जानें रूप चतुर्दशी की तिथि, पूजा विधि और महत्व !

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को “रूप चतुर्दशी” का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन को रूप चौदस, नरक चौदस या काली चौदस के नाम से भी जाना जाता है। रूप चौदस का दिन रूप निखारने के लिए अत्यंत ही महत्वपूर्ण है, इसीलिए इस दिन प्रातःकाल या शाम के समय चंद्रमा की रौशनी में उबटन लगाकर स्नान करना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन पूजा-अर्चना करने से भी व्यक्ति के रूप में वृद्धि होती है। वहीं इस दिन यमराज का भी तर्पण किया जाता है और इसी दिन हनुमान जयंती भी मनाई जाती है। तो चलिए जानते हैं इस लेख में कि साल 2020 में रूप चतुर्दशी कब है, साथ ही आपको बताते हैं रूप चतुर्दशी स्नान का शुभ मुहूर्त, महत्व और कुछ उपाय जो आप रूप चतुर्दशी के दिन कर रूप की प्राप्ति कर सकते हैं। 

एस्ट्रोसेज वार्ता से दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात

रूप चतुर्दशी की तिथि 

इस साल 14 नवंबर को रूप चतुर्दशी या रूप चौदस का त्यौहार मनाया जायेगा। मान्यता है कि इस दिन स्नान शुभ मुहूर्त में विधिवत स्नान करने से व्यक्ति को सौंदर्य की प्राप्ति होती है। श्रीब्रह्म पुराण के अनुसार जो व्यक्ति प्रात:काल स्नान करता है, वह हमेशा निरोगी और जीवन भर सुखी और संतुष्ट रहता है। रूप चौदस को स्नान करने का शुभ मुहूर्त सुबह 05:22:59 से 06:43:18 तक का है। 

रूप चतुर्दशी के दिन ऐसे करें रूप की प्राप्ति

  • रूप चौदस के दिन सूर्योदय से पहले उठ जाएं और दैनिक क्रिया से निवृत्त हो जाएं 
  • फिर अपामार्ग की पत्तियों को जल में डालकर स्नान करें। ऐसा करने से नर्क दोष से भी मुक्ति मिलती है। 
  • इस दिन तिल के तेल से भी स्नान किया जाता है। तिल के तेल से स्नान करने से व्यक्ति को अकाल मृत्यु का भय नही रहता। क्योंकि पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन भगवान श्री कृष्ण ने भगवान श्री कृष्ण ने नरकासुर का वध करने के बाद भी तेल से स्नान किया था। 
  • इस दिन नीम और तुलसी के पत्तों को पीसकर उसका लेप बना लें और उससे अपने पूरे शरीर पर लगाएं। 
  • रूप चौदस वाले दिन चावल का लेप लगाकर भी स्नान किया जाता है। ऐसा करने से न केवल आपका रूप निखरेगा बल्कि आपका चंद्रमा भी मजबूत होगा।
  • रूप चौदस के दिन स्नान के बाद श्री कृष्ण या भगवान विष्णु के मंदिर ज़रूर जाएं और उनके दर्शन करें। माना जाता है कि ऐसा करने से इंसान के सभी पाप कट जाते हैं और रूप सौंदर्य की भी प्राप्ति होती है।

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय 

रूप चौदस के दिन शुभ मुहूर्त में स्नान करने से व्यक्ति के रूप में वृद्धि होती है। इस दिन लेप या उबटन लगाकर स्नान करने से सुंदरता में वृद्धि होती है। इसलिए इस दिन को रूप चतुर्दशी कहा जाता है। रूप चौदस के दिन ही हनुमान जंयती का भी पर्व मनाया जाता है। इसलिए इस दिन हनुमान जी के भी पूजा का विधान है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

नवीनतम अपडेट, ब्लॉग और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए ट्विटर पर हम से AstroSageSays से जुड़े।

आशा है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.