सूर्य का मीन राशि में गोचर: दुनिया को मिलेंगे शुभ परिणाम!

सूर्य गोचर 2023: एस्ट्रोसेज का यह विशेष ब्लॉग आपको सूर्य का मीन राशि में गोचर से संबंधित समस्त जानकारी प्रदान करेगा जो कि 15 मार्च 2023 की सुबह 06 बजकर 13 मिनट पर होने जा रहा है। साथ ही, हम आपको अवगत कराएंगे कि यह सूर्य गोचर देश और दुनिया को किस तरह प्रभावित करेगा और किन अचूक एवं सरल उपायों को अपनाकर आप सूर्य गोचर के नकारात्मक प्रभावों से बच सकते हैं। सूर्य के मीन राशि में गोचर से सूर्य और बृहस्पति की युति भी देखने को मिलेगी और कुछ समय बाद बुध भी इस युति का हिस्सा बन जाएंगे।

Varta Astrologers

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके   

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सूर्य को अधिकार, बृहस्पति को ज्ञान और बुध को वाणी व बुद्धि का कारक माना गया है। ऐसे में, ये तीनों ही ग्रह जातक को अपार शक्ति, सत्ता, पद, अधिकार और समाज में मान-सम्मान देने में सक्षम होते हैं। अब ग्रहों के राजा सूर्य बृहस्पति महाराज की राशि मीन में प्रवेश कर रहे हैं जो कि जल तत्व की राशि है जबकि सूर्य एक उग्र ग्रह हैं और यह गुरु एवं बुध के साथ मित्रवत हैं। अब हम आगे बढ़ेंगे और जानेंगे सूर्य के महत्व के बारे में।      

सूर्य का ज्योतिष में महत्व 

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को “नवग्रहों का राजा” कहा गया है जो कि आत्मा, पिता, पद और सरकारी कामकाज का प्रतिनिधित्व करते हैं। हम सभी जानते हैं कि सूर्य की रोशनी से ही धरती पर जीवन संभव है और यह सफलता और सकारात्मकता का प्रतीक माने गए हैं। जिन लोगों की कुंडली में सूर्य मज़बूत होता है उनके चेहरे पर एक अलग तेज़ देखने क मिलता है। राशिचक्र की पांचवीं राशि सिंह पर इनका आधिपत्य है और कुंडली में सूर्य पांचवे भाव यानी कि संतान, शिक्षा और रचनात्मकता को नियंत्रित करते हैं। हालांकि, मानव शरीर में सूर्य तेज़ बुखार, हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारियों से संबंध रखते हैं। नक्षत्रों की बात करें तो, सूर्य देव कृतिका, उत्तरा फाल्गुनी और उत्तराषाढ़ा के स्वामी हैं। यह मेष राशि में उच्च के होते हैं और तुला राशि इनकी नीच राशि है। इन्हें दसवें भाव में दिग्बल यानी दिशाओं का बल प्राप्त होता है और सूर्य की अच्छी स्थिति जातकों को आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, शक्ति और बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करती हैं।  

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

 यह भी पढ़ें:  राशिफल 2023

सूर्य का मीन राशि में गोचर: शुभ या अशुभ? 

मीन जल तत्व की राशि है जिसके स्वामी बृहस्पति महाराज हैं। हालांकि, सूर्य का मीन राशि में गोचर अनुकूल कहा जा सकता है क्योंकि सूर्य और गुरु दोनों ही शुभ ग्रह हैं। जिन जातकों की कुंडली में सूर्य मज़बूत अवस्था में होते हैं उन्हें संतान का आशीर्वाद और एक अच्छे पार्टनर का साथ मिलता है। वहीं, कुछ जातकों को यात्राओं का बेहद शौक होता है और ये लोग बेहद धनी होते है। इन लोगों की बुद्धि तेज़ होती है और इनकी विश्लेषणात्मक क्षमता काफ़ी अच्छी होती है। आपको बता दें कि कई प्रसिद्ध ज्योतिषियों की कुंडली में सूर्य मीन राशि में विराजमान होते हैं।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

सूर्य का मीन राशि में गोचर: देश-दुनिया पर प्रभाव

  • सूर्य का मीन राशि में गोचर राजनीतिज्ञों, टीचर्स, स्कॉलर्स, आध्यात्मिक गुरुओं, पब्लिक रिलेशन, लेखक, कलाकार, मूर्तिकारों, सरकारी कर्मचारियों आदि के लिए शानदार रहेगा।  
  • सूर्य गोचर के दौरान सरकार और प्रमुख राजनेता कोई महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं जो सकारात्मक रूप से देश को प्रभावित कर सकता है।  
  • यह समय कला और कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए फलदायी साबित होगा। इस दौरान किसी तरह की पारंपरिक कलाओं को भारत समेत दुनियाभर में सहजा जा सकता है। 
  • इस गोचर के दौरान सरकार आंतरिक प्रणाली का प्रबंधन बहुत अच्छे से करने में सक्षम होगी। 
  • देश के वित्तीय संस्थान जैसे बैंक, स्वास्थ्य और न्यायिक प्रणाली से जुड़े क्षेत्रों में अचानक से सुधार देखने को मिल सकता है। साथ ही, इन क्षेत्रों को मज़बूती प्रदान करने के लिए सरकार नई नीतियां लेकर आ सकती हैं। 
  • धार्मिक गुरुओं को प्रसिद्धि मिल सकती हैं। पश्चिमी देशों में आध्यात्मिकता में लोगों की रूचि बढ़ेगी और दुनियाभर में धर्म-कर्म के कार्यों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।    
  • सूर्य गोचर के दौरान उच्च पद पर बैठे लोग और सरकारी क्षेत्रों से जुड़े लोग अपने कर्तव्य का पालन बख़ूबी करेंगे जिसके लिए वह प्रशंसा भी प्राप्त करेंगे। 
  • देश की न्याय प्रणाली कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकती हैं जिसका असर देश पर सकारात्मक रूप से दिखाई दे सकता है। 
  • दुनियाभर में व्यापारी वर्ग से जुड़े लोगों को बाजार में एक नया जोश देखने को मिलेगा और ऐसे में, बिज़नेस से संबंधित सभी चीज़ें सही दिशा में आगे बढ़ेगी। 
  • सूर्य के मीन राशि में गोचर से काउंसलर, टीचर, शिक्षाविद, पब्लिक स्पीकर आदि को लाभ प्राप्त होगा।   

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

सूर्य का मीन राशि में गोचर: करें ये अचूक उपाय

  • प्रतिदिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
  • तांबे के बर्तन या पात्र में जल भरकर, उसमें थोड़ा सा गुड़ डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।
  • रूबी या लाल रंग के कपड़े जरूरतमंदों को दान करें। 
  • बड़े बुजुर्गों का आदर करें और पिता की सेवा करें। 
  • प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें। 
  • परिवार के बड़ों का आशीर्वाद लें और गरीबों को भोजन कराएं।  

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *