Pradosh Vrat 10 March 2021: 10 मार्च को किया जाएगा प्रदोष व्रत, जानें इस दिन क्या करें क्या ना करें

प्रत्येक मास की त्रयोदशी के दिन प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) किया जाता है। भगवान शिव को समर्पित प्रदोष व्रत बेहद ही शुभ और फलदायक माना गया है। मार्च महीने का पहला प्रदोष व्रत 10 मार्च 2021 बुधवार (Pradosh Vrat march 2021) के दिन किया जाएगा। इस महीने किए जाने  वाले पहले प्रदोष व्रत को जो बात और ज्यादा विशेष बना रही है वह यह कि, यह प्रदोष व्रत महाशिवरात्रि से ठीक 1 दिन पहले किया जा रहा है। 

ऐसे में भक्तों के पास भगवान शिव को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद अपने जीवन पर बनाए रखने के लिए 2 दिन मिल रहे हैं। प्रदोष व्रत के बारे में ऐसी मान्यता है कि, इस दिन जो कोई भी भक्त पूरे विधि-विधान और नियम के साथ इस व्रत को करता है उसे अनजाने में भी हुए किसी भी तरह के पाप से मुक्ति मिलती है। 

यह भी पढ़ें: वर्ष 2021 में आने वाले सभी प्रदोष व्रत की सूची

सिर्फ इतना ही नहीं प्रदोष व्रत 2 गायों के दान जितना पुण्यदायी माना गया है। इस व्रत को करने वाले इंसान पर भगवान शिव हमेशा अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखते हैं। हालांकि प्रदोष व्रत के लिए कुछ नियम निर्धारित किए गए हैं जिनका पालन करना अनिवार्य होता है। तो आइए जानते हैं कि, प्रदोष व्रत के दिन क्या कुछ करना चाहिए और क्या कुछ करने से विशेष तौर पर बचना चाहिए। 

प्रदोष व्रत में क्या करें और क्या भूल से भी ना करें (Pradosh Vrat Do’s and Don’ts)

  • हर महीने में दो बार किया जाने वाला प्रदोष व्रत निर्जला रखा जाता है। हालांकि यदि कोई व्यक्ति किसी कारणवश निर्जला उपवास नहीं रख सकता तो उन्हें फलाहार भोजन ग्रहण करने की सलाह दी जाती है। 
  • इस दिन सुबह जल्दी उठकर भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए और किसी भी तरह का छल, कपट, बुरा व्यवहार और झूठ आदि बोलने से बचना चाहिए। 
  • प्रदोष व्रत के दिन भूल से भी व्यक्ति को अन्न, नमक, मिर्च आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। 
  • इसके अलावा प्रदोष व्रत के दिन  स्नान अवश्य करना चाहिए और इस दिन काले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए। 
  • प्रदोष व्रत के दौरान व्यक्ति को कुशा के आसन का प्रयोग करने की सलाह दी जाती है। 
  • इसके अलावा इस दिन किसी भी तरह के तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। 

प्रदोष व्रत के बारे में कहा जाता है कि, चंद्रमा को क्षय रोग था। ऐसे में इस रोग के निवारण के लिए भगवान शिव ने चंद्रमा को त्रयोदशी के दिन किए जाने वाले प्रदोष व्रत के बारे में जानकारी दी थी जिससे चंद्रमा का यह रोग दूर हो सका और तभी से इस व्रत को लेकर लोगों के बीच काफी मान्यता है।

यह भी पढ़ें: जानें प्रदोष व्रत की पूजन विधि, महत्व और पौराणिक कथा

मार्च महीने का पहला प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2021) बुधवार के दिन पड़ रहा है। बुधवार के दिन किए जाने वाले प्रदोष व्रत को सौम्यवारा प्रदोष या बुध प्रदोष (Budh Pradosh Vrat) के नाम से जाना जाता है। बुधवार के दिन किया जाने वाला प्रदोष व्रत मुख्य रूप से शिक्षा और ज्ञान प्राप्ति के लिए बेहद ही उपयुक्त बताया गया है। इसके अलावा व्यक्ति की किसी भी मनोकामना पूर्ति के लिए बुध प्रदोष व्रत (Budh Pradosh Vrat March 2021) बेहद ही कारगर साबित होता है। ऐसे में यदि आपकी शिक्षा से संबंधित कोई भी अभिलाषा है तो आपको बुधवार के दिन प्रदोष व्रत विशेष रूप से करने की सलाह दी जाती है।

प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त (Pradosh Vrat Shubh Muhurat)

प्रदोष व्रत तिथि – 10 मार्च 2021(बुधवार)

फाल्गुन कृष्ण त्रयोदशी प्रारम्भ – 10 मार्च 2021 बुधवार को दोपहर 02 बजकर 40 मिनट से

त्रयोदशी तिथि समाप्त – 11 मार्च 2021 गुरुवार को 02 बजकर 39 मिनट तक 

हम आशा करते हैं कि, आपको यह लेख पसंद आया होगा। अब तक एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *