शुक्रवार के दिन माँ लक्ष्मी की पूजा और राशिनुसार ये मंत्र पूरी करेंगे हर मनोकामना

हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सप्ताह में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। हर व्यक्ति को अपने जीवन में मां लक्ष्मी की विशेष कृपा चाहिए होती है क्योंकि मां लक्ष्मी को धन धान्य और सुख समृद्धि की देवी माना जाता है और इनके बिना जीवन अधूरा होता है। ऐसे में जिन व्यक्तियों को अपने जीवन में बार-बार आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लोन और उधार की समस्या कम होने के बजाय बढ़ती जा रही है उन्हें विशेषतौर पर मां लक्ष्मी की पूजा करने की सलाह दी जाती है। शुक्रवार का व्रत करने से व्यक्ति को शुभ परिणाम हासिल करने में मदद मिलती है।

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

शुक्रवार के दिन बहुत से लोग मां लक्ष्मी की पूजा भी करते हैं। ऐसे में इस पूजा का फल और बढ़ाने के लिए यदि आप शुक्रवार व्रत में मां लक्ष्मी की पूजा में अपनी राशि अनुसार मंत्र का जाप करें तो इससे आपको शुभ परिणाम अवश्य हासिल होता है। यहां हम आपको आपकी राशि के अनुसार सही मंत्र की जानकारी प्रदान कर रहे हैं। बस इस बात का ध्यान रखिए कि इन मंत्रों का जाप हमेशा पूरी श्रद्धा के साथ और स्पष्ट उच्चारण पूर्वक करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Shukravar Vrat: कल करें शुक्रवार का व्रत, जानें इस दिन किये जाने वाले कुछ बेहद सरल उपाय

मेष राशि

ॐ ऐं क्लीं सौं:

वृषभ राशि

ॐ ऐं क्लीं श्रीं

मिथुन राशि

ॐ क्लीं ऐं सौं:

कर्क राशि

ॐ ऐं क्लीं श्रीं

सिंह राशि

ॐ ह्रीं श्रीं सौं:

कन्या राशि

ॐ श्रीं ऐं सौं:

तुला राशि

ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं

वृश्चिक राशि

ॐ ऐं क्लीं सौं:

धनु राशि

ॐ ह्रीं क्लीं सौं:

मकर राशि

ॐ ऐं क्लीं ह्रीं श्रीं सौं:

कुम्भ राशि

ॐ ह्रीं ऐं क्लीं श्रीं

मीन राशि

ॐ ह्रीं क्लीं सौं:

यह भी पढ़ें: शुक्रवार व्रत विशेष: इस दिन भूल से भी ना करें ये ग़लतियाँ वरना झेलना पड़ेगा आर्थिक संकट

शुक्रवार व्रत विधि 

शुक्रवार के दिन सबसे पहले उठकर स्नान आदि करने के बाद व्रत और पूजा का संकल्प लें। व्रत नहीं भी कर सकते हैं तो पूजा का संकल्प लें और सच्ची निष्ठा के साथ दिन की पूजा करें। इस दिन की पूजा में देवी लक्ष्मी और सभी भगवानों को फूल, अक्षत और प्रसाद आदि अर्पित करें। मंत्र जाप करने के लिए कमलगट्टे की माला का प्रयोग कर सकते हैं। इसके बाद लक्ष्मी मां की स्तुति पढ़ें और इस दिन से संबंधित व्रत कथा पढ़े और दूसरों को सुनाएं। अंत में मां लक्ष्मी की आरती उतारें। आपकी सभी मनोकामनाएं माँ लक्ष्मी अवश्य पूरी करेंगी।

 आशा करते हैं इस लेख में दी गई जानकारी आपको पसंद आयी होगी।
एस्ट्रोसेज से जुड़े रहने के लिए आप सभी का धन्यवाद।