मार्च ओवरव्यू ब्लॉग: रंगों भरा यह महीना आपके लिए कितना ख़ास?

साल का तीसरा महीना मार्च का महीना शुरू होने वाला है। यह महीना बेहद ही खूबसूरत होने के साथ-साथ रंगीन और साथ ही वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीत होता है। इस महीने से सर्दियां कम होने लगती हैं और गर्मियों की हल्की-हल्की शुरुआत होने लगती है। बदलते मौसम के साथ मार्च 2022 के महीने में कई त्योहारों का रंग भी देखने को मिलता है। जैसे इस महीने महाशिवरात्रि, होली, संकष्टि चतुर्थी, इत्यादि जैसे महत्वपूर्ण त्योहार मनाए जाते हैं।

इस ब्लॉग के माध्यम से हम आपको मार्च महीने की सभी आवश्यक जानकारी आप तक पहुंचा रहे हैं। जिसे जानकर आप इस महीने को और भी खुलकर जीने में कामयाब हो सकेंगे। इसके अलावा सभी 12 राशियों के जातकों के लिए हम यहां पर आपको मासिक भविष्यवाणी की एक छोटी झलक भी प्रदान कर रहे हैं। तो आगे आगे बढ़ते हैं और जानते हैं रंगों से सराबोर यह मार्च का महीना आपके लिए क्या कुछ लेकर आने वाला है।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

मार्च के महीने में जन्मे लोगों की खासियत

मार्च के महीने में जन्म लेने वाले लोग आकर्षक होते हैं और उनका व्यक्तित्व बेहद ही करिश्माई होता है। इस महीने में जन्मे लोग दयालु स्वभाव के और उदारता भरी निगाह से दुनिया को देखते हैं। इस महीने में जन्मे लोग प्यार के प्रति विशेष झुकाव रखते हैं। मार्च में जन्मे जातक शर्मीले और अंतर्मुखी होते हैं और दैनिक जीवन की भागदौड़ से दूर उन्हें शांत और सौम्य वातावरण में रहना ज्यादा पसंद होता है।

हालाँकि अगर गलती से भी इनकी दयालु प्रवृत्ति और इनके शांत स्वभाव का फायदा कोई उठाने की कोशिश करें तो यह इन्हें बेहद ही नागवार होता है। इसके अलावा खुद को चोट लगाने वाले लोगों को इस महीने जन्मे लोग जिंदगी भर माफ नहीं करते हैं। इनसे माफी पाना आसान काम नहीं होता है। इसके अलावा कई बार यह बेहद ही भावुक और स्वभाव में गुप्त भी हो सकते हैं। यह लोग अपना भावनात्मक पक्ष या कमजोर पक्ष हर किसी को नहीं दिखाते हैं। इसके अलावा इस महीने जन्मे लोगों की एक और खास बात यह होती है कि यह बेहद ही सहज होते हैं।

मार्च में जन्मे लोगों का सिक्स्थ सेंस बेहद ही लाजवाब होता है जिससे वह भविष्य में होने वाली किसी भी चीज का पूर्वानुमान हमेशा सटीक कर लेते हैं इसलिए उन्हें बेवकूफ बनाना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है।

मार्च में जन्मे लोगों के लिए लकी नंबर: 3, 7

मार्च में जन्मे लोगों के लिए लकी कलर: समुद्र ग्रीन, एक्वा

मार्च में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली दिन: गुरुवार, मंगलवार, रविवार

मार्च में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली रत्न: पीला नीलम, लाल मूंगा

उपचार/सुझाव: विष्णु सहस्रनाम मंत्र का जाप करें ।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मार्च 2022: महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार

1 मार्च, मंगलवार

महाशिवरात्रि

महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का एक बेहद ही प्रसिद्ध त्योहार है मघा माह में पखवाड़े के चौदहवें दिन अमावस्या पंचांग के अनुसार और फाल्गुनी माह में पूर्णिमा पंचांग के अनुसार अंधकार पखवाड़ा के चौदहवें दिन मनाया जाता है। यह मशहूर और बेहद ही शुभ त्यौहार भगवान शिव को समर्पित होता है और उनके भक्त महादेव को प्रसन्न करने के लिए इस समय प्राप्त आदि का पालन भी करते हैं।

मासिक शिवरात्रि

मासिक शिवरात्रि एक शुभ पर्व भी है जो भगवान शिव को समर्पित है। बेहतर और समृद्ध भविष्य के लिए प्रार्थना करने के लिए इस दिन स्त्री और पुरुष दोनों ही व्रत का पालन करते हैं।

