपकी सेहत पर नकारात्मक रूप से पड़ेगा। कार्य क्षेत्र में आपको अधिक मेहनत करनी होगी। आपके पारिवारिक जीवन में भी तनाव की स्थिति बनी रह सकती है। छात्रों को शिक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे और संतान के लिए थोड़ा अशुभ समय हो सकता है। ऐसे में उनका ध्यान अवश्य रखें। उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए विदेश जाने का प्लान भी बना सकते हैं। कार्य योजनाओं को गति देने में भी सफल होंगे। नौकरी-पेशा से जुड़े जातकों को सकारात्मक फलों की प्राप्ति होगी। प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है। वहीं विवाहित जातकों को भी अपने दांपत्य जीवन में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: सूर्य देव की पूजा करें और उन्हें जल का अर्घ्य दें।