चुनाव सुधार के मुद्दे पर एकजुट हुईं 14 विपक्षी पार्टियाँ, राज्यसभा में हो सकती है चर्चा

चुनावों की निष्पक्षता के लिए भारत में चर्चाएं चलती रही हैं। अब इस मुद्दे को लेकर राज्यसभा में चर्चा हो सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी के साथ विपक्ष की 14 पार्टियाँ द्वारा राज्यसभा के सभापति को एक पिटीशन भेजा गया है। इस पिटीशन के जरिये अब राज्यसभा में चुनावों में सुधार को लेकर चर्चा की मांग की गई है। ऐसा माना जा रहा है कि सभापति इस पिटीशन को स्वीकार कर लेंगे और इसके बाद 9 जुलाई से इसपर चर्चा का दौर शुरु हो जाएगा।

आपको बता दें कि भारत में कई बार विपक्षी पार्टियों के द्वारा चुनावों की निष्पक्षता पर सवाल उठाए गए हैं। मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने कई मौक़ों पर चुनाव में गड़बड़ी का जिक्र किया है। ऐसे में यदि इस मुद्दे पर बात होती है तो हल निकलने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। यदि देश में निष्पक्ष चुनाव नहीं हो पा रहे हैं तो इसपर चर्चा होना लाज़मी भी है। खैर अब चर्चा के बाद क्या निष्कर्ष निकलता है यह तो 9 जुलाई के बाद ही पता चलेगा। लेकिन उम्मीद की जा सकती है कि इस समस्या का कोई सही हल अवश्य निकलेगा।