विवाह मुहूर्त 2019: नवंबर-दिसंबर में केवल इन 12 दिन होगी शादियां, जानें शुभ मुहूर्त

हिन्दू धर्म में हम कोई भी शुभ काम करने से पहले पंचांग, तिथि, शुभ मुहूर्त, इत्यादि बातों पर गौर करते हैं।  खासकर बात जब शादी-विवाह की आती है तो लोग यहां और भी सजग हो जाते हैं। शुभ मुहूर्त में किया गया कोई भी काम भविष्य में अच्छा असर ही दिखाता है जबकि बिना मुहूर्त के अगर कोई काम किया जाए तो वहां भविष्य में परेशानियां आनी स्वाभाविक हो जाती है। शादी-विवाह जैसे पवित्र काम की बात करें तो पंचांग के अनुसार नवंबर और दिसंबर महीने में केवल 12 ऐसे शुभ दिन नज़र आ रहे हैं जब विवाह करना अच्छा साबित हो सकता  है।  

आठ नवंबर को देव-उठनी एकादशी थी, यानि की इस दिन हिन्दू धर्म के भगवान सो कर उठते हैं। 12 जुलाई को देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु योग निद्रा में चले गए थे। भगवान के सो कर उठने के साथ-साथ हिन्दू धर्म के अनुसार शुभ कामों के लिए अच्छा समय शुरू हो जाता  है। देव-उठनी एकादशी के साथ ही देश में शादियों का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। शादी-विवाह का ये सिलसिला 12 दिसंबर तक चलेगा। हिन्दू मान्यता के अनुसार शुभ मुहूर्त में किया विवाह कल्याणकारी माना जाता है। 

देव-उठनी एकादशी के दिन से चतुर्मास ख़त्म हो जाता है और इसी दिन से शादी, उपनयन संस्कार जैसे मांगलिक कार्य भी शुरू कर दिए जाते हैं। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवउठनी एकादशी भी कहते हैं।  देश के कई हिस्सों में इस दिन तुलसी और शालिग्राम के विवाह की भी मान्यता है।  

विवाह मुहूर्त नवंबर-दिसंबर 2019 

वाराणसी पंचांग के अनुसार नवंबर और दिसंबर महीने में विवाह के केवल 12 ही शुभ मुहूर्त बताए जा रहे हैं। 

आठ नवंबर से 12 दिसंबर तक का शुभ विवाह मुहूर्त। 

नवंबर महीने के शुभ दिन :

8 नवंबर, दिन शुक्रवार

9 नवंबर, दिन शनिवार

10 नवंबर, दिन रविवार

14 नवंबर, दिन गुरुवार

22 नवंबर, दिन शुक्रवार

23 नवंबर, दिन शनिवार

24 नवंबर, दिन रविवार

30 नवंबर, दिन शनिवार

दिसंबर महीने के शुभ दिन : 

05 दिसंबर, दिन गुरुवार

06 दिसंबर, दिन शुक्रवार

11 दिसंबर, दिन बुधवार

12 दिसंबर, दिन गुरुवार

इसके अलावा मिथिला पंचांग के अनुसार नवंबर के महीने में विवाह के शुभ मुहूर्त 20 तारीख़ से शुरू हैं। नवंबर और दिसंबर में छह-छह मुहूर्त हैं।

नवंबर महीने के शुभ मुहूर्त :

20 नवंबर, दिन बुधवार

22 नवंबर, दिन शुक्रवार

24 नवंबर, दिन रविवार

27 नवंबर, दिन बुधवार

28 नवंबर, दिन गुरुवार

29 नवंबर, दिन शुक्रवार

दिसंबर महीने के शुभ मुहूर्त :

01 दिसंबर, दिन रविवार

02 दिसंबर, दिन सोमवार

06 दिसंबर, दिन शुक्रवार

08 दिसंबर, दिन रविवार

11 दिसंबर, दिन बुधवार

12 दिसंबर, दिन गुरुवार

वहीँ अगर ह्रषिकेश पंचांग की बात करें तो उसके अनुसार, नवंबर में विवाह के 08 शुभ मुहूर्त हैं और दिसंबर में कुल 05 शुभ मुहूर्त हैं।

शादी के शुभ मुहूर्त 

शादी के लिए दिन के साथ-साथ शुभ मुहूर्त भी बेहद जरूरी होता है। रेवती, रोहिणी, मृगशिरा, उत्तरा भद्र, उत्तरा आषाढ़, उत्तरा फाल्गुन, मघा, हस्त आदि नक्षत्र में शादी-विवाह शुभ माना जाता है। वहीँ शादी के लिए शुभ माह में माघ, फाल्गुन, वैशाख, ज्येष्ठ, आषाढ़ और अगहन माह सही माना गया है। शादी के लिए वृष, मिथुन, कन्या, तुला, धनु और मीन लग्न और नक्षत्र का होना जरूरी है।

यहाँ पढ़ें: विवाह मुहूर्त 2019: हिन्दू शुभ विवाह मुहूर्त

13 दिसंबर से लग रहा है खरमास:

12 दिसंबर के बाद 13 दिसंबर से एक महीने के लिए खरमास लग जाएगा। खरमास के समय में एक बार फिर एक महीने तक कोई भी मांगलिक काम नहीं होंगे। खरमास के बाद 15 जनवरी 2020 से विवाह आदि के शुभ मुहूर्त एक बार फिर शुरू हो जायेंगे।