2 मार्च, बुधवार

फाल्गुन अमावस्या

फाल्गुन अमावस्या वह अमावस्या है जो फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष में पड़ती है। कई जातक समृद्धि, सुख और सौभाग्य की प्राप्ति के लिए इस दिन व्रत का पालन करते हैं।

14 मार्च, सोमवार

आमलकी एकादशी

आमलकी का अर्थ होता है आंवला और इसका हिंदू धर्म और आयुर्वेद में अत्यंत महत्व बताया जाता है। मान्यता है कि इस वृक्ष में भगवान विष्णु स्वयं निवास करते हैं। आमलकी एकादशी का यह व्रत रंगो के त्योहार होली की शुरुआत का भी प्रतीक माना गया है।

15 मार्च, मंगलवार

प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)

प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित है और यह द्विमासिक हिंदू अवसर है। यह पवित्र व्रत साहस, जीत और भय को दूर करने का प्रतीक है।

मीन संक्रांति

मीन संक्रांति हिंदू कैलेंडर के बारहवें महीने की शुरुआत का प्रतीक है । इस दिन सूर्य मीन राशि में प्रवेश करता है। हर दूसरी संक्रांति की तरह इस दिन जरूरतमंदों और गरीबों को अलग-अलग वस्तुओं का दान करना शुभ माना जाता है।

17 मार्च, गुरुवार

होलिका दहन

होलिका दहन फाल्गुन माह की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। भारत के कुछ हिस्सों में इस दिन लकड़ी के गट्ठर जलाई जाती हैं जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक हैं।

18 मार्च, शुक्रवार

होली का त्यौहार

होली हिंदुओं का सबसे रंगीन खूबसूरत और महत्वपूर्ण त्यौहार होता है। यह त्यौहार प्रतिपदा तिथि पर चैत्र माह में कृष्ण पक्ष पर पड़ता है। इसके अलावा होली का त्योहार भारत में वसंत ऋतु के आगमन का भी प्रतीक माना गया है। बहुत सी जगहों पर इसे धुलंडी के नाम से भी जाना जाता है।

फाल्गुन पूर्णिमा व्रत

फाल्गुन माह में पड़ने वाली पूर्णिमा को फाल्गुन पूर्णिमा कहा जाता है। हिंदू धर्म के अनुसार इस दिन का बड़ा सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है। भक्त इस दिन सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक व्रत का पालन करते हैं, ताकि भगवान विष्णु से आशीर्वाद प्राप्त हो सके।

21 मार्च, सोमवार

संकष्टी चतुर्थी

हिंदू कैलेंडर के अनुसार कृष्ण पक्ष के चौथे दिन संकष्टी चतुर्थी मनाई जाती है और भगवान गणेश को समर्पित होती है। भगवान गणेश को खुश करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए कई भक्त इस दिन व्रत भी करते हैं।

28 मार्च, सोमवार

पापमोचनी एकादशी

पापमोचनी एकादशी सभी बुरे कर्मों और पापों का नाश करती है। भक्त इस दिन भगवान विष्णु की पूजा पूरी भक्ति के साथ करते हैं। इस दिन व्रत रखने से लोगों को अपने पिछले पापों जैसे ब्रह्माचार्य, पीने, सोने की चोरी, भ्रूण गर्भपात और कई अन्य लोगों से छुटकारा मिलता है।

29 मार्च, मंगलवार

प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)

30 मार्च, बुधवार

मासिक शिवरात्रि

मार्च 2022 महीने के बैंक अवकाश 

मार्च का महीना त्योहारों का महीने होने वाला है जहाँ हर दूसरे दिन कोई न कोई त्यौहार पड़ रहे हैं। ऐसे में यह जानना बेहद आवश्यक हो जाता है कि इस महीने में बैंक अवकाश कब-कब और कुल कितने दिनों के होने वाले हैं, जिससे आम आदमी बैंक से जुड़ी अपनी हर ज़रूरत को समय पर पूरा कर ले और त्योहारों के मज़े में कोई अड़चन न आने पाए।

