घर में भूल से भी न लगायें ये पेड़, इनसे घर और जीवन में आती है दरिद्रता

हरे भरे पेड़ घर में खुशहाली लाते हैं लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसे भी पेड़ और पौधे होते हैं जिनसे व्यक्ति को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज इस विशेष आर्टिकल के माध्यम से जान लीजिये कौन से हैं ये पेड़ और भूल से भी इन्हें घर में न लगायें। वास्तु के अनुसार पेड़ पौधों का सीधा संबंध ग्रहों से जोड़कर भी देखा जाता है। ऐसे में वास्तु उन्हीं पेड़ों को घर में लगाने की सलाह देता है जिससे हमारे जीवन में सकारात्मकता आए।

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

घर के अंदर नहीं लगाने चाहिए यह पेड़

  • बहुत से लोग अपने घर में सजावट के तौर पर खजूर का पेड़ लगाते हैं। यह पेड़ दिखने में भी बेहद खूबसूरत लगता है और घर की खूबसूरती भी बढ़ाता है लेकिन वास्तु के अनुसार खजूर का पेड़ कभी भी घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए। अन्यथा इससे व्यक्ति को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • बेर का पेड़। इसके अलावा बहुत से लोग अपने घरों में बेर फल का पेड़ लगाते हैं। बेर का फल खाने में जितना ही स्वादिष्ट होता है वास्तु के अनुसार घर में यदि बेर का पेड़ लगाया जाए तो व्यक्ति को उससे उतना ही नुकसान उठाना पड़ सकता है। वास्तु के अनुसार बेर के पेड़ में लगे कांटे व्यक्ति के जीवन में नकारात्मकता फैलाते हैं और यही वजह है कि इन्हें कभी भी अपने घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए। वरना जीवन में नकारात्मकता और आर्थिक तंगी यह दोनों ही समस्या व्यक्ति के जीवन में साए की तरह जुड़ जाती हैं।
  • तीसरा पेड़ है इमली का पेड़। इमली के पेड़ यदि घर के अंदर लगाया जाता है तो इससे भूत प्रेत और बुरी नजर के घर में आने का डर बढ़ जाता है। इसके अलावा इमली का पेड़ घर में नकारात्मकता लाता है। वास्तु के अनुसार यही वजह है कि इमली का पेड़ कभी भी घर में नहीं लगाना चाहिए। अन्यथा आर्थिक समस्याओं के साथ-साथ इससे व्यक्ति के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
  • मदार का पेड़ घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए। अपने घर के अंदर मदार का पेड़ लगाने से व्यक्ति के जीवन में नकारात्मकता आती है, स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है और कंगाली आती है इसलिए इसे कभी भी घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए।
  • पीपल का पेड़। पीपल का पेड़ मंदिर या खुले स्थानों पर लगाया जाए तो उपयुक्त रहता है लेकिन अगर इसे घर में लगाया जाए तो इससे व्यक्ति के जीवन में नकारात्मकता बढ़ने लगती है। इसके अलावा जिन घरों में पीपल का पेड़ होता है वहां पर आर्थिक समस्याएं और जीवन में कलह क्लेश यह भी समस्या बढ़ने लगती है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।