अक्षय तृतीया पर नहीं खरीद पा रहे हैं सोना तो अवश्य खरीदें यह 5 रुपये की चीज़- माँ लक्ष्मी होंगी प्रसन्न!!

Must Buy This 5rs Thing If You Are Not Able To Buy Gold; Goddess Laxmi Will Be Appeased

सनातन धर्म में अक्षय तृतीया के त्यौहार का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन भक्त धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं और अपनी यथाशक्ति के अनुसार खरीदारी करते हैं। कुछ लोग सोने चांदी के खरीदारी करते हैं तो कुछ वाहन की, कोई घर खरीदता है तो कुछ लोग अपनी सुविधा के अनुसार कपड़े आदि खरीदते हैं।

कहा जाता है कि इस दिन खरीददारी बेहद ही शुभ होती है। मुख्य तौर पर इस दिन स्वर्ण अर्थात सोने से बनी हुई चीजों को खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे में बेहद आवश्यक हो जाता है कि आप कोई भी खरीदारी शुभ मुहूर्त में करें। शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने से उसका शुभ फल व्यक्ति के जीवन पर लंबे समय तक पड़ता है। अपने इस विशेष ब्लॉग में आज हम इसी बारे में जानकारी हासिल करेंगे और बात करेंगे वर्ष 2024 में अक्षय तृतीया कब पड़ रही है और इस दिन खरीदारी का शुभ मुहूर्त कब से कब तक रहने वाला है। 

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

वर्ष 2024 में अक्षय तृतीया कब? 

सबसे पहले बात करें अक्षय तृतीया की तो हर साल वैशाख माह में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीय का पर्व मनाया जाता है। ऐसे में साल 2024 में 10 मई को अक्षय तृतीया है। यह शुभ दिन किसी भी तरह के मांगलिक और शुभ कार्य को करने के लिए भी बेहद ही शुभ होता है। ऐसे में बहुत से लोग ज्योतिषियों से परामर्श लेकर इस दिन शादी, सगाई, विदाई, वाहन और घर आदि की खरीद भी करते हैं। हालांकि आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्तों में से एक माना जाता है। ऐसे में इस दिन पूरा ही दिन बेहद ही शुभ होता है और आप कोई भी शुभ मांगलिक कार्य बिना किसी ज्योतिषीय परामर्श के भी पूरा कर सकते हैं। 

क्या ये जानते हैं आप? अक्षय तृतीया को स्वयं सिद्ध मुहूर्त भी कहा जाता है

अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त 

अब बात कर लें अक्षय तृतीया के दिन के शुभ मुहूर्त की तो इस दिन शुभ मुहूर्त प्रात काल 4:17 से शुरू हो जाएगा और यह 11 मई अर्थात अगले दिन देर रात 2:50 तक चलेगा। ऐसे में अक्षय तृतीया 10 मई को पूरे ही दिन मनाई जाएगी। 

अगर आप पूजा के शुभ मुहूर्त जानना चाहते हैं तो प्रातः काल 5:33 से लेकर दोपहर 12:18 तक अक्षय तृतीया पर पूजा का शुभ मुहूर्त है। इस दिन इस शुभ मुहूर्त में आप मां लक्ष्मी की पूजा करें और अपने जीवन में सुख, समृद्धि और धन की कामना कर सकते हैं।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

बात करें सोना खरीदने के शुभ मुहूर्त की तो सबसे पहले आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अक्षय तृतीया के दिन सुकर्मा योग बन रहा है। सुकर्मा योग दोपहर 12:08 से लग जाएगा और यह दिन भर चलेगा। इस दिन रवि योग भी है। रवि योग प्रात काल 5:33 से सुबह 10:37 तक रहेगा। इस दौरान आप सोने की खरीद कर सकते हैं। दोपहर में 12:18 से 1:59 तक का समय भी बेहद शुभ है। इस दौरान भी सोना खरीदा जा सकता है। इसके बाद अगर आप शाम में सोना खरीदना चाहते हैं तो शाम में 9:40 से रात 10:59 तक का समय अति शुभ है। इस दौरान सोने की खरीद की जा सकती है।

अक्षय तृतीया का महत्व 

अक्षय तृतीया के इस पावन दिन के बारे में कहा जाता है कि, इस दिन भगवान विष्णु के परशुराम अवतार का जन्म हुआ था। इसके अलावा इसी दिन युधिष्ठिर को कृष्ण जी ने अक्षय पात्र दिया था। इस पात्र में भोजन कभी भी समाप्त नहीं होता था। इसी अक्षय पात्र से युधिष्ठिर जरूरतमंद लोगों को भोजन करवाते थे। यही वजह है कि अक्षय तृतीया के दिन दान पुण्य करने का और खरीदारी करने का विशेष महत्व माना जाता है। इसके अलावा अक्षय तृतीया के दिन से ही त्रेता युग की शुरुआत हुई और इसी शुभ दिन पर गंगा का अवतरण भी धरती पर हुआ था। यही वजह है कि इन सभी विशेषताओं के चलते अक्षय तृतीया का दिन साल के सबसे शुभ दिनों में से एक माना जाता है। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

अक्षय तृतीया पर पांच शुभ संयोग 

इस साल के अक्षय तृतीया वैसे भी खास रहने वाली है क्योंकि इस दिन 5 शुभ योग बन रहे हैं। अक्षय तृतीया के दिन शुक्रवार है और इस दिन सुकर्मा योग भी है। सुकर्मा योग 12:07 से अगले दिन 10:00 बजे तक रहेगा। इसके अलावा इस दिन रोहिणी नक्षत्र है। रोहिणी नक्षत्र 10:48 तक रहने वाला है। दरअसल इस नक्षत्र के स्वामी भौतिक सुखों के दाता शुक्र हैं इसीलिए इस नक्षत्र में किया गया कोई भी काम आपके लिए शुभ फलदायक रहेगा। इसके बाद पूरे दिन मृगशिरा नक्षत्र भी रहेगा जिसे ज्योतिष में बेहद शुभ माना जाता है। अक्षय तृतीया के दिन तैतिल और गर करण भी रहने वाले हैं जिन्हें भी बेहद ही शुभ माना जाता है। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

अक्षय तृतीया पर ना खरीद पाएँ सोना तो क्या करें? 

बहुत से लोगों के अंदर इस बात को जानने की जिज्ञासा होती है कि अगर अक्षय तृतीया के दिन हम सोना नहीं खरीद सकते तो क्या करें। क्या हमें फिर इस दिन का फल नहीं मिलेगा? तो दरअसल ऐसा कुछ नहीं है। अगर आप अक्षय तृतीया के दिन सोना नहीं खरीद सकते हैं तो ऐसी कुछ और चीज़ें भी बताई गई हैं जिन्हें आप अपने घर ला सकते हैं और इससे भी आपको मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा। जैसे कि, सेंधा नमक सेंधा नमक का संबंध शुक्र और चंद्र देव से माना जाता है। ऐसे में अगर आप सेंधा नमक खरीद लेते हैं तो आपके धन संपत्ति में इजाफा होगा। हालांकि इस दिन सेंधा नमक का सेवन करने से । घड़ा मिट्टी के पात्र जैसे घड़ा, दीपक आदि आप इस दिन खरीद कर घर ला सकते हैं। इन्हें भी शुभ माना जाता है। इससे घर के सदस्यों की अच्छी उन्नति होती है। जौ या पीली सरसों सोने के अलावा आप चाहे तो अक्षय तृतीया के दिन जौ या फिर पीली सरसों खरीद सकते हैं। इसे सोना या चांदी खरीदने के बराबर माना जाता है। बर्तन या कौड़ी खरीदना अक्षय तृतीया के दिन आप चाहें तो बर्तन या फिर कौड़ी खरीद कर घर ला सकते हैं। बर्तन अगर खरीद रहे हैं तो तांबे या पीतल के बर्तन खरीदें। ऐसा करने से घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है। वहीं कौड़ी की बात करें तो यह माँ लक्ष्मी को बेहद प्रिय होती है। आप कौड़ी खरीद कर घर लाकर मां लक्ष्मी के चरणों में समर्पित कर दें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न 

1. 2024 में अक्षय तृतीया कब है?

उत्तर: 10 मई 2024 को अक्षय तृतीया है। 

2. अक्षय तृतीया के दिन क्या किया जाता है?

उत्तर: इस दिन पूजा-पाठ, दान-पुण्य, शुभ और मांगलिक काम, व्यापार की शुरुआत, घर-वाहन की खरीद आदि को शुभ माना जाता है। 

3. अक्षय तृतीया के दिन किस देवी-देवता की पूजा की जाती है?

उत्तर: इस दिन भगवान विष्णु के छठे अवतार, परशुराम का जन्मदिन माना जाता है। साथ ही इस दिन माँ लक्ष्मी की भी पूजा की जाती है। 

4. अक्षय तृतीया पर नमक क्यों खरीदते हैं?

उत्तर: इस दिन नमक खरीदने से पितरों को प्रसन्नता मिलती है। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!