सावन व्रत विशेष : जानें व्रत के दौरान क्या खाएं और किन चीजों के सेवन से करें परहेज

सनातन धर्म में सावन या फिर कहें तो श्रावण का महीना बहुत पवित्र माना गया है। हिन्दू पंचांग के अनुसार श्रावण माह हिन्दू वर्ष का पांचवा महीना है। चूंकि हिन्दू पंचांग के सभी महीनों के नाम इस आधार पर रखे गए हैं कि उस महीने की पूर्णिमा तिथि को चंद्रमा किस नक्षत्र में मौजूद है। श्रावण माह के पूर्णिमा तिथि को चंद्रमा श्रवणा, धनिष्ठा या फिर शतभिषा नक्षत्र में मौजूद रहता है। साल 2021 में यह महीना 25 जुलाई से शुरू हो जाएगा और 22 अगस्त को इसका समापन होगा।

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

हिन्दू अनुयायियों के बीच इस महीने को बहुत ही श्रद्धा भाव से देखा जाता है क्योंकि यह पूरा महीना ही महादेव को समर्पित होता है। इस महीने में सोमवार व्रत रखने का खास महत्व है। व्रत यूं तो हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद ही होता है। यह हमारे पाचन तंत्र को मजबूत करता है लेकिन यदि व्रत के दौरान खान-पान का भी विशेष ध्यान न रखा जाये तो व्रत का शरीर पर नकारात्मक असर भी पड़ता है। 

ऐसे में आज हम आपको इस लेख में यही बताने वाले हैं कि सावन के महीने में व्रत के दौरान आपको क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए।

व्रत के दौरान क्या खाएं?

  • व्रत के दौरान सबसे पहले तो इस बात का ख्याल रखना बेहद जरूरी है कि आपके शरीर में पानी की कमी न हो। इसके लिए व्रत के दिन कम से कम 07 से 08 ग्लास पानी जरूर पीयें।
  • ज्यादा देर खाली पेट रहने से एसिडिटी की समस्या आपको परेशान कर सकती है इसलिए हर एक घंटे या आधे घंटे में थोड़ा-थोड़ा कर के फल का सेवन करते रहें।
  • अपनी डाइट में ज्यादा रसीले फलों का उपयोग करें जैसे कि मौसमी, संतरा आदि। इससे शरीर में पानी की मात्रा संतुलित बनी रहेगी।
  • सुबह में मक्खन निकाला हुआ दूध फल के साथ नाश्ते में उपयोग कर सकते हैं। इसके साथ ही आप दूध में भीगे हुए बादाम का भी उपयोग करेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
  • अगर आप सेंधा नमक का उपयोग करते हैं तो साबूदाने से बने व्यंजन का दोपहर के खाने में लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा आप कट्टू के आटे की पूरी और आलू की सब्जी भी दोपहर के खाने में खा सकते हैं। इसके साथ आप दोपहर के खाने में दही का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
  • अगर आप सेंधा नमक के प्रयोग से बचना चाहते हैं तो दोपहर के खाने में दूध और दही का सेवन भी कर सकते हैं। साथ ही दूध से बनी किसी मीठे व्यंजन का भी आप सेवन कर सकते हैं। चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल करेंगे तो और भी बेहतर रहेगा।
  • केला अपने आप में एक सम्पूर्ण भोजन माना जाता है। इसलिए व्रत के दौरान केले को अपने भोजन का हिस्सा जरूर बनाएं। इससे शरीर में ताकत की कमी महसूस नहीं होगी।
  • शाम में आप सूखे मेवे नाश्ते के तौर पर सेवन कर सकते हैं। सादी चाय भी साथ में पी सकते हैं। इसके साथ बाजार में कई चिप्स व्रत के लिए मिलते हैं, आप उसे भी शाम के नाश्ते में उपयोग कर सकते हैं।

आइये अब आपको बताते हैं कि व्रत के दौरान किन चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए। 

व्रत के दौरान क्या न खाएं?

  • व्रत के दौरान ज्यादा गाढ़ा या फिर मक्खन वाले दूध के सेवन से बचें। 
  • ज्यादा तला-भुना खाना आपके पाचन शक्ति को कमजोर कर सकता है। ऐसे में इससे परहेज करना ही बेहतर होगा।
  • कट्टू के आटे की पूरी और आलू की सब्जी का कम सेवन करें।
  • पनीर व दूध आलस्य को बढ़ावा देते हैं। ऐसे में व्रत के दौरान इनका कम मात्रा में सेवन करेंगे तो बेहतर होगा।

ये भी पढ़ें : सावन में रुद्राक्ष और भगवान शिव का ख़ास संबंध: जानें धारण करने की विधि!

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा। ऐसे ही और भी लेख के लिए बने रहिए एस्ट्रोसेज के साथ। धन्यवाद !

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.