हाथ में मौजूद हो यह रेखा तो व्यक्ति पर रहती है भगवान विष्णु की विशेष कृपा

जरा अपनी हथेली पर गौर करिए, इसमें आपको तमाम तरह की आड़ी टेढ़ी रेखाएं मिलेगी। हमारे लिए जो केवल आड़ी टेढ़ी रेखाएं हैं इनका ज्योतिष में असल में विशेष महत्व बताया जाता है। इनमें से किसी रेखा को हमारे स्वास्थ्य से जोड़कर देखा जाता है, तो किसी को हमारी शिक्षा से, तो वहीं किसी रेखा के तार सीधे तौर पर हमारे भविष्य से जुड़े होते हैं। इन्हीं में से एक रेखा ऐसी होती है जो जिन व्यक्तियों के हाथ में मौजूद होती है उन लोगों ने बेहद ही सौभाग्यशाली कहा जाता है और साथ ही ऐसे व्यक्तियों पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा रहती है।

इस रेखा को विष्णु रेखा कहते हैं। यह किन व्यक्तियों के हाथ में होती है और इस रेखा का क्या महत्व होता है आइए अपने इस विशेष आर्टिकल में इन सभी बातों का जवाब जानते हैं।

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

बेहद भाग्यशाली होती है विष्णु रेखा

विष्णु रेखा को बेहद ही भाग्यशाली रेखा माना जाता है और यह जिन व्यक्तियों के हाथ में यह मौजूद होती है वह बेहद ही सौभाग्यशाली होते हैं। हालांकि विष्णु रेखा बहुत कम ही लोगों के हाथ में मौजूद होती है। जिन भी लोगों के हाथ में यह रेखा मौजूद हो उन्हें भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है साथ ही ऐसे व्यक्तियों का भाग्य हमेशा उनका साथ देता है। ऐसे में स्वाभाविक है वह जो भी काम करते हैं उसमें उन्हें सफलता मिलती है।

हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार हथेली में हृदय रेखा से एक रेखा गुरु पर्वत की तरफ जाती है। यह रेखा हृदय रेखा को दो भागों में बांट देती है और इसे ही विष्णु रेखा कहते हैं। यह महिलाओं और पुरुषों दोनों के ही हाथों में हो सकती है और यह रेखा जितनी गहरी होती है व्यक्ति को उस से उतना ही ज्यादा शुभ फल प्राप्त होता है। विष्णु रेखा पुरुषों के दाएं हाथ में और महिलाओं के बाएं हाथ में हो तो इसे बेहद शुभ माना जाता है।

विष्णु रेखा का महत्व और इससे मिलने वाले लाभ

जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया कि जिन व्यक्तियों के हाथों में विष्णु रेखा मौजूद होती है उन पर भगवान विष्णु की असीम कृपा मौजूद होती है। 

  • ऐसे में ऐसे व्यक्ति जो कोई भी काम करते हैं उसमें उन्हें सफलता प्राप्त होती है और इनकी सारी मनोकामनाएं भी पूरी होती है। 
  • विष्णु रेखा हाथ में मौजूद है तो ऐसे व्यक्तियों के जीवन में या तो परेशानियां आती नहीं है या आती है तो बेहद ही शीघ्र दूर भी हो जाती हैं। 
  • जिन व्यक्तियों के हाथ में विष्णु रेखा मौजूद होती है वह हमेशा सत्य की राह पर चलते हैं, गलत काम करने से बचते हैं और किसी का बुरा नहीं करते हैं। 
  • जिन व्यक्तियों के हाथ में यह सौभाग्यशाली रेखा मौजूद होती है उन्हें समाज में मान सम्मान हासिल होता है। 
  • इसके अलावा यदि हथेली में विष्णु रेखा मौजूद है तो इससे व्यक्ति निडर बनता है। 
  • ऐसे व्यक्तियों के दुश्मन भी उनका कोई भी नुकसान नहीं कर पाते हैं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।