चैत्र पूर्णिमा पर इन बेहद आसान उपायों से दूर होगी आपके धन और सौभाग्य की समस्या

मान्यताओं के अनुसार राजा दक्ष प्रजापति के श्राप और भगवान शिव के आशीर्वाद की वजह से चंद्रमा की कलाएं प्रत्येक महीने क्षीण और फिर बढ़ती हैं। इसी क्रम की वजह से पूर्णिमा और अमावस्या की तिथि आती है जैसे कि आज चैत्र पूर्णिमा है। चैत्र पूर्णिमा हर साल चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को पड़ता है।

जीवन से जुड़ी दुविधा को दूर करने के लिए हमारे विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। मान्यता है कि श्री हरि विष्णु की अर्धांगिनी और धन की देवी माता लक्ष्मी को पूर्णिमा की तिथि बहुत प्रिय है। ऐसे में आज हम आपको इस लेख में कुछ बेहद ही आसान उपाय बताएँगे जिसे अपना कर आप अपने जीवन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में सफल हो सकते हैं लेकिन उससे पहले चैत्र पूर्णिमा से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी आपको दे देते हैं।

चैत्र पूर्णिमा तिथि और मुहूर्त

तिथि : 27 अप्रैल 2021

दिन : मंगलवार

पूर्णिमा आरंभ (नई दिल्ली): 26 अप्रैल 2021 को 12:46:12 से

पूर्णिमा समापन(नई दिल्ली) : 27 अप्रैल 2021 को 09:03:15 तक

आइये अब उन आसान उपायों को जान लेते हैं जिन्हें चैत्र पूर्णिमा के शुभ दिन अपना कर जीवन में और भी शुभता का संचार किया जा सके।

पहला उपाय

धन की देवी माता लक्ष्मी को पूर्णिमा बेहद प्रिय है। इसलिए इस दिन जातकों को सुबह माता लक्ष्मी की प्रतिमा के सामने लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ करना चाहिए। इसके बाद शाम को आसपास मौजूद किसी नदी में दीप दान करना चाहिए। ऐसा करने से माँ लक्ष्मी की जातकों पर विशेष कृपा होती है और उनके जीवन से धन की समस्या दूर हो जाती है।

दूसरा उपाय

वैसे जातक जिनके हर कार्य में बाधा आती रहती है उन्हें इस दिन पीपल पेड़ के जड़ में जल अर्पित करना चहाइए। साथ ही आप सफ़ेद रंग की व दूध से बनी मिठाई भी पीपल के जड़ में रखें। न सिर्फ राह की बाधा बल्कि इस उपाय से पितरों को भी शांति मिलती है और घर में खुशहाली आती है।

ये भी पढ़ें : चैत्र पूर्णिमा 2021: जानें इस ख़ास दिन का महत्व और पूजन विधि

तीसरा उपाय

चैत्र पूर्णिमा के दिन जब चंद्रमा का उदय हो जाये तो कच्चा दूध, चीनी और चावल का मिश्रण तैयार कर लें और इस से चंद्रमा देवता को अर्घ्य देते हुए “ॐ स्त्रां स्त्रीं स्त्रौं सः चंद्रमसे नमः” मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से जीवन में चल रही आर्थिक तंगी दूर होती है। वैसे दंपति जिनके जीवन में कलह चल रहा हो या आपस में कुछ न कुछ अनबन बनी रहती है, वे अगर एक साथ इस दिन इस क्रिया को करें तो उनके दांपत्य जीवन में सुख-शांति का संचार होगा। चंद्रमा देवता को चैत्र पूर्णिमा के दिन इस तरीके से अर्घ्य देने से हड्डी व आँख से जुड़ी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ जरूर साझा करें। धन्यवाद!