May 2022: इस महीने आयेंगे कौन-कौन से व्रत-त्यौहार और बैंक अवकाशों की संपूर्ण जानकारी

मई का महीना यानी की अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार साल का पांचवा महीना। हर महीने की ही तरह मई महीना भी सभी राशियों के लिए बहुत कुछ खास, अनोखा, और शानदार लेकर आने वाला है। इसके अलावा इस महीने में ढेरों ग्रहण और गोचर भी लगने वाले हैं जिनका स्वाभाविक तौर पर हमारे जीवन पर सकारात्मक-नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। इसके अलावा खुशियों की ढेरों मौके भी आएंगे क्योंकि इस महीने भी कई व्रत-त्योहार भी पड़ने वाले हैं। तो आइए जानते हैं कि मई का यह महीना क्या कुछ समेटे हुए हमारे जीवन में दस्तक देने वाला है।

धार्मिक दृष्टि से बात करें तो इस महीने को वैशाख का विशेष महीना कहा जाता है। रविवार से और भरणी नक्षत्र में इस महीने का आगाज होने वाला है। आगे बढ़ते हैं और जान लेते हैं अप्रैल के महीने में पड़ने वाले हर महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, बैंक अवकाश, इत्यादि की जानकारी। इसके अलावा इस विशेष ब्लॉग में हम आपको सभी 12 राशियों के लिए मासिक भविष्यवाणी की झलक भी पेश कर रहे हैं जिससे आपको समय से पहले ही इस बात का अंदेशा हो जाएगा कि आने वाले महीने में आपके लिए क्या कुछ खास और स्पेशल होने वाला है।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

यानी कि मई महीने की एक विशेष ज्योतिषीय झलक आधारित इस ब्लॉग में हम आपको इस महीने के बारे में हर महत्वपूर्ण और छोटी-बड़ी बातों की जानकारी प्रदान कर रहे हैं। तो आइये आगे बढ़ते हैं और जानते हैं इस महीने में पड़ने वाले व्रत त्योहारों, ग्रहण, गोचरों, बैंक अवकाश इत्यादि की संपूर्ण जानकारी।

मई महीने में जन्मे लोगों का व्यक्तित्व

ज्योतिष के अनुसार हम जिस महीने में जन्म लेते हैं हमारा स्वभाव काफी हद तक उस पर निर्भर करता है। इस कड़ी में आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि आखिर मई के महीने में जन्मे लोगों का व्यक्तित्व और स्वभाव कैसा रहता है।

मई के महीने में जन्म लेने वाले लोगों की कल्पना शक्ति अक्सर ही बेहद मजबूत देखी जाती है। इसके अलावा इस महीने जन्मे लोग बेहद ही जोशीले स्वभाव के होते हैं और किसी का भी ध्यान अपनी ओर खींचने की क्षमता रखते हैं। इनका दिमाग बेहद ही तेज होता है और व्यक्तित्व आकर्षक होता है। प्रेम जीवन की बात करें तो इस महीने जन्मे लोग बेहद ही रोमांटिक स्वभाव के होते हैं। इसकी एक वजह यह भी है कि इस महीने जन्म लेने वाले लोगों पर प्रेम के ग्रह शुक्र का प्रभाव होता है।

मई के महीने में जन्म लेने वाले लोगों का रुझान साहित्य और कला की तरफ देखा जाता है। इसके अलावा पेंटिंग, डांसिंग, सिंगिंग, योगा, आध्यात्मिक चीजें करना भी उन्हें बेहद पसंद होता है। करियर की बात करें तो मई के महीने में जन्म लेने वाले लोग अक्सर सिनेमा, ड्रामा, आर्ट, प्रॉपर्टी डीलिंग, मीडिया, बैकिंग आदि क्षेत्र में शानदार करियर बनाते हैं।

यह तो हो गई है सकारात्मक बातें। हालांकि मई के महीने में जन्मे लोगों की नकारात्मक पहलुओं की बात करें तो इस महीने जन्मे लोगों को गुस्सा बहुत जल्दी आता है। स्वभाव में जिद्दी और कठोर दिल का होना भी इनके नकारात्मक पहलुओं का हिस्सा है।

मई में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली अंक: 2,3,5,7,8

मई में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली रंग: व्हाइट, मरीन ब्लू, मेहंदिया

मई में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली दिन: सोमवार, मंगलवार, शनिवार 

मई में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली रत्न: ब्लू टोपाज

उपाय/सुझाव: भगवान शिव की पूजा करें और सूर्य को अर्घ्य अर्पित करें।

मई महीने में बैंक अवकाश

अलग-अलग राज्यों को जोड़ कर बात करें तो मई के महीने में कुल 11 बैंक अवकाश होने वाले हैं। हालांकि अलग-अलग राज्यों के हिसाब से इनका पालन क्षेत्र की मान्यताओं और संस्कृति पर निर्भर करता है। नीचे हम आपको मई महीने के सभी बैंक अवकाशों की संपूर्ण सूची प्रदान कर रहे हैं।

तारीख़दिन बैंक अवकाश 
1 मईरविवारसाप्ताहिक अवकाश
2 मईसोमवार रमजान-ईद (ईद-उल-फितर)- कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद
3 मईमंगलवार भगवान श्री परशुराम जयंती/ रमजान-ईद (ईद-उल-फितर)/बासवा जयंती/अक्षय तृतीया- कोच्चि और तिरुवनंतपुरम को छोड़ शेष स्थानों में बैंक बंद
8 मईरविवारसाप्ताहिक अवकाश
9 मईसोमवार रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती- कोलकाता में बैंक बंद
14 मईशनिवारमहीने का दूसरा शनिवार
15 मईरविवारसाप्ताहिक अवकाश
16 मई सोमवार बुद्ध पूर्णिमा- अगरतला, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद
22 मईरविवारसाप्ताहिक अवकाश
28 मईशनिवारमहीने का चौथा शनिवार
29 मईरविवारसाप्ताहिक अवकाश

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

मई महीने के महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार

3 मई, 2022 मंगलवार 

परशुराम जयंती, अक्षय तृतीया, मातंगी जयंती, रोहिणी व्रत, त्रेता युग

अक्षय तृतीया जिसे आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है, हिंदू समुदायों के लिए अत्यधिक शुभ और पवित्र दिन है। यह वैशाख मास की शुक्ल पक्ष तृतीया को पड़ता है। रोहिणी नक्षत्र के दिन बुधवार के साथ पड़ने वाली अक्षय तृतीया को बहुत शुभ माना जाता है। अक्षय (अक्षय) शब्द का अर्थ है कभी कम न होने वाला। 

4 मई, 2022 बुधवार 

विनायक चतुर्थी 

विनायक चतुर्थी या गणेश चतुर्थी भगवान गणेश को समर्पित एक बेहद ही शुभ और पावन दिन बताया गया है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने, उनका व्रत करने से व्यक्ति की समस्त मनोकामना पूरी होती है और विघ्नहर्ता का आशीर्वाद जीवन में प्राप्त होता है।

6 मई, 2022 शुक्रवार 

शंकराचार्य जयंती, सूरदास जयंती, रामानुज जयंती, स्कन्द षष्ठी 

तमिल हिन्दुओं के बीच स्कन्द एक प्रसिद्ध देवता हैं। स्कन्द देव को भगवान शिव और माँ पार्वती के पुत्र का दर्जा प्राप्त है। इसके अलावा भगवान स्कन्द को मुरुगन, कार्तिकेय और सुब्रहमन्य के नाम से भी जाना जाता है।

7 मई, 2022 शनिवार 

रबिन्द्रनाथ जयंती

बंगाली कैलेंडर के अनुसार रबिन्द्रनाथ का जन्म 1422 बंगाली युग में, बैशाख महीने के 25 वें दिन हुआ था। पश्चिम बंगाल में रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती स्थानीय बंगाली कैलेंडर के अनुसार मनाई जाती है।

8 मई, 2022 रविवार

भानु सप्तमी, गंगा सप्तमी, मातृ दिवस/मदर्स डे

गंगा सप्तमी देवी गंगा को समर्पित एक बेहद ही पावन और शुभ दिन है। इस दिन गंगा पूजन किया जाता है और इसे गंगा जयन्ती के रूप में भी जाना जाता है, क्योंकि इस दिन देवी गंगा का पुनर्जन्म हुआ था।

मातृ दिवस को मदर्स डे के नाम से भी जाना जाता है। यह दिन देश और दुनिभर की माताओं और मातृत्व का सम्मान करने का उत्सव है। 

