घर से निकलते वक़्त अगर दिख जाएं ये चीजें तो सुखद रहती है यात्रा

हमारे आसपास और जीवन में कई चीजें ऐसी होती रहती हैं जो हमें भविष्य के संकेत द्देती रहती हैं। ये संकेत स्पष्ट नहीं होते हैं बल्कि आपको इनको समझना होता है। जैसे कि स्वप्न या फिर कोई वस्तु जो घर से निकलते वक़्त दिख जाये। जी हाँ! कई ऐसी वस्तुएं हैं जो आपको भविष्य का संकेत देती हैं। 

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

ऐसे में आज हम आपको इस लेख में उन वस्तुओं के बारे में बताने वाले हैं जो घर से निकलते वक़्त आपको दिख जाएँ तो इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। इन वस्तुओं के दिखने का अर्थ है कि आपका वो दिन अच्छा जाने वाला है या फिर आप जिस कार्य के लिए निकले हैं उसमें सफलता की संभावना अधिक है। 

घर से निकलते ही दिखें ये वस्तुएं तो मिलता है शुभ फल

  • यदि आपको घर से निकलते ही कोई भिखारी नजर आ जाये तो इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे में आप उस भिखारी को जरूर कुछ पैसे का दान करें। यह आपके आर्थिक स्थिति के सही होने का शुभ संकेत है।
  • यदि किसी जातक को घर से निकलते ही फूल की माला दिख जाये तो उसे प्रसन्न हो जाना चाहिए क्योंकि यह निकट भविष्य में किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने के संकेत हैं।
  • यदि घर से निकलते ही जातक को मछली दिख जाये या हाथी के दर्शन हो जाये तो इसका अर्थ है कि आपकी यह यात्रा सुखद रहने वाली है और यदि आप किसी जरूरी कार्य से निकले हैं तो उस कार्य में जरूर सफल होंगे।
  • यदि घर से निकलते हुए दूध अथवा कोई गाय अपने बछड़े को दूध पिलाते हुए दिख जाये तो इसे भी बहुत शुभ माना गया है। खासकर यदि आप किसी मांगलिक कार्य के सम्पन्न हेतु यात्रा कर रहे हैं और आपको ऐसे दर्शन हो जाएँ तो उस मांगलिक कार्य के सफलतापूर्वक सम्पन्न होने की संभावना बढ़ जाती है।
  • घर से निकलते ही अर्थी का दिखना भी शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपकी यात्रा मंगलमय रहने वाली है। इसी तरह यदि किसी मंदिर के घंटी की आवाज कानों में पड़ जाये तो इसे भी यात्रा के लिए बेहद शुभ माना जाता है।
  • घर से निकलते ही पानी का भरा हुआ पात्र नजर आना भी एक शुभ संकेत है। इसके अलावा पान का पत्ता दिखना भी एक शुभ संकेत माना जाता है।
  • घर से निकलते वक़्त यदि कोई घर का सदस्य बिना मौसम या जुकाम के छींक दे तो इसे सही नहीं माना जाता है। हालांकि यदि वही सदस्य एक से ज्यादा बार छींक दे तो इसे यात्रा के लिए शुभ माना जाता है।
  • घर से निकलते ही दही का दिखना भी बेहद शुभ माना जाता है।

ये भी पढ़ें : मुख्य द्वार से जुड़े वास्तु के वे उपाय जो आपका घर पैसों से भर सकते हैं

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा। ऐसे ही और भी लेख के लिए बने रहिए एस्ट्रोसेज के साथ। धन्यवाद !

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.