मासिक राशिफल अक्टूबर 2023: करियर, प्रेम और आर्थिक जीवन के लिए कैसा रहेगा ये महीना?

मासिक राशिफल अक्टूबर 2023: एस्ट्रोसेज एक बार फिर हाज़िर है कुंभ राशि के जातकों के लिए “मासिक राशिफल अक्टूबर 2023” का यह विशेष ब्लॉग। उम्मीद है कि सितंबर 2023 महीने के राशिफल ने आपको प्लानिंग करने में और महीने को बेहतर बनाने में मदद की होगी। ऐसे में, अब हम उपस्थित हैं अक्टूबर 2023 के राशिफल के साथ जिसमें हम जानेंगे कि कुंभ राशि के लिए अक्टूबर 2023 का महीना कैसा रहेगा और उसके आधार पर आप भी अनुमान लगा सकेंगे कि अक्टूबर के महीने को और बेहतर बनाने के लिए आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आप अपने जीवन को सही दिशा दे पाएंगे।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

आगे बढ़ने से पहले हम यह स्पष्ट कर देते हैं कि यह राशिफल ग्रहों के गोचरों पर आधारित एक गणना है। यदि आप इस राशिफल को चंद्र राशि की बजाय लग्न राशि के अनुसार देखेंगे तो, आपको परिणाम ज्यादा सटीक लगेंगे। कुंभ राशि वालोंं के लिए अक्टूबर महीने के राशिफल को शुरू करने से पहले एक नज़र डालते हैं ग्रहों की स्थिति पर।

अक्टूबर 2023 में कुंभ राशि वालों के लिए ग्रहों के गोचर

18 अक्टूबर तक सूर्य ग्रह आपके आठवें भाव में हैं, वही बाद में आपके भाग्य भाव में रहने वाले हैं। सूर्य के ये दोनों ही गोचर अच्छे नहीं माने गए हैं लेकिन तुलनात्मक रूप से 18 अक्टूबर के बाद का समय थोड़ा सा बेहतर रह सकता है। मंगल ग्रह के गोचर की बात करें तो मंगल ग्रह 3 अक्टूबर तक आपके आठवें तो वहीं बाद में भाग्य भाव में रहने वाले हैं। मंगल के ये दोनों ही गोचर अच्छे नहीं माने गए हैं लेकिन तुलनात्मक रूप से 3 अक्टूबर के बाद का समय थोड़ा सा बेहतर रह सकता है। बुध ग्रह का गोचर 19 अक्टूबर तक आपके आठवें भाव में रहने वाला है, वहीं बाद में आपके भाग्य भाव में रहने वाला है। ऐसी स्थिति में 19 अक्टूबर से पहले का समय बेहतर रह सकता है। 

बृहस्पति ग्रह का गोचर इस महीने भी आपके तीसरे भाव में मेष राशि में वक्री अवस्था में रहने वाला है। यहां पर बृहस्पति के गोचर को अच्छा नहीं माना गया है। हालांकि शुक्र के नक्षत्र में होने के कारण कुछ मामलों में बृहस्पति थोड़ी मदद कर सकते हैं। वहीं शुक्र का गोचर 2 अक्टूबर तक आपके छठे भाव में तथा बाद में आपके सातवें भाव में रहने वाला है। अतः शुक्र ग्रह इस महीने आपको अनुकूल परिणाम देने में असमर्थ रह सकता है। शनि ग्रह की गोचर की बात करें तो शनि ग्रह का गोचर आपके पहले भाव में वक्री अवस्था में बना हुआ है। इसे सामान्य तौर पर अच्छा नहीं माना गया है। 15 अक्टूबर तक शनि राहु के नक्षत्र में है। अतः थोड़े से अच्छे परिणाम भी दे सकता है। वहीं 15 अक्टूबर के बाद मंगल के नक्षत्र में होने के कारण अनुकूल परिणाम देने में असमर्थ रह सकता है। अर्थात शनि सामान्य तौर पर फेवर में नहीं है। फिर भी तुलनात्मक रूप से महीने का पहले भाग थोड़ा सा बेहतर रह सकता है। 

राहु का गोचर मेष राशि में आपके तीसरे भाव में है। यह सामान्य तौर पर अच्छी स्थिति है। हालांकि केतु के प्रभाव के चलते अनुकूलता में थोड़ी सी कमी देखने को मिल सकती है फिर भी ओवरऑल हम राहु से अच्छे परिणामों की उम्मीद रख सकते हैं। केतु का गोचर भाग्य भाव में तुला राशि में मंगल के नक्षत्र व बुध के उप नक्षत्र में बना हुआ है। अत: केतु से भी अनुकूलता की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। आइए अब जान लेते हैं कि इन सभी ग्रहों के गोचरों का संयुक्त रूप से आपकी राशि अर्थात कुंभ राशि पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।

मासिक राशिफल अक्टूबर 2023: कुंभ राशि वालों का भविष्यफल  

अक्टूबर 2023 में कुंभ राशि वालों का करियर

कार्य क्षेत्र के मामले में यह महीना आपको मिले-जुले या फिर औसत परिणाम दे सकता है। इस महीने आपका करियर लॉर्ड मंगल महीने की शुरुआती 3 दिनों के लिए आठवें भाव में रहेगा, जो मंगल के लिए बहुत कमजोर स्थिति है लेकिन 3 अक्टूबर के बाद मंगल आपके भाग्य भाव में रहेगा। भले ही यहां पर मंगल के गोचर को अच्छा नहीं कहा गया है लेकिन पिछली स्थिति की तुलना में मंगल की यह स्थिति ज्यादा अच्छी कही जाएगी। अतः इस महीने काम धंधे को लेकर भाग दौड़ अधिक रह सकती है। नौकरीपेशा लोग जॉब चेंज के बारे में भी सोच सकते हैं। हालांकि ऐसे कदम उठाने के पहले भली बात चिंतन मंथन जरुरी रहेगा। संभव हो तो पिता से या किसी भी वरिष्ठ से इस मामले को लेकर विचार विमर्श कर लेंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा। व्यापार व्यवसाय की दृष्टिकोण से 19 अक्टूबर के पहले वाला समय तुलनात्मक रूप से ज्यादा अच्छा कहा जाएगा। वहीं नौकरी से संबंधित मामलों के लिए लगभग पूरा महीना मिला-जुला रह सकता है। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट 

अक्टूबर 2023 में कुंभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति

आर्थिक मामलों के लिए यह महीना तुलनात्मक रूप से कुछ कमजोर रह सकता है। आपके लाभ भाव का स्वामी बृहस्पति ग्रह जो कि आपके धन भाव का भी स्वामी हैं; आपकी कुंडली के तीसरे भाव में वक्री अवस्था में रहने वाला है। साथ ही साथ लगभग इस पूरे महीने बृहस्पति ग्रह शुक्र के नक्षत्र में रहने वाले हैं। बाकी सारी स्थितियों के बीच एक स्थिति आपके फेवर की है, वह है बृहस्पति का शुक्र के नक्षत्र में होना। अतः आपकी भाग दौड़ और मेहनत के चलते आवश्यकता के अनुसार धन की प्राप्ति होती रहेगी लेकिन आर्थिक मामलों में कोई बड़ी उपलब्धि इस महीने मिलने की संभावनाएं कम हैं। ये बातें विशेष कर अपना व्यापार और व्यवसाय करने वाले लोगों पर ज्यादा लागू होंगी। 

नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थितियां यथावत रह सकती हैं। यानी जिस तरह पिछले महीने की स्थिति रही है, यह महीना भी लगभग उसी तरह के परिणाम दे सकता है। हालांकि आपके करियर स्थान का स्वामी मंगल इस महीने थोड़ी सी बेहतर स्थिति में जा रहा है। अतः कामों के बनने से परिणाम तुलनात्मक रूप से बेहतर हो सकेंगे। सारांश यह कि आर्थिक मामलों में अक्टूबर का महीना आपको थोड़े से कमजोर परिणाम दे सकता है लेकिन इस महीने अचानक कुछ काम बन जाया करेंगे जिनसे आवश्यकता के अनुरूप आमदनी बनी रह सकेगी। 

अक्टूबर 2023 में कुंभ राशि वालों का स्वास्थ्य

यद्यपि स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अक्टूबर का महीना बहुत अच्छा नहीं कहा जाएगा लेकिन फिर भी पिछले महीने अर्थात सितंबर महीने की तुलना में यह महीना तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम दे सकता है। सबसे पहले इस महीने के कमजोर बिंदुओं को समझते हैं। इस महीने आपका राशि स्वामी वक्री है तथा राहु व मंगल के प्रभाव में रहने वाला है। शनि का वक्री होना तथा पहले भाव में होना ये दोनों ही कमजोर बिंदु है लेकिन अपनी राशि में होना अच्छी बात है। राहु के नक्षत्र में होना भी अच्छा कहा जाएगा क्योंकि राहु तीसरे भाव में है। वहीं इस महीने मंगल की स्थिति थोड़ी सी बेहतर हो रही है। अतः मंगल के नक्षत्र में होना भी तुलनात्मक रूप से बेहतर कहा जाएगा। तो इस तरह से कुछ कमजोरियों के बावजूद भी स्थितियां थोड़ी सी बेहतर हो रही हैं। अतः स्वास्थ्य का ख्याल रखना तो जरूरी रहेगा लेकिन पिछले महीने की तुलना में इस महीने स्वास्थ्य थोड़ा सा बेहतर कहा जाएगा। इस महीने ऐसे लोग जिन्हें ब्लड प्रेशर, हृदय से संबंधित या फेफड़ों से संबंधित कोई समस्या है; उन्हें इस दौरान अधिक सावधान रहने की आवश्यकता हो सकती है। बाकी के लोग थोड़ी ही सही लेकिन राहत की सांस ले सकेंगे। सारांश यह कि अक्टूबर 2023 का महीना कुंभ राशि वाले लोगों के स्वास्थ्य के लिए कमजोर किंतु पिछले महीने की तुलना में बेहतर रहने वाला है। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

अक्टूबर 2023 में कुंभ राशि वालों का शैक्षिक जीवन

सबसे पहले हम आपके चतुर्थ भाव के स्वामी शुक्र की स्थिति को देखते हैं, तो शुक्र इस महीने क्रमशः छठे और सातवें भाव में रहने वाला है। शुक्र के लिए ये दोनों ही स्थितियां अच्छी नहीं कही गई है लेकिन फिर भी सातवें भाव में जाकर शुक्र छठे भाव की तुलना में थोड़ा सा ही सही लेकिन बेहतर परिणाम देना चाहेगा। विशेष बात यह की शुक्र पर उच्च शिक्षा के कारक बृहस्पति ग्रह की दृष्टि भी रहेगी। ऐसी स्थिति में पिछले महीने की तुलना में शिक्षा के मामले में चतुर्थ भाव के स्वामी बेहतर परिणाम देना चाहेंगे। अतः उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी इस महीने तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। पंचम भाव के स्वामी बुध की स्थिति इस महीने 19 अक्टूबर तक अच्छी रहने वाली है। अतः प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी, मीडिया या मार्केटिंग से संबंध रखने वाले विद्यार्थी; अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। बाकी के अन्य विद्यार्थियों को तुलनात्मक रूप से ज्यादा मेहनत करने के बाद ही संतोष परिणाम मिल सकेंगे। सारांश यह कि शिक्षा के मामले में अक्टूबर का महीना थोड़ा सा कमजोर तो है लेकिन पिछले महीने की तुलना में बेहतर होने के कारण हम इस महीने को सकारात्मक परिणाम देने वाला कहना चाहेंगे। 