जानकारी के लिए बता दें कि मार्च के महीने में कुल 13 बैंक अवकाश होने वाले हैं।

दिन छुट्टी-त्यौहार कहाँ-कहाँ रहेगा अवकाश 
1 मार्च, 2022 मंगलवारशब-ऐ-मेराज कई राज्यों में 
1 मार्च, 2022 मंगलवारमहाशिवरात्रि कुछ राज्यों को छोड़कर सार्वजनिक अवकाश 
4 मार्च, 2022 शुक्रवारचापचर कुटमिजोरम में   
5 मार्च, 2022 शनिवार पंचायती राज दिवस ओडिशा में 
6 मार्च, 2022 रविवार   साप्ताहिक अवकाश साप्ताहिक अवकाश 
12 मार्च, 2022 शनिवार महीने का दूसरा शनिवार महीने के दूसरे शनिवार बैंक बंद रहते हैं 
13 मार्च, 2022 रविवारसाप्ताहिक अवकाशसाप्ताहिक अवकाश
17 मार्च, 2022 गुरुवार होलिका दहन कई राज्यों में 
18 मार्च, 2022 शुक्रवारहोली कई राज्यों में
18 मार्च, 2022 शुक्रवारयोशांग मणिपुर में 
18 मार्च, 2022 शुक्रवारदोल जात्रा कई राज्यों में
19 मार्च, 2022 शनिवार होली/योशांग का दूसरा दिनहोली/योशांग के दूसरे दिन के चलते कई राज्यों में अवकाश रहेगा
20 मार्च, 2022 रविवारसाप्ताहिक अवकाशसाप्ताहिक अवकाश
21 मार्च, 2022 सोमवारनौरोज़कई राज्यों में
22 मार्च, 2022 मंगलवारबिहार डेबिहार में 
23 मार्च, 2022 बुधवार शहीद दिवस हरियाणा में 
26 मार्च, 2022 शनिवारमहीने का चौथा शनिवार महीने के चौथे शनिवार बैंक बंद रहते हैं 
27 मार्च, 2022 रविवारसाप्ताहिक अवकाशसाप्ताहिक अवकाश
28 मार्च, 2022 सोमवार भक्त माता कर्म जयंती छत्तीसगढ़ में 

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

मार्च 2022 ग्रहों का गोचर, वक्री, अस्त-उदय और मार्गी स्थिति

मार्च महीने में होने वाले ग्रहण  

वही ग्रहण की बात करें तो मार्च 2022 के महीने के दौरान कोई भी ग्रहण नहीं लगने वाला है।

सभी 12 राशियों की भविष्यवाणी

  • मेष राशि: मार्च 2022 का महीना मेष राशि के जातकों के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। इस महीने मेष राशि के पेशेवर जातकों को और व्यवसाय से जुड़े जातकों को लाभ प्राप्त होगा। इस राशि के छात्र जातकों को भी शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। हालांकि इस महीने में आपको अपने घर परिवार का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके पारिवारिक जीवन में किसी तरह का विवाद हो सकता है। आर्थिक और प्रेम जीवन के लिए समय अनुकूल रहेगा। वहीं इसके विपरीत विवाहित जातकों के जीवन में कुछ गलतफहमियां होने की आशंका है। बदलते मौसम में आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सजग रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ समस्या आपको परेशान कर सकती है।
  • वृषभ राशि: मार्च के महीने में वृषभ राशि के जातकों को मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। इस राशि के पेशेवर और व्यवसाय क्षेत्र से जुड़े जातकों को सफलता मिल सकती है। इसके अलावा इस राशि के छात्र जातकों को भी अनुकूल परिणाम मिलने की संभावना है क्योंकि इस दौरान आपकी एकाग्रता और ध्यान पढ़ाई की तरफ ज्यादा रहने वाला है। पारिवारिक जीवन समृद्ध और खुशहाल रहेगा और यदि आपके परिवार में कोई विवाद चल रहा है तो वह भी दूर होगा। प्रेम जीवन शानदार रहने वाला है क्योंकि आपको और आपके पाटनर के बीच इस दौरान विश्वास और प्रेम में वृद्धि देखने को मिलेगी। ठीक इसी तरह विवाहित जातकों का भी रिश्ता इस दौरान बेहतर बनेगा। आर्थिक पक्ष के लिहाज़ से बात करें तो यह महीना आपके लिए शानदार रहने वाला है। इस दौरान आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। हालांकि स्वास्थ्य मोर्चे पर यह महीना औसत परिणाम लेकर आएगा।
  • मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों को मार्च के महीने में अनुकूल और प्रतिकूल दोनों की तरह के परिणाम देखने को मिलेंगे। कार्य क्षेत्र में इस महीने आपकी सफलता सीधे तौर पर आपकी कड़ी मेहनत से जुड़ी रहने वाली है। इसके अलावा इस दौरान आपके प्रमोशन के भी प्रबल संभावना है। इस राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा और इस दौरान आप अपने व्यवसाय के विस्तार की योजना भी बना सकते हैं। छात्र जातक अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान एकाग्र करने में कामयाब रहेंगे जिससे आपको पढ़ाई में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। जिससे आपको नए अवसर भी प्राप्त होने की संभावना है। इसके अलावा पारिवारिक जीवन थोड़ा सा तनावपूर्ण रहने वाला है। प्रेमी जातकों के जीवन में भी गलतफहमियां और परेशानियां खड़ी हो सकती है। आर्थिक स्थिति महीने के पहले भाग में प्रतिकूल रहेगी लेकिन धीरे-धीरे उसमें सुधार देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य मोर्चे पर बात करें तो इस दौरान आप शुभ समय का लाभ उठाएंगे और यदि आपको रक्त संबंधित कोई परेशानी है तो आपको उससे छुटकारा मिल सकता है।
  • कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को मार्च के महीने में विभिन्न मोर्चों पर सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। इस दौरान पेशेवर जातकों को कार्य में सफलता मिलेगी और साथ ही इस समय अवधि में आपको अपने बॉस से सराहना भी मिल सकती है। इस राशि के व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े जातकों को शानदार लाभ प्राप्त होगा। विशेष तौर पर इस महीने के अगले भाग में। इस राशि के जातक इस महीने पढ़ाई में आने वाली किसी भी प्रकार की बाधा से पार पाने में कामयाब रहेंगे और पढ़ाई के प्रति अपने हर एक लक्ष्य को पूरा करने में कामयाब रहेंगे, इससे आपको सफलता मिलेगी। परिवार का माहौल शांत और समृद्ध रहेगा। इस दौरान आप अपने परिवार के लोगों के साथ अच्छे समय का लुफ्त उठाएंगे। इस राशि के प्रेमी  जातकों को कुछ परेशानियां उठानी पड़ सकती है वहीं विवाहित जातक अनुकूल समय का लुफ्त उठाएंगे। मार्च के महीने में आर्थिक जीवन शानदार रहेगा। हालांकि इस दौरान आपको अपने जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह दी जाती है।
  • सिंह राशि: मार्च के महीने में सिंह राशि के जातकों में तमाम उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिल सकती है। इस दौरान आप अपने करियर को लेकर भ्रम की स्थिति में रह सकते हैं। इसके अलावा अपना करियर बदलने का विचार कर सकते हैं। बता दें कि ये बदलाव आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। सिंह राशि के व्यापारी जातकों को इस महीने लाभ प्राप्त होगा। इसके अलावा इस राशि के छात्र जातकों को पढ़ाई के संदर्भ में सफलता और मनचाहा परिणाम प्राप्त होने की संभावना है। पारिवारिक माहौल शानदार रहने वाला है और इस दौरान आप अपने घर परिवार के लोगों के साथ खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे। इस राशि के प्रेमी जातक इस बीच अपने संबंध को मजबूत करने में कामयाब रहेंगे और आप के रिश्ते में मिठास भी बढ़ेगी। साथ ही विवाहित जातक भी अपने रिश्ते को और मजबूत बनाने के लिए कुछ उचित कदम उठा सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहने वाला है और इस दौरान आपको अच्छे लाभ कमाने के अवसर भी प्राप्त होंगे। यदि आप कोई निवेश करने का विचार कर रहे हैं तो आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप को नुकसान हो सकता है। स्वास्थ मोर्चे पर मार्च में आपको ज्यादा परेशान ना होने की सलाह दी जाती है।
  • कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में इस महीने चुनौतियां मिलने की आशंका है। इस दौरान आपको अपने सहकर्मियों के साथ किसी भी तरह का वाद विवाद या लड़ाई झगड़ा करने से बचने की सलाह दी जाती है। वहीं इसके विपरीत कन्या राशि के व्यापारी जातकों के लिए यह समय शानदार रहेगा और इस दौरान आप अपना व्यवसाय बढ़ाने का विचार कर सकते हैं। इस राशि के छात्र जातकों को उचित परिणाम प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता पड़ेगी। पारिवारिक जीवन के संदर्भ में बात करें तो इस दौरान परिवार का माहौल शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण रहने वाला है। जीवन में कुछ परेशानियां हो सकती हैं। आप दोनों के रिश्ते में विश्वास की कमी से परेशानियां और बढ़ने की आशंका है। विवाहित जातकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन समय के साथ धीरे-धीरे सब ठीक होने लगेगा। आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि आपका धन कहीं अटका हुआ है तो इस दौरान वह आपको मिल सकता है। स्वास्थ्य मोर्चे के अनुसार बात करें तो मार्च का महीना औसत रहने वाला है।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

  • तुला राशि: तुला राशि के जातकों के जीवन में इस महीने उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। विशेष तौर पर कार्यक्षेत्र के संदर्भ में, इसलिए आपको कार्य क्षेत्र में ज्यादा कड़ी परिश्रम करने की आवश्यकता पड़ेगी। इस राशि के व्यवसायी जातकों को भी अपने व्यवसाय के विस्तार में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों को पढ़ाई में शानदार परिणाम प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन प्रतिकूल रहने वाला है। परिवार का कोई विवाद आपका तनाव बढ़ा सकता है। इसके अलावा इस दौरान परिवार के किसी सदस्य के साथ रिश्ते खराब हो सकते हैं। महीने के अगले भाग में स्थितियां बदलने की संभावना है। प्रेम के संदर्भ में समय अनुकूल रहेगा। इस दौरान आपके प्रिय जनों के साथ चल रहा विवाद भी दूर होगा। इस राशि के नवविवाहित जातकों को इस दौरान विशेष लाभ मिलेगा और साथ में विवाहित जातक भी अनुकूल समय का लाभ उठाएंगे। आर्थिक स्थिति बेहद ही शानदार रहेगी। हालाँकि आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य के लिहाज से बात करें तो आप फिट रहने वाले हैं और आप अपने स्वास्थ्य को उत्तम बनाए रखने के लिए आप अच्छी लाइफस्टाइल का पालन करेंगे।
  • वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों को इस महीने कार्यस्थल पर अपने काम के लिए प्रशंसा प्राप्त होगी। इस दौरान आप अपने वरिष्ठों का भरोसा जीतने और सफलता की राह पर आगे बढ़ने में कामयाब रहेंगे। वृश्चिक राशि के जातक अपनी योजनाओं और नीतियों को सफलतापूर्वक लागू करने और अपने व्यवसाय का विस्तार और नया निवेश करने में कामयाब रहेंगे। शिक्षा के संदर्भ में छात्रों की सफलता इस महीने आपकी कड़ी मेहनत पर आधारित रहने वाली है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो इस महीने आप सभी को एक साथ लाने की कोशिश करेंगे और अपने पारिवारिक जीवन को सामंजस्य पूर्ण बनाने का पूरा योगदान देंगे। इस दौरान आपको अपने भाई बहनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। प्रेमी जातक अपने रिश्ते को मजबूत बनाने में कामयाब रहेंगे। इसके अलावा वृश्चिक राशि के जो जातक सिंगलहै वो वैवाहिक बंधन में बंध सकते हैं। वहीं इसके विपरीत विवाहित जातकों के जीवन में तनाव रहने की आशंका है। आर्थिक पक्ष के लिहाज से समय अनुकूल रहेगा। हालांकि इस दौरान एक अच्छा बजट तैयार करने की सलाह दी जाती है। जिससे आप धन संचित करने में कामयाब रहेंगे। स्वास्थ्य मोर्चे पर अपने पार्टनर का विशेष ध्यान रखें।
  • धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए करियर पक्ष के लिहाज से यह समय अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान आप अपने अच्छे काम के दम पर अपने वरिष्ठों का ध्यान अपनी और आकर्षित करेंगे जिससे आपको नए अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान आपके प्रमोशन के भी प्रबल योग बन रहे हैं। इस राशि के व्यवसायी जातकों के लिए समय अनुकूल रहने वाला है। इसके अलावा बात करें छात्र जातकों की तो इस दौरान आपका ध्यान पढ़ाई में ज्यादा लगेगा जिससे आपको परीक्षा में सकारात्मक नतीजे प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन शानदार रहने वाला है और इस दौरान आप अपने घर में हर एक व्यक्ति का विश्वास जीतने में कामयाब रहेंगे। प्रेम और एकता परिवार में देखने को मिलेगी। धनु राशि के प्रेमी जातक अपने पार्टनर के साथ ज्यादा वक्त बताएंगे जिससे आपका रिश्ता मजबूत होगा। इस दौरान आप अपने पार्टनर के साथ किसी छोटी ट्रिप पर भी जा सकते हैं। जिन विवाहित जातकों के जीवन में बीते कुछ समय के लिए तनाव आदि चल रहा था उन्हें इस दौरान अपने रिश्ते में भरपाई करने का मौका प्राप्त होगा। इस समय का लाभ उठाते हुए आपके रिश्ते में नजदीकी और प्रेम में वृद्धि देखने को मिलेगी। आर्थिक पक्ष के लिहाज़ से समय अनुकूल रहेगा। हालांकि कोई भी इन्वेस्टमेंट करने से पहले आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती है। मार्च महीने में आपका स्वास्थ्य शानदार रहेगा क्योंकि आप अपने खाने-पीने की आदतों और डेली रूटीन पर ज्यादा ध्यान देंगे।
  • मकर राशि: मकर राशि के जातकों को इस दौरान अपने पेशेवर जीवन की बाधाओं से छुटकारा मिलेगा और आपको प्रमोशन भी मिल सकता है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं भाग्य उनका साथ देगा। मकर राशि के जो जातक नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं या अपने मौजूदा व्यवसाय में कुछ बदलाव करना चाहते हैं उनके लिए समय शानदार रहने वाला है। छात्र जातक अपनी पढ़ाई की तरफ ज्यादा झुकाव रखेंगे जिससे आपको सफलता प्राप्त होगी। इस समय अवधि के दौरान आपको परिवार के सभी लोगों का भरोसा प्राप्त होगा। जिससे आप परिवार के तनाव खत्म करने में कामयाब रहेंगे। इस राशि के प्रेमी जातकों को अपने जीवन से तनाव दूर करने की सलाह दी जाती है। विवाहित जातकों के बीच समझ बढ़ेगी और आपके रिश्ते मजबूत होंगे। आर्थिक पक्ष शानदार रहने वाला है। इस दौरान आप फिजूलखर्ची से बचेंगे। ठीक इसी तरह आपका स्वास्थ्य भी अनुकूल रहने वाला है।
  • कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातक अपने कार्य क्षेत्र में आत्मविश्वास महसूस करेंगे। जिससे आप अपने करियर में उत्कृष्टता हासिल करने में सफल रहेंगे। इस राशि के व्यवसाय से जुड़े जातकों को इस दौरान लाभ प्राप्त होगा। साथ ही आप कोई नया व्यवसाय शुरू करने का विचार भी बना सकते हैं। छात्र जातक पढ़ाई से संबंधित अपनी सभी दुविधाओं को दूर करने में कामयाब रहेंगे। पारिवारिक जीवन शानदार रहेगा। इस दौरान आपको अपने परिवार के सभी लोगों का समर्थन प्राप्त होगा। यदि कोई पुराना विवाद चल रहा है तो वह भी इस दौरान दूर होगा। आप सुख और समृद्धि पारिवारिक जीवन का लाभ उठाएंगे। प्रेम जीवन भी अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान कुछ प्रेमी जातक अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने का विचार भी कर सकते हैं। विवाहित जीवन ही शानदार रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा और आपको विभिन्न स्त्रोतों से लाभ मिलेगा। छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधित परेशानी आपको परेशान कर सकती हैं। अच्छी और स्वस्थ दिनचर्या का पालन करें। 
  • मीन राशि: मीन राशि के जातकों को करियर में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि कुल मिलाकर देखा जाए तो समय अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान आप अपने कार्य क्षेत्र में अपने वरिष्ठ उनको अपनी कड़ी मेहनत के दम पर प्रभावित करने में कामयाब रहेंगे। इसके अलावा आपके बॉस भी आपको इस दौरान कोई नई जिम्मेदारी भी सौंप सकते हैं। मीन राशि के व्यापारी जातकों की बात करें तो महीने के अगले भाग में आपको तमाम लाभ और सफलता प्राप्त होगी। इस राशि के छात्र जातकों को मनचाहा परिणाम प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता पड़ेगी। परिवार में कोई तनाव खड़ा हो सकता है जिससे आपके परिवार का माहौल तनावपूर्ण होने की आशंका है। यहाँ रहत की बात यह है कि आप अपने सौम्य व्यवहार से अपने घर परिवार का माहौल ठीक करने में कामयाब हो सकते हैं। इस राशि के प्रेमी जातकों को गलतफहमी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आप अपने विश्वास और व्यवहार के दम पर इन परेशानियों से छुटकारा पाने में कामयाब रहेंगे। प्रेमी जातक अपने जीवन में चल रही छोटी मोटी नोकझोंक से छुटकारा पाएंगे। आर्थिक स्थिति आपके कंट्रोल में रहेगी और आपको विभिन्न स्रोतों से लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। छोटी मोटी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां आपको परेशान कर सकती हैं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।