गुरुवार व्रत कल, इन गलतियों से नहीं होती मनोकामना पूर्ण, हो जाइये सावधान

हम कोई भी व्रत पूजन आदि मनोकामना पूर्ति, देवी देवताओं की प्रसन्नता, अपने जीवन में सुख समृद्धि की कामना इत्यादि के लिए करते हैं। हालांकि कई बार पूजा-पाठ में चूक हो जाने की वजह से हमारी मनोकामनाएं पूरी नहीं होती है। यही वजह है की हमें हमेशा पूजा में सावधानी बरतने, कोई चूक न करने की सलाह दी जाती है। कल यानी 18 मार्च के दिन गुरुवार का व्रत किया जाएगा। गुरुवार का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है। ऐसे में कई बार हम अनजाने में इस दिन ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिससे हमारी मनोकामनाएं पूरी नहीं हो पाती है।

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट 

गुरुवार का व्रत भगवान विष्णु के साथ-साथ कुंडली में गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए भी बेहद ही उपयुक्त और फलदाई माना जाता है। इस दिन का व्रत बेहद ही सरल और इस दिन की पूजा नियम भी बेहद ही आसान होते हैं। हालांकि अनजाने में या जानकारी न होने की वजह से हम कुछ चूक कर बैठते हैं। क्या है यह गलतियां आइए इस पर डालते हैं एक नजर और यदि आप भी इन गलतियों को कर रहे हैं तो सावधान हो जाइए।

यह भी पढ़ें: गुरुवार व्रत विशेष: जानें पूजन विधि और इस व्रत से मिलने वाला फल

  • हम बचपन से सुनते आए हैं कि, गुरुवार के दिन हमें नाखून नहीं काटने चाहिए। हालांकि हम कई बार अनजाने में यह गलती कर बैठते हैं। ऐसे में सलाह दी जाती है कि, गुरुवार के दिन कभी भी गलती से भी नाखून ना काटे, बाल ना धोए और ना ही दाढ़ी बनवाएं। 
  • इसके अलावा गुरुवार के दिन कपड़े भी नहीं धोने चाहिए। 
  • गुरुवार के दिन घर से कूड़ा कबाड़ा निकालना भी एक तरह से वर्जित माना गया है। ऐसे में इस दिन ऐसा करने से बचें। 
  • गुरुवार के दिन नमक का प्रयोग जितना हो सके ना करें। 
  • यदि आप गुरुवार का व्रत कर रहे हैं तो अगले दिन यानी पारणा पर अपनी यथाशक्ति अनुसार किसी ब्राह्मण जरूरतमंद व्यक्ति को दान अवश्य दें। 
  • इस दिन की पूजा में हमेशा लक्ष्मी और नारायण के साथ में पूजा करें। कई बार लोग यहां चूक कर बैठते हैं। 

यह भी पढ़ें: गुरुवार व्रत में अवश्य सुनें ये कथा और पाएं भगवान विष्णु का आशीर्वाद

  • गुरुवार के दिन कभी भी तेल का दीपक नहीं जलाना चाहिए। इस दिन शुद्ध घी का ही दीपक जलाएं। 
  • गुरुवार की पूजा में हमेशा जोड़े की संख्या में दीपक जलाए। कभी भी विषम संख्या में दीपक न जलाएं। 
  • यूं तो इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए और इसका पालन करना चाहिए लेकिन विशेष तौर पर गुरुवार के दिन कभी भी किसी बूढ़े बुजुर्ग व्यक्ति का अनादर ना करें। ऐसा करने से बृहस्पति देव नाराज हो जाते हैं। 
  • गुरुवार के दिन काले कपड़े बिल्कुल भी ना पहने। 
  • गुरुवार के दिन धन का लेनदेन करने से बचें।

यह भी पढ़ें: जीवन में प्रबल सफलता प्राप्त करने के लिए गुरुवार के दिन अवश्य करें ये विशेष उपाय ! 

  • इसके अलावा कई बार जब हमारे दरवाजे पर कोई खाना मांगने आता है तो उसे हम रात का बचा भोजन उठा कर दे देते हैं। गुरुवार के दिन यह गलती करने से बचना चाहिए। यदि मुमकिन हो तो आप ताजा खाना दें अन्यथा उनसे हाथ जोड़कर क्षमा मांग ले लेकिन गुरुवार के दिन किसी को भी जूठा और बासी भोजन न दें। ऐसा करने से घर में दरिद्रता आती है।

हम आशा करते हैं कि, हमारा यह लेख आपके लिए उपयोगी अवश्य साबित हुआ होगा। ऐस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।