अक्टूबर 2023 में कुंभ राशि वालों का प्रेम और दांपत्य जीवन

सबसे पहले हम बात करेंगे आपके पंचम भाव की अर्थात प्रेम संबंध की तो पंचम भाव के स्वामी बुध इस महीने 19 अक्टूबर तक आठवें भाव में अपनी राशि में है। बुध के लिए यह एक अच्छी स्थिति कही जाएगी। अतः महीने का पहला पक्ष विशेष कर 19 अक्टूबर के पहले का समय लव लाइफ के लिए अच्छा रहने वाला है। हालांकि शुक्र की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। अतः मर्यादित रहकर प्रेम को जताएंगे तो परिणाम ज्यादा अच्छा ज्यादा अच्छे मिलेंगे लेकिन बुध की अनुकूलता आपस में बात करने की और आधुनिक साधनों से चैट या वीडियो कॉल करने के मौके दिला सकता है। दाम्पत्य संबंधी मामलों की बात की जाए तो इस मामले में इस महीने जागरूक रहकर समझदारी दिखाने की आवश्यकता रहने वाली है। 

महीने के पहले पक्ष में सप्तम भाव का स्वामी सूर्य आठवें भाव में है। सूर्य के लिए यह एक अच्छी स्थिति नहीं कही गई है। वहीं 18 अक्टूबर के बाद सूर्य नवम भाव में जाकर नीच के हो जाएंगे तथा राहु केतु के प्रभाव में भी रहेंगे। ये दोनों ही स्थितियां अच्छी नहीं हैं। इन सब के बीच एक छोटी सी अच्छाई बृहस्पति के द्वारा दी जा रही है। वहीं शुक्र कमजोर परिणाम देना चाह रहे हैं इसलिए इस महीने का एक बड़ा हिस्सा या बड़ा प्रतिशत फेवर में नहीं है। अतः दांपत्य जीवन में सावधानी पूर्वक निर्वाह करने की सलाह हम आपको देना चाहेंगे। अलबत्ता बृहस्पति अर्थात बड़े बुजुर्गों की सलाह और आपका पुराना तजुर्बा दांपत्य जीवन को संभाल कर रखने में आपकी मदद करेगा। 

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम! 

अक्टूबर 2023 में कुंभ राशि वालों का पारिवारिक जीवन

पारिवारिक मामलों की बात करें तो इस महीने आपके दूसरे भाव के स्वामी बृहस्पति औसत स्थिति में है। अतः पारिवारिक मामलों को भी सामान्य रखने की कोशिश करेगा। इस महीने एक सकारात्मक बिंदु यह है कि मंगल ग्रह आपके दूसरे भाव से अपना प्रभाव समेट रहे हैं क्योंकि मंगल 3 अक्टूबर से आपके भाग्य भाव में चले जाएंगे। अतः आपसी लड़ाइयां कम हो जाएगी लेकिन पुरानी बातों को लेकर मन पूरी तरह साफ नहीं रहेगा। फिर भी आप तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। वहीं गृहस्थ मामलों की बात करें तो चतुर्थ भाव के स्वामी की स्थिति इस महीने भी बहुत अच्छी नहीं है। ऊपर से मंगल की दृष्टि चतुर्थ भाव में होगी। अतः कुछ गृहस्थ मामले तनाव देने का काम कर सकते हैं। भूमि भवन या वाहन इत्यादि को लेकर भी कुछ तनाव रह सकता है, जिसका असर गृहस्थ और पारिवारिक मामलों में पड़ सकता है। सारांश यह कि अक्टूबर का महीना पारिवारिक मामलों के लिए तुलनात्मक रूप से बेहतर तो वहीं गृहस्थ मामलों के लिए थोड़ा सा कमजोर रह सकता है। 

अक्टूबर 2023 में कुंभ राशि वाले करें ये उपाय

उपाय की बात करें तो उपाय के रूप में 

  • क्रोध और अहंकार से बचें तथा शिव आराधना करें। 
  • मंदिर में गुड़ और दूध चढ़ाएं। 
  • लाल गाय की सेवा करें। 

हम उम्मीद करते हैं कि अक्टूबर महीने के इस राशिफल को जानने के बाद आप अपने इस महीने को बेहतर ढंग से प्लान करेंगे और उस प्लानिंग के अनुसार सही ढंग से आचार-व्यवहार करते हुए आप बेहतर परिणाम प्राप्त करने में सफल रहेंगे। भगवती आप सब पर कृपा बनाए रखें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!