हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है होली जिसे रंगों का त्योहार भी कहते हैं। यह रंगों, ख़ुशियों, उमंग और उत्साह का पर्व है। होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है जो लगातार दो दिनों तक चलता है। हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर होलिका दहन किया जाता है और इसके बाद, होली को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। लोग जोश एवं उत्साह के साथ एक-दूसरे को रंग, अबीर और गुलाल लगाते हैं। हालांकि, होली से 8 दिन पहले होलाष्टक लग जाता है और इस दौरान किसी भी शुभ कार्य को करना वर्जित होता है। एस्ट्रोसेज एआई के इस लेख में आपको होली 2025 से संबंधित सारी जानकारी प्राप्त होगी।


यह भी पढ़ें: राशिफल 2025
दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी
होली का इंतज़ार लोगों को सालभर रहता है और इसे न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व खुशहाली और अपनापन लेकर आता है। होली 2025 के इस लेख में हम आपको बताएंगे होलिका दहन की तिथि और कब है रंग वाली होली? इस पर्व का धार्मिक महत्व और सबसे ख़ास होली 2025 पर राशि अनुसार किस रंग से होली खेलकर आप अपने जीवन में सुख- सौभाग्य लेकर आ सकते हैं, इसलिए इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ना जारी रखें।
2025 में कब है होली?
होली उत्सव का पहला दिन बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है जिसे होलिका दहन कहते हैं। इसके अगले दिन यानी कि चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर रंगों वाली होली खेली जाती है। हालांकि, साल 2025 में इस दिन चंद्र ग्रहण भी लगेगा, लेकिन भारत में न दिखाई देने के कारण होली का पर्व बिना किसी समस्या के मनाया जा सकेगा। होली 2025 बेहद शुभ रहेगी क्योंकि इस दिन कई शुभ संयोग भी बन रहे हैं जिनके बारे में आगे बात करेंगे।
होली 2025 तिथि: 14 मार्च 2025, शुक्रवार
होलिका दहन 2025 की तिथि: 13 मार्च 2025, गुरुवार
पूर्णिमा तिथि का आरंभ: 13 मार्च 2025 की सुबह 10 बजकर 38 मिनट से,
पूर्णिमा तिथि समाप्त: 14 मार्च 2025 की दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक।
चलिए अब नज़र डालते हैं होली 2025 पर बन रहे शुभ संयोगों पर।


बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
होली पर बनेंगे ये बेहद शुभ योग
ज्योतिष में किसी विशेष दिन या त्योहार पर कोई शुभ योग बनता है, तो उस पर्व का महत्व कई गुना बढ़ जाता है। इसी क्रम में, होली 2025 कई मायनों में विशेष रहने वाली है क्योंकि इस दिन एक नहीं अनेक शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। बता दें कि होली पर त्रिग्रही योग, बुधादित्य राजयोग, नीच भंग राजयोग और लक्ष्मी नारायण राजयोग बन रहे हैं।
मीन राशि में शुक्र, बुध और सूर्य के एक साथ होने से त्रिग्रही योग बनेगा जबकि इसी राशि में शुक्र और बुध के युति करने से लक्ष्मी नारायण राजयोग बनेगा। हालांकि, सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने के साथ ही सिर्फ एक दिन के लिए बुधादित्य योग का निर्माण होगा जो कि होलिका दहन के अगले दिन छोटी होली अर्थात 14 मार्च 2025 को बनेगा। होली 2025 पर बन रहे शुभ योगों की वजह से जातकों के जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होगा और सफलता आपके कदम चूमेगी। वहीं, यह अवधि नए काम को शुरू करने या नए व्यापार का आरंभ करने के लिए सर्वश्रेष्ठ रहेगी। साथ ही, जातकों की बुद्धि भी तेज़ होगी।
होली 2025 का धार्मिक महत्व
साल भर में आने वाले सबसे बड़े और प्रमुख पर्वों में से एक है होली का त्योहार। धार्मिक दृष्टि से, होलिका दहन और होली दोनों ही दिन अत्यंत विशेष होते हैं। पहले दिन होलिका दहन करने का विधान है और दूसरे दिन रंगों की होली खेली जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, होली का पर्व भगवान श्रीकृष्ण को सर्वाधिक प्रिय है इसलिए इस दिन देशभर और विशेष कर श्रीकृष्ण की जन्म स्थान ब्रज और मथुरा में रंगवाली होली को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। एक महीने पहले से ही यहां होली की शुरुआत हो जाती है।
इसके अलावा, होली को वसंत ऋतु में मनाया जाता है जो कि सर्दियों के अंत का प्रतीक मानी जाती है। बदलते समय के साथ अब होली विश्वभर में मनाई जाने लगी है। इस दिन बुराई पर अच्छाई ने विजय प्राप्त की थी इसलिए इस दिन अग्नि जलाई जाती है और भगवान विष्णु के प्रति भक्त प्रहलाद की निस्वार्थ भक्ति की विजय का जश्न मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं की बात करें, तो होली का पर्व देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करने और मंत्रों का जाप करने के लिए उत्तम होता है, इससे जातक को विशेष लाभ की प्राप्ति होती है। साथ ही, आपके जीवन से समस्याओं का अंत होता है।
पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट
होली का सांस्कृतिक महत्व
होली का पर्व सच्चाई और भक्ति की शक्ति को दर्शाता है क्योंकि इसके बल पर ही अच्छाई ने बुराई पर जीत प्राप्त की थी। हिरण्यकश्यप और प्रह्लाद की कथा से यह संदेश मिलता है कि भगवान की भक्ति सदैव अपने सच्चे भक्त की रक्षा करती है। साथ ही, लोगों को अपने जीवन में अच्छाई और सच्चाई का पालन करने के लिए प्रेरित करती हैं। इसके अलावा, होली के समय खेत में फसल खिलखिला रही होती है और अच्छी फसल लोगों को होली की खुमारी में डूबने का एक अच्छा कारण देती है।
विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं हर समस्या का समाधान
कैसे मनाया जाता है होली का त्योहार?
- देश भर में होली के नामों के साथ-साथ इसको मनाने के तरीकों में भी अंतर देखने को मिलता है। भारत के ही विभिन्न क्षेत्रों की बात करें तो, मध्यप्रदेश के मालवा में होली के पांचवें दिन रंगपंचमी का त्योहार मनाया जाता है जो कि होली से भी कई गुना अधिक उत्साह से खेली जाती है।
- रंग पंचमी के बाद होली की असली रौनक भगवान कृष्ण की ब्रज भूमि में दिखाई देती है, विशेष रूप से बरसाना की लट्ठमार होली हमेशा से आकर्षण का केंद्र रही है। मथुरा और वृंदावन में एक माह पहले से होली शुरू हो जाती है।
- हरियाणा में भाभी के देवर को सताने की परंपरा है और वहीं, महाराष्ट्र में रंगपंचमी पर सूखे गुलाल से होली खेली जाती है।
- दक्षिण गुजरात में रहने वाले आदिवासियों के लिए होली प्रमुख पर्व है। छत्तीसगढ़ में होली पर लोक-गीत गाए जाते हैं जबकि मालवांचल में भगोरिया मनाया जाता है।
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट
होली 2025 पर राशि अनुसार रंगों से खेलें होली, चमक उठेगी तकदीर
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए होली 2025 पर लाल रंग से होली खेलना फलदायी रहेगा और आपके भाग्य को बढ़ाएगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले इस होली अगर आप सुख-सौभाग्य को पाना चाहते हैं, तो आपको पीले और पीले से मिलते-जुलते रंगों से होली खेलनी चाहिए।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए होली के दिन हरे रंग से होली खेलना शुभ रहेगा और आपको हर कदम पर किस्मत का साथ मिलेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को लाल और गुलाबी रंग से होली खेलनी चाहिए क्योंकि ऐसा करने से आपके धन-समृद्धि में वृद्धि होगी।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातक अपने जीवन से समस्याओं के अंत के लिए ऑरेंज या संतरी रंग से होली खेलें।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को अपनी ज़िन्दगी में खुशहाली बनाए रखने के लिए पीले और हरे रंग से होली खेलना उत्तम रहेगा।
तुला राशि
तुला राशि के जो जातक जीवन के किसी भी क्षेत्र में आ रही बाधाओं से परेशान हैं, तो गुलाबी रंग से होली खेलने की सलाह दी जाती है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को सुख-शांति से पूर्ण जीवन का आनंद लेने के लिए लाल रंग से होली खेलनी चाहिए।
धनु राशि
धनु राशि के जिन जातकों को करियर या व्यापार में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, उन्हें पीले रंग से होली खेलने से उत्तम परिणामों की प्राप्ति होगी।
मकर राशि
मकर राशि वाले होली 2025 पर अपने प्रियजनों और करीबियों को रंग लगाने के लिए नीले रंग का इस्तेमाल करें। इससे आपको लाभ की प्राप्ति होगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को धन-धान्य एवं समृद्धि की प्राप्ति के लिए गहरे नीले रंग से होली खेलनी चाहिए। ऐसा करने से आपको शुभ फल प्राप्त होंगे।
मीन राशि
मीन राशि के जातक करियर में तरक्की पाने के लिए होली पर गोल्डन या पीले रंग का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से आपको सकारात्मक परिणामों की प्राप्ति होगी।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
होली को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है।
वर्ष 2025 में रंग वाली होली 14 मार्च 2025, शुक्रवार के दिन मनाई जाएगी।
साल 2025 में धुलेंडी का पर्व 13 मार्च 2025, गुरुवार को मनाया जाएगा।