नाम के पहले अक्षर में छिपे हैं आपके ज़िंदगी के कई राज़!

क्या आप जानते हैं, आपके नाम का पहला अक्षर आपके व्यक्तित्व के कई राज़ उजागर करता है? यह आपके स्वभाव, चरित्र, पसंद-नापसंद, हाव-भाव आदि के बारे में बताता है। इसके अतिरिक्त यह आपके भविष्य की ओर भी इशारा करता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार हिन्दू धर्म में बच्चों के नाम का पहला अक्षर उसकी जन्म कुंडली में स्थिति ग्रहों व नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर रखा जाता है। इसमें माता-पिता द्वारा किसी ज्योतिषी या पंडित से शिशु के नामकरण के लिए सुझाव मांगा जाता है। इसलिए हम अपने नाम के अनुसार भी अपना राशिफल देखते हैं।

आइए अब जानते हैं नाम का पहला अक्षर किस तरह से आपके व्यक्तित्व के कई राज़ खोलता है:

  • A अक्षर से शुरु होने वाले नाम: आप दूसरों के सामने ख़ुद को थोड़ा अहंकारी और कठोर दिखाने की कोशिश करते हैं। लेकिन वास्तव में आप अपने जीवन की ज़रूरतों को लेकर ज़िद्दी दिखाई देते हैं। आप बौद्धिक रूप से कुशल और बातों की बजाय कार्य पर भरोसा रखने वाले व्यक्ति होते हैं।
  • B अक्षर से शुरु होने वाले नाम: नाम राशिफल के अनुसार जिस व्यक्ति का B अक्षर से नाम शुरु होता है वे अपनी निजता को अधिक महत्व देते हैं। ऐसे व्यक्ति भावुक होते हैं और दूसरों लोगों से यह अपेक्षा करते हैं कि लोग उनकी भावनाओं का सम्मान करें। हालांकि प्यार से इन्हें अधिक संतुष्ट रखा जा सकता है। इनके विचारों में नयापन देखने को मिलता है।
  • C अक्षर से शुरु होने वाले नाम: हिन्दू ज्योतिष के अनुसार जिस व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर C से होता है वे अधिक सामाजिक होते हैं। हालांकि ये उन व्यक्तियों का साथ चाहते हैं जो देखने में सुंदर और आकर्षक हों। अपनी प्रशंसा आपको पसंद आती है। साथ ही आप अधिक महत्वाकांक्षी होते हैं।
  • D अक्षर से शुरु होने वाले नाम: नाम के अनुसार होने वाली भविष्यवाणी से पता चलता है आप वर्चस्ववादी होते हैं। परंतु इसके साथ ही आप भावुक और परवाह करने वाले होते हैं और अपने पार्टनर से भी यही अपेक्षा रहती है। विचित्र व्यवहार आपको ज़रा भी पसंद नहीं होता है।
  • E अक्षर से शुरु होने वाले नाम: जिस व्यक्ति का नाम E अक्षर से शुरु होता है वे अपनी दिन की शुरुआत बौद्धिक विचार-विमर्श से करना पसंद करते हैं। सकारात्मक बहस को आप सुनना पसंद करते हैं। आप किताबों से प्रेम करते हैं और आपका आशिक़ मिज़ाज भी ग़ज़ब का होता है।
  • F अक्षर से शुरु होने वाले नाम: नाम राशि के अनुसार जिस व्यक्ति का नाम F अक्षर से शुरु होता है वे अपने प्रेम जीवन को अधिक महत्व देते हैं। ऐसे व्यक्ति अधिक रोमांटिक और प्यार के प्रति जुनूनी होते हैं। आप अपने लव पार्टनर या जीवनसाथी से वफा की उम्मीद रखते हैं।
  • G अक्षर से शुरु होने वाले नाम: नाम राशिफल के अनुसार आप अपने आप को सक्रिय और प्रत्येक कार्य में निपुण बनाने की कोशिश करते हैं। आप बुद्धिजीवियों से मेल-जोल रखना पसंद करते हैं। आपको अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में कठिनाई महसूस होती है। ख़ासकर उनके सामने जो आपके दिल के बेहद क़रीब होते हैं।
  • H अक्षर से शुरु होने वाले नाम: आप अपने जीवन से प्यार करते हैं और छोटी-छोटी चीज़ों में ख़ुशियाँ ढूंढते हैं। आप कैसी भी परिस्थिति में दूसरों के लिए विश्वसनीय और सहयोगी होते हैं। हालांकि दूसरों के लिए आपको संतुष्ट करना थोड़ा मुश्किल होता है।
  • I अक्षर से शुरु होने वाले नाम: यदि आपका नाम I अक्षर से शुरु होता है तो आप ईमानदार, चंचल और थोड़े मूडी होते हैं। आप भव्य जीवन को जीना पसंद करते हैं और नई-नई चीज़ों का अनुभव लेते हैं। हालांकि कमज़ोर विश्वसनीयता आपका नकारात्मक पक्ष होता है।
  • J अक्षर से शुरु होने वाले नाम: आपकी काम में सक्रिय भागीदारी रहती है और ऊर्जा में भी कोई कमी नहीं होती है। आप अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाना अच्छी तरह से जानते हैं। आपका व्यक्तित्व एक आदर्श के रूप में सामने आता है इसलिए आप लोक प्रिय होते हैं।
  • K अक्षर से शुरु होने वाले नाम: K अक्षर वाले थोड़े शर्मीले स्वभाव के होते हैं। अधिक रोमांटिक होने के कारण आपका प्रेम जीवन सफल होता है। आप अपने कार्य को गंभीरता से लेते हैं। आपके दोस्तों की संख्या में भी कोई कमी नहीं होती है।
  • L अक्षर से शुरु होने वाले नाम: नाम राशिफल के अनुसार आप रोमांटिक स्वभाव के होते हैं। लोग आपकी संगति को बेहद पसंद करते हैं। आपको बुद्धिजीवियों की संगति करना अच्छा लगता है और आप अपने पार्टनर में भी यह गुण देखते हैं।
  • M अक्षर से शुरु होने वाले नाम: जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर M होता है वे अधिक सरल और मासूम होते हैं। इस कारण ये लोग आसानी से धोखे का शिकार हो जाते हैं। हालांकि छोटी-छोटी बातों  में आप ग़ुस्सा हो जाते हैं। आपको अपनी हार पसंद नहीं होती है। आपकी अपेक्षा रहती है कि आपका पार्टनर परफेक्ट होना चाहिए। आप आसानी से अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर पाते हैं।
  • N अक्षर से शुरु होने वाले नाम: हृदय से आप कोमल और भावुक होते हैं। N अक्षर से शुरु होने वाले नाम के व्यक्ति प्यार के भूखे होते हैं। अपने प्रियतम के प्रति आप समर्पित होते हैं। आप कल्पना शक्ति के धनी होते हैं।
  • O अक्षर से शुरु होने वाले नाम: O अक्षर से शुरु होने वाले नाम के व्यक्तियों का सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का होता है। आपका मज़ाकिया स्वभाव होता है। आप अपने पार्टनर (जीवनसाथी/प्रेमसाथी) से वफा की उम्मीद रखते हैं। आप प्रेम के प्रति जुनूनी होते हैं, लेकिन अपने लव पार्टनर पर अधिकार ज़माने का प्रयास करते हैं।
  • P अक्षर से शुरु होने वाले नाम: आप दूसरों के विचारों को गंभीरता से लेते हैं। आलोचनाओं के आधार पर आप अपने दोषों को सुधारने का प्रयास करते हैं। आपको समाज में उठना-बैठना पसंद है इसलिए आप लोगों से जल्दी घुल मिल जाते हैं।
  • Q अक्षर से शुरु होने वाले नाम: जिन जातकों के नाम का पहला अक्षर Q से होता है वे अधिक ऊर्जावान होते हैं। आपकी दिलचस्पी नई चीज़ों को सीखने में अधिक होती है। आप संवाद शैली के भी धनी होते हैं और ख़ुद से प्रेरणा पाकर अपने आपको ऊर्जायमान बनाए रखते हैं।
  • R अक्षर से शुरु होने वाले नाम: नाम राशि के अनुसार R अक्षर वाले व्यक्ति सादगीभरा जीवन व्यतीत करना पसंद करते हैं। आप लोगों की प्रतिक्रियाओं को महत्व देते हैं और बौद्धिक विचार-विमर्श के लिए तैयार रहते हैं।
  • S अक्षर से शुरु होने वाले नाम: जिस जातक के नाम का पहला अक्षर S होता है। वह अच्छा मित्र होता है। आपके ऊपर दोस्तों का इतना भरोसा होता है कि वे अपना हर राज़ आपके साथ साझा करते हैं। आप अपने वचन पर कायम रहते हैं। आप स्वभाव से उदार और परवाह करने वाले होते हैं।
  • T अक्षर से शुरु होने वाले नाम: T अक्षर से शुरु होने वाले नाम के जातक संवेदनशील होते हैं। अपने निजी जीवन में दूसरों की दख़लअंदाज़ी आपको पसंद नहीं होती है। आप अपनी पसंद-नापसंद के अनुसार ही चीज़ों को तय करते हैं। प्रेम जीवन में आप अपना वादा निभाते हैं।
  • U अक्षर से शुरु होने वाले नाम: आप ख़ुश मिजाजी होते हैं और आपके जोश में भी कोई कमी नहीं होती है। आप अपने जीवन से प्रेम करते हैं और यात्रा करना आपको पसंद है। आप दूसरों की भावनाओं को महत्व देते हैं।
  • V अक्षर से शुरु होने वाले नाम: आप स्वतंत्र विचार वाले होते हैं। यदि कोई आपकी आज़ादी पर पहरा बिछाता है तो यह आपको क़तई पसंद नहीं है। आप दूसरों के प्रति दयालु होते हैं। आप स्वभाव से तो शांत रहते हैं परंतु आपकी इच्छाशक्ति बहुत मजबूत होती है।
  • W अक्षर से शुरु होने वाले नाम: जिस जातक के नाम का पहला अक्षर W होता है वह स्वभाव से थोड़ा अहंकारी होता है। हारना आपको पसंद नहीं है। हालांकि आप अपने प्रियजनों की परवाह करते हैं। रिलेशनशिप में आप एक अच्छे पार्टनर बनकर सामने आते हैं।
  • X अक्षर से शुरु होने वाले नाम: आप उस किस्म के व्यक्ति हैं जो जल्दी ही बोर होने लगते हैं। इसलिए आप अपने टेस्ट में बदलाव करते रहते हैं। आप बहु-प्रतिभा के धनी होते हैं। आपको दूसरों की बजाय ख़ुद का साथ अच्छा लगता है।
  • Y अक्षर से शुरु होने वाले नाम: Y अक्षर से शुरु होने वाले नाम के व्यक्ति आज़ाद ख़्याल के होते हैं। आप अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखने में सफल होते हैं। आप अपने कौशल में लगातार वृद्धि करते हैं। आप अपने प्रेम के प्रति जुनूनी होते हैं।
  • Z अक्षर से शुरु होने वाले नाम: जिस व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर Z होता है वे बहुत रोमांटिक होते हैं। इसलिए आपका प्रेम जीवन सुखी रहता है।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *