देव गुरु बृहस्पति कर रहे हैं गोचर, जानें इन्हें प्रसन्न करने के उपाय !

बृहस्पति ग्रह को नव ग्रहों में गुरु की उपाधि दी गई है। बृहस्पति हर तरह की आपदा-विपदाओं से धरती और मानव की रक्षा करने वाला ग्रह है। 5 नवंबर को बृहस्पति देव धनु राशि में गोचर कर रहे हैं, जहाँ ये लगभग 5 महीने तक विराजमान रहेंगे। बृहस्पति ग्रह धनु और मीन राशियों के स्वामी हैं। जहाँ एक तरफ कर्क राशि में यह उच्च भाव में रहते हैं, वहीं मकर राशि में बृहस्पति नीच भाव में स्थित होते हैं।

अगर बात करें नक्षत्रों कि तो 27 नक्षत्रों में से बृहस्पति को पुनर्वसु, विशाखा और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्रों का स्वामित्व मिला है। हिन्दू ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह को  मान, प्रतिष्ठा, वृद्धि, परिवार के बड़े-बुजुर्गों, संतान, धन, ज्ञान और उत्पत्ति आदि का कारक कहा जाता है। सूर्य, मंगल और चन्द्रमा बृहस्पति के मित्र ग्रह माने जाते हैं, जबकि बुध, शुक्र और राहु ग्रह को इसका शुत्र मनाते हैं। बृहस्पति का रंग पीला है, और सप्ताह में बृहस्पति को गुरुवार का दिन समर्पित है।

आज हम अपने इस लेख में आपको बताएंगे कि यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में बृहस्पति कमज़ोर है तो, किस प्रकार आप बृहस्पति देव को छोटे-छोटे उपायों के ज़रिए प्रसन्न कर सकते हैं –

5 नवंबर को बृहस्पति ग्रह कर रहे हैं गोचर 

देव गुरु बृहस्पति 05 नवंबर 2019, मंगलवार को प्रातः 12 बजकर 03 मिनट पर अपनी राशि धनु में प्रवेश करेंगे और 29 मार्च 2020, रविवार को शाम 07 बजकर 08 मिनट तक इसी राशि में स्थित रहेंगे। लगभग पांच महीने तक बृहस्पति धनु राशि में ही रहेंगे। बृहस्पति के इस गोचर का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ने वाला है। 

बृहस्पति ग्रह को मजबूत करने के लिए करें ये उपाय

  • पीला, क्रीम और ऑफ वाइट रंग के कपड़े पहन सकते हैं।
  • गुरु ब्राह्मण और अपने से बड़े लोगों का सम्मान करें। 
  • भगवान शिव और वामन देव  की आराधना करें।
  • शिव सहस्रनाम स्तोत्र का जाप करें।
  • शीघ्र विवाह, धन, विद्या आदि की प्राप्ति के लिए बृहस्पतिवार के दिन व्रत रखें।
  • बृहस्पति ग्रह से संबंधित वस्तुएँ (केसरिया रंग, हल्दी, स्वर्ण, चने की दाल, वस्त्र, कच्चा नमक, शुद्ध घी, पीले पुष्प और किताबें) को बृहस्पतिवार के दिन दान करें।
  • बृहस्पति ग्रह से शुभ फल प्राप्ति हेतु बृहस्पति बीज मंत्र का जाप करें। 

              मंत्र – ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः!!

  • वैदिक ज्योतिष अनुसार बृहस्पति ग्रह को मजबूत करने के लिए या बृहस्पति ग्रह की शांति के लिए व्यक्ति को  पुखराज रत्न  धारण करना चाहिए। 

आशा करते हैं इस लेख में दी गयी जानकारी आपको पसंद आयी होगी। एस्ट्रोसेज से जुड़े रहने के लिए आपका धन्यवाद !

यह भी पढ़ें –

मासिक राशिफल: जानें नवंबर में किन राशिवालों को मिलेगी खुशियों की सौगात !

जानें क्यों तुलसी माता ने दिया भगवान विष्णु को पत्थर बन जाने का श्राप !