इन राशि के जातकों पर शनि देवता सदैव रहते हैं प्रसन्न, जानिए अभी

भगवान शनि को तीनों लोकों में न्याय का देवता माना जाता है। सनातन धर्म में मान्यता है कि भगवान शनि सभी प्राणियों को उसके कर्म के अनुसार फल देते हैं। सनातन धर्म में उनका विशेष महत्व है और कई जगहों पर भगवान शनि की पूजा की जाती है। भगवान शनि भगवान सूर्य और उनकी अर्धांगिनी छाया के पुत्र हैं। मान्यता है कि शनि देवता के श्याम वर्ण के होने की वजह से सूर्य देवता ने उन्हें अपना पुत्र मानने से इंकार कर दिया था। यही वजह है कि भगवान शनि अपने पिता से बैर रखते हैं। 

जीवन से जुड़ी समस्याओं का समाधान जानने के लिए हमारे विद्वान ज्योतिषियों से अभी करें फोन पर बात

वैसे तो ज्योतिष शास्त्र में शनि को एक पापी ग्रह का दर्जा प्राप्त है और आम लोगों की भी यही मान्यता है कि शनि हमेशा सबका अनिष्ट ही करते हैं लेकिन यह पूरी तरह से सत्य नहीं है। शनि अगर किसी जातक की कुंडली में शुभ स्थान पर बैठे हों तो वे शुभ फल भी देते हैं। ऐसे में आज हम आपको सभी 12 राशियों के बीच उन दो राशियों के बारे बताने जा रहे हैं जिन पर शनि देव की हमेशा कृपा बनी रहती है। 

कुंभ राशि

कुंभ राशि के स्वामी शनि देवता हैं। यही वजह है कि कुंभ राशि के जातकों पर शनि देवता की विशेष कृपा रहती है और शनि देवता की कुदृष्टि उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाती है। कुंभ राशि के जातक बेहद शर्मीले स्वभाव के होते हैं इसलिए ये किसी से भी ज्यादा बात नहीं करते हैं। कुंभ राशि के जातक प्रबल इच्छाशक्ति के मालिक होते हैं और जो ठान लेते हैं वो कर के रहते हैं। कुंभ राशि के जातकों की सबसे खास बात ये होती है कि ये अपने मित्रों और शुभचिंतकों के लिए सदैव तैयार खड़े रहते हैं और यथाशक्ति उनकी मदद करने में विश्वास रखते हैं।

मकर राशि

मकर राशि के स्वामी भी शनि देवता है। इस राशि के जातक बेहद गंभीर और महत्वाकांक्षी स्वभाव के होते हैं। ये किसी भी मुद्दे पर तर्क के साथ बात करना पसंद करते हैं। वाद-विवाद प्रतियोगिता में इंका ये हुनर साफ दिखता है। स्वभाव से आत्म-केन्द्रित मकर राशि के जातक हल्के जिद्दी स्वभाव के होते हैं। चूंकि शनि इनके स्वामी हैं इसलिए मकर राशि के जातकों को भी शनि देवता नुकसान नहीं पहुंचाते हैं।

ये भी पढ़ें : कष्टभंजन हनुमान मंदिर : जहां हनुमान जी के चरणों में शनि स्त्री रूप में विराजमान हैं

इन दो राशियों के अलावा भी कुछ ऐसे जातक होते हैं जिन्हें शनि देवता कभी परेशान नहीं करते। आइये उनके बारे में भी जान लेते हैं।

वे लोग जिन पर शनि देवता के बुरे प्रभाव का ज्यादा असर नहीं होता

भगवान शनि कर्म के अनुसार जातकों को फल देते हैं। ऐसे में वे जातक जो स्वभाव से मेहनती होते हैं, उन्हें शनि देवता के साढ़े साती के दौरान भी ज्यादा तकलीफ़ों का सामना नहीं करना पड़ता है। ऐसे लोगों पर शनि देवता बहुत प्रसन्न रहते हैं। 

इसके अलावा वे लोग जो अपने घर की साफ-सफाई रखते हैं उन पर भी शनि देवता की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहती है। साफ-सुथरी जगहों पर ही भगवान का वास होता है। इसके अलावा वे लोग जो नियमित रूप से भगवान हनुमान की पूजा करते हैं उन्हें भी शनि देवता परेशान नहीं करते हैं। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि शनि से जुड़ा हमारा यह लेख आपको जरूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ जरूर साझा करें। धन्यवाद!