सिंह वार्षिक राशिफल 2024: बृहस्पति देव की रहेगी कृपा लेकिन इन दिनों में रहें सावधान!

सिंह वार्षिक राशिफल 2024: बृहस्पति देव की रहेगी कृपा लेकिन इन दिनों में रहें सावधान!

सिंह वार्षिक राशिफल 2024: एस्ट्रोसेज लेकर आया है सिंह राशि वालों के लिए “वार्षिक राशिफल 2024” का यह ब्लॉग। हम उम्मीद करते हैं कि पिछला साल यानी कि 2023 राशिफल ने आपको प्लानिंग करने में और साल को बेहतर बनाने में मदद की होगी। ऐसे में, अब हम उपस्थित हैं वार्षिक 2024 के राशिफल के साथ, जिसमें हम जानेंगे कि सिंह राशि के लिए यह वर्ष 2024 कैसा रहेगा और उसके आधार पर आप भी अनुमान लगा सकेंगे कि 2024 को और बेहतर बनाने के लिए आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आप अपने जीवन को सही दिशा दे पाएंगे।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

आगे बढ़ने से पहले हम यह स्पष्ट कर देते हैं कि यह वार्षिक राशिफल पर आधारित एक गणना है। यदि आप इस राशिफल को चंद्र राशि की बजाय लग्न राशि के अनुसार देखेंगे तो, आपको परिणाम ज्यादा सटीक लगेंगे। सिंह राशि के लिए वार्षिक राशिफल 2024 को शुरू करने से पहले नज़र डालते हैं ग्रहों की स्थिति पर क्योकि राशिफल गोचर के परिणामों के आधार पर ही तैयार किये जाते हैं।

यह भी पढ़ें:  राशिफल 2024

सिंह राशि के लिए साल 2024 के ग्रहों की स्थिति 

सबसे पहले हम बात करेंगे शनि की जो सबसे धीमी गति से चलने वाले और सबसे लंबे समय तक एक राशि में रहने वाले ग्रह हैं। शनि ग्रह इस वर्ष आपके सप्तम भाव में रहने वाले हैं। सामान्य तौर पर इस भाव में शनि ग्रह को अच्छा नहीं माना गया है। राहु-केतु के गोचरों की बात करें तो राहु आपके आठवें भाव रहेंगे जबकि केतु आपके दूसरे भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में ये दोनों ही अनुकूल परिणाम देने में पीछे रह सकते हैं। यदि हम बृहस्पति ग्रह की स्थिति को देखें तो बृहस्पति ग्रह साल की शुरुआत से लेकर 1 मई 2024 तक आपके भाग्य भाव में रहेंगे, बृहस्पति के लिए यह एक अच्छा गोचर है। वहीं बाद के समय में बृहस्पति आपके कर्म स्थान पर रहेंगे। सामान्य तौर पर बृहस्पति के लिए यह स्थिति अच्छी नहीं मानी गई है। अर्थात 1 मई 2024 तक बृहस्पति आपके फेवर में तो वही बाद में बृहस्पति आपके लिए कुछ हद तक कमजोर परिणाम दे सकते हैं। 

वहीं मंगल ग्रह की बात करें तो मंगल ग्रह इस साल लगभग 8 बार अपनी राशि बदलने वाले हैं। इस तरह से मंगल आपके लिए 8 भावों में गोचर करेंगे। जिनमें से 2 भाव अनुकूल परिणाम देने वाले व 1 भाव औसत परिणाम देने वाले तो वही बाकी के 5 भाव कमजोर परिणाम देने वाले साबित होंगे। आइए जानते हैं कि इन सभी ग्रहों के गोचरों का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा और आपके जीवन के मुख्य पहलुओं में आपको कैसे परिणाम मिलने वाले हैं। 

वार्षिक राशिफल 2024: सिंह राशि वालों का राशिफल

वार्षिक राशिफल 2024: सिंह राशि वालों का स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के लिहाज से साल 2024 आपको मिले-जुले परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। हालांकि इस पूरे वर्ष शनि, राहु और केतु का गोचर आपके फेवर में नहीं रहेगा। ऐसी स्थिति में कभी कभार बॉडी पेन आंखों या मुंह से संबंधित तकलीफ तथा पेट या गुप्तांगों से संबंधित कुछ परेशानियां रह सकती है लेकिन साल की शुरुआत से लेकर 1 मई 2024 तक का समय बृहस्पति की छत्रछाया में सामान्य तौर पर अनुकूल गुजरने की अच्छी संभावनाएं हैं। इस अवधि में अगर परेशानियां आयेंगी भी तो बहुत कम मात्रा में रहेगी और जल्दी ही सब कुछ ठीक हो जाना चाहिए। वहीं 1 मई 2024 के बाद बाकी के समय में बृहस्पति का प्रभाव आपके प्रथम भाव से दूर हो जाएगा। फलस्वरूप 1 मई 2024 के बाद के समय में आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर अपेक्षाकृत अधिक जागरूक रहने की जरूरत रहेगी। सप्तम भाव में स्थित शनि ग्रह आपको दांतों से संबंधित कुछ परेशानियां दे सकता है। साथ ही साथ जननेंद्रिय खाने का संबंधी कुछ परेशानियां जैसे मूत्र विकार इत्यादि की शिकायत रह सकती है। 

यदि पहले से स्टोन अर्थात पथरी की शिकायत रही है तो इस वर्ष वह बीच-बीच में आपको तकलीफ दे सकती है। दूसरे भाव पर राहु केतु का प्रभाव भी नेत्र व दांत से संबंधित कुछ परेशानियां आने का संकेत कर रहे हैं। साथ ही साथ गुदा या जननेंद्री से संबंधित परेशानियां यदि पहले से रही हैं तो इन तमाम मामलों में आपको काफी जागरूक रहने की जरूरत रहेगी। कहने का तात्पर्य है कि साल 2024 सिंह राशि वाले लोगों के स्वास्थ्य के लिए मिला-जुला है। साल की शुरुआत से लेकर 1 मई 2024 तक का समय तुलनात्मक रूप से अच्छा है तो वही बाकी के समय में अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखना जरुरी रहेगा। उचित खानपान और योग व्यायाम आपके स्वास्थ्य को अच्छा रखने में मदद करेंगे।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

वार्षिक राशिफल 2024: सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति

आर्थिक मामलों के लिए साल 2024 सामान्य तौर पर आपके लिए औसत से बेहतर रह सकता है अथवा हम इसे काफी हद तक अच्छा परिणाम देने वाला भी कह सकते हैं। धन का कारक बृहस्पति साल की शुरुआत से लेकर 1 मई 2024 तक आपके भाग्य भाव में रहेंगे। यहां पर बृहस्पति के गोचर को सामान्य तौर पर अच्छे परिणाम देने वाला कहा गया है। यहां का बृहस्पति आपको आर्थिक मामलों में लाभ दिलाता हुआ प्रतीत हो रहा है। साथ ही साथ आप अपनी कमाई का कुछ हिस्सा धार्मिक क्रियाकलापों तथा परोपकार में भी खर्च करने की इच्छा रखेंगे। वहीं 1 मई 2024 के बाद बृहस्पति दशम भाव में गोचर करने लगेंगे। भले ही दशम भाव में बृहस्पति के गोचर को बहुत अच्छे परिणाम देने वाला नहीं कहा गया है लेकिन बृहस्पति ग्रह पंचम दृष्टि से आपके धन भाव को देखेंगे तथा धन जमा करने में आपकी मदद करेंगे। 

साथ ही साथ संचित धन बेकार में खर्च न होने पाए इस बात की कोशिश भी बृहस्पति ग्रह करने वाले हैं। अर्थात धन का कारक बृहस्पति लगभग पूरे वर्ष ही आर्थिक मामलों में आपका सपोर्ट करना चाह रहे हैं। वहीं धन भाव के स्वामी तथा लाभ भाव के स्वामी होकर बुध ग्रह इस वर्ष लगभग 17 बार अपनी स्थिति बदलने वाले हैं। जिनमें से लगभग आधे समय वह आपका सपोर्ट करना चाहेंगे। अर्थात बुध ग्रह इस वर्ष आपको मिले-जुले परिणाम देना चाहेंगे। तो ऐसी स्थिति में हम कह सकते हैं कि साल 2024 सिंह राशि वाले लोगों के आर्थिक मामलों के लिए काफी हद तक अनुकूल परिणाम दे सकता है। 

वार्षिक राशिफल 2024: सिंह राशि वालों का पारिवारिक जीवन

पारिवारिक व गृहस्थ मामलों में इस वर्ष आपको काफी अधिक ध्यान देने की जरूरत रहेगी। सबसे पहले हम पारिवारिक मामलों की बात करें तो इस वर्ष लगभग पूरे समय आपके दूसरे भाव में राहु केतु का प्रभाव रहने वाला है जो पारिवारिक सदस्यों के बीच में असमंजस्य से पैदा करने की कोशिश करेगा। एक दूसरे को लेकर गलतफहमियां रह सकती हैं। एक दूसरे को लेकर गलत व अभद्र टिप्पणियां भी देखने को मिल सकती हैं। एक दूसरे की निंदा व चुगली इत्यादि की शिकायतें भी बीच-बीच में रह सकती है। जरूरी नहीं कि परिवार का प्रत्येक सदस्य ऐसा करें लेकिन कुछ सदस्यों के भीतर ऐसी आदतें देखने को मिल सकती हैं और इस वर्ष इन आदतों के चलते कुछ परेशानियां बीच-बीच में उत्पन्न हो सकती हैं। इन तमाम कारणों से आपको स्वयं तथा आपके घर के प्रमुख व्यक्ति जिसे हम मुखिया का सकते हैं, उन्हें चाहिए कि प्रत्येक सदस्यों को शांत करने की कोशिश करें और उन्हें समझाएं कि किसी भी स्थिति में असभ्य और अभद्र नहीं होना है। 

ऐसा करने की स्थिति में स्थितियां थोड़ी सी बेहतर होगी अथवा नियंत्रण में रहेंगी। क्योंकि देवगुरु बृहस्पति को बड़ा बुजुर्ग माना गया है ज्ञानी और अनुभवी माना गया है और बृहस्पति का गोचर इस पूरे वर्ष आपका फेवर करता हुआ प्रतीत हो रहा है। न केवल नवम भाव में रहते हुए बल्कि 1 मई 2024 के बाद दशम भाव में रहकर दूसरे भाव तथा चौथे भाव को देखकर बृहस्पति घर परिवार को समस्याओं से बचाने की कोशिश करेगा। ठीक ऐसी ही स्थितियां अन्य घरेलू मामलों में भी देखने को मिल सकती हैं। एक ओर जहां शनि दशम दृष्टि से चतुर्थ भाव को पीड़ित करने की कोशिश करेगा, वहीं बृहस्पति की कृपा से स्थितियां संतुलित रह सकेंगी। ऐसी स्थिति में गेंद आपके पाले में जा रही है अर्थात अच्छी कर्म करके तथा परिजनों को अच्छे कर्मों के फायदे समझ करके आप घर परिवार के माहौल को बेहतर रखकर अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। घरेलू ज़रूरतें भी आवश्यकता के अनुसार पूरी होती रहेगी। ऐसे में इस मामले में छोटी-मोटी परेशानियों के बाद सब कुछ अच्छा होने की संभावनाएं नजर आ रही है।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट 

वार्षिक राशिफल 2024: सिंह राशि वालों का प्रेम और दांपत्य जीवन

साल 2024 में आपके प्रेम संबंध की बात की जाए तो इस मामले में साल का पहला हिस्सा काफी अच्छे परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। विशेषकर साल की शुरुआत से लेकर 1 मई 2024 तक आपके पंचम भाव के स्वामी बृहस्पति नवम भाव में गोचर करने वाला है। बृहस्पति के लिए यह एक अच्छा गोचर माना गया है फलस्वरूप आपकी लव लाइफ में काफी अच्छे परिणाम देखने को मिल सकेंगे। यदि आपका प्रेम केवल शारीरिक आकर्षण मात्र नहीं है बल्कि आत्मीय प्रेम है तो आपको और भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। घर परिवार के सदस्य भी आपके प्रेम में अड़चन नहीं डालेंगे बल्कि यदि आप अपने प्रेम को विवाह में परिवर्तित करने की इच्छा रखकर कोई प्रयास करेंगे तो उसे मामले में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। 

1 मई 2024 के बाद स्थितियां थोड़ी सी कमजोर हो सकती हैं लेकिन इन सब के बावजूद भी परिस्थितियों आपके विरुद्ध नहीं होंगी। यानी कि अच्छे परिणामों में थोड़ी सी कमी रह सकती है लेकिन नकारात्मक परिणाम नहीं मिलेंगे। बशर्ते आपकी नियत अच्छी हो आप और आप सच्चे दिल से एक दूसरे को प्रेम करते हों तो शुक्र का गोचर इस मामले में आपके लिए काफी हद तक मददगार बनेगा। इस साल शुक्र लगभग 16 बार अपनी स्थिति बदलने वाले हैं जिनमें से ज्यादातर समय शुक्र आपका फेवर करना चाहेंगे अर्थात लव लाइफ के लिए 2024 काफी अच्छा है विशेष कर साल का पहला हिस्सा ज्यादा अच्छा तो वही दूसरा हिस्सा एवरेज लेवल के परिणाम दे सकता है। 

वार्षिक राशिफल 2024: सिंह राशि वालों का वैवाहिक जीवन

विवाह से संबंधित मामलों की बात करें तो इस मामले में साल आपके लिए मददगार रह सकता है। क्योंकि सप्तम भाव का स्वामी शनि सप्तम भाव में ही रहेगी तो ऐसी स्थिति में ऐसे लोग जिनकी उम्र विवाह की हो गई है उनके विवाह होने की संभावनाएं मजबूत होगी क्योंकि बृहस्पति का गोचर भी 1 मई तक विवाह के लिए काफी अनुकूल है आगे का समय भी दूसरे भाव पर प्रभाव होने के कारण बृहस्पति की कृपा मिलती रहेगी। विशेष कर 6 अप्रैल से 3 अक्टूबर के बीच शनि ग्रह पर बृहस्पति का ज्यादा प्रभाव रहेगा। अतः इस अवधि में विवाह होने की ज्यादा संभावनाएं रहेंगी। यानी की विवाह करवाने में साल 2024 आपके लिए मददगार हो सकता है। 

वैवाहिक जीवन के लिए साल 2024 थोड़े से कमजोर परिणाम दे सकता है क्योंकि इस वर्ष शनि सप्तम में रहेगा और सप्तम के शनि को वैवाहिक जीवन में कमियां देने वाला कहा गया है। हालांकि अपनी राशि में होने के कारण कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी लेकिन फिर भी बीच-बीच में आपसी असंतोष पनप सकता है। क्योंकि साल की शुरुआत से लेकर 6 अप्रैल तक शनि ग्रह पर राहु का प्रभाव रहेगा, अतः इस अवधि में आपसी गलतफहमियां भी अधिक रह सकती हैं। वहीं 3 अक्टूबर से साल की आखिर तक पुनः राहु का प्रभाव होने के कारण इस समय अवधि में भी आपसी गलतफहमियां अधिक देखने को मिल सकती हैं। सारांश यह की विवाह से संबंधित मामलों के लिए साल 2024 मददगार हो सकता है जबकि वैवाहिक जीवन में परिणाम तुलनात्मक रूप से कमजोर मिल सकते हैं। साल का शुरुआती और आखिरी हिस्सा तुलनात्मक रूप से अधिक कमजोर है, मध्य का भाग संतोषप्रद परिणाम देता रहेगा।

वर्ष 2024 में कैसा रहेगा आपका स्वास्थ्य? स्वास्थ्य राशिफल 2024 से जानें जवाब 

वार्षिक राशिफल 2024: सिंह राशि वालों का संतान के साथ संबंध

सबसे पहले हम बात करेंगे संतान प्राप्ति के संदर्भ में तो संतान प्राप्ति के लिए यह साल काफी हद तक आपके लिए मददगार रह सकता है। साल की शुरुआत से लेकर 1 मई 2024 तक पंचम भाव का स्वामी बृहस्पति जो की संतान का कारक ग्रह भी माना जाता है, वह नवम भाव में गोचर कर रहा है। नवम भाव में बृहस्पति के गोचर को अच्छा माना गया है। साथ ही साथ बृहस्पति नवम दृष्टि से पंचम भाव को देख रहा है यह और भी अच्छी बात है। ये तमाम स्थितियां इस बात का संकेत कर रही हैं यदि आप संतान प्राप्ति के लिए प्रयास कर रहे हैं और मेडिकली तथा फिजिक ली फिट है तो संतान प्राप्ति होने की अच्छी संभावनाएं प्रतीत हो रही हैं। 

1 मई के बाद का समय तुलनात्मक रूप से कम सपोर्ट वाला कहा जाएगा। वही संतान के साथ संबंधों की बात की जाय तो इस मामले में भी साल आपको काफी हद तक अनुकूल परिणाम दे सकता है। 1 मई 2024 तक का समय संतान की उन्नति तथा संतान के साथ संबंधों को मजबूती देने वाला कहा जाएगा। 1 मई के बाद का समय एवरेज लेवल के परिणाम दे सकता है। वही जिनकी व्यक्तिगत कुंडली में संतान से संबंधित भाव कमजोर हैं उनको कुछ कमजोर परिणाम भी मिल सकते हैं। सारांश यह कि संतान से संबंधित मामलों में साल 2024 एवरेज से बेहतर परिणाम दे सकता है। साल की शुरुआत से लेकर 1 मई 2024 तक का समय काफी अच्छा, तो वही बाकी का समय मिला-जुला रह सकता है। 

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

वार्षिक राशिफल 2024: सिंह राशि वालों का शैक्षिक जीवन

शिक्षा के दृष्टिकोण से इस साल को सामान्य तौर पर हम अनुकूल परिणाम देने वाला कहेंगे। आपके पंचम भाव का स्वामी बृहस्पति जो उच्च शिक्षा का कारक माना जाता है, साल 2024 में आपको एवरेज या फिर एवरेज से बेहतर लेवल के परिणाम दे सकता है। विशेषकर साल की शुरुआत से लेकर 1 मई 2024 तक बृहस्पति शिक्षा के मामले में पूरा सहयोग करना चाहेगा। वहींं बाद के समय में व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए बृहस्पति सहयोग करने वाला तथा अन्य लोगों के लिए थोड़ा सा कमजोर रह सकता है। 

चतुर्थ भाव के स्वामी की स्थिति भी इस साल आपको एवरेज लेवल के परिणाम देना चाह रही है तो वहीं बुध ग्रह की स्थिति मिले-जुले परिणाम देना चाह रही है। अर्थात बुध ग्रह कभी-कभी बहुत अच्छे तो कभी-कभी कमजोर साथ ही साथ कभी-कभी एवरेज लेवल के परिणाम देना चाह रहा है। इस तरह से हम सभी स्थितियों को मिलाकर देखें तो शिक्षा के मामले में यह साल आपका पूरा सपोर्ट करने का इरादा रख रहा है। यदि आप मेहनत करेंगे और आपकी कुंडली की दशाएं भी अनुकूल होंगी तो इस साल शिक्षा के मामले में आपको कोई शिकायत नहीं रहेगी। सामान्य तौर पर आप अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम प्राप्त करते रहेंगे। सारांश यह कि साल 2024 सिंह राशि वाले लोगों की शिक्षा के लिए काफी हद तक अनुकूल परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। तुलना करें तो साल का शुरुआती हिस्सा अपेक्षाकृत ज्यादा अच्छे परिणाम दे सकता है। 

वार्षिक राशिफल 2024: सिंह राशि वालों का पेशेवर जीवन

नौकरी से संबंधित मामलों में यह साल मिले-जुले परिणाम देने का काम कर सकता है। आपके करियर स्थान का स्वामी शुक्र  इस साल लगभग 16 बार अपनी स्थिति बदल रहा है। जिनमें से ज्यादातर स्थितियों में शुक्र आपका फेवर करना चाहेगा। अतः कार्य क्षेत्र में कोई बड़ी दिक्कत नहीं आने देगा लेकिन आपके छठे भाव का स्वामी शनि इस साल बहुत अधिक सपोर्ट में नहीं है। अपनी राशि में होने के कारण शनि मजबूत तो है लेकिन सप्तम भाव में होने के कारण आपका फेवर करने में पीछे रह सकता है। इस कारण से हम शनि से मिले-जुले परिणाम की उम्मीद रख रहे हैं। ऐसी स्थिति में आप अपनी नौकरी को लेकर बहुत अधिक प्रसन्न नहीं रहेंगे लेकिन प्रत्यक्ष रूप से नौकरी में कोई बड़ा व्यवधान या बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है। 

भले ही कार्यालय का माहौल बहुत अच्छा न रहे लेकिन यदि आप ईमानदारी से अपना काम करना चाहेंगे तो आप अपने काम को पूरा करके अपने लक्ष्य तक पहुंच सकेंगे। साल की शुरुआत से लेकर 6 अप्रैल तक शनि पर राहु का प्रभाव है ऐसी स्थिति में इस समय अवधि में आपके आसपास का माहौल कुछ कमजोर रह सकता है। वहीं इसके बाद का समय काफी हद तक आपका फेवर कर सकता है। 6 अप्रैल से लेकर 3 अक्टूबर के बीच बृहस्पति के प्रभाव के चलते आप नौकरी में बदलाव करने की कोशिश में कामयाब हो सकते हैं और अपनी मनपसंद जॉब प्राप्त कर सकते हैं। वहीं 3 अक्टूबर के बाद का समय पुनः कुछ हद तक कठिनाइयां देने का काम कर सकता है। 

क्या वर्ष 2024 में आपके जीवन में होगी प्रेम की दस्तक? प्रेम राशिफल 2024 बताएगा जवाब

वार्षिक राशिफल 2024: सिंह राशि वालों का व्यावसायिक जीवन

कार्यक्षेत्र व व्यापार व्यवसाय के मामले में यह वर्ष मिले-जुले परिणाम देने का काम कर सकता है। यदि कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने हैं तो कोशिश करें कि साल की शुरुआती हिस्से, विशेषकर 1 मई 2024 के पहले पहले निर्णय को संपन्न कर लेना उचित रहेगा। क्योंकि 1 मई 2024 के बाद बृहस्पति आपके दशम भाव पर गोचर करने लगेंगे और दशम भाव में बृहस्पति के गोचर को सामान्य तौर पर अच्छा नहीं माना गया है। ऐसा बृहस्पति वरिष्ठों व मार्गदर्शकों के साथ तालमेल बिठाने में कठिनाई उत्पन्न करता है। इस गोचर के चलते आप अपने अनुभव और तजुर्बे को दरकिनार करते हुए कुछ नया प्रयोग करने की सोच सकते हैं जो आपके लिए बहुत उचित नहीं रहेगा। 

यही कारण है कि हमने यह सुझाव दिया है कि महत्वपूर्ण निर्णय साल की शुरुआत से लेकर 1 मई 2024 के पहले संपन्न कर लेना ज्यादा समझदारी का काम होगा। हालांकि शुक्र की स्थिति पूरे साल में लगभग 70℅ अनुकूल रहेगी। अर्थात साल के अधिकांश समय आपके फेवर में रहने वाली है। अतः कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी। सारांश यह कि व्यापार व्यवसाय से संबंधित मामलों में साल 2024 आपके लिए मिला-जुला रह सकता है। साल का पहला हिस्सा तुलनात्मक रूप से बेहतर तो वही बाकी का हिस्सा समझदारी दिखाने की स्थिति में संतोषप्रद परिणाम देने का काम कर सकता है। 

वार्षिक राशिफल 2024: भूमि व वाहन खरीदने का समय

भूमि  और भवन आदि से संबंधित मामलों के लिए साल 2024 आपके लिए ज्यादा मददगार नहीं रहेगा। यदि आपके चौथे भाव के स्वामी मंगल की स्थिति को देखें तो मंगल इस पूरे वर्ष में आपके आठ भावों में गोचर करेगा, जिनमें से दो भाव फेवर के हैं, एक भाव एवरेज है तो वहीं पांच भाव कमजोर परिणाम देने वाले रहेंगे। ऊपर से शनि ग्रह की दशम दृष्टि भी चौथे भाव पर बनी रहेगी। ऐसी स्थिति में भूमि और भवन खरीदना बहुत अधिक फायदेमंद नहीं रहेगा। यदि खरीदना बहुत जरूरी हो तो जान पहचान के व्यक्ति से ही खरीदारी करना उचित रहेगा। ऐसी प्रॉपर्टी जो किसी भी तरीके से विवादास्पद है उससे दूरी बना लेना ही समझदारी का काम होगा 5 फरवरी से 15 मार्च के बीच का समय तथा 26 अगस्त से 20 अक्टूबर के बीच का समय प्रॉपर्टी इत्यादि खरीदने के लिए अनुकूल है तो ऐसी स्थिति में यदि खरीदारी करना बहुत जरूरी हो तो भली भांति पड़ताल करके इन दो टाइम ड्यूरेशन में खरीदारी की जा सकेगी। बाकी के समय में अपेक्षाकृत अधिक समझदारी दिखाने की आवश्यकता रहेगी। वहीं यदि वाहन से संबंधित मामलों की बात की जाए तो वाहन वाले मामले में भी ऐसे ही परिणाम की संभावना है। फिर भी तुलनात्मक रूप से वाहन खरीदना आसान रहेगा और इतना बड़ा कोई रिस्क नहीं रहेगा। फिर भी यदि कोई ऐसा वाहन खरीदने जा रहे हैं इसके बारे में आपको अधिक जानकारी नहीं है तो आप एक्सपर्ट एडवाइस लेकर वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। 

वार्षिक राशिफल 2024: सिंह राशि वालों के लिए उपा 

  • काली गाय की सेवा करें। 
  • माथे पर नियमित रूप से केसर या हल्दी का तिलक लगाए।
  • चांदी का एक चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें। 
  • नियमित रूप से मंदिर जाएं। 
  • प्रत्येक गुरुवार मंदिर में बादाम चढ़ाएं। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!