छठ महापर्व पर करें सूर्य देव की आरती, सालभर बरसेगी कृपा।

कार्तिक माह में आने वाले छठ महापर्व पर श्री सूर्य देव जी की उपासना करने का विशेष विधान होता है। विशेषतौर से ये पर्व उत्तर भारत में कई राज्यों जैसे, बिहार और उत्तरप्रदेश में मनाया जाता है। यह त्योहार समस्त परिवार संग धूमधाम से मनाया जाता है, इसलिए हिन्दू धर्म में इस पर्व का अपना एक विशेष स्थान होता है। आस्था का यह पर्व नहाय-खाय के साथ शुरू होता है और खरना के बाद सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही समाप्त होता है। इस व्रत में सूर्य देव की उपासना करने का भी बहुत बड़ा महत्व होता है। अगर आप भी इस छठ पर छठी मइया की कृपा और सूर्य देव का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो श्री सूर्य देव जी की आरती ज़रूर करें। 

 श्री सूर्य देव की आरती

ॐ जय सूर्य भगवान, जय हो दिनकर भगवान।

जगत् के नेत्रस्वरूपा, तुम हो त्रिगुण स्वरूपा।

धरत सब ही तव ध्यान, ॐ जय सूर्य भगवान।।

।।ॐ जय सूर्य भगवान…।।

सारथी अरुण हैं प्रभु तुम, श्वेत कमलधारी। तुम चार भुजाधारी।।

अश्व हैं सात तुम्हारे, कोटि किरण पसारे। तुम हो देव महान।।

।।ॐ जय सूर्य भगवान…।।

ऊषाकाल में जब तुम, उदयाचल आते। सब तब दर्शन पाते।।

फैलाते उजियारा, जागता तब जग सारा। करे सब तब गुणगान।।

।।ॐ जय सूर्य भगवान…।।

संध्या में भुवनेश्वर अस्ताचल जाते। गोधन तब घर आते।।

गोधूलि बेला में, हर घर हर आंगन में। हो तव महिमा गान।।

।।ॐ जय सूर्य भगवान…।।

देव-दनुज नर-नारी, ऋषि-मुनिवर भजते। आदित्य हृदय जपते।।

स्तोत्र ये मंगलकारी, इसकी है रचना न्यारी। दे नव जीवनदान।।

।।ॐ जय सूर्य भगवान…।।

तुम हो त्रिकाल रचयिता, तुम जग के आधार। महिमा तब अपरम्पार।।

प्राणों का सिंचन करके भक्तों को अपने देते। बल, बुद्धि और ज्ञान।।

।।ॐ जय सूर्य भगवान…।।

भूचर जलचर खेचर, सबके हों प्राण तुम्हीं। सब जीवों के प्राण तुम्हीं।।

वेद-पुराण बखाने, धर्म सभी तुम्हें माने। तुम ही सर्वशक्तिमान।।

।।ॐ जय सूर्य भगवान…।।

पूजन करतीं दिशाएं, पूजे दश दिक्पाल। तुम भुवनों के प्रतिपाल।।

ऋतुएं तुम्हारी दासी, तुम शाश्वत अविनाशी। शुभकारी अंशुमान।।

।।ॐ जय सूर्य भगवान…।।

ॐ जय सूर्य भगवान, जय हो दिनकर भगवान।

जगत् के नेत्रस्वरूपा, तुम हो त्रिगुण स्वरूपा।स्वरूपा।।

धरत सब ही तव ध्यान, ॐ जय सूर्य भगवान।।

ये भी पढ़ें:-

मासिक राशिफल: जानें नवंबर में किन राशिवालों को मिलेगी खुशियों की सौगात !

कंस वध 2019: जानें भगवान श्री कृष्ण ने कब और कैसे किया था कंस का अंत!

जानें मणिकर्णिका घाट का इतिहास और इस घाट पर स्नान करने का महत्व!