Vastu Tips For Home: इस मुश्किल की घड़ी में स्वास्थ्य उत्तम बना रहे इसके लिए अपनाइए ये वास्तु उपाय

कोरोना के इस मुश्किल दौर में हम सभी की पहली प्राथमिकता हमारा स्वास्थ्य है। हमारा स्वास्थ्य उत्तम हो और हमारे घर में सभी का स्वास्थ्य उत्तम हो इससे ज्यादा इस वक्त कोई और किसी चीज की कामना नहीं कर रहा है। तो आइए आज जानते हैं वास्तु के अनुसार किन उपायों को करके हम अपने घर में अपने साथ सभी का स्वास्थ्य उत्तम बनाए रख सकते हैं।

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

अच्छी सेहत के लिए अपनाएं यह वास्तु उपाय

  • वास्तु उपाय के अनुसार कहा जाता है कि, घर में यदि दोनों तरफ खिड़की हो तो इसे बेहद ही अच्छा माना जाता है। इसके अलावा आप चाहें तो इन दोनों ही खिड़कियों पर गोल पत्ते वाले पौधे लगा सकते हैं। ऐसा करना स्वास्थ्य के लिहाज से काफी शुभ होता है। हालांकि यहां विशेष ध्यान रखें कि कभी भी घर में कांटेदार पौधे न लगाएं।
  • इसके अलावा वास्तु शास्त्र कहता है कि, इस बात का भी विशेष ध्यान होना चाहिए कि कभी भी हमारे घर का मुख्य द्वार टूटा फूटा या दरार वाला नहीं होना चाहिए। यदि ऐसा होता है तो इस स्थिति में घर के मुखिया का स्वास्थ्य काफी प्रभावित हो सकता है। ऐसे में घर के मुख्य द्वार को हमेशा साफ-सुथरा और अच्छी हालत में होना बेहद आवश्यक होता है।
  • यदि आपके घर में लोग लगातार या बार बार बीमार पड़ते हैं तो ऐसे में हर रोज अगरबत्ती जला कर घर के हर एक कोने में रख दें। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा तो आती ही है साथ ही स्वास्थ्य में भी इसका सकारात्मक असर देखने को मिलता है।
  • घर में जाले ना लगने दें। वास्तु के अनुसार कहा जाता है कि घर को हमेशा साफ सुथरा रखना चाहिए। घर अगर गंदा हो तो इसका नकारात्मक प्रभाव घर में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने लगता है। ऐसे में अपने घर में कभी भी जाले ना लगने दें और घर के दीवारों और कोनों की विशेष तौर पर सफाई का ध्यान रखें।
  • वास्तु विज्ञान के अनुसार आपका रसोईघर आग्नेय कोण में होना चाहिए। इससे बीमारियां दूर रहती हैं। इसलिए हमेशा इस बात का भी पूरा ध्यान रखें। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की रसोई के लिए यह दिशा सबसे उपयुक्त मानी जाती है।
  • घर में सभी का स्वास्थ्य हमेशा उत्तम बना रहे इसके लिए इस बात को सुनिश्चित करें कि घर में जितने भी भगवानों की तस्वीर या प्रतिमा हो उन सब का मुख दक्षिण दिशा में रहे। ऐसा करने से घर में सभी का स्वास्थ्य उत्तम बना रहता है। इसके अलावा वास्तु शास्त्र कहता है कि घर का पूजा स्थल मुख्य द्वार के ठीक सामने नहीं होना चाहिए।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

AddThis Website Tools
whatsapp