शुक्र का सिंह राशि में गोचर जल्द, जानें सिंह राशि पर क्या पड़ेगा इस गोचर का प्रभाव

वैदिक ज्योतिष के अनुसार हम जो भी कर रहे हैं या करने वाले हैं, वो सब ग्रहों की स्थिति या चाल पर निर्भर करता है। ग्रहों की स्थिति या चाल का प्रभाव न सिर्फ मनुष्य बल्कि हर उस जीव पर पड़ता है जिसके अंदर जान बाकी है। यही वजह है कि जब भी कोई ग्रह गोचर करता है तो दुनिया भर के ज्योतिषियों की निगाह उस पर बनी रहती है और वो ज्योतिषियों आकलनों की मदद से यह जानने की कोशिश करते रहते हैं कि इस ग्रह गोचर का किस पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

अब चूंकि जल्द ही शुक्र का सूर्य के स्वामित्व वाली राशि सिंह में गोचर होने वाला है। जाहिर है कि सभी ग्रहों के गोचर की ही तरह शुक्र ग्रह के गोचर का भी सभी राशियों पर प्रभाव पड़ना तय है क्योंकि वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को वैवाहिक संबंध और भौतिक सुखों का कारक माना गया है। चूंकि शुक्र का गोचर सिंह राशि में हो रहा है, ऐसे में यह देखना बड़ा ही दिलचस्प होगा कि सिंह राशि पर इस गोचर का क्या प्रभाव पड़ सकता है। लेकिन इन सबसे पहले शुक्र गोचर से जुड़ी कुछ जरूरी जानकारी आपके साथ साझा कर देते हैं।

कब हो रहा है शुक्र गोचर?

साल 2021 में शुक्र का गोचर 17 जुलाई को शनिवार की सुबह 09 बजकर 13 मिनट पर सिंह राशि में हो जाएगा। शुक्र 11 अगस्त 2021 को बुधवार की सुबह 11 बजकर 20 मिनट तक सिंह राशि में ही मौजूद रहेगा। इसके बाद यह कन्या राशि में गोचर कर जाएगा।

आइये अब आपको सिंह राशि से जुड़ी थोड़ी जानकारी दे देते हैं।

सिंह राशि का व्यक्तित्व

सिंह राशि, राशि चक्र में पांचवें नंबर की राशि है। इस राशि के स्वामी सूर्य माने जाते हैं। इस राशि के जातकों को जीवन से प्रेम होता है और ये अपने जीवन को शान से जीने में विश्वास रखते हैं। सिंह राशि के जातकों का व्यक्तित्व आकर्षक तो होता है लेकिन ये स्वयं भी इस कोशिश में रहते हैं कि इनका व्यक्तित्व और भी आकर्षक हो। सिंह राशि के जातकों को महत्वाकांक्षी और साफ चरित्र का माना जाता है। नेतृत्व का इनमें गज़ब का हुनर होता है। सिंह राशि के जातक स्वभाव से खर्चीले होते हैं। इस राशि के जातक को चहल पहल में रहना बेहद पसंद आता है।

आइये अब आपको शुक्र के गोचर से सिंह राशि के जातकों के ऊपर क्या प्रभाव पड़ने की संभावना है इसकी जानकारी दे देते हैं।

सिंह राशि पर शुक्र गोचर का प्रभाव

शुक्र सिंह राशि के तीसरे भाव यानी कि पराक्रम और सहोदर भाव का स्वामी है। इसके अलावा शुक्र सिंह राशि के जातकों के दशम भाव का भी स्वामी माना जाता है। कुंडली में दशम भाव कर्म भाव होता है। हालांकि वर्तमान समय में शुक्र सिंह राशि के प्रथम यानी कि लग्न भाव में गोचर करेगा और सप्तम भाव यानी कि साझेदारी के भाव पर दृष्टि रखेगा। ऐसी स्थिति में इस गोचर की अवधि के दौरान सिंह राशि के जातक स्वयं को आत्मविश्वास से लबरेज पा सकते हैं जिसकी वजह से आपके आसपास के लोग आपकी तरफ चुंबक की तरह आकर्षित हो सकते हैं। खाने पीने की तरफ रुझान बढ़ सकता है।

वहीं सिंह राशि के वे जातक जो किसी रचनात्मक क्षेत्र जैसे कि फैशन डिज़ाइनिंग, साहित्य, नाटक , चित्रकारी, संगीत इत्यादि से संबंध रखते हैं, उन्हें इस अवधि में अपने कार्यों के लिए प्रशंसा मिल सकती है जिसकी वजह से उनका मनोबल ऊंचा हो सकता है। पेशेवर जीवन में तरक्की का मार्ग प्रशस्त होने की संभावना है। वहीं वैवाहिक जीवन इस गोचर की अवधि में बेहद सुखद रहने की संभावना है। इस दौरान आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। वहीं वे जातक जो इस समय एकल जीवन व्यतीत कर रहे हैं उन्हें इस दौरान अपना कोई प्रेमी भी मिल सकता है।

ये भी पढ़ें : जल्द होगा शुक्र गोचर : जानें गोचर से जुड़ी पांच महत्वपूर्ण बातें

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा। ऐसे ही और भी लेख के लिए बने रहिए एस्ट्रोसेज के साथ। धन्यवाद !

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.