बुध का तुला राशि में गोचर, जानें आपकी राशि पर इसका प्रभाव !

वैदिक ज्योतिष के अनुसार बुध को नव ग्रहों में युवराज की संज्ञा दी गयी है। बुध एक शुभ ग्रह होता है, लेकिन कभी-कभी अशुभ ग्रहों के संपर्क में आने से यह जातक को बुरे परिणाम भी देने लग जाता है। 29 सितंबर, 2019 को बुध ग्रह का तुला राशि में गोचर होने जा रहा हैबुध के इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशि के जातकों के जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों रूपों से पड़ने वाला है। तो चलिए जानते हैं कि बुध का यह गोचर सभी राशियों के जातकों को किस प्रकार प्रभावित करेगा।

मेष राशि 

बुध का गोचर मेष राशि से सातवें भाव में होगा। बुध का यह गोचर आपके लिए ज्यादा अनुकूल प्रतीत नहीं हो रहा है। इस गोचर के दौरान आपको स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन से जुड़ी कुछ परेशानियां हो सकती हैं। नौकरी पेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में काम करना पड़ेगा। आर्थिक पक्ष भी इस दौरान कमजोर रह सकता है। 

वृषभ राशि 

बुध देव का गोचर आपकी राशि से छठे भाव में होगा। वृषभ वालों के लिए यह गोचर शुभ संकेत दे रहा है। इस समय कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। वहीँ प्रेमी युगल अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। विवाहित लोग अपने जीवनसाथी के गुणों की इस दौरान तारीफ करते नजर आएँगे। 

मिथुन राशि 

बुध का गोचर आपकी राशि से पांचवे भाव में होगा। गोचर के दौरान पारिवारिक जीवन में ख़ुशियाँ आएँगी। छात्र नयी चीजों को सीखने में रुचि ले सकते हैं। विपरीत लिंगी लोगों को इस दौरान आप अपनी ओर आकर्षित करेंगे। कुल-मिलाकर बुध का यह गोचर आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

कर्क राशि 

कर्क राशि के लिए बुध का गोचर शुभ फलदायी रहेगा। इस गोचर में पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। इस समय माता के स्वास्थ्य में भी सुधार आएगा। आर्थिक पक्ष को लेकर धन लाभ के भी प्रबल योग बनेंगे। जो लोग नौकरी करते हैं, उनकी आमदनी में वृद्धि होने की भी संभावना नजर आ रही है।

सिंह राशि 

बुध देव का गोचर आपकी राशि से तीसरे भाव में होने जा रहा है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहने की उम्मीद है और आप सामाजिक स्तर पर सक्रिय रहेंगे। आर्थिक पक्ष थोड़ा कमजोर पड़ सकता है। इस दौरान आपके मन में कोई अनजान भय भी रह सकता है। 

कन्या राशि 

बुध का गोचर आपकी राशि से दूसरे भाव में होने वाला है। इस गोचर के चलते पारिवारिक जीवन और कार्यक्षेत्र में सुखद फलों की प्राप्ति होगी। कारोबारियों को इस गोचर के दौरान मुनाफ़ा हो सकता है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में इस समय सफलता मिलने के योग हैं। 

तुला राशि 

बुद्धि दाता ग्रह बुध का गोचर आपकी राशि यानि आपके लग्न भाव में होगा। बुध की यह स्थिति आपको कुछ पक्षों में फायदा पहुंचाएगी, तो वहीं कुछ पक्षों में हानि भी हो सकती है। इस समय स्वास्थ्य को लेकर आपको सचेत रहना पड़ेगा। गोचर के दौरान भाग्य साथ देगा और कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। कारोबारियों के कारोबार की स्थिति भी अच्छी रहेगी। आर्थिक पक्ष भी अच्छा रहेगा। 

वृश्चिक राशि 

बुद्धि, वाणी के कारक ग्रह बुध आपकी राशि से बारहवें भाव में गोचर करेंगे। बुध के गोचर के दौरान आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। कारोबारियों को कारोबार के संबंध में कुछ अनचाही यात्राओं पर जाना पड़ेगा। सेहत में कमज़ोरी आ  सकती है। इस अवधि में छात्रों की एकाग्रता में भी कमी देखी जा सकती है। वैवाहिक लोगों के रिश्ते में भी दरार आने कि संभावना है।

धनु राशि 

बुध का गोचर आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में होने वाला है। इस गोचर के समय आपको आर्थिक लाभ हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आनंद बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। इस राशि के जातकों को प्रेम जीवन में इस समय अच्छे फल मिलेंगे। 

मकर राशि 

बुध देव का राशि से दसवें भाव में गोचर होगा। बुध का यह गोचर आपके लिए शुभफलदायी रहने वाला है। नौकरी करने लोगों को कार्यक्षेत्र में अच्छे फल मिलेंगे। वहीं  कुछ जातकों की आमदनी में भी वृद्धि हो सकती है। कारोबारियों को व्यापार के क्षेत्र में अच्छा लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन और प्रेम जीवन भी खुशहाल बीतेगा। 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि वालों के नवें भाव में बुध ग्रह का गोचर होगा। बुध का यह गोचर आपके लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता। इस गोचर के दौरान आपको धन लाभ हो सकता है साथ ही कुछ अनचाहे खर्चे भी होंगे। यात्रा पर जाने वाले लोगों को इस  दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

मीन राशि 

बुध का गोचर आपकी राशि से आठवें भाव में होगा। बुध के गोचर से आपको अच्छे फल मिल सकते हैं। आर्थिक पक्ष में अच्छे योग हैं । इस समय नौकरी पेशा लोग कार्यक्षेत्र में अपनी नई पहचान बनाएँगे। गोचर काल के दौरान अपनी माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.