मकर संक्रांति पर राशि अनुसार भविष्यवाणी

मकर संक्रांति हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्यौहार है क्योंकि इस दिन सूर्य दक्षिणायन की यात्रा पूर्ण कर उत्तरायण की यात्रा पर चल देते हैं। सूर्य देव का मकर राशि में प्रवेश करना उत्तरायण की शुरुआत होती है और मिथुन राशि तक वह उत्तरायण में रहते हैं इसलिए इस दिन को मकर संक्रांति और उत्तरायण के रूप में जाना जाता है।

यदि पंचांग की बात की जाए तो यह पर्व सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के समय मनाया जाता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार सूर्य देव का मकर राशि में गमन करना महत्वपूर्ण है। जब सूर्य देव अपने पुत्र शनि की राशि में प्रवेश करते हैं तो सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही खरमास समाप्त हो जाता है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करना और दान पुण्य करता बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। वर्ष 2021 में 14 जनवरी 2021 को विक्रम संवत 2077 शक संवत 1942 में गुरुवार के दिन मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन कुंभ का शाही स्नान भी होगा। इसी दिन पोंगल, माघ बिहू, माघी और मकरविलक्कु का पर्व भी मनाया जाएगा। मकर संक्रांति के दिन यदि दान किया जाए तो उसका कई गुना फल प्राप्त होता है। 

एस्ट्रोसेज वार्ता से दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात

मकर संक्रांति की तिथि और शुभ मुहूर्त 

14 जनवरी, 2021 (गुरुवार)

पुण्य काल मुहूर्त :08:03:07 से 12:30:00 तक

अवधि :4 घंटे 26 मिनट

महापुण्य काल मुहूर्त :08:03:07 से 08:27:07 तक

अवधि :0 घंटे 24 मिनट

संक्रांति पल :08:03:07

अपने शहर का मुहूर्त जानें 

मकर संक्रांति का राशिफल

मकर संक्रांति एक महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि यह सूर्य की गति के अनुसार मनाया जाता है। सूर्य का गोचर मकर राशि में होने से मकर संक्रांति आपके लिए विभिन्न रूपों में प्रभावशाली रहने वाली है। तो आइए जानते हैं मकर संक्रांति का राशिफल क्या कहता है आपकी राशि के लिए:

मेष राशि 

मेष राशि के लिए मकर संक्रांति शुभ रहने वाली है। आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी और धन की प्राप्ति होगी जिससे आप आर्थिक तौर पर मजबूत भी होंगे। कार्यक्षेत्र में भी सफलता मिलेगी। दोस्तों के साथ मिलने जुलने का मौका मिलेगा। सरकारी क्षेत्र से धन लाभ के रास्ते मिल सकते हैं। जीवन में सुख की अनुभूति होगी।

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के लोगों के लिए मकर संक्रांति सावधानी बरतने की सलाह दे रही है क्योंकि आपको सरकारी क्षेत्र से समस्या होने की संभावना रहेगी। धार्मिक मामलों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे जिससे धर्म लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है।

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के लोगों को मकर संक्रांति के फल के रूप में अपने स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के प्रति ध्यान देना होगा क्योंकि किसी नए रोग की उत्पत्ति हो सकती है। आपके साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी होगी जो आप के मान सम्मान को बढ़ाने वाली होगी। व्यवसाय में साझीदार से मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

कर्क राशि 

मकर संक्रांति के राशिफल के अनुसार कर्क राशि के लोगों को धन लाभ होने के प्रबल योग बनेंगे तथा दांपत्य जीवन में उत्तम सुख की प्राप्ति होगी। आप के मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी जिससे समाज में प्रशंसित होंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा में समय ज्यादा व्यतीत होगा। संतान से कहासुनी हो सकती है।

सिंह राशि 

यदि सिंह राशि के लिए मकर संक्रांति राशिफल की बात की जाए तो आपको उत्तम धन लाभ होने के प्रबल योग बनेंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। हालांकि किसी बात को लेकर चिंता बढ़ सकती है। नौकरी के लिए आवेदन किया है तो नौकरी मिलने के योग बनेंगे। सरकारी कार्यों से सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन सकते हैं।

कन्या राशि 

यदि कन्या राशि के लोगों की बात की जाए तो मकर संक्रांति आपके कार्यों में विघ्न उत्पन्न होने की ओर इशारा कर रही है इसलिए आपको ज्यादा मेहनत से और ध्यान से काम करना होगा। दांपत्य जीवन में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जल्दबाजी में काम करना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा।

कुंडली में मौजूद राज योग की समस्त जानकारी पाएं

तुला राशि 

तुला राशि के लोगों को अपनी स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति सावधान रहना होगा। मकर संक्रांति का राशिफल कहता है कि आपको पेट से जुड़े रोग होने की संभावना रहेगी। आपको पारिवारिक कलह और क्लेश से बचना होगा तथा मानसिक चिंता आपको पीड़ित कर सकती है। अपनी बोलचाल से काम निकालने में सफल रहेंगे और व्यापार में अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि 

मकर संक्रांति राशिफल के अनुसार वृश्चिक राशि के लोगों के लिए अच्छे समय की प्राप्ति होगी और आपको अच्छे धन लाभ के योग बनेंगे। आपको सुख और शांति की प्राप्ति होगी तथा पारिवारिक जीवन में भी ख़ुशियों की बढ़ोतरी होगी। कुछ नए लोगों से मेल मुलाकात होकर उनसे संपर्क जुड़ेंगे, जो आपके लिए फ़ायदेमंद साबित होंगे।

धनु राशि 

धनु राशि के लोगों को सावधानी रखनी होगी क्योंकि आपको धन हानि होने की संभावना रहेगी। पैसे का निवेश सोच समझ कर करें। किसी को भी उधार देने से बचें। आपके अंदर साहस की वृद्धि होगी और उस ऊर्जा के कारण आप अपने कार्यों को पूरी मेहनत से करेंगे। लेखन का कार्य करने वालों को विशेष लाभ होगा।

विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं सटीक समाधान

मकर राशि 

मकर राशि के लोगों को उत्तम भोजन प्राप्ति के योग बनेंगे जिससे घर में पकवान बनेंगे और आपने भोजन का आनंद लेंगे। स्वास्थ्य में लाभ होगा। आपको अच्छा धन लाभ भी होगा और प्रयास करने से कामों में सफलता मिलेगी। आपको किसी लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आप इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स, गैजेट्स या कपड़े खरीदने पर खर्च कर सकते हैं।

कुंभ राशि 

मकर संक्रांति के राशिफल के अनुसार कुंभ राशि के लोगों को किसी बात को लेकर चिंता सताएगी और परेशानी से व्याकुल हो सकते हैं। हालांकि आंशिक तौर पर धन लाभ हो सकता है जो आपको कुछ सुकून देगा। आप घूमने फिरने और मनोरंजन के साधनों पर ज्यादा ध्यान देंगे। सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा तथा विद्यार्थियों को भी शिक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

मीन राशि

यदि मीन राशि की बात की जाए तो मकर संक्रांति राशिफल बताता है कि आपके लिए लाभ के योग बनेंगे। आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में उत्तम सफलता मिलेगी और आप आर्थिक तौर पर भी मजबूत होंगे। आपका भाग्य प्रबल होगा जिसके परिणाम स्वरूप कई कार्य में आपको सफलता मिलेगी।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

आशा है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.