दिवाली के बाद लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण- 27 साल बाद बना रहा है ऐसा संयोग!

दीपावली का पर्व अकेले भारत में ही धूमधाम से नहीं मनाया जाता बल्कि दुनिया के कई हिस्सों में दीप पर्व अपनी छटा बिखेरता है। हर किसी के अंदर इस दिन को लेकर विशेष उत्साह होता है। हालांकि इस साल दीपावली के अगले दिन सूर्य ग्रहण लग रहा है। बता दें कि 27 साल बाद ऐसा संयोग बना है कि दिवाली के अगले दिन सूर्य ग्रहण लग रहा है। इससे पहले यह संयोग 1995 में बना था। मान्यताओं के अनुसार ग्रहण लगने के समय को अशुभ माना जाता है, चाहे वह चंद्र ग्रहण हो या सूर्य ग्रहण। ऐसे में दिवाली के एक दिन बाद सूर्य ग्रहण का होना 12 राशियों में कोई न कोई प्रभाव जरूर छोड़ेगा। एस्ट्रोसेज के अनुभवी ज्योतिषियों के अनुसार यह सूर्य ग्रहण 4 राशियों पर विशेष रूप से अपना प्रभाव छोड़ेगा। आइए विस्तार से जानते हैं कि दिवाली 2022 का मुहूर्त क्या है एवं सूर्य ग्रहण कब लगेगा तथा इसका किन राशियों पर गहरा प्रभाव पड़ने की संभावना है।

सूर्य ग्रहण से जुड़े किसी भी सवाल का जवाब मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

दीवाली 2022 के 24 घंटों के भीतर सूर्य ग्रहण 2022

हिंदू पंचांग के अनुसार, दिवाली का त्योहार हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मनाया जाता है। ऐसे में इस साल दिवाली का पर्व 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

दिवाली 2022: शुभ मुहूर्त

लक्ष्मी पूजा मुहूर्त: 18:54:52 से 20:16:07

अवधि : 1 घंटा 21 मिनट

प्रदोष काल : 17:43:11 से 20:16:07

वृषभ काल: 18:54:52 से 20:50:43

इसके साथ ही इस साल सूर्य ग्रहण दीपावली पर्व के ठीक एक दिन बाद यानी 25 अक्टूबर 2022 को पड़ेगा।

सूर्य ग्रहण की तिथि: 25 अक्टूबर 2022

सूर्य ग्रहण का समय: 16:49:20 से 18:06:00 (भारतीय मानक समय)

सूर्य ग्रहण की समय अवधि:1 घंटे 17 मिनट

बता दें कि यह साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा, लेकिन यह भारत में नहीं दिखाई पड़ेगा। इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

दिवाली-गोवर्धन उत्सव पर सूर्य ग्रहण 2022 का प्रभाव

25 अक्टूबर 2022 दिन मंगलवार को सूर्य ग्रहण तुला राशि में लगने जा रहा है। यह आंशिक सूर्यग्रहण है, जो दुनिया भर के कुछ हिस्सों में देखा जा सकेगा। यह केवल यूरोप, पूर्वोत्तर अफ्रीका, दक्षिण पश्चिम एशिया और अटलांटिक में दिखाई देगा। दिवाली के पर्व पर इसका कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ेगा। लेकिन सूर्यग्रहण की वजह से गोवर्धन पूजा दिवाली के एक दिन बाद नहीं की जाएगी बल्कि सूर्यग्रहण के अगले दिन की जाएगी। ऐसे में सूर्यग्रहण का प्रभाव दिवाली व गोवर्धन पूजा पर नहीं पड़ेगा। 

हालाँकि इसका सूतक काल 24 अक्‍टूबर यानी कि दिवाली की रात से लग जाएगा। जिसे सिद्धि और तंत्र साधना के लिए सबसे अच्छा समय माना जाता है। इस दौरान यदि आप रात भर माँ लक्ष्मी के मंत्रों का विधि विधान से जाप करते हैं तो माँ लक्ष्मी की विशेष कृपा आपको प्राप्त होगी।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

सूर्य ग्रहण 2022 से किन चार राशियों को रहना होगा सतर्क

वृषभ राशि: सूर्यग्रहण के दौरान वृषभ राशि के लोगों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। इन जातकों को स्वास्थ्य के प्रति अधिक सर्तक रहना होगा। आशंका है कि स्वास्थ्य संबंधी कोई गंभीर समस्या आपको परेशान कर सकती है।

मिथुन राशि: सूर्यग्रहण के दौरान मिथुन राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आशंका है कि आपका भाग्य साथ नहीं देगा, जिसके चलते आपका मन विचलित हो सकता है। इस अवधि के दौरान आपको सर्तक रहने की जरूरत है क्योंकि संभवतः किसी प्रकार की धन हानि हो सकती है।

कन्या: कन्या राशि के जातकों को इस समय के दौरान अपने पैसे का बजट बना कर चलना चाहिए। ज्यादा खर्च करने से बचें क्योंकि ज्यादा खर्च आपको मानसिक तनाव दे सकते हैं। इस दौरान किसी भी तरह का निवेश करने से बचें।

तुला राशि: सूर्यग्रहण तुला राशि में ही होने जा रहा है। इसलिए सबसे अधिक प्रभाव तुला राशि में ही दिखाई देगा। इसलिए आपको बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।