9 मई, 2022 सोमवार 

बगलामुखी जयंती, मासिक दुर्गाष्टमी 

हर महीने की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर दुर्गाष्टमी के व्रत का विधान बताया गया है। इस दिन माँ दुर्गा माता की पूजा की जाती है और उनके लिए व्रत किया जाता है।

10 मई, 2022 मंगलवार 

सीता नवमी

सीता नवमी को देवी सीता की जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को सीता जयंती के नाम से भी जाना जाता है। विवाहित महिलाएं सीता नवमी के दिन व्रत रखती हैं और अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं।

12 मई, 2022 गुरुवार 

मोहिनी एकादशी 

हिन्दू धर्म में मोहिनी एकादशी बहुत ही पावन और फलदायी व्रत माना गया है। ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति इस दिन विधि विधान से व्रत रखता है तो उसका जीवन से दुःख और कष्ट दूर होते हैं और मनोकामना पूरी होती है। 

13 मई, 2022 शुक्रवार  

परशुराम द्वादशी, प्रदोष व्रत 

प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित एक बेहद ही शुभ फलदायी व्रत माना गया है। यह प्रत्येक महीने में दो बार किये जाने वाला व्रत है।

14 मई, 2022 शनिवार 

नरसिंह जयंती, छिन्नमस्ता जयंती 

वैशाख शुक्ल चतुर्दशी को नरसिंह जयंती के रूप में मनाया जाता है। भगवान नरसिंह भगवान विष्णु के चौथे अवतार थे। नरसिंह जयंती के दिन भगवान विष्णु राक्षस हिरण्यकश्यप को मारने के लिए नरसिंह के रूप में प्रकट हुए। 

15 मई, 2022 रविवार

कूर्म जयंती, वृषभ संक्रांति, वैशाख पूर्णिमा 

हिन्दू पंचांग के अनुसार प्रत्येक महीने की शुक्ल पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा कहते हैं। इस दिन आकाश में चंद्रमा अपने पूर्ण रूप में होता है। हर महीने में आने वाली पूर्णिमा को कोई न कोई व्रत या त्यौहार ज़रूर मनाया जाता है।

16 मई, 2022 सोमवार 

बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख पूर्णिमा 

वैशाख माह की बुद्ध पूर्णिमा को गौतम बुद्ध के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है।

17 मई, 2022 मंगलवार 

नारद जयंती 

नारद जयंती को देवर्षि नारद मुनि की जयंती के रूप में मनाया जाता है। नारद मुनि में सभी किशोर लोकों, आकाश या स्वर्ग, पृथ्वी या पृथ्वी और पाताल या नीदरलैंड की यात्रा करने की क्षमता है और माना जाता है कि वे पृथ्वी पर पहले पत्रकार थे।

22 मई, 2022 रविवार

भानु सप्तमी, कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी

कालाष्टमी हर माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दौरान मनाया जाने वाला शुभ और पावन व्रत है।

26 मई, 2022 गुरुवार 

अपरा एकादशी 

अपरा एकादशी अजला और अपरा दो नामों से जानी जाती है। इस दिन भगवान त्रिविक्रम की पूजा का विधान है। अपरा एकादशी का एक अर्थ यह कि इस एकादशी का पुण्य अपार है।

27 मई, 2022 शुक्रवार 

प्रदोष व्रत 

28 मई, 2022 शनिवार 

मासिक शिवरात्रि 

30 मई, 2022 सोमवार 

वट सावित्री व्रत, शनि जयंती, दर्श अमावस्या, ज्येष्ठ अमावस्या

अमंता और पूर्णिमांत चंद्र कैलेंडर में अधिकांश त्योहार एक ही दिन पड़ते हैं। उत्तर भारतीय राज्यों में पूर्णिमांत कैलेंडर का पालन किया जाता है, मुख्यतः उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, पंजाब और हरियाणा में। बाकी राज्यों में आमतौर पर अमंता चंद्र कैलेंडर का पालन किया जाता है। अमांता कैलेंडर में वट सावित्री व्रत, जिसे वट पूर्णिमा व्रत भी कहा जाता है, ज्येष्ठ पूर्णिमा के दौरान मनाया जाता है।

शनि जयंती को भगवान शनि की जयंती के रूप में चिह्नित किया जाता है। शनि जयंती को शनि अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। भगवान शनि भगवान सूर्यदेव के पुत्र हैं और शनि ग्रह और कार्यदिवस शनिवार को नियंत्रित करते हैं।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

मई महीने के गोचर और अस्त ग्रहों की जानकारी 

ग्रहण और गोचर की बात करें तो मई के महीने में कुल 5 गोचर होने वाले हैं:

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

गोचर के बाद बात करें ग्रहण की तो, मई 2022 महीने में साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा। जिसकी जानकारी हम आपको नीचे प्रदान कर रहे हैं:

15 मई, 2022-16, 2022: चंद्र ग्रहण (पूर्ण चंद्रग्रहण)

यह ग्रहण इन जगहों पर आएगा नज़र: दक्षिण/पश्चिम यूरोप, दक्षिण/पश्चिम एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका का अधिकांश भाग, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक, हिंद महासागर, अंटार्कटिका

सभी बारह राशियों के लिए मई की महत्वपूर्ण भविष्यवाणी 

मेष राशि: 

  • नौकरी पक्ष के लिहाज से बात करें तो यह महीना आपके लिए सफलता लेकर आएगा। हालाँकि इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। 
  • छात्र जातकों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि जो छात्र जातक विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं उनके लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है। 
  • पारिवारिक जीवन थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। 
  • प्रेम जीवन के लिए समय शानदार रहेगा। 
  • आर्थिक पक्ष की बात करें तो इस महीने आपका तनाव थोड़ा बढ़ सकता है। ऐसे में अपने खर्च को लेकर सावधान और सतर्क रहें। 
  • स्वास्थ्य के लिहाज से बात करें तो यह महीना आपके लिए शानदार रहेगा। इस दौरान आपको अपनी पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। 
  • उपाय के तौर पर प्रतिदिन दुर्गा चालीसा का पाठ अवश्य करें।

वृषभ राशि: 

  • मई का महीना वृषभ के जातकों के लिए शुभ रहेगा। इस दौरान आपको आपकी कड़ी मेहनत का शुभ परिणाम प्राप्त होगा और नौकरी और व्यवसाय में सफलता मिलेगी। 
  • छात्र जातकों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। 
  • प्रेम जीवन की बात करें तो इस दौरान आप अपने लवमेट या जीवन साथी के साथ शानदार समय का लुफ्त उठाएंगे। 
  • आर्थिक पक्ष कुछ परेशानी की वजह बन सकता है। ऐसे में अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। 
  • स्वास्थ्य पक्ष के लिहाज से बात करें तो महीने की शुरुआत में आपको कुछ परेशानियां होने की आशंका है। हालांकि समय के साथ सब ठीक होने लगेगा। 
  • उपाय के तौर पर छोटी बच्चियों को भोजन कराएं और उनके चरण छूकर उनका आशीर्वाद लें।

मिथुन राशि: 

  • मिथुन राशि के लोगों के लिए भी मई का महीना शानदार रहेगा। इस दौरान कार्य क्षेत्र में आपके प्रमोशन के प्रबल योग बन रहे हैं। साथ ही यदि आप नौकरी की तलाश में जुटे हैं तो भी आपको शुभ परिणाम मिल सकते हैं। 
  • छात्र जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा क्योंकि इस महीने पंचम भाव के स्वामी शुक्र के बृहस्पति के साथ दशम भाव में विराजत होने वाले हैं। 
  • पारिवारिक जीवन भी खुशनुमा रहेगा। 
  • हालांकि प्रेम जीवन में आपको थोड़ी बहुत उठापटक का सामना करना पड़ सकता है। 
  • आर्थिक पक्ष के लिहाज से बात करें तो फिजूलखर्ची की संभावना बनती नजर आ रही है। 
  • इसके अलावा स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। अपने खान-पान पर ध्यान दें तो आपको किसी बड़ी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। 
  • उपाय के तौर पर इस महीने गौमाता को हरा चारा और पालक अवश्य खिलाएं।

कर्क राशि: 

  • मई का महीना कर्क राशि के जातकों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। 
  • इस दौरान आपके दशम भाव में राहु और सूर्य की स्थिति नौकरी पेशा जातकों के लिए चुनौतीपूर्ण समय लेकर आ सकती है। 
  • इसके अलावा छात्र जातकों का भी पढ़ाई से ध्यान भटक सकता है। 
  • पारिवारिक जीवन में लड़ाई झगड़े और वाद विवाद होने की आशंका है। 
  • प्रेम जीवन की बात करें तो उसके लिहाज से मई का महीना कर्क जातकों के लिए अनुकूल रहेगा। इस दौरान अपने पार्टनर के साथ खुशनुमा और रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। 
  • इसके अलावा आर्थिक पक्ष के लिहाज से भी आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 
  • अंत में बात करें स्वास्थ्य की तो स्वास्थ्य मोर्चे पर समय अनुकूल रहेगा। इस दौरान आपको किसी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। 
  • उपाय के तौर पर सोमवार के दिन या पूर्णिमा के दिन व्रत अवश्य करें।

सिंह राशि: 

  • सिंह राशि के जातकों के लिए मई का यह महीना औसत रहने वाला है। 
  • नौकरीपेशा जातकों के जीवन में भागदौड़ बनी रहेगी। हालांकि आपको आपकी कड़ी मेहनत का शुभ परिणाम भी मिलेगा। 
  • वहीं विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। 
  • पारिवारिक जीवन में एकजुटता और प्रेम देखने को मिलेगा। 
  • प्रेम जीवन अनुकूल रहेगा और आप अपने पार्टनर के साथ अपने रिश्ते को मजबूत करने में भी कामयाब रहेंगे। 
  • हालांकि इस महीने आपको अपने खर्चों का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके खर्चे आपके लिये परेशानी की वजह बन सकते हैं। 
  • स्वास्थ्य पक्ष के लिहाज से बात करें तो बीमारी से छुटकारा मिलेगा। ऐसे में यह महीना आपके लिए कई महीनों में अनुकूल परिणाम लेकर आ रहा है। 
  • उपाय के तौर पर भगवान सूर्य को जल में लाल फूल डालकर अर्घ्य अर्पित करें।

कन्या राशि: 

  • मई का महीना कन्या जातकों के लिए शुभ परिणाम लेकर आने वाला है। 
  • इस दौरान पेशेवर जातकों को तमाम लाभ मिलने की संभावना है। साथ ही व्यापारी जातकों को भी शुभ परिणाम मिलेंगे। 
  • इस राशि के छात्र जातकों को सफलता मिलने की संभावना है। हालांकि आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। 
  • पारिवारिक जीवन शानदार रहेगा। हालाँकि आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। 
  • प्रेम जीवन में थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। सलाह दी जाती है कि संयम बनाकर रखें। 
  • आर्थिक पक्ष के लिहाज़ से बात करें तो वह भी आपके लिए शानदार रहेगा। कहीं से लाभ मिलने की संभावना है। 
  • स्वास्थ्य के सन्दर्भ में आपको किसी बात का तनाव ना लेने की सलाह दी जाती है। 
  • उपाय के तौर पर इस महीने सफेद वस्त्रों का दान अवश्य करें।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

तुला राशि: 

  • बात करें तुला जातकों की तो मई के महीने में आप को मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही कुछ जातकों को प्रतिकूल परिणाम भी झेलने पड़ सकते हैं। 
  • छात्र जातकों को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी और तभी आपको मनचाहा परिणाम प्राप्त होगा। 
  • पारिवारिक जीवन में भाई बहनों के बीच में मतभेद और तनाव की स्थिति बनी रहेगी। 
  • प्रेम जीवन शानदार रहेगा। इस दौरान आपका आपके लवमेट के साथ चल रहा कोई पुराना विवाद दूर हो सकता है। 
  • स्वास्थ्य पक्ष के लिहाज़ से बात करें तो इस दौरान आपके जीवन से कोई बड़ी परेशानी दूर हो सकती है। 
  • साथ ही आर्थिक पक्ष पर शानदार रहेगा। इस दौरान आपको प्रॉपर्टी से धन लाभ होने के प्रबल योग बन रहे हैं। 
  • उपाय के तौर पर इस महीने पानी में दही डालकर उससे स्नान करें।

वृश्चिक राशि: 

  • मई का महीना वृश्चिक राशि के जातकों के लिए काफी अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में हालांकि आपको कुछ उठापटक का सामना करना पड़ सकता है। मेहनत करते रहें सफलता अवश्य मिलेगी। 
  • छात्र जातकों को शुक्र और बृहस्पति की पंचम भाव में युति से लाभ मिलेगा। 
  • पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा। इस दौरान आपके घर में कोई शुभ काम या मांगलिक कार्य हो सकता है। 
  • प्रेम जीवन की बात करें तो आपके लवमेट या जीवन साथी के साथ आपका रिश्ता सुखमय रहने वाला है। 
  • आर्थिक जीवन भी अनुकूल रहेगा। इस दौरान आपको लाभ मिलेगा। 
  • हालांकि स्वास्थ्य के संदर्भ में आपको छोटी-मोटी परेशानियां उठानी पड़ सकती है। ऐसे में सतर्क रहें। 
  • उपाय के तौर पर रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि: 

  • धनु राशि के जातकों को मई के महीने में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। हालांकि चूंकि इस महीने आप के दशम भाव के स्वामी बुध छठे स्थान पर हैं जिसके चलते कार्य क्षेत्र में आपको कुछ परेशानी उठानी पड़ सकती है। 
  • व्यवसाई जातकों के लिए समय शानदार रहेगा। 
  • प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र जातकों को सफलता मिलेगी। 
  • पारिवारिक जीवन भी अनुकूल रहेगा। इस दौरान आपको अपने घर के बड़े बुजुर्गों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। 
  • प्रेम जीवन में थोड़े बहुत तनाव देखने को मिल सकते हैं। 
  • आर्थिक पक्ष अनुकूल रहेगा। इस दौरान आप अपने खर्चों पर नियंत्रण करने की स्थिति में रहेंगे। 
  • स्वास्थ्य की बात करें तो इस महीना पैर और आंख से जुड़ी कोई दिक्कत आपको परेशानी में डाल सकती है। 
  • उपाय के तौर पर अपने माथे पर रोजाना केसर या हल्दी का तिलक अवश्य लगाएं।

मकर राशि: 

  • मकर राशि के जातकों के लिए मई का महीना बेहद शानदार रहेगा। 
  • कार्यक्षेत्र में आपके प्रमोशन के प्रबल योग बनेंगे। साथ ही आप नौकरी के सिलसिले में विदेश भी जा सकते हैं। 
  • छात्र जातकों को भी लाभ मिलेगा। 
  • हालांकि शनि और मंगल की युति के चलते पारिवारिक जीवन में तनाव होने की आशंका है। 
  • प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। 
  • आर्थिक पक्ष अनुकूल रहेगा। इस महीने आपको आपका अटका हुआ या कहीं रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। 
  • स्वास्थ्य मोर्चे पर बात करें तो छोटी मोटी बीमारियां आपको परेशान कर सकती है। 
  • उपाय के तौर पर श्री सुंदरकांड का पाठ अवश्य करें।

कुंभ राशि: 

  • मई का महीना कुंभ जातकों के लिए काफी अनुकूल रहने वाला है। 
  • नौकरी में तरक्की और प्रमोशन के अच्छे योग बन रहे हैं। 
  • वहीं छात्र जातकों के लिए भी समय अनुकूल रहने वाला है। 
  • पारिवारिक जीवन भी सौहार्दपूर्ण रहेगा और घर के सभी सदस्यों के बीच प्यार और सम्मान देखने को मिलेगा। 
  • प्रेम जीवन की बात करें तो यहां भी आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। आप अपने लवमेट या जीवन साथी के साथ खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे। 
  • स्वास्थ्य मोर्चे पर इस दौरान आपको किसी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। 
  • उपाय के तौर पर शनि मंदिर जाकर तिल के तेल का दीपक अवश्य जलाएं।

मीन राशि: 

  • मीन राशि के जातकों के लिए मई का महीना बेहद सुखद रहने वाला है। 
  • कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। साथ ही पदोन्नति की भी प्रबल संभावना है। 
  • इस राशि के छात्र जातकों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। 
  • हालांकि पारिवारिक जीवन थोड़ा उठापटक भरा हो सकता है। 
  • प्रेम जीवन अनुकूल रहेगा। आपको अपने जीवनसाथी या लवमेट का पूरा सहयोग मिलेगा। 
  • आर्थिक पक्ष थोड़ा तकलीफदेह हो सकता है। 
  • स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। 
  • उपाय के तौर पर बृहस्पतिवार के दिन केले के पेड़ की पूजा अवश्य करें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।