मई का आखिरी सप्ताह मेष सहित इन 3 राशियों के लिए साबित होगा शुभ; टैरो कार्ड से जानें साप्ताहिक राशिफल

टैरो कार्ड एक प्राचीन विद्या है, जिसकी मदद से आप भविष्य में होने वाली घटनाओं का आकलन कर सकते हैं। टैरो कार्ड की मदद से आप अपने करियर, व्यवसाय, लव लाइफ और जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। इस विशेष ब्लॉग में हम आपको 21 से 27 मई 2023 के सप्ताह के लिए टैरो कार्ड राशिफल पर आधारित भाग्यशाली राशियों के बारे में सारी जानकारी प्रदान करेंगे। 

दुनियाभर के विद्वान अंक ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

टैरो साप्ताहिक राशिफल 21 मई से 27 मई 2023: भाग्यशाली राशियां

मेष राशि

प्रेम जीवन: द लवर्स 

आर्थिक जीवन: ऐस ऑफ़ पेंटाकल्स 

करियर: नाइट ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: द हर्मिट 

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उत्तम साबित होने के संकेत हैं। इस अवधि में आपके प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। इसके साथ ही आपके रिश्ते में भरपूर रोमांस बना रहेगा। अगर आपके आर्थिक पक्ष को देखा जाए तो, अनिश्चचित धन लाभ होने के प्रबल योग हैं। इसके अलावा आपका करियर भी नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा और आपको कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

भाग्यशाली क्रिस्टल: कार्नेलियन

 बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मिथुन राशि

प्रेम जीवन: ऐस ऑफ कप्स 

आर्थिक जीवन: व्हील ऑफ फॉर्च्यून 

करियर: द एम्पेरर 

स्वास्थ्य: द फूल 

मिथुन राशि वालों को इस सप्ताह जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में कामयाबी हासिल होगी। जातकों को इस अवधि में करियर के क्षेत्र में भी लाभ होंगे और आपको कार्यस्थल पर अपनी मेहनत के लिए सम्मान की प्राप्ति होगी। इसके अलावा आपका आर्थिक पक्ष भी बेहतर होगा और आप  लंबे समय से चल रही आर्थिक दिक्कत से बाहर आने में सफल होंगे। स्वास्थ्य के मामले में भी आपके लिए यह समय अच्छा रहेगा और आप तरोताज़ा महसूस करेंगे।

भाग्यशाली क्रिस्टल: सिट्रीन क्वार्ट्ज

कन्या राशि 

प्रेम जीवन: ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: नाइट ऑफ कप्स

करियर: द फूल 

स्वास्थ्य: नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स  

इस दौरान कन्या राशि के जातकों के आर्थिक पक्ष में कई सकारात्मक बदलाव होंगे। जातकों को अलग-अलग माध्यमों से धन की प्राप्ति होने के संकेत हैं। अगर आप अपने करियर में नए मौकों की तलाश में हैं तो आपको नए अवसर मिलेंगे। हालांकि अगर आप अपने करियर को लेकर बदलाव करना चाहते हैं तो बेफिक्र होकर अपना फैसला करें। हालांकि इस समय में आपको बुखार और त्वचा से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है।

भाग्यशाली क्रिस्टल: रेड जेस्पर 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न 

प्रश्न.1 टैरो कार्ड का इतिहास क्या है?

उत्तर. टैरो के सबसे पुराने संदर्भ 1440 और 1450 के दशक के हैं।

प्रश्न.2 टैरो कार्ड में कार्ड का क्या महत्व है?

उत्तर. टैरो कार्ड जो मनुष्य के भविष्य के बारे में बताते हैं।

प्रश्न.3 टैरो में कितने कार्ड खींचे जाते हैं?

उत्तर. आप एक बार में एक या तीन कार्ड खींच सकते हैं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!