सिंह में बनेगा शुक्रादित्‍य राजयोग, तीन लोगों को मिलेगा पिटारा भर के पैसा

सिंह में बनेगा शुक्रादित्‍य राजयोग, तीन लोगों को मिलेगा पिटारा भर के पैसा

ज्‍योतिष शास्‍त्र के अनुसार सभी ग्रह कुछ समय के अंतराल में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। ग्रहों के गोचर का सभी राशियों के जीवन पर गहरा असर पड़ता है। शुक्र का वृषभ राशि में गोचर 19 मई 2024 को 8:29 पर हो चुका है। वहीं सूर्य का सिंह राशि में गोचर 16 अगस्त 2024 की शाम 07 बजकर 32 मिनट पर होगा।

इस तरह 16 अगस्‍त को सूर्य और शुक्र का सिंह राशि में युति हो रही है। शुक्र और सिंह की युति से शुक्रादित्‍य योग बन रहा है। सिंह राशि के स्‍वामी ही सूर्य देव हैं। शुक्रादित्‍य योग से कुछ राशियों के लोगों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। इस योग के शुभ प्रभाव से इन राशियों के जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और वे दिन दूनी रात चौगुनी तरक्‍की मिलेगी।

तो चलिए जानते हैं कि शुक्र और सूर्य की सिंह राशि में युति करने से किन राशियों के लोगों को फायदा मिलेगा।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके  

इन राशियों की चमकेगी किस्‍मत

सिंह राशि

सिंह राशि के लग्‍न भाव में यह योग बनने जा रहा है। इस योग के प्रभाव से सिंह राशि के जातकों को अत्‍यधिक लाभ प्राप्‍त होगा। इस समय आपके आत्‍मविश्‍वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। अगर आप लंबे समय से बीमार हैं, तो अब आपकी सेहत में सुधार आ सकता है। विवाह में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं। सिंगल लोगों की शादी पक्‍की हो सकती है।

नौकरीपेशा जातकों को नौकरी का शानदार अवसर मिल सकता है। पार्टनरशिप में काम करने वाले लोगों को भी फायदा मिलेगा। आपको अपने पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। इस समय आपकी लोकप्रियता में इज़ाफा होगा। समाज में आपका मान-सम्‍मान बढ़ेगा और आपकी पद-प्रतिष्‍ठा भी बढ़ जाएगी। शादीशुदा लोगों की जिंदगी में भी खुशियां आएंगी।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा 

तुला राशि

इस राशि के आय और लाभ के स्‍थान पर यह योग बन रहा है। आपको इस समय अत्‍यंत लाभ मिलने की संभावना है। आपकी आमदनी में अपार बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। आपकी आय के नए स्रोत भी खुलेंगे। नौकरीपेशा जातकों के कौशल में निखार आएगा। इससे इन्‍हें अपने कार्यक्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना है।

पूर्व में किए गए निवेश से अब लाभ मिल सकता है। व्‍यापारियों के लिए भी तरक्‍की के योग बन रहे हैं। आप अपने बिज़नेस का विस्‍तार करने के बारे में सोच सकते हैं। आप कोई व्‍यापारिक डील साइन कर सकते हैं। इससे आपको मोटा मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा। आपको अपनी संतान की ओर से कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।

तुला साप्ताहिक राशिफल

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

वृश्चिक राशि

यह योग आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव में बनने जा रहा है। यह समय आपके लिए बहुत अनुकूल साबित होगा। आपको अपने व्‍यवसाय में खब सफलता मिलेगी। आप अच्‍छा मुनाफा कमाने में सक्षम होंगे। नौकरीपेशा जातकों के कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव हो सकते हैं। बेरोज़गार लोगों को भी मनचाही नौकरी मिलने के आसार हैं।

आपकी आर्थिक स्थिति को भी फायदा होगा। आपके धन में वृद्धि होने के योग हैं। आपकी आय के स्रोत बढ़ेंगे। व्‍यापारियों को अच्‍छे ऑर्डर मिल सकते हैं। इससे इन्‍हें धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने उच्‍च अधिकारियों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आपके कंधों पर कोई नई जिम्‍मेदारी भी डाली जा सकती है।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

ज्‍योतिष में शुक्रादित्‍य योग

जब किसी एक भाव या राशि में शुक्र और सूर्य की युति होती है, तब शुक्रादित्‍य योग का निर्माण होता है। इस योग को ज्‍योतिष में अत्‍यंत शुभ और मंगलकारी माना गया है। सूर्य को आदित्‍य के नाम से भी जाना जाता है इसलिए सूर्य और शुक्र की युति को शुक्रादित्‍य के नाम से जाना जाता है।

शुक्र हर 28 दिन में गोचर करता है और सूर्य भी लगभग एक माह के अंतराल में राशि परिवर्तन करता है।

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

प्रश्‍न 1. शुक्रादित्‍य योग क्‍या है?

उत्तर. शुक्र और सूर्य की युति पर इस योग का निर्माण होता है।

प्रश्‍न 2. शुक्र और सूर्य की युति पर कौन सा योग बनता है?

उत्तर. इन दो ग्रहों की युति से शुक्रादित्‍य योग बनता है।

प्रश्‍न 3. क्‍या सूर्य और शुक्र की युति फलदायी है?

उत्तर. इस युति को शुभ माना जाता है।

प्रश्‍न 4. सूर्य ग्रह कितने दिनों में गोचर करते हैं?

उत्तर. सूर्य का गोचर एक महीने में होता है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!