क्या हो अगर पूजा का नारियल ख़राब निकल जाये? जान लीजिये इसका मतलब

हिंदू धर्म में की जाने वाली पूजा अर्चना में नारियल का इस्तेमाल अवश्य किया जाता है। हालांकि कई बार ऐसा भी होता है कि पूजा में हम नारियल शामिल करते हैं लेकिन नारियल खराब निकल जाता है। ऐसे में अक्सर लोग घबरा जाते हैं और उन्हें किसी अनहोनी के होने का भय होने लगता है। ऐसे में हम उस नारियल को फेंक देते हैं लेकिन पूजा में खराब नारियल निकलने का अर्थ क्या होता है? क्या वाकई में यह किसी अशुभ बात कर संकेत देता है? क्या इसका मतलब होता है कि भगवान हमसे नाराज हैं? या यह असल में कोई शुभ संकेत होता है? आइए इस आर्टिकल के माध्यम से इन सभी सवालों का जवाब जानने की कोशिश करते हैं।

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

नारियल को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में जब भी मां लक्ष्मी की पूजा करें उसमें नारियल अवश्य शामिल करना चाहिए। यदि आपके घर में भी कभी पूजा में नारियल खराब निकल गया हो और आप डर गए हों तो हम आपको बता दें यहां डरने वाली कोई बात नहीं है। दरअसल यह एक बेहद ही शुभ संकेत होता है। शुभ कैसे होता है आइए जानते हैं कि पीछे की वजह।

मनोकामना पूर्ति का संकेत होता है खराब नारियल

यदि आप की पूजा में शामिल किया गया नारियल खराब निकलता है तो इसका अर्थ यह निकाला जाता है कि आपकी पूजा सार्थक हुई है। भगवान ने प्रसाद ग्रहण कर लिया है और यही वजह है कि नारियल अंदर से सूख गया है। इसके अलावा अंदर से सूखा या खराब नारियल निकलने का यह भी अर्थ होता है कि आपकी मनोकामना अवश्य पूरी होगी। इस दौरान की गई कोई भी मनोकामना भगवान अवश्य पूरी करते हैं।

…लेकिन पूजा में नारियल सही निकल जाए तो क्या करें

बात करते हैं कि यदि पूजा में मौजूद नारियल एकदम सही निकल जाए तो क्या किया जाए। जब खराब नारियल शुभ का संकेत माना गया है तो ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सही नारियल निकलना अशुभ संकेत होता है तो हम आपको बता दें कि नहीं ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। पूजा में यदि नारियल एकदम सही निकले तो यह भी शुभ संकेत ही होता है। इस नारियल को फोड़ कर इसके अंदर का जल और नारियल सभी लोगों में प्रसाद के रूप में बांट देना चाहिए। कहा जाता है ऐसा करना शुभ फलदाई होता है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।