Shanivar Vishesh: आज के दिन भूलकर भी ना करें ये गलतियाँ नहीं तो उठाना पड़ेगा नुकसान

शनि देव (ShaniDev)को सभी नौ ग्रहों में सबसे ज्यादा क्रूर ग्रह माना जाता है। ऐसे में अक्सर लोग शनिदेव के नाम से डर जाते हैं। सप्ताह में शनिवार का दिन शनिदेव की पूजा अर्चना के लिए निर्धारित किया गया है। शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है। अर्थात शनिदेव हमेशा व्यक्ति को उसके कर्म के आधार पर ही शुभ अशुभ फल प्रदान करते हैं। 

जहां अच्छा काम करने वालों को शनि देव शुभ परिणाम देते हैं वही निर्दोषों के साथ गलत करना और बुरे काम करने वालों को शनि देव उचित सजा भी देते हैं। ऐसे में स्वाभाविक है कि कोई भी व्यक्ति यह नहीं चाहता कि उसके जीवन पर शनिदेव की कु-दृष्टि पड़े। ऐसे में शनिवार के दिन कुछ काम करना वर्जित माना गया है। आइए जानते हैं कौन से है वो काम जिन्हें शनिवार के दिन हमें भूल से भी नहीं करना चाहिए अन्यथा शनिदेव आप से रुष्ट हो सकते हैं जिसके बाद आपके जीवन में परेशानियां और दुख खड़ी हो सकती हैं। 

यह भी पढ़ें:शनिवार विशेष : यहाँ जानें क्यों चढ़ाया जाता है शनिदेव को तेल

शनिवार को क्या ना करें (Shanivar Don’ts) 

  • शनिवार के दिन सरसों का तेल, लकड़ी और काली उड़द का दान करने से व्यक्ति को शनिदेव की प्रसन्नता हासिल होती है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ यदि आप शनिवार के दिन इन चीजों को गलती से भी खरीदते हैं या अपने घर लाते हैं या फिर किसी को देते हैं तो इसके चलते आपको शनिदेव के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में शनिवार के दिन लकड़ी, काली उड़द की दाल और तेल खरीदने से बचें। 
  • इसके अलावा इस बात का विशेष ध्यान रखें कि, शनिवार के दिन घर में कोई भी लोहे की वस्तु है ना खरीद के लाए। इसके साथ ही मुमकिन हो तो पढ़ाई लिखाई से संबंधित चीज भी शनिवार के दिन भूल से भी ना खरीदें।

यह भी पढ़ें: नौकरी-व्यापार में तरक्की दिलाएंगे शनिवार के ये उपाय 

  • शनिवार के दिन तामसिक भोजन, मांस, मदिरा इत्यादि से भी आपको दूरी बनाकर रहने की सलाह दी जाती है। शनिवार के दिन मुमकिन हो तो काली उड़द की दाल की खिचड़ी बनाएं और इसे स-परिवार खाएं। कहा जाता है इस बेहद छोटे उपाय को करने से व्यक्ति के जीवन से शनि की ग्रह दशा दूर होती है। 
  • एक और विशेष बात का ख्याल रखें कि शनिवार के दिन कभी भी जूते चप्पलों की खरीदारी ना करें। इसके पीछे ऐसी मान्यता है कि, शनिवार के दिन यदि कोई व्यक्ति जूते चप्पलों की खरीददारी करता है तो यह सामान ज्यादा दिन तक व्यक्ति के पास टिकते नहीं है। वो या तो गुम हो जाते हैं या तो टूट जाते हैं। 
  • नमक से शनिदेव का गहरा संबंध बनाए बताया जाता है। ऐसे में शनिवार के दिन ना ही किसी से नमक उधार लें ना ही किसी को उधार पर नमक दें और मुमकिन हो तो इस दिन नमक खरीदने से भी बचें। अन्यथा इससे व्यक्ति के जीवन में क़र्ज़ की समस्या बढ़ने लगती है। 
  • शनिवार के दिन हजामत बनवाने, बाल कटवाने, और नाखून काटने से बचना चाहिए। जो व्यक्ति शनिवार के दिन बाल कटवाना है, हजामत बनवाता है या नाखून काटता है उस पर शनि दोष लग सकता है। 

यह भी पढ़ें: शनिवार विशेष: शनि देव की इन रोचक विशेषताओं से है हर कोई अनजान

  • शनिवार के दिन बहुत से लोग शनि मंदिर में जाते हैं। ऐसे में जब हम मूर्तियों को स्पर्श करते हैं या आशीर्वाद लेते हैं तो अक्सर हमारी नजर मूर्ति के चेहरे पर या देवी देवताओं की आंख में पड़ जाती है। यहां इस बात का विशेष ध्यान रखें कि, कभी भी शनिदेव को उनकी आंखों में ना देखें। ऐसा करने से शनिदेव को अपमानित महसूस होता है जिससे वह नाराज भी हो सकते हैं।
  • शनिवार के दिन किसी से भी लड़ाई-झगड़ा ना करें। किसी को अप-शब्द ना बोलें। किसी के साथ बुरा ना करें। अन्यथा इससे भी शनिदेव क्रोधित हो सकते हैं।

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.