शुक्र का तुला राशि में गोचर, जानें आपकी राशि पर इसका प्रभाव !

वैदिक ज्योतिष के अनुसार शुक्र को एक नैसर्गिक शुभ ग्रह के रूप में माना गया है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शुक्र मजबूत स्थिति में होता है, तो व्यक्ति को जीवन में भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन में भी अच्छे परिणाम मिलते हैं। लेकिन यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शुक्र की स्थिति कमजोर हो तो, ऐसे में उसे जीवन में कड़ी मेहनत के बाद भी कुछ ख़ास सुख नहीं मिल पाता है। 4 अक्टूबर, 2019 को शुक्र ग्रह का तुला राशि में गोचर होने जा रहा हैशुक्र के इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशि के जातकों के जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों रूपों से पड़ने वाला है। तो चलिए जानते हैं कि बुध का यह गोचर सभी राशियों के जातकों को किस प्रकार प्रभावित करेगा।

मेष राशि

शुक्र का गोचर आपकी राशि से सातवें भाव में हो रहा है। शुक्र के इस गोचर का सकारात्मक प्रभाव आपको कार्यक्षेत्र पर देखने को मिल सकता है। स्वास्थ्य को लेकर आपको परेशानियां आ सकती हैं। वैवाहिक जीवन में मिलाजुला फल मिलेगा। प्रेम जीवन की बात करें तो, पार्टनर के साथ प्रेम विवाह करने में कठिनाईयां आ सकती हैं। कुल मिलाकर आपके लिए शुक्र का यह गोचर मध्यम फलदायी रहेगा।

वृषभ राशि

शुक्र का यह गोचर आपके छठे भाव में हो रहा है। इस गोचर के दौरान सेहत का आपको ख़ास ख्याल रखने की आवश्यकता है। शादीशुदा लोगों को कुछ उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। व्यापरियों का पार्टनर के साथ मन मुटाव हो सकता है। जहाँ तक आर्थिक जीवन में पैसों की बचत पर ख़ास ध्यान दे। इस समय यात्रा पर जाना आपके लिए नुक़सानदेह साबित हो सकता है। वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र का ये गोचर सामान्य रूप से फलदायी साबित हो सकता है।

मिथुन राशि

शुक्र का यह गोचर आपके पांचवे भाव में हो रहा है। आपके लिए यह  गोचर सकारात्मक प्रभाव देने वाला साबित हो सकती है। आर्थिक स्तर और स्वास्थ्य के लिहाज से आपको इस गोचर के दौरान शुभ परिणाम मिलेंगे। मिथुन राशि के छात्रों के लिए भी यह गोचर अच्छा फल देने वाला साबित होगा। प्रेम और विवाहित जीवन में ख़ुशियों का आगमन होगा। कुछ लोगों को संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र का यह गोचर विशेष फलदायी साबित हो सकता है।

कर्क राशि

शुक्र का यह गोचर आपके चौथे भाव में हो रहा है। शुक्र के इस गोचर काल में आपको विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक जीवन इस दौरान सुखमय बीतेगा। वहीँ आर्थिक जीवन के लिए यह गोचर सुख समृद्धि देने वाला साबित हो सकता है। नौकरी पेशा लोगों का कार्यस्थल पर किसी के साथ मतभेद हो सकता है। वहीँ स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह गोचरकाल आपके लिए लाभकारी साबित होगा। कुल मिलाकर यह कह सकते हैं कि  कर्क राशि वालों के लिए शुक्र का यह गोचर सामान्य फल देने वाला रहेगा।

सिंह राशि

शुक्र का यह गोचर आपके तीसरे भाव में हो रहा है। इस गोचरकाल के दौरान आपका झुकाव धार्मिक कार्यों की तरफ बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन में भी इस समय आपको लाभ मिल सकता है। जॉब करने वाले इस गोचरकाल के समय नौकरी परिवर्तन का प्रयास कर सकते हैं। सरकारी नौकरी वालों को सरकार की तरफ से कुछ विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है। इस गोचरकाल में आपका भाग्योदय हो सकता है। जो जातक सिंगल हैं, उनके जीवन में किसी ख़ास का आगमन हो सकता है। सिंह राशि के जातकों के लिए यह गोचर विशेष फलदायी रहेगा।

कन्या राशि

शुक्र का यह गोचर आपके दूसरे भाव में होने वाला है। इस गोचरकाल के दौरान आपको विशेष रूप से आर्थिक लाभ हो सकता है। इस दौरान आपको किसी विदेशी स्रोत से लाभ मिलने की पूरी संभावना है। अगर कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं तो उसमें भरपूर लाभ मिलने की संभावना है। पारिवारिक दृष्टिकोण से भी आपको विशेष लाभ की प्राप्ति होगी । कुलमिलाकर देखा जाए तो कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर लाभदायक रहेगा।

तुला राशि

शुक्र का गोचर आपकी ही राशि यानि थम भाव या लग्न भाव में हो रहा है। स्वास्थ्य के लिहाज से यह गोचर विशेष फलदायी साबित रहेगा। इस गोचरकाल के दौरान अपनी सेहत पर ख़ासा ध्यान दें। इस गोचरीय काल में आप व्यक्तिगत स्तर विकास करेंगे। यदि आप शादीशुदा हैं तो आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। वहीं अविवाहित लोगों के  विवाह के योग बन रहे हैं। व्यापारियों को ख़ासा लाभ की प्राप्ति हो सकती है। शुक्र का यह गोचर सामान्य से ज्यादा फलदायी रहेगा।

वृश्चिक राशि

शुक्र का यह गोचर आपके बारहवें भाव में होने वाला है। गोचर की इस अवधि के दौरान आप किसी पसंदीदा जगह घूमने के लिए जा सकते हैं। आर्थिक जीवन में ख़र्चों बढ़ सकता है। हालांकि विभिन्न स्रोतों से आपको धन में वृद्धि होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम आपको मिल सकता है। वहीँ विवाहित जातकों को गोचर की इस अवधि में भरपूर लाभ प्राप्त होगा। इस गोचरकाल के दौरान जीवनसाथी किसी शारीरिक कष्ट से गुज़र सकता है। प्रेम जीवन के लिए भी शुक्र का ये गोचर कुछ ख़ास अच्छा नहीं रहेगा। कुलमिलाकर वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्र का यह गोचर मध्यम फलदायी सिद्ध होगा।

धनु राशि

शुक्र का यह गोचर आपके ग्यारहवें भाव में होने वाला है। यह गोचर आपके आर्थिक जीवन के लिए खासतौर से लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी आपकी मेहनत का आपको विशेष फल मिल सकता है। प्रेमी जातक इस गोचरीय अवधि में रोमांटिक पल गुजार सकते हैं। वहीँ वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ अच्छा वक़्त गुज़ारने का मौका मिलेगा। धनु राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर मिला जुला परिणाम देने वाला रहेगा।

मकर राशि

शुक्र का यह गोचर आपके दसवें भाव में होने वाला है। इस गोचरकाल के दौरान आपके कार्यक्षेत्र में बाधाएं सकती है। पारिवारिक जीवन में बच्चों के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। गोचर की इस अवधि में आपके दुश्मन आप पर हावी हो सकते हैं। प्रेम जीवन में आपको पार्टनर के साथ कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।  बिज़नेस से जुड़े लोगों को शुक्र के इस गोचर के दौरान व्यापार में बाधा का सामना करना पड़ सकता है। 

कुंभ राशि

शुक्र का यह गोचर आपके नवम भाव में होने वाला है। इस गोचर के दौरान आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। साथ ही आपकी रुचि धार्मिक कार्यों में ज्यादा रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम को सराहना मिल सकती है। विवाहित लोगों को गोचर की इस अवधि के दौरान जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा । वहीं प्रेम जीवन के लिए भी शुक्र का यह गोचर शुभ फलदायी रहेगा। कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र का ये गोचर खासतौर से लाभकारी साबित हो सकता है।

मीन राशि

शुक्र का यह गोचर आपके आठवें भाव में होने वाला है। मीन राशि के जातकों को इस गोचर के दौरान भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन भी सुखमय बीतेगा और  आप घर या नया वाहन ख़रीद सकते हैं। इस गोचरकाल में कार्यक्षेत्र में भी आपको विशेष लाभ की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य जीवन में आप छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़  सकता है।