जीवन में ख़ुशियों का आवेग बनाये रखने के लिए बुधवार के दिन करें ये ख़ास उपाय !

जैसा कि आप सभी जानते हैं हमारे हिन्दू धर्म में विशेष रूप से बुधवार को गणेश जी का दिन माना जाता है। उन्हें सभी विघ्नों को हरने वाले विघ्नहर्ता के नाम से भी जाना जाता है। गणेश जी की पूजा अर्चना यूँ तो हर दिन की जा सकती है लेकिन बुधवार के दिन गणेश पूजन का ख़ास महत्व है। इसके साथ ही इस दिन आप कुछ ख़ास उपायों को कर गणेश जी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं और जीवन को सुखमय बना सकते हैं। आइये जानते हैं कौन से हैं वो ख़ास उपाय जिन्हें बुधवार को अवश्य करना चाहिए। 

जानें बुधवार के दिन विभिन्न उपायों को करने के विशेष महत्व 

सबसे पहले आपको बता दें कि बुधवार का दिन गणेश जी के साथ ही साथ दुर्गा माँ का दिन भी कहलाता है। इस दिन को बल, विद्या और बुद्धि प्राप्ति के लिए बेहद ख़ास माना जाता है। गणेश जी को विद्या और बुद्धि प्रदान करने वाले देवता के रूप में भी पूजा जाता है। दूसरी तरफ दुर्गा माँ को बल और सभी दुखों का निवारण करने वाली देवी माना गया है। इसलिए इस दिन ख़ास उपायों को करने से आप जीवन में हर्षों-उल्लास का संतुलन बनाये रख सकते हैं। आइये जानते हैं इस दिन आपको कौन से उपाय करने चाहिए। 

बुधवार के दिन निम्न उपायों को करना ना भूलें 

  • इस दिन घर से बाहर निकलते हुए सबसे पहले सिंदूर का तिलक लगाने से आपको अपने रुके हुए कार्यों में सफलता मिल सकती है। 
  • बुधवार के दिन विशेष रूप से किसी दुर्गा मंदिर जाकर पूजा अर्चना करने से आपको लाभ मिल सकता है। 
  • इस दिन यदि आप यात्रा पर निकल रहे हैं तो ध्यान रखें की आपकी यात्रा केवल पूर्व या दक्षिण दिशा की ही हो। 
  • बुधवार के दिन विशेष रूप से यदि आप गणेश जी और दुर्गा माँ की पूजा अर्चना करते हैं तो इससे आपको आर्थिक रूप से भी लाभ मिल सकता है। 
  • बुधवार का दिन ज्योतिषीय उपायों और शेयर मार्किट में पैसा लगाने के लिए भी शुभ माना जाता है। 
  • इस दिन आपको गणेश जी के विभिन्न मंत्रों का जाप करने से भी लाभ मिल सकता है। 
  • बुधवार के दिन खासतौर से गणेश जी का विशेष लाभ प्राप्त करने के लिए “ॐ ग्लौम गणपतयै नमः” मंत्र का जाप जरूर करें। साथ ही गणेश जी को प्रसाद के रूप में मोदक का भोग लगाएं। 

उपरोक्त उपायों के साथ ही बुधवार के दिन कुछ ऐसे भी काम हैं जिन्हें करने से आपको बचना चाहिए। आइये जानते हैं इस दिन आपको कौन-कौन से काम नहीं करना चाहिए। 

  • बुधवार के दिन विशेष रूप से उत्तर और पश्चिम दिशा में यात्रा करने से बचें। इस दिशा में की गयी यात्रा आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। 
  • आर्थिक नुकसान से बचने के लिए इस दिन पैसों का लेन-देन करने से जहाँ तक संभव हो बचें। 
  • इसके आलावा ऐसी मान्यता है कि इस दिन माताओं को बाल धोने से बचना चाहिए। इस दिन बाल धोने से बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.