रक्षाबंधन 2019 – जानें कब से कब तक है राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

रक्षाबंधन के त्योहार का हिंदू धर्म में बड़ा महत्व है। रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाईयों की कलाईयों पर एक धागा बांधती हैं जिसे रक्षा सूत्र या राखी कहा जाता है। भाई इस दिन अपनी बहनों को यह वादा करते हैं कि किसी भी परिस्थिति में वो अपनी बहनों की रक्षा करेंगे। बहनें अपने भाईयों की दीर्घ आयु की इस दिन कामना करती हैं। इस बार रक्षाबंधन का त्यौहार भारत के स्वतंत्रता दिवस यानि 15 अगस्त, गुरुवार को मनाया जाएगा। आइये अब हम आपको बताते हैं कि इस रक्षाबंधन राखी बांधने का शुभ मुहूर्त कब से कब तक है। 

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 

जिस तरह हिंदू धर्म में हर काम शुभ मुहूर्त देखकर ही किया जाता है उसी तरह रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने के लिए भी शुभ मुहूर्त देखा जाता है। इस बार बहनें अपने भाईयों की कलाईयों पर सुबह 5 बजकर 49 मिनट से शाम के 6 बजे तक राखी बांध सकती हैं।  

रक्षा सूत्र बांधने से पहले इस तरह करें पूजा

भाई-बहनों को इस दिन सबसे पहले सुबह उठकर स्नान अवश्य करना चाहिए। उसके बाद बहनों को राखी की थाली सजानी चाहिए जिसमें राखी और दीपक के साथ कुमकुम, अक्षत आदि होने चाहिए। इसके बाद भाई को तिलक लगाकर उनके दाएं हाथ में राखी बांधनी चाहिए। इसके उपरांत भाई की आरती उतारनी चाहिए और यदि भाई आपसे बड़ा है तो उनके पैरों को छूकर आशीर्वाद लेना चाहिए। यदि भाई छोटा है तो उसे बहन के पैर छूकर बहन का आशीर्वाद लेना चाहिए। इसके बाद भाई को मिठाई खिलानी चाहिए। इसके बाद भाईयों को अपनी सामर्थ्य के अनुसार बहनों को कोई तोहफा या भेंट देनी चाहिए।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *