साल के अंत में शुक्र के साथ बैठेंगे शनि, इन राशियों के लोग करियर में लहराएंगे सफलता के परचम

साल के अंत में शुक्र के साथ बैठेंगे शनि, इन राशियों के लोग करियर में लहराएंगे सफलता के परचम

ज्‍योतिषशास्‍त्र में शुक्र को दैत्‍यों का गुरु कहा गया है। शुक्र हर 28 से 30 दिन में गोचर करते हैं और गोचर करने के दौरान शुक्र की किसी न किसी ग्रह के साथ युति होती रहती है। अब शुक्र की न्‍याय के देवता शनि देव के साथ युति होने जा रही है। बता दें कि साल के अंत में शुक्र और शनि की यु‍ति होने जा रही है और इस युति से सभी राशियों के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा।

28 दिसंबर को रात को 11 बजकर 28 मिनट पर शुक्र कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और इस राशि में पहले से ही शनि देव विराजमान हैं। इस तरह कुंभ राशि में दिसंबर के महीने में शुक्र और शनि की युति होगी। इस युति से कुछ राशियों के लोगों को फायदा होगा, तो वहीं कुछ राशियों के जातकों को नुकसान होने की आशंका है।

इस ब्‍लॉग में हम आपको उन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्‍हें शुक्र और शनि की युति से सकारात्‍मक परिणाम मिलने के आसार हैं।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके  

शुक्र-शनि की युति से इन्‍हें होगा फायदा

मकर राशि

मकर राशि के पहले और दूसरे भाव के स्‍वामी शनि देव हैं। शनि और शुक्र के कुंभ राशि में उपस्थित होने से मकर राशि के लोगों को अत्‍यधिक लाभ होने की संभावना है। आपको अपने करियर के क्षेत्र में बेहतरीन अवसर मिलने के संकेत हैं। जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्‍हें भी अब अपनी पसंद की नौकरी मिल सकती है।

आपको सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। आपकी आमदनी के स्रोतों में वृद्धि होगी जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। आप पैसों की बचत करने में भी कामयाब होंगे। परिवार के साथ अच्‍छा समय बिताने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन के लिए भी अनुकूल समय है। सिंगल जातकों के लिए शादी का प्रस्‍ताव आ सकता है। आपके वैवाहिक जीवन में चल रही सभी समस्‍याएं अब समाप्‍त हो सकती हैं।

मकर साप्ताहिक राशिफल

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा 

तुला राशि

तुला राशि के पांचवे भाव में शनि और शुक्र की युति होने जा रही है। आपको अपने जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्‍मक परिणाम प्राप्‍त होंगे। छात्रों को भी अनुकूल प्रभाव मिलने के संकेत हैं। विद्यार्थ‍ियों को परीक्षा में सफलता प्राप्‍त होगी। आप कला के क्षेत्र में काफी अच्‍छा प्रदर्शन करेंगे। भविष्‍य में आप कला या रचनात्‍मक क्षेत्र में ही अपना करियर बना सकते हैं।

इस दौरान आपको संतान सुख प्राप्‍त होने की उम्‍मीद है। जो छात्र उच्‍च शिक्षा पाने की चाहत रखते हैं, अब उनकी यह इच्‍छा पूरी हो सकती है। आपके लंबे समय से अटके हुए काम अब पूरे हो सकते हैं। आपको अपनी कड़ी मेहनत का फल मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने के आसार हैं।

कार्यक्षेत्र में आपको लाभ होगा और व्‍यापारी भी मोटा मुनाफा कमाएंगे। आपके लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपको पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिल सकता है। आप अपने लिए नया वाहन या प्रॉपर्टी आदि खरीद सकते हैं। आपको प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि भी मिल सकती है।

तुला साप्ताहिक राशिफल

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

वृषभ राशि

वृषभ राशि के दसवें भाव में शनि और शुक्र की युति होने जा रही है। आपको हर क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी अनुकूल समय है। व्‍यापारियों को भी मुनाफा होने के आसार हैं। आपके लिए धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिलने के आसार हैं। नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं, तो अब आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा।

आपका पैसा कहीं अटका हुआ है, तो अब आपको वह मिल जाएगा। रुके हुए काम भी अब पूरे होंगे। आपको सरकारी कार्यों में सफलता मिल सकती है।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्‍न 1. शनि और शुक्र की युति किस तिथि पर हो रही है?

उत्तर. शुक्र और शनि की युति 28 दिसंबर, 2024 को होगी।

प्रश्‍न 2. शुक्र और शनि की युति किस राशि में हो रही है?

उत्तर. शुक्र और शनि कुंभ राशि में युति करने वाले हैं।

प्रश्‍न 3. शनि देव को खुश करने के लिए क्‍या करना चाहिए?

उत्तर. शनि देव के लिए शनिवार के दिन तेल का दीपक जलाएं।

प्रश्‍न 4. शुक्र ग्रह को प्रसन्‍न करने का क्‍या उपाय है?

उत्तर. शुक्र को खुश करने के लिए सफेद रंग के वस्‍त्र पहन सकते हैं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!