साप्ताहिक राशिफल 13-19 जनवरी 2020

जानें किन राशि के जातकों को इस सप्ताह मिलेंगे मनचाहे फल। हमारे साप्ताहिक राशिफल के इस ब्लॉग में आप जान पाएंगे कि यह हफ्ता आपके लिए कैसा रहेगा।

साल 2020 का तीसरा सप्ताह शुरु हो गया है। आपका जीवन सुचारु रुप से चलता रहे और आप हर बाधा से दूर रहें, यह आशा रखते हुए हम हर सप्ताह आपके समक्ष साप्ताहिक राशिफल के साथ प्रस्तुत होते हैं। जनवरी माह के तीसरे सप्ताह में ग्रह-नक्षत्रों की चाल आप पर कैसा प्रभाव डालेगी, आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, आपका आर्थिक, सामाजिक, पारिवारिक और प्रेम जीवन कैसा रहेगा यह सारी जानकारी आपको हमारे इस लेख में मिलेगी। राशि अनुसार भविष्य जानने से पहले डालते हैं एक नजर पंचांग पर। 

इस सप्ताह का हिंदू पंचांग

हिंदू पंचांग के अनुसार, जनवरी माह के तीसरे सप्ताह की शुरुआत माघ माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को आश्लेषा नक्षत्र में होगी। वहीं सप्ताह का अंत माघ माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि को विशाखा नक्षत्र में होगा। 13 से 19 जनवरी के इस सप्ताह में कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार भी आएंगे, जिनकी जानकारी आपको नीचे दी जा रही है। 

संकष्टी चतुर्थी – संकष्टी चतुर्थी हिन्दू धर्म का एक प्रसिद्ध त्यौहार है। संकष्टी चतुर्थी का मतलब होता है संकट को हरने वाली चतुर्थी। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। संकष्टी चतुर्थी इस सप्ताह 13 जनवरी को मनाई जाएगी। 

पोंगल – पोंगल पर्व से ही तमिलनाडु में नव वर्ष का शुभारंभ होता है। 15 जनवरी को पोंगल का त्यौहार मनाया जायेगा। जनवरी तक तमिलनाडु में गन्ना और धान की फसल पक कर तैयार हो जाती है। पोंगल उत्सव करीब 3 से 4 दिन तक चलता है।

उत्तरायण – सूर्य का उत्तर दिशा की ओर गमन उत्तरायण कहलाता है। उत्तरायण काल की शुरुआत 14 जनवरी से होती है। इस दौरान सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है। इस मौके पर मकर संक्रांति पर्व मनाया जाता है। गुजरात और महाराष्ट्र में यह त्यौहार उत्तरायण के नाम से मनाया जाता है। इस सप्ताह 15 जनवरी को उत्तरायणमनाया जायेगा।

मकर संक्रांति हिंदू धर्म में मकर संक्रांति एक प्रमुख पर्व है। इस दिन सूर्य उत्तरायण होता है, जबकि उत्तरी गोलार्ध सूर्य की ओर मुड़ जाता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इसी दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है। इस सप्ताह 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाएगी।

ग्रहों का गोचर

जनवरी के तीसरे सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा कर्क राशि में स्थित होगा और इसके बाद सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशियों में गोचर करेगा। सप्ताह का अंत वृश्चिक राशि में चंद्र के गोचर से होगा। चंद्रमा के अलावा इस सप्ताह 13 जनवरी, सोमवार को बुध का मकर राशि में और 15 जनवरी, बुधवार को सूर्य का मकर राशि गोचर होगा। इसीलिए इन ग्रहों के गोचर का सम्मलित प्रभाव सभी राशि के जातकों पर इस सप्ताह देखने को मिलेगा। 

शेयर बाजार की भविष्यवाणी 

जनवरी महीने के तीसरे सप्ताह की शुरुआत में तेजड़िये जूते, डायग्नोस्टिक्स, पर्यटन और बिजली क्षेत्र की कंपनियों के शेयर खरीदने में दिलचस्पी दिखाते नजर आएँगे। सप्ताह के मध्य में फार्मा, डिफेंस, बैंकिंग और इंश्योरेंस सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी जाएंगी। सप्ताह  के अंत में मंदेड़िये इलेक्ट्रिकल, चीनी, ऑटोमोबाइल्स और कैमिकल सेक्टर की कंपनियों के शेयरों को बेचकर बाजार में मंदी ला सकते हैं।

 सेंसेक्स निफ्टी की भविष्यवाणी जानने के लिये यहां क्लिक करें

जन्मदिन विशेष

जनवरी 2020 के तीसरे सप्ताह में कुछ जानी मानी हस्तियां अपना जन्मदिन मनाएंगी। इन लोगों के बारे में नीचे जानकारी दी जा रही है। हमारी ओर से इन सभी को जन्मदिन की हार्दिक शुभ कामनाएं। शख्सियतों का जन्मदिन

13 जनवरी- हिंदी सिनेमा के जाने-माने अदाकार और आमिर खान के भांजे इमरान खान का जन्मदिन। 

15 जनवरी- हिंदी सिनेमा के मशहूर गायक “मुकेश” के पोते और कलाकार नील नितिन मुकेश का जन्मदिन 15  जनवरी को है। 

16 जनवरी- “स्टूडेंट ऑफ़ दी ईयर” से अपने करियर की शुरुआत करने वाले बॉलीवुड के हैंडसम हंक “सिद्धार्थ मल्होत्रा” का जन्मदिन। अपनी दमदार आवाज़ के लिए पहचाने जाने वाले “कबीर बेदी” का जन्मदिन

 जनवरी के तीसरे सप्ताह का राशिफल पढ़ें और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। 

यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें: चंद्र राशि कैलकुलेटर

मेष राशि 

इस सप्ताह की शुरुआत में चंद्र देव आपकी राशि के चतुर्थ भाव में होंगे, जिसके बाद पंचम, षष्ठम और सप्तम भाव से होते हुए अंत में आपके अष्टम भाव में प्रवेश कर जाएंगे। इसी कारण इस सप्ताह आपको…आगे पढ़ें 

प्रेम राशिफल:

प्रेम में पड़े जातकों की बात करें तो प्रेम जीवन के लिए ये समय अनुकूल दिखाई दे रहा है। हालांकि कार्य की अधिकता के चलते प्रेम जीवन में…आगे पढ़ें  

वृषभ राशि 

इस सप्ताह की शुरुआत में चंद्र देव आपकी राशि के तृतीय भाव में होंगे, जिसके बाद चतुर्थ, पंचम और षष्ठम भाव से होते हुए अंत में आपके सप्तम भाव में प्रवेश कर जाएंगे। इस सप्ताह की शुरुआत में जिस वक़्त चंद्र आपकी राशि के तृतीय भाव में होंगे उस वक़्त आपके…आगे पढ़ें 

प्रेम राशिफल: 

प्रेम में पड़े जातकों के लिए ये सप्ताह सामान्य ही रहने वाला है क्योंकि इस सप्ताह जहाँ आपके और प्रियतम के प्रेम में वृद्धि होगी। वहीं बीच-बीच में…आगे पढ़ें  

मिथुन राशि 

इस सप्ताह की शुरुआत में चंद्र देव आपकी राशि के द्वितीय भाव में होंगे, जिसके बाद तृतीय, चतुर्थ और पंचम भाव से होते हुए अंत में आपके षष्ठम भाव में प्रवेश कर जाएंगे। इस सप्ताह की शुरुआत में जिस वक़्त चंद्र आपकी राशि के द्वितीय भाव में होंगे आपके परिवार में…आगे पढ़ें  

प्रेम राशिफल: 

प्रेम में पड़े जातकों के लिए समय थोड़ा प्रतिकूल नज़र आ रहा है क्योंकि संभावना है कि कार्यक्षेत्र से संबंधित किसी यात्रा पर जाने से या काम के अधिक तनाव के चलते आपका अपने…आगे पढ़ें  

कर्क राशि 

इस सप्ताह की शुरुआत में चंद्र देव आपकी ही राशि यानी आपके लग्न भाव में होंगे, जिसके बाद द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ से होते हुए अंत में आपके पंचम भाव में प्रवेश कर जाएंगे। इस सप्ताह की शुरुआत में जिस वक़्त चंद्र आपकी राशि में होंगे आपको कुछ…आगे पढ़ें 

प्रेम राशिफल:

प्रेम में पड़े जातकों के लिए चंद्र देव का गोचर शुभ साबित होने वाला है क्योंकि इस समय आप और आपका प्रियतम अपने रिश्ते को और मजबूत बनाने के लिए…आगे पढ़ें  

सिंह राशि 

इस सप्ताह की शुरुआत में चंद्र देव आपकी राशि के द्वादश भाव में होंगे, जिसके बाद वो पहले आपकी ही राशि में फिर द्वितीय और तृतीय भाव से होते हुए अंत में आपके चतुर्थ भाव में प्रवेश कर जाएंगे। इस सप्ताह की शुरुआत में जिस वक़्त चंद्र आपकी राशि के द्वादश भाव में होंगे उस समय आपको… आगे पढ़ें  

प्रेम राशिफल:

प्रेम में पड़े जातकों को इस सप्ताह मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे। क्योंकि ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति से प्रेम जीवन में जहाँ मधुरता आएगी, वहीं बीच-बीच में…आगे पढ़ें 

कन्या राशि

इस सप्ताह की शुरुआत में चंद्र देव आपकी राशि के एकादश भाव में होंगे, जिसके बाद वो द्वादश, लग्न और द्वितीय भाव से होते हुए अंत में आपके तृतीय भाव में प्रवेश कर जाएंगे। इस सप्ताह की शुरुआत में…आगे पढ़ें 

प्रेम राशिफल:

प्रेम में पड़े जातकों के लिए ये सप्ताह अच्छा रहेगा क्योंकि इस समय आप अपने प्रेमी के साथ विवाह में बंधने का फैसला ले सकते हैं या संभावना है कि आप अपने प्रेमी को…आगे पढ़ें 

तुला राशि

इस सप्ताह की शुरुआत में चंद्र देव आपकी राशि के दशम भाव में होंगे, जिसके बाद वो एकादश, द्वादश, और लग्न भाव से होते हुए अंत में आपके द्वितीय भाव में प्रवेश कर जाएंगे। 

इस सप्ताह की शुरुआत में जिस वक़्त चंद्र आपकी राशि के दशम भाव में होंगे आपको अपने…आगे पढ़ें 

प्रेम राशिफल:

प्रेम में पड़े जातकों के लिए जनवरी का ये सप्ताह कई उतार-चढ़ाव लेकर आने वाला है क्योंकि संभावना है कि आप न चाहते हुए भी अपनी किसी आदत से अपने प्रियतम को…आगे पढ़ें 

वृश्चिक राशि 

इस सप्ताह की शुरुआत में चंद्र देव आपकी राशि के नवम भाव में होंगे, जिसके बाद वो दशम, एकादश और द्वादश भाव से होते हुए अंत में आपकी ही राशि यानी आपके लग्न भाव में प्रवेश कर जाएंगे। इस सप्ताह की शुरुआत में जिस वक़्त चंद्र आपकी राशि के नवम भाव में होंगे उस वक़्त…आगे पढ़ें 

प्रेम राशिफल:

प्रेम में पड़े जातकों के लिए ये सप्ताह कई प्रकार से अच्छा रहेगा। इस समय आप अपने प्रियतम के साथ कही बाहर घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं। इस दौरान आप…आगे पढ़ें 

धनु राशि 

इस सप्ताह की शुरुआत में चंद्र देव आपकी राशि के अष्टम भाव में होंगे, जिसके बाद वो नवम, दशम और एकादश भाव से होते हुए अंत में आपकी राशि के द्वादश भाव में प्रवेश कर जाएंगे। 

इस सप्ताह की शुरुआत में जिस वक़्त चंद्र आपकी राशि के अष्टम भाव में होंगे उस वक़्त…आगे पढ़ें 

प्रेम राशिफल:

प्रेम में पड़े जातकों को इस समय कार्य से जुड़ी किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा, जिसके चलते आप अपने प्रेमी को ज़रूरी समय दे पाने में पूरी तरह असमर्थ होंगे। हालांकि आपका…आगे पढ़ें

मकर राशि 

इस सप्ताह की शुरुआत में चंद्र देव आपकी राशि के सप्तम भाव में होंगे, जिसके बाद वो अष्टम, नवम और दशम भाव से होते हुए अंत में आपकी राशि के एकादश भाव में प्रवेश कर जाएंगे। इस सप्ताह की शुरुआत में जिस वक़्त चंद्र आपकी राशि के सप्तम भाव में होंगे उस वक़्त…आगे पढ़ें

प्रेम राशिफल:

प्रेम में पड़े जातकों को इस समय अच्छे फल मिलेंगे। आप अपने प्रियतम को अपने दोस्तों से मिलवा सकते हैं। इस दौरान संभावना है कि प्रेमी को आपकी…आगे पढ़ें 

कुम्भ राशि 

इस सप्ताह सबसे पहले चंद्र देव आपकी राशि के षष्ठम भाव में होंगे, जिसके बाद वो सप्तम, अष्टम और नवम भाव से होते हुए अंत में आपकी राशि के दशम भाव में प्रवेश कर जाएंगे। इस सप्ताह की शुरुआत में जिस वक़्त चंद्र आपकी राशि के षष्ठम भाव में होंगे उस वक़्त आप…आगे पढ़ें 

प्रेम राशिफल:

प्रेम में पड़े जातकों के लिए ये समय तनाव पूर्ण रहने वाला है। निजी जीवन में चल रही तना-तनी आपके प्रेम जीवन में बाधा डालने का काम करेगी। इस दौरान प्रियतम बात-बात पर…आगे पढ़ें 

मीन राशि  

इस सप्ताह सबसे पहले चंद्र देव आपकी राशि के पंचम भाव में होंगे, जिसके बाद वो षष्ठम, सप्तम, और अष्टम भाव से होते हुए अंत में आपकी राशि के नवम भाव में प्रवेश कर जाएंगे। 

इस सप्ताह की शुरुआत में चंद्र आपकी राशि के पंचम भाव में होगा, आपके दांपत्य…आगे पढ़ें

प्रेम राशिफल: 

प्रेम में पड़े जातक इस सप्ताह प्रेम का आनंद लेते दिखाई देंगे। यदि आप प्रियतम के साथ विवाह करना चाह रहे थे तो इस समय आप विवाह के…आगे पढ़ें

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *