मार्च मासिक राशिफल 2022: रंगों के त्यौहार का यह महीना आपके लिए होगा कितना रंगीन?

साल का तीसरा महीना शुरू होने को है और यह महीना सभी 12 राशियों के जातकों के लिए बहुत कुछ खास और स्पेशल लेकर आने वाला है। हिंदू धर्म का एक सबसे प्रमुख त्यौहार होली इसी महीने में पड़ता है। इसके अलावा इस महीने में और भी कई व्रत-त्योहार, ग्रहण, गोचर, आदि होने वाले हैं जिनका हमारे जीवन पर अवश्य ही कुछ ना कुछ शुभ अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा।

इस विशेष ब्लॉग के माध्यम से हम आपको मार्च महीने से जुड़ी हर महत्वपूर्ण बातों की जानकारी प्रदान करना चाहते हैं। इसके अलावा इस ब्लॉग में आपको सभी 12 राशियों की विस्तृत मासिक भविष्यवाणी भी प्रदान की जा रही है। साथ ही इस ब्लॉग में जानें इस महीने किन मशहूर सितारों का जन्मदिन आता है।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

मार्च मासिक राशिफल 2022 में क्या है खास?

  • मार्च 2022 में पड़ने वाले व्रत और त्योहारों की जानकारी 
  • इस महीने होने वाले ग्रहण, गोचर, ग्रहों के अस्त और उदय की जानकारी 
  • स्टॉक मार्केट की भविष्यवाणी 
  • इस महीने जन्मे प्रमुख सितारों के जन्मदिन की जानकारी 
  • सभी 12 राशियों के लिए विस्तृत मासिक भविष्यवाणी

मार्च 2022 का हिंदू पंचांग

हिंदू पंचांग की गणना के अनुसार इस महीने की शुरूआत धनिष्ठा नक्षत्र के तहत कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि यानी 1 मार्च से होगी और यह महीना पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के तहत कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर समाप्त होगा।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मार्च 2022 के महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार

दिन और वारव्रत और त्योहार
मंगलवार, 1 मार्चमहाशिवरात्रि, मासिक शिवरात्रि
बुधवार, 2 मार्चफाल्गुन अमावस्या
सोमवार, 14 मार्चआमलकी एकादशी
मंगलवार, 15 मार्चप्रदोष व्रत (शुक्ल), मीन संक्रांति
गुरुवार, 17 मार्चहोलिका दहन
शुक्रवार, 18 मार्चहोली, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत
सोमवार, 21 मार्चसंकष्टी चतुर्थी
सोमवार, 28 मार्चपापमोचनी एकादशी
मंगलवार, 29 मार्चप्रदोष व्रत (कृष्ण)
बुधवार, 30 मार्चमासिक शिवरात्रि

मार्च 2022 गोचर और अस्त ग्रहों की जानकारी

  • कुंभ राशि में बुध गोचर: बुध ग्रह कुंभ राशि में 6 मार्च 2022 को 11:31 पर गोचर कर जाएगा।
  • मीन राशि में सूर्य गोचर: सूर्य ग्रह 15 मार्च 2022 को सुबह 12:31 पर मीन राशि में गोचर कर जाएगा।
  • बुध कुंभ राशि में अस्त (18 मार्च, 2022)
  • मीन राशि में बुध गोचर: बुध ग्रह गुरुवार 24 मार्च 2022 को सुबह 11:05 पर मीन राशि में गोचर कर जाएगा।
  • कुंभ राशि में शुक्र गोचर: शुक्र ग्रह 31 मार्च 2022 को सुबह 8:00 बजे कर 54 मिनट पर कुंभ राशि में गोचर कर जाएगा।

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

मार्च 2022 ग्रहण

मार्च के महीने में ना ही सूर्य का कोई ग्रहण लगने वाला न ही चंद्र का कोई भी ग्रहण लगेगा।

शेयर मार्केट भविष्यवाणी मार्च 2022

शेयर बाजार 2022 भविष्यफल के अनुसार मार्च के महीने में शेयर बाजार पर सरकारी सुधारों और बजट की वजह से रुझानों में कुछ व्यवधान आ सकता है जिसकी वजह से शेयर बाजार के प्रभावित होने की आशंका है। इस दौरान महंगाई घट सकती है जिसका असर शेयरों की कीमतों पर पड़ने की आशंका है। इस अवधि में कुछ नई कंपनियां शेयर बाजार के लिए खुल सकती हैं। बुध 6 मार्च 2022 को कुंभ राशि में गोचर करेगा जो औद्योगिक रुझानों में कुछ बदलाव लेकर आ सकता है और इसकी वजह से उद्योगों (एलटीटीएस, जीकेडबल्यू लिमिटेड, आईआरसीटीसी) के शेयर की कीमतों में उतार-चढ़ाव होने की संभावना है।

मार्च के पहले सप्ताह में तेल (पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, रिलायंस, अडानी एनर्जी) और खनन कंपनियों (एनएमडीसी, कोल इंडिया, मॉयल) की कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है। इस दौरान सेवा क्षेत्र की कुछ नई कंपनियों का बाजार में उदय हो सकता है। 2022 शेयर बाजार भविष्यफल के अनुसार महीने के दूसरे सप्ताह में शेयर बाजार में तेजी रहने की संभावना है।

इंजीनियरिंग क्षेत्र (एआईए इंजीनियरिंग, एबीबी इंडिया, सीमेंस, हनीवेल ऑटो) के शेयर्स की मांग बढ़ सकती है। इस महीने सूर्य का मीन राशि में गोचर सरकारी नीतियों में कुछ बदलाव लेकर आ सकता है और शेयर बाजार लुढ़क सकता है। पीएसयू (भारत पेट्रोलियम लिमिटेड, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, गेल) के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।

शेयर मार्केट भविष्यफल 2022 के अनुसार 27 मार्च 2022 को बृहस्पति उदय होंगे जिसकी वजह से सोने के भाव स्थिर होने की संभावना है। महीने के अंत में सोने के भाव में थोड़ा या फिर न के बराबर उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

मार्च 2022 में जन्मे कुछ मशहूर सितारे

1 मार्च: मैरी कॉम (बॉक्सर)

2 मार्च: टाइगर श्रॉफ (अभिनेता)

3 मार्च: श्रद्धा कपूर (अभिनेत्री)

4 मार्च: श्रद्धा दास (अभिनेत्री)

5 मार्च: हितेन तेजवानी (अभिनेता), नस्सर (अभिनेता)

7 मार्च: अनुपम खेर (अभिनेता)

8 मार्च: फरदीन खान (अभिनेता)

10 मार्च: विशाल देसाई (निर्माता)

11 मार्च: पूनम पांडे (अभिनेत्री)

13 मार्च: गीता बसरा (अभिनेत्री)

14 मार्च: रोहित शेट्टी (निर्देशक), आमिर खान (अभिनेता),

15 मार्च: अभय देओल (अभिनेता)

16 मार्च: रणविजय सिंह (अभिनेता, एंकर)

17 मार्च: साइना नेहवाल (बैडमिंटन खिलाड़ी)

19 मार्च: तनुश्री दत्ता (अभिनेत्री)

20 मार्च: अलका याग्निक (गायिका)

21 मार्च: रानी मुखर्जी (अभिनेत्री)

23 मार्च: कंगना रनौत (अभिनेत्री)

24 मार्च: अंकुर राठी (अभिनेता), इमरान हाशमी (अभिनेता)

26 मार्च: प्रकाश राज (अभिनेता)

28 मार्च: चित्रांगदा सिंह (अभिनेत्री), अक्षय खन्ना (अभिनेता)

यदि आप अपने फेवरेट सितारे की कुंडली देखकर उनके भविष्य के बारे में कुछ भी जानना चाहते हैं तो आप यहाँ क्लिक कर सकते हैं।

एस्ट्रोसेज की तरफ से इन सभी सितारों को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।

सभी बारह राशियों का मासिक राशिफल 

अब जानते हैं सभी बारह राशियों के जातकों के लिए यह महीना क्या कुछ लेकर आने वाला है

यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें:
चंद्र राशि कैलकुलेटर

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों के लिए यह माह कई क्षेत्रों में सफलता लेकर आएगा। दशम भाव में अपनी राशि के शनि के साथ मंगल और शुक्र…..विस्तार से पढ़ें 

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह माह मिलाजुला रहने वाला है। दशम भाव में सूर्य और बृहस्पति की उपस्थिति रहने से नौकरी और …..(विस्तार से पढ़ें) 

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह महीना मिलाजुला रहेगा। बुध ग्रह के भाग्य स्थान में सूर्य और गुरु के साथ आने से नौकरी और कारोबार में…..(विस्तार से पढ़ें) 

कर्क राशि 

कर्क राशि के जातकों के लिए यह माह कई क्षेत्रों में शुभ परिणाम लेकर आएगा। मंगल के सप्तम भाव में शनि और शुक्र के साथ होने से नौकरीपेशा लोगों …..(विस्तार से पढ़ें)

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातकों के लिए यह महीना मिलेजुले परिणाम लेकर आएगा। राहु के दशम भाव में होने से नौकरी में…..(विस्तार से पढ़ें) 

कन्या राशि 

कन्या  राशि के जातकों के लिए यह माह कई क्षेत्रों में अच्छे परिणाम लेकर आएगा तो कुछ में कठिनाई का सामना कर पड़ सकता है। प्रथम सप्ताह के बाद….(विस्तार से पढ़ें)

तुला राशि 

तुला राशि के जातकों के लिए यह माह सामान्य रहेगा। हालांकि नौकरी और रोजगार के मामले में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दशम घर में मंगल, शुक्र और शनि…..(विस्तार से पढ़ें) 

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह माह कई क्षेत्रों में शुभ परिणाम लेकर आएगा। प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले जातकों को…..(विस्तार से पढ़ें) 

धनु राशि 

धनु राशि के जातकों के लिए यह माह मिलेजुले नतीजे लेकर आएगा। पहले सप्ताह के बाद से दशम भाव के स्वामी बुध तृतीय भाव में बृहस्पति और सूर्य…..(विस्तार से पढ़ें) 

मकर राशि 

मकर राशि के जातकों के लिए यह माह अच्छा रहने वाला है। शनि ग्रह की दशम भाव पर पूर्ण दृष्टि होने से नौकरीपेशा लोगों के…..(विस्तार से पढ़ें) 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह माह शुभ परिणाम लेकर आएगा। नौकरी करने वाले लोगों में इस वक्त आत्मविश्वास और ताकत का एहसास होगा। दशम भाव में केतु…..(विस्तार से पढ़ें) 

मीन राशि 

मीन राशि के जातकों के लिए यह महीना सामान्य गुजरेगा। हालांकि नौकरी और कारोबार में अपेक्षित सफलता मिल सकती है।  महीने के उत्तरार्ध में आपकी…...(विस्तार से पढ़ें) 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।