2 या 3 अगस्त कब है श्रावण शिवरात्रि: जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और इस दिन के नियम!

2 या 3 अगस्त कब है श्रावण शिवरात्रि: जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और इस दिन के नियम!

सावन शिवरात्रि या जिसे श्रावण शिवरात्रि के नाम से भी जाना जाता है यह श्रावण माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। ये दिन भगवान भोलेनाथ को समर्पित होता है। इस दिन भोले के भक्त दूर-दराज़ से ले गए गंगाजल से महादेव का अभिषेक करते हैं। कहा जाता है कि ऐसा करने से उनके जीवन के सभी दुख, कष्ट और परेशानियां दूर होती हैं और उन्हें महादेव का आशीर्वाद मिलता है।

एस्ट्रोसेज के हमारे इस खास ब्लॉग में आज हम जानेंगे कि वर्ष 2024 में श्रावण शिवरात्रि किस दिन मनाई जाएगी, इस दिन का शुभ मुहूर्त क्या रहने वाला है, साथ ही जानेंगे इस दिन से संबंधित कुछ विशेष नियम और सावधानियां क्या कुछ होती हैं।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

श्रावण शिवरात्रि 2024- शुभ मुहूर्त 

हिंदू पंचांग के अनुसार सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि यानी की 2 अगस्त को श्रावण शिवरात्रि मनाई जाएगी। बात करें पूजा शुभ मुहूर्त की तो ये इस दिन 12 बजकर 15 मिनट से 3 अगस्त को 1 बजे तक रहेगा।

सावन शिवरात्रि शुक्रवार, अगस्त 2, 2024 को

निशिता काल पूजा समय – 24:06 से 24:49 तक 

अवधि – 00 घण्टे 42 मिनट्स

3 अगस्त को, शिवरात्रि पारण समय – 05:44 से 15:49

रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय – 19:11 से 21:49

रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय – 21:49 से 24:27

रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय – 24:27 से 27:06

रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय – 27:06 से 29:44

चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ – अगस्त 02, 2024 को 15:26 बजे

चतुर्दशी तिथि समाप्त – अगस्त 03, 2024 को 15:50 बजे

नोट कर लें इस दिन की सही पूजा सामग्री: दूध, जल, रोली, चन्दन, बिल्व पत्र, दूर्वा, घी का दीपक, दूप, मौसमी फल, फूल, मोली यानी कलावा, इत्र और चढ़ावा

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

श्रावण शिवरात्रि व्रत-पूजा नियम

  • मुमकिन हो तो शिवरात्रि से एक दिन पहले केवल एक ही समय भोजन करें।
  • शिवरात्रि के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद महादेव और माँ पार्वती की पूजा करें। 
  • इस दिन मंदिर जाकर महादेव का अभिषेक/ रुद्राभिषेक अवश्य करें।
  • इसके अलावा इस दिन रात्रि की पूजा का भी विशेष महत्व होता है इसलिए रात को दोबारा स्नान आदि के बाद दोबारा महादेव और माँ पार्वती की पूजा अर्चना करें। 
  • अगले दिन स्नान, पूजा आदि के बाद आप अपने व्रत का शुभ मुहूर्त में पारण करें।  

श्रावण शिवरात्रि महत्व 

अब बात करें इस दिन के महत्व की तो, कहा जाता है कि इस दिन व्रत रखने, महादेव की पूजा करने और शिवलिंग को जल चढ़ाने मात्र से ही व्यक्ति की जीवन के सभी संकट दूर हो जाते हैं, उनके जीवन में सुख-समृद्धि, धन, संपदा आती है। हालांकि इस दिन किए जाने वाले व्रत के कुछ विशेष नियम भी होते हैं। उनका ख्याल रखने पर ही आपको इस दिन से संबंधित शुभ परिणामों की प्राप्ति होती है। क्या कुछ हैं ये नियम चलिए आगे जान लेते हैं।

इष्ट देवता

सावन शिवरात्रि के नियम 

  • सावन शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर जल अवश्य अर्पित करें। 
  • इसके अलावा दूध के साथ-साथ आप दही, गंगाजल, गन्ने का रस आदि भी महादेव को अर्पित करें। 
  • श्रावण शिवरात्रि की पूजा में भोलेनाथ को बिल्व पत्र अवश्य चढ़ाएं। बेलपत्र के साथ धतूरा, भांग, भस्म, आक के फूल को भी पूजा में अवश्य शामिल करें। 

श्रावण शिवरात्रि 2024- क्या करें क्या ना करें?

  • सावन शिवरात्रि के दिन गेहूं, चावल, दाल या फिर कोई अन्य साबुत अनाज ना खाएं। 
  • ब्रह्माचार्य का पालन करें। 
  • तामसिक भोजन जैसे लहसुन प्याज ना खाएं।
  • सावन शिवरात्रि के दिन मांस मदिरा का बिल्कुल भी सेवन न करें। 
  • शिवलिंग पर केतकी, सिंदूर, रोली, कुमकुम ना चढ़ाएं। 
  • भोलेनाथ की पूजा में कभी भी तुलसी की पत्तियां शामिल न करें। 
  • सावन शिवरात्रि के दिन अपने मन को शांत रखें। 
  • किसी से लड़ाई झगड़ा ना करें और किसी का अपमान भूल से भी ना करें।

कुंडली में है राजयोग? राजयोग रिपोर्ट से मिलेगा जवाब

सावन शिवरात्रि 2024- इन पांच राशियों का चमकेगा किस्मत का सितारा 

इस वर्ष की सावन शिवरात्रि पांच राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ होने वाली है। इन पांच राशियों को अपने हर काम में सफलता मिलेगी, करियर में तरक्की प्राप्त होगी और जीवन में सुख समृद्धि आएगी। कौन सी हैं ये पांच लकी राशियाँ चलिए जान लेते हैं।

मिथुन राशि: सावन शिवरात्रि 2024 पहली जिस राशि के लिए बेहद शुभ रहने वाली है वो है मिथुन राशि। मिथुन राशि के जातकों को इस सावन शिवरात्रि भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद मिलेगा। इस राशि के जो जातक व्यापार के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं वह उन्नति प्राप्त करेंगे, जीवन से तनाव दूर होगा और मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के जो जातक प्रतियोगी क्षेत्र की तैयारी कर रहे हैं उन्हें सफलता मिलने की उच्च संभावना बन रही है। विद्यार्थी जातकों की सोचने समझने की क्षमता में वृद्धि होगी। कुल मिलाकर यह समय आपके लिए शानदार रहने वाला है।

सिंह राशि: मासिक शिवरात्रि 2024 सिंह राशि के जातकों के लिए भी बेहद शुभ रहेगी। भगवान शिव की कृपा से आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा, पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत बनेंगे, साथ ही इस दिन आपको कोई बड़ी खुशखबरी प्राप्त हो सकती है जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आप जो भी मेहनत करेंगे उससे आपको सफलता मिलेगी, पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा, हालांकि आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की सलाह दी जा रही है।

जीवन में किसी भी दुविधा का हल जानने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से अभी पूछें प्रश्न

कन्या राशि: मासिक शिवरात्रि का यह पर्व कन्या राशि के जातकों के लिए भी अति शुभ रहेगा। आपको कोई नई नौकरी मिल सकती है, व्यापारी जातकों को कोई नई और बड़ी डील मिल सकती है जिससे आपको धन लाभ होगा। इस राशि के जातकों को कोई बड़ी खुशखबरी भी मिलने की उच्च संभावना बन रही है जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। करियर के क्षेत्र में आप उन्नति प्राप्त करेंगे।

तुला राशि: चौथी जिस राशि के लिए यह शिवरात्रि बेहद ही शुभ रहने वाली है वो है तुला राशि। इस दिन आपकी सभी समस्याओं का निवारण महादेव स्वयं करने वाले हैं। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी, धन लाभ होगा जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, जीवन से धन की परेशानियां दूर होगी। इस राशि के जो जातक व्यापार करते हैं उनका नेटवर्क बढ़ेगा और लाभ मिलेगा। इसके अलावा आप इस दिन कोई बड़ी खुशखबरी की भी उम्मीद लगा सकते हैं।

मीन राशि: आखिरी जिस राशि के लिए वर्ष 2024 की मासिक शिवरात्रि बेहद ही शुभ रहने वाली है वो है मीन राशि। मीन राशि के व्यापारी जातकों को व्यापार में लाभ मिलेगा, निवेश से भी मुनाफा होगा, साथ ही आपका कोई दोस्त आपकी कोई बहुत बड़ी मदद करने वाला है, आपका प्रेम जीवन शानदार होगा, साथ ही अचानक धन लाभ के योग बनेंगे।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 

प्रश्न 1: वर्ष 2024 में सावन शिवरात्रि किस दिन मनाई जाएगी?

उत्तर: हिंदू पंचांग के अनुसार सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि यानी की 2 अगस्त को श्रावण शिवरात्रि मनाई जाएगी।

प्रश्न 2: सावन शिवरात्रि का शुभ मुहूर्त क्या है? 

उत्तर: इस दिन का पूजा शुभ मुहूर्त 12 बजकर 15 मिनट से 3 अगस्त को 1 बजे तक रहेगा।

प्रश्न 3: सावन शिवरात्रि किन राशियों के लिए शुभ रहने वाली है?

उत्तर: मिथुन राशि, सिंह राशि, कन्या राशि, तुला राशि, मीन राशि के लिए श्रावण शिवरात्रि 2024 बेहद शुभ संकेत दे रही है।

प्रश्न 4: सावन शिवरात्रि के दिन क्या करें?

उत्तर: इस दिन अनाज भूल से भी ना खाएं, ब्रह्माचार्य का पालन करें, महादेव और माँ पार्वती की पूजा करें, किसी से छल-कपट ना करें।