बुधवार विशेष : जीवन में सुख समृद्धि और धन पाने के लिए अपनाएं इन नियमों को !

हिन्दू धार्मिक मान्यताओं की बात करें तो बुधवार के दिन को विशेष रूप से गणेश जी का दिन माना जाता है और इसके साथ ही साथ इस दिन को दुर्गा माता की पूजा अर्चना के लिए भी ख़ासा महत्वपूर्ण माना जाता है। आज हम आपको जीवन में सुख समृद्धि बनाए रखने के लिए विशेष रूप से कुछ ख़ास नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन नियमों को अपनाकर बेशक आप अपने जीवन को सुखी और वर्तमान से ज्यादा संपन्न बना सकते हैं।

बुधवार के दिन इन नियमों का पालन करने से आपको लाभ मिल सकता है

  • चूँकि बुधवार का दिन मुख्य रूप से गणेश जी का दिन माना जाता है इसलिए आज के दिन बप्पा के दर्शन करना और उन्हें सिंदूर चढ़ाना ख़ासा लाभकारी माना जाता है। 
  • इस दिन मुख्य रूप से दुर्गा माता की पूजा अर्चना करना भी बेहद लाभकारी माना जाता है। इसके लिए आप आज के दिन किसी दुर्गा मंदिर भी जा सकते हैं। 
  • यदि आप आज किसी दूर की यात्रा के लिए जा रहे हैं तो इस बात का ख़ास ध्यान रखें की केवल पूर्व या दक्षिण दिशा में ही यात्रा करें। 
  • आज गणेश जी की पूजा अर्चना करने से विशेष रूप से आपको धन लाभ होने की भी प्रबल संभावना रहती है। 
  • छात्रों को पढ़ाई में सफलता पाने के लिए आज के दिन खासतौर से गणेश जी की विधिवत पूजा करनी चाहिए। 
  • यदि आपके विवाह में देरी हो रही है तो आज आपको “ॐ ग्लौम गणपतये नमः” मंत्र का करीबन ग्यारह बार जाप करें। 
  • बुधवार के दिन गणेश स्त्रोत और भुवनेश्वरी चालीसा का जाप करने से भी आपको लाभ मिल सकता है। 
  • चूँकि गणेश उत्सव चल रहा है लिहाजा आप आज बप्पा को प्रसाद के रूप में उनका पसंदीदा मोदक चढ़ाकर भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 
  • ऐसा माना जाता है कि आज यदि आप इन नियमों का पालन करते हैं तो आपका वर्तमान दिन को सुखी बीतेगा ही साथ ही जीवन में अन्य समस्याओं से भी मुक्ति मिलेगी। 

इसके साथ ही साथ आज कुछ ऐसे भी काम हैं जिन्हें आपको भूलें बिसरे भी नहीं करना चाहिए। 

  • आज यदि आप कहीं यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें की उत्तर और पश्चिम दिशा में यात्रा ना करें। 
  • बुधवार के दिन विशेष रूप से धन का लेन-देन ना करें वर्ना आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। 
  • आज के दिन महिलाओं का सर धोना वर्जित माना जाता है। 

बहरहाल उपरोक्त नियमों का पालन कर आप बुधवार के दिन को खासतौर से अपने लिए लाभकारी बना सकते हैं। इस दिन मुख्य रूप से गणेश जी की पूजा अर्चना ख़ासा महत्वपूर्ण माना जाता है इसलिए गणेश मंदिर जाकर बप्पा के दर्शन जरूर करें।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.