एक विशेष ज्योतिषीय झलक: दिसंबर का महीना आपके लिए कितना ख़ास?

साल का आखिरी महीना यानि दिसंबर का महीना में शुरू होने वाला है। यह समय साल का वह समय होता है जब लोग आने वाले नए साल में अपने जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं को और पेशेवर जीवन को और फलदाई बनाने के लिए जतन करने में जुट जाते हैं। इस दौरान लोग बेहद ही उत्साहित होते हैं और अपने भविष्य को लेकर सकारात्मक विचार और सकारात्मक मनोबल के साथ आगे बढ़ते हैं। सरल शब्दों में कहें तो दिसंबर का महीना वह समय होता है जब हम बीते साल की कोई भी कड़वी याद पीछे छोड़कर आगे आने वाले सुनहरे भविष्य के बारे में सोचने लगते हैं।

दिसंबर का महीना सर्द होने के साथ-साथ बेहद ही खूबसूरत होता है। साथ ही इस खूबसूरत महीने को और भी ज्यादा शानदार बनाने के लिए इस महीने क्रिसमस की पूर्व संध्या और नए साल जैसे महत्वपूर्ण त्यौहार आते हैं जिन्हें, देश भर में उत्साह और प्रसन्नता के साथ मनाया जाता है।

किसी भी निर्णय को लेने में आ रही है समस्या, तो अभी करें हमारे विद्वान ज्योतिषियों से फोन पर बात!

स्वाभाविक सी बात है इस महीने को लेकर के लोगों के दिलों दिमाग में उत्सुकता हद से ज्यादा बढ़ चुकी होती है। इस दौरान लोग जानना चाहते हैं हमारा आगे आने वाला भविष्य कैसा रहने वाला है। ऐसे में एस्ट्रोसेज के इस ब्लॉग के माध्यम से हम आपको इस बारे में जानकारी प्रदान कर रहे हैं कि दिसंबर का महीना आपके लिए कैसा रहने वाला है। इस महीने कौन-कौन से प्रमुख व्रत और त्योहार और पर्व मनाए जाएंगे। साथ ही यहां जानेंगे इस महीने होने वाले महत्वपूर्ण गोचर और ग्रहण की भी जानकारी। इन सभी बातों को विस्तार से जानने के लिए यह लेख अंत तक पढ़े।

दिसंबर के महीने में जन्मे लोगों का व्यक्तित्व

दिसंबर के महीने में जन्मे लोग स्वभाव में बेहद ईमानदार होते हैं। यह कभी भी किसी से झूठ नहीं बोलते और सामने वाले व्यक्ति से भी ऐसी ही उम्मीद करते हैं। शांत बैठे रहना इन लोगों को पसंद नहीं होता है। ऐसे में यह हमेशा नई नई गतिविधियों में नजर आते हैं। इस महीने जन्मे लोग बहिर्मुखी स्वभाव के होते हैं और साथ ही बेहद बातूनी भी होते हैं। यह अपने आसपास के सभी लोगों को पार्टी में शामिल करने की हर मुमकिन कोशिश करते हैं।

रिस्क लेना या जोखिम भरे काम करना इन्हें बेहद पसंद होता है और यह मनोरंजक और रोमांच वाले काम करने में तत्पर रहते हैं। इसके अलावा दिसंबर के महीने में जन्मे लोगों को तोड़ पाना बेहद मुश्किल होता है। यह बेहद ही निर्धारित स्वाभाव के और मजबूत नेतृत्व की क्षमता रखते हैं। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए वह पहाड़ जितने अडिग रहते हैं।

इसके अलावा दिसंबर के महीने में जन्मे लोग भाग्यशाली होते हैं। जीवन के हर क्षेत्र में उन्हें अपने भाग्य का समर्थन प्राप्त होता है और उन्हें हर लक्ष्य हासिल करने में भी मदद करता है। यह लोग हमेशा अपने काम से मतलब रखते हैं और जो लोग दूसरों के काम में टांग अड़ाते हैं उन्हें बेहद पसंद नहीं करते हैं। दिसंबर के महीने में जन्मे लोग कोमल और दयालु होते हैं। ज़रूरत पड़ने पर दिसंबर के महीने में जन्मे लोग मदद करने से कभी पीछे नहीं हटते हैं। 

दिसंबर में जन्मे लोगों के लिए लकी नंबर: 5 और 6

दिसंबर में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली रंग: लाइट ब्लू और क्रीम

दिसंबर में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली दिन: बुधवार और शुक्रवार

दिसंबर में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली रत्न: पन्ना

उपचार/सुझाव: अपने दाहिने हाथ की छोटी उंगली में सोने की अंगूठी पहनें।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

दिसंबर के महीने में पड़ने वाले व्रत और त्योहार

2 दिसंबर, गुरुवार

मासिक शिवरात्रि: जहां महाशिवरात्रि साल में एक बार पड़ती है वही मासिक शिवरात्रि का यह पवन पर्व प्रत्येक माह में मनाया जाता है। यह बेहद शुभ हिंदू त्यौहार होता है और इसे बेहद ही पवित्र माना जाता है। मासिक शिवरात्रि का यह शुभ दिन भगवान शिव और मां पार्वती को समर्पित होता है। यह कृष्ण पक्ष के दौरान प्रत्येक माह के 14 वें दिन पड़ता है। मान्यता है जो कोई भी इस दिन व्रत का पालन करता है ऐसे लोगों को आरोग्य जीवन, भरपूर सुख समृद्धि, और स्वास्थ्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष):  प्रदोष व्रत को भी फलदायी हिंदू व्रत माना जाता है और यह 1 महीने में दो बार मनाया जाता है। भगवान शिव को समर्पित प्रदोष व्रत चंद्र पखवाड़े के 13 वें दिन पड़ता है। यह व्रत साहस और जीत का प्रतीक माना गया है। ऐसी मान्यता है कि जो कोई भी भक्त इस दिन पूर्ण भक्ति और समर्पण के साथ प्रदोष व्रत का पालन करते हैं उन्हें जीवन में सुख समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

4 दिसंबर, शनिवार

मार्गशीर्ष अमावस्या: अन्य अमावस्या तिथि की अपेक्षा में मार्गशीर्ष अमावस्या का विशेष महत्व बताया गया है। यह एक पवित्र अवसर माना जाता है। इस दिन पितरों का कर्मकांड करना, पवित्र नदियों में स्नान करना, अपनी यथाशक्ति के अनुसार दान करना बेहद शुभ फलदाई होता है।

14 दिसंबर, मंगलवार

मोक्षदा एकादशी: मोक्षदा एकादशी को प्रलोभन का नाश करने वाली एकादशी माना जाता है। कहते हैं जो कोई भी व्यक्ति मोक्षदा एकादशी के व्रत का पालन करता है और इस दिन की विधि पूर्वक पूजा करता है ऐसे व्यक्तियों के पूर्वजों को उनके कर्मों से मुक्ति मिलती है। यह व्रत हिंदू समुदाय के लोगों के लिए बेहद शुभ माना गया है।

16 दिसंबर, गुरुवार 

प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष): 1 महीने में दो बार मनाया जाने वाला प्रदोष व्रत चंद्र पखवाड़े के 13 वें दिन पड़ता है। यह बेहद पवित्र हिंदू व्रत है और भगवान शिव को समर्पित होता है। कहते हैं इस व्रत को करने से व्यक्ति को मोक्ष प्राप्त होती है और जीवन में सफलता प्राप्त अवश्य होती है।

धनु संक्रांति:  हिंदू सौर कैलेंडर के अनुसार धनु संक्रांति नौवें महीने की शुरुआत मानी जाती है और उस दिन का प्रतीक मानी गई है जब सूर्य धनु राशि में प्रवेश करता है। इस दिन देश के अलग-अलग हिस्सों में भगवान जगन्नाथ की पूजा की जाती है और इस दिन का विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है। भक्त इस दिन योगेश्वर भगवान की पूजा करते हैं और उनका आशीर्वाद अपने जीवन पर बनाए रखने की कामना करते हैं।

19 दिसंबर, रविवार

मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत: मार्गशीर्ष माह के दौरान शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली पूर्णिमा को मार्गशीर्ष पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस दिन लोग व्रत करते हैं और माना जाता है इस व्रत के प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में धन धान्य और सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके अलावा बहुत से लोग इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करते हैं और अपनी यथाशक्ति के अनुसार दान पुण्य करते हैं।

22 दिसंबर, बुधवार 

संकष्टी चतुर्थी: संकष्टी चतुर्थी प्रत्येक माह में मनाया जाने वाला एक पवित्र व्रत होता है। कहा जाता है कि इस दिन जो कोई भी भक्त परम भक्ति, समर्पण और विधान से विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा करते हैं उन्हें स्वास्थ्य, धन और जीवन में खुशियों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

25 दिसंबर, शनिवार

क्रिसमस: क्रिसमस ईसाइयों का प्रमुख त्यौहार होता है और दुनिया भर में इस दिन को बेहद ही खुशी और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन को ईसा मसीह के जन्म की स्मृति के रूप में भव्य रुप से मनाये जाने का विधान होता है। इस दिन क्रिसमस ट्री को सजाया जाता है, लोग अपने प्रिय जनों को उपहार और मिठाइयों का आदान-प्रदान करते हैं और खुशियाँ बांटते हैं।

30 दिसंबर, गुरुवार

सफला एकादशी: पौष मास के कृष्ण पक्ष के दौरान आने वाली एकादशी को सफला एकादशी कहते हैं। मान्यता है कि सफला एकादशी का व्रत और उपवास करने से भक्तों को जीवन में सफलता का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

31 दिसंबर, शुक्रवार

 प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष): 1 महीने में दो बार किया जाने वाला प्रदोष व्रत बेहद शुभ फलदाई और पवित्र हिंदू व्रत माना जाता है। यह व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है और बहादुरी, साहस, निर्भयता, और जीत का प्रतीक माना गया है।

दिसंबर 2021 के महीने में होने वाले गोचर

बात करें गोचरों की तो दिसंबर के महीने में कुल 6 महत्वपूर्ण ग्रहों का गोचर होने वाला है। पहला गोचर मंगल का होगा, दूसरा शुक्र का, तीसरा बुध ग्रह का, चौथा सूर्य का, पांचवां बुध का और छठा गोचर वक्री शुक्र का होगा। इन चारों गोचरों के बारे में विस्तृत जानकारी हम आपको नीचे प्रदान कर रहे हैं।

इन गोचरों के अलावा इस महीने 19 दिसंबर को शुक्र की मकर राशि में वक्री चाल प्रारंभ हो जाएगी। इसका आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा यह जानने के लिए आप यहाँ क्लिक कर सकते हैं।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

दिसंबर 2021 महीने में लगने वाला ग्रहण

इस साल का आखिरी ग्रहण और आखिरी सूर्य ग्रहण 4 सितंबर 2021 को लगने वाला है। यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। समय की बात करें तो यह ग्रहण 10:59 पर शुरू होगा और 15:07 तक चलेगा। इसके अलावा इस ग्रहण की दृश्यता की बात करें तो यह नीचे उल्लिखित देशों से दिखाई देगा- 

अंटार्कटिका

दक्षिण अफ़्रीका

अटलांटिक का दक्षिणी भाग

ऑस्ट्रेलिया

दक्षिण अमेरिका

दिसंबर महीने से संबंधित सभी राशियों की सटीक भविष्यवाणी

  • मेष राशि: साल का आखिरी महीना आपके पेशेवर जीवन के लिए नए अवसर लेकर आएगा लेकिन अपनी वर्तमान स्थिति में बने रहना और अपने कौशल को बढ़ाने के लिए बदलाव की तलाश करना आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। प्रेम की बात करें तो मेष राशि के जातकों को इस दौरान असुरक्षा और ईर्ष्या की भावना हो सकती है जिससे आप के रिश्ते में समस्या पैदा होने की आशंका है। हालाँकि अगर आपको अपने पार्टनर पर पूर्ण रूप से भरोसा और विश्वास है तो आपकी लव लाइफ सुचारू रूप से चलने वाली है। विवाहित जातकों के जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। लेकिन यदि आप शांति और धैर्य के साथ रहें तो इस स्थिति से उबरने में सहायता प्राप्त होगी। दिसंबर के महीने में आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है, लेकिन इसके लिए आपको अपने खर्च और आमदनी के बीच संतुलन बनाए रखने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य के लिहाज से यह महीना आपके लिए दो तरफा नतीजे लेकर आएगा। महीने के उत्तरार्ध में आपको अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता होगी।
  • वृषभ राशि: दिसंबर के महीने में वृषभ राशि के जातकों के जीवन में कुछ अभूतपूर्व स्थितियां आने की संभावना है जिससे आपके जीवन में तनाव उत्पन्न हो सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को सफलता मिलेगी। छात्र जातकों को अनुकूल परिणाम प्राप्त करने की भी संभावना है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। हालांकि, आपको अपनी वाणी और जिद्दी व्यवहार पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। लव लाइफ रोमांस से भरी रहेगी और जो लोग लंबे समय से प्रेम संबंध में है वो अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जा सकते हैं। वृषभ राशि के विवाहित जातकों को भी दो तरफा नतीजे प्राप्त होंगे। जहां कुछ लोगों को अपने जीवन साथी से प्रचुर मात्रा में प्यार और समर्थन प्राप्त होगा वहीं, कुछ लोगों को बहस और वाद विवाद का सामना भी करना पड़ सकता है। इस महीने आप की वित्तीय स्थिति अनुकूल रहने वाली है। हालाँकि आपको सलाह दी जाती है कि अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। इसके अलावा अपने स्वास्थ्य का ध्यान दें क्योंकि महीने के पहले पंद्रह दिनों में आपको त्वचा और हॉर्मोन से संबंधित कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • मिथुन राशि: व्यापार के संबंध में साल का आखिरी महीना आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। इस राशि के जो लोग नौकरी की तलाश में है उन्हें अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे और मनचाही नौकरी भी मिल सकते हैं। हालांकि प्यार और पारिवारिक संबंध के क्षेत्र में आपको अपने जिद्दी और कठोर रवैया के चलते कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के छात्र जातकों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी कंपनी और दोस्तों पर विशेष ध्यान रखें। दिसंबर महीने के पहले 10 दिन स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। हालांकि महीने के उत्तरार्ध में आपको किसी लंबी चल रही समस्या से राहत मिल सकती है। कुल मिलाकर यह महीना मिथुन राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहने वाला है।
  • कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए साल का आखिरी महीना पेशेवर रूप से अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। महीने की शुरुआत से इस राशि के जातकों को अपनी सभी योजनाओं में सफलता प्राप्त होगी। इसके अलावा इस राशि के व्यवसाई जातकों को अपने कार्य से संबंधित यात्राओं से लाभ प्राप्त होगा। महीने के दूसरे सप्ताह में आर्थिक स्थिति में इजाफा होने की संभावना है। इस महीने के दौरान आपका पारिवारिक जीवन औसत रहने वाला है। हालांकि कुछ पिछले विवादों के चलते आपके जीवन में कुछ गड़बड़ी होने की आशंका है। आपके परिवार के किसी सदस्य को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि इस समय सफलता प्राप्त करने के लिए सामान्य से अधिक मेहनत करने से ना चूकें। इस राशि के प्रेमी जातकों के लिए महीने की शुरुआत में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन धीरे-धीरे सब कुछ ठीक हो जाएगा। विवाहित जोड़ों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। इसके अलावा स्वास्थ्य के लिहाज़ से सावधान रहने की जरूरत पड़ेगी।
  • सिंह राशि: साल के आखिरी महीने के पहले सप्ताह से ही सिंह राशि के जातकों को अनुकूल परिणाम प्राप्त होगा। इस अवधि में परिवार के लोगों के साथ आपके संबंधों में सुधार देखने को मिलेगा। वहीं आपकी लव लाइफ भी शानदार रहने वाली है। हालांकि आपको अपने अहंकार और आत्म धर्म पर थोड़ा नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है वरना आपके इस स्वभाव के चलते विवाद होने की आशंका है। इस राशि के छात्र जातकों को मनोवांछित फल प्राप्त होंगे। आर्थिक रूप से हालत बेहतर होगी। निवेश करना आपके लिए अनुकूल रहेगा। हालांकि इस महीने पेट और वजन से संबंधित कुछ स्वास्थ्य मुद्दे आपको परेशान कर सकते हैं।
  • कन्या राशि: पेशेवर और नौकरी पेशा लोगों के लिए यह महीना फायदेमंद साबित होने वाला है। इस दौरान आपको अपने बड़े अधिकारीयों और अधीनस्थों से समर्थन और प्रशंसा मिलने की संभावना है। कुछ कामकाजी जातक यह समय अपने परिवार के साथ बिताना चाहेंगे। डिजाईनिंग और क्रिएटिविटी के क्षेत्र से संबंधित स्टूडेंट्स को सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। इसके अलावा पढ़ाई के संबंध में विदेश जाने की कोशिश कर रहे छात्र छात्रों को इस महीने सफलता प्राप्त होगी। इस समय के दौरान आपके पारिवारिक जीवन में सुधार देखने को मिलेगा और आपके भाई-बहनों के साथ आपके रिश्ते मज़बूत होंगे। अपनी मां के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। सिंगल जातकों को कोई ख़ास व्यक्ति मिल सकता है। लंबे समय से प्रेम संबंध में पड़े लोग अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जा सकते हैं। विवाहित जातकों को जीवनसाथी के स्वास्थ्य के चलते तनाव की स्थिति से दो चार होना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य से ऊपर रहने वाली है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और चेकअप कराते रहेंl

विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं हर समस्या का समाधान

  • तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए व्यवसायी तौर पर यह महीना फायदेमंद रहने वाला है। विद्यार्थियों के लिए यह महीना अनुकूल रहेगा क्योंकि इस दौरान उन्हें मनचाहे परिणाम प्राप्त होंगे। इस समय के दौरान परिवार के लोगों के साथ अपने रिश्ते में सुधार देखने को मिलेगा। कुछ तुला जातकों को पैतृक संपत्ति से लाभ, ट्रेडिंग से लाभ और शेयर मार्केट से लाभ मिलने की संभावना है जिससे आप की वित्तीय स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है। व्यापारी जातकों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। व्यापारी जातकों को कुछ छोटी यात्राएं करनी पड़ सकती है और इस यात्रा से उन्हें बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है। प्रेम में आपको तो तरफ़ा परिणाम प्राप्त होंगे। प्रेम में पड़े जातक ग़लतफ़हमी और गलत संचार का शिकार हो सकते हैं। वहीं विवाहित जातक अपने जीवन साथी के खराब स्वास्थ्य के कारण रिश्ते का पूरी तरह से आनंद नहीं ले पाएंगे।
  • वृश्चिक राशि: दिसंबर का महीना वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। करियर के मामले में आपको नए अवसर प्राप्त होंगे। एक लंबे समय से वेतन वृद्धि का इंतजार कर रहे जातकों को इस महीना शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। इस राशि के व्यवसायी जातकों को भी लाभ मिलने की संभावना है। कुछ मूल जातक पैतृक संपत्ति की खरीद और बिक्री के माध्यम से भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आपकी मां के साथ आपके संबंध में सुधार होगा साथ ही आपकी मां के स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिलेगा। हालांकि सलाह दी जाती है कि परिवार के सदस्यों के साथ घर पर रहते हुए धैर्य से काम लें अन्यथा आपका आक्रामक रवैया और वाणी घर का माहौल खराब कर सकते हैं। सिंगल जातकों को अच्छे प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। हालांकि प्रेम में पड़े जातकों को अपने रिश्ते में कुछ विवादों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।
  • धनु राशि: यह महीना पेशेवर जीवन के मामले में जातकों को अनुकूल परिणाम प्राप्त करने में मदद करेगा। इसके अलावा कुछ लोगों को इस वक्त विदेश यात्राओं का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि इस महीने अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें अन्यथा इससे आपकी प्रोफेशनल लाइफ और परिवारिक लाइफ पर नकारात्मक असर पड़ने की आशंका है। आपको अपने जीवन साथी के साथ टकराव और वाद-विवाद होने की आशंका है। प्रेमी जातकों को किसी भी तरह की गलतफहमी से बचने के लिए अपने पार्टनर से खुलकर बातचीत करने की सलाह दी जाती है। सिंगल जातकों के जीवन में प्रेम की दस्तक हो सकती है। इस राशि के व्यवसायी जातकों के लिए यह समय अनुकूल और लाभदायक रहने वाला है। आर्थिक स्थिति की बात करें तो धनु राशि के जातकों को इस महीना अपनी आय और व्यय के बीच संतुलन बनाए रखने की सलाह दी जाती है। इस महीने अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें।
  • मकर राशि: कामकाजी और नौकरी पेशा लोगों के लिए दिसंबर का यह महीना अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। परफोर्मिंग आर्टिस्ट और कलाकारों की और रचनात्मक क्षेत्र से संबंधित लोगों को भी इस महीने अपने काम को प्रदर्शित करने का सही मंच प्राप्त होगा। पेशेवर जीवन में मूल निवासी नए अवसर प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे। व्यवसायी जातक लाभ प्राप्त करेंगे हालांकि साझेदारी में व्यवसाय करते समय सावधान रहने की सलाह दी जाती है। वित्तीय पक्ष के लिए भी यह महीना अनुकूल रहेगा। पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहने वाला है। आपकी माता पिता के साथ इस महीने आपके संबंध मजबूत होंगे। जिन जातकों ने हाल ही में किसे नए रिश्ते में प्रवेश किया है उन्हें सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। इसके अलावा और जो लोग लंबे समय से किसी रिश्ते में है उस उन्हें इस दौरान अपने साथी के साथ विवाद और मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। हालांकि आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
  • कुंभ राशि: कुंभ राशि के पेशेवर जातकों के लिए यह महीना अनुकूल रहने वाला है। व्यवसाई जातकों को इस महीने लाभ और अपने व्यवसाय का विस्तार करने के अनुकूल मौके प्राप्त होंगे। हालांकि कोई भी फैसला जल्दबाजी में और हड़बड़ी में ना लेने की सलाह दी जाती है। इस साल का यह आखरी महीना अपने परिवार के लोगों के साथ अपने रिश्ते और विशेष तौर पर अपने भाई बहनों के साथ आपके रिश्ते को अच्छा बनाने के लिए अनुकूल साबित होगा। यदि आप कोई नई इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं तो इसके लिए भी यह महीना अनुकूल रहने वाला है। इस राशि के सिंगल जातकों को इस महीने प्रेम का सौभाग्य प्राप्त होगा। जो लोग पहले से ही प्रेम संबंध में है वह अपने पार्टनर के साथ अनुकूल और खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे और आप में से कुछ लोग विवाह के संबंध में भी बंध सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र या विदेश जाने के इच्छुक छात्रों को सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह महीना अनुकूल रहने वाला है। हालांकि आपको किसी भी तरह का तनाव लेने से बचने की और छोटी से छोटी समस्या पर भी डॉक्टर से परामर्श लेने की सलाह दी जाती है।
  • मीन राशि: यह साल मीन राशि के जातकों के लिए अच्छे नोट पर समाप्त होगा। पेशेवर जीवन की बात करें तो आपको नए काम, नई जिम्मेदारियां और नए मौके प्राप्त हो सकते हैं और संभावना है कि आपको उच्च पद भी हासिल हो जाए। जो लोग नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे हैं उन्हें उनकी रुचि के अनुरूप नई नौकरी मिल सकती है। इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। घर परिवार के लोगों और अपने भाई-बहनों के साथ अपने रिश्ते को मजबूत करने के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है। हालांकि आपको आपकी मां के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। प्रेम संबंध के लिए भी यह महीना अनुकूल रहेगा। इस राशि के जो जातक सिंगल हैं या जो लोग विवाहित हैं उनके लिए अपने जीवन साथी और जिनसे आप प्रेम करते हैं उनके साथ समय बिताने के लिए समय अनुकूल रहेगा। मीन राशि के जो जातक किसी सीरियस रिश्ते में है उनके लिए समय थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। कुल मिलाकर देखा जाए तो यह महीना मीन राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है और आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।