कुम्भ राशि में गुरु वक्री: जानें सभी बारह राशियों पर इसका शुभ अशुभ प्रभाव

ज्योतिष में गुरु ग्रह को सबसे बड़े और महत्वपूर्ण ग्रह का दर्जा प्राप्त है और यही गुरु ग्रह जब वक्री चाल चलते हैं तो इसे बेहद ही ख़ास और प्रभावशाली माना जाता है। 20 जून 2021 को गुरु ग्रह वक्री होने वाले हैं, जिसका प्रभाव सभी बारह राशियों के जीवन पर अवश्य ही देखने को मिलेगा। तो आइये जान लेते हैं वक्री गुरु का राशिनुसार प्रभाव और इसका समय।

This image has an empty alt attribute; its file name is vedic-hi-1.gif

वक्री गुरु का समय 

20 जून, 2021 को गुरु ग्रह कुंभ राशि में वक्री हो जाएगा और 14 सितंबर, 2021 को यह मार्गी गति शुरु करेगा। इसके बाद यह मकर राशि में प्रवेश करेगा।

किसी भी निर्णय को लेने में आ रही है समस्या, तो अभी करें हमारे विद्वान ज्योतिषियों से फोन पर बात!

वक्री गुरु का प्रभाव 

  • किसी जातक की जन्म कुंडली में अगर गुरु वक्री है तो समझ लीजिये कि उनकी किस्मत के द्वार खुले हुए हैं। 
  • कुंडली में वक्री गुरु हो तो जातक उन कार्यों में भी सफल हो जाते हैं जिनमें दूसरे लोग असफल हो जाते हैं। 
  • वक्री गुरु वाले जातकों में कार्य करने की अद्भुत क्षमता और सामर्थ्य होती है। 
  • अन्य शुभ ग्रहों का साथ मिले तो वक्री बृहस्पति जातक को राजा भी बना सकता है। 

अब आगे बढ़ते हैं और जानते हैं वक्री गुरु का सभी बारह राशियों पर क्या कुछ शुभ-अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मेष राशि 

आपके लाभ भाव में गुरु वक्री हो रहा है , गुरु राहु के नक्षत्र और शुक्र के उप-उप नक्षत्र में है। ज़मीन आदि के मामले उलझ सकते हैं। आपके मित्र समय पर साथ छोड़ सकते हैं। दूर के देशों में आपको हानि की आशंका है। लम्बी यात्रा में सावधान रहने की सलाह दी जाती है। घर की मरम्मत पर खर्च हो सकता है और साथ ही वाहन में कोई गड़बड़ी आ सकती है।

वृषभ राशि

आपको इस समय अवधि में ढेरों यात्राएं करने पड़ सकती हैं हालाँकि आपको उनसे कोई स्पष्ट लाभ नहीं होगा। आपको कार्यक्षेत्र में भी समस्या आ सकती है। नौकरी में विरोध का सामना करना पड़ सकता है। आपके ऊपर कोई आरोप आदि भी लग सकता है जिससे आगे चल कर आप निर्दोष भी साबित हो जायेंगे। आपको स्वास्थ्य को लेकर सजग रहने की सलाह दी जाती है।

मिथुन राशि  

आप गलत निर्णयों के कारण धन हानि का सामना करेंगे। आपको चाहिए की इस समय में अपने खर्चों को नियंत्रित करें। स्वास्थ्य को लेकर भी आपको सजग रहना चाहिए। घर में कोई शोक समाचार प्राप्त हो सकता है। धन को लेकर आपको यह ध्यान रखना है की किसी को भी उधार न दें। कोई एलेक्टोर्निक सामान देख परख कर ही खरीदें। आपका कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी भी हो सकता है। इसके अलावा विवाहित जीवन में अलगाव की स्थिति भी बन सकती है।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

कर्क राशि  

आपको अचानक लाभ हो सकता है। कोई शत्रु ही आपका सहयोगी सिद्ध हो सकता है। विवाहित जीवन में मतभेद गहरे हो सकते हैं। अचानक से कोई बुरी खबर सुनने को मिल सकती है। जोड़ों में दर्द की समस्या आ सकती है। जिनसे कोई आशा नहीं थी वही लोग आगे आकर आपकी सहायता कर सकते हैं। आपको दहेज अथवा ससुराल से उपहार प्राप्त होने की प्रबल संभावना है।

सिंह राशि  

मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। कोई समस्या ना होने पर भी आपको समस्या है ऐसा लग सकता है। काम काज में बाधा बनी रहेगी। यात्रा में हानि हो सकती है। स्थानान्तरण होने की भी सम्भावना है। आपके सीनियर से आपका विवाद हो सकता है। वजन बढ़ सकता है। जमीन और कानूनी मामलों में हानि हो सकती है।

कन्या राशि  

पदोन्नति होने की संभावना है। आपके गुरु के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आपके धार्मिक विचार में बदलाव आ सकता है। यात्रा ना ही करना अच्छा है। पेट की समस्या बढ़ सकती है। फुंसी आदि हो सकती है। दांतों में दर्द रह सकता है। धन प्राप्ति के बहुत अच्छे आसार हैं। नौकरी में नाम होगा।

आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी  राजयोग रिपोर्ट

तुला राशि  

स्वास्थ्य में अचानक गिरावट देखने को मिल सकती है। धन की अचानक हानि हो सकती है। नौकरी जाने के पूरे आसार हैं लेकिन दूसरी मिल भी जायेगी इसलिए परेशान न हो। अपनी खुदगर्जी को कुछ कम कीजिये अन्यथा आपको बहुत हानि हो सकती है। जमीन आदि के मसले खड़े हो सकते हैं। विवाहित जीवन में खटास बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि  

कार्य में प्रगति देखने को मिलेगी। व्यापार का प्रसार अच्छा होने जा रहा है। घर लेने का मन बना सकते हैं किन्तु अभी लेना ठीक नहीं है। आपको उच्च रक्त चाप की शिकायत हो सकती है। तबियत ख़राब होगी किन्तु चिकित्सक को बीमारी समझ नहीं आएगी और आपको भी चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है अपने आप सब ठीक हो जाएगा। आपको चहिये कि आप दूसरों के मसलों में हस्तक्षेप ना करें अन्यथा हानि आपकी ही होगी। किसी दूर देश के पुराने मित्र से बातचीत होने की संभावना है।

धनु राशि  

यह गोचर सबसे खराब धनु राशि के लोगों के लिए होने जा रहा है। स्वास्थ्य मान हानि चिंता सभी कुछ साथ साथ चलेगा। आपको सबसे अधिक ध्यान अपने स्वास्थय पर ही रखना है क्योंकि स्पष्ट रूप से कोई गंभीर संकट की आशंका है। कार्य में बाधा, दुर्घटना, पेट की कोई गंभीर समस्या उपज सकती है। धन हानि होने की संभावना है। अपने सामान का ध्यान रखें चोरी भी हो सकती है।

मकर राशि  

अधिकतर बातें सामान्य ही रहने वाली हैं किन्तु नौकरी वाले लोगों का विभाग बदल दिए जा सकते हैं और कुछ लोगों की नौकरी जा भी सकती है। अपने स्वयं का कोई व्यपार करने का ख़याल भी मन में आ सकता है। हालांकि अभी इस दिशा में कोई कदम न उठाने की सलाह दी जाती है। विचार को फिलहाल विचार ही रहने दें। प्रेम सम्बन्ध में असफलता हाथ लग सकती है। प्रेम में धोखा भी मिल सकता है, सावधान रहिये। आपकी धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं।

कुम्भ राशि  

पिता के साथ समबन्ध बिगड़ सकते हैं। अचानक मान हानी की आशंका है। आपको अपयश की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य में मामूली हानि देखने को मिल सकती है। शराब अच्छी गुणवत्ता वाली ही प्रयोग में लायें। मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। कोई बात न होने पर भी मन में खिन्नता रह सकती है।

मीन राशि  

गुरु आपकी लग्न से द्वादश में गोचर कर रहा है। प्रयास अधिक करने होंगे। विदेश यात्रा होगी। यात्रा में हानि की संभावना भी है। प्रेम सम्बन्ध में कटुता आएगी। आप बहुत ही परेशान रहेंगे और कुछ कर नहीं पायेंगे। समय के साथ ही सब ठीक होगा। अस्पताल जाने की स्थिति बन सकती है। कानूनी मसले उलटे असर देंगे। आपका वकील आपको धोखा दे सकता है।

आचार्य रमन जी से बात करने के लिए फोन/चैट की सुविधा उपलब्ध है। अभी उठाएं इसका फायदा